CSK vs KKR: जानें कहां देखें चेन्नई सुपर किंग्स-कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच को LIVE

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 27, 2021, 09:54 AM IST

चेन्नई सुपर किंग्स-कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच IPL 2021 के दूसरे चरण के मैच का प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports 1, Star Sports 2, Star Sports 3) पर होगा।

CSK vs KKR: जानें कहां देखें चेन्नई सुपर किंग्स-कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच को LIVE

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार को आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का नौवां मुकाबला खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट का 38वां मैच होगा। दूसरे चरण में लगातार दो मैच में जीत हासिल करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस समय अंक तालिका में दूसरे स्‍थान पर है और प्लेऑफ राउंड में तकरीबन अपनी जगह पक्की करने से वो केवल एक जीत दूर है। वहीं चौथे पायदान पर काबिज कोलकाता नाइट राइडर्स इस मैच में जीत दर्ज करके टॉप फोर में अपनी जगह पुख्ता करने की कोशिश करेगी। क्योंकि टॉप फोर की आखिरी दो जगह को हासिल करने के लिए मुकाबला कड़ा हो गया है और बात प्वाइंट्स के साथ-साथ नेट रन रेट पर भी जा टिकी है। ऐसे में चेन्नई और केकेआर के बीच का मुकाबला बेहद रोचक होने वाला है क्योंकि ये जंग विजय रथ पर सवार दो टीमों और प्वांइट्स टेबल पर काबिज चौथे और दूसरे पायदान की टीमों के बीच है। 

एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई का प्रदर्शन साल 2020 के निराशाजनक प्रदर्शन से बेहद अलग है। पहले चरण की जीत की लय को उसने दूसरे चरण में भी जारी रखा है। दूसरे चरण में पहले धोनी के धुरंधरों ने डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई को 20 रन से मात दी। उसके बाद विराट कोहली की आसीबी को 6 विकेट के अंतर से रौंद दिया। ऐसे में अब उसकी भिड़ंत ऐसी टीम के साथ है जिसने धमाकेदार अंदाज में दूसरे चरण के अपने दोनों मैच जीते हैं। पहले मैच में केकेआर ने आरसीबी को 9 विकेट के अंतर से करारी मात दी थी। इसके बाद मुंबई इंडियन्स को भी 7 विकेट से पटखनी देने में सफल रही।  ऐसे में एक बात तो तय है कि रविवार को खेला जाने वाला मुकाबला एकतरफा तो कतई नहीं होगा।  

ऐसी रही है दोनों के बीच जंग 
दोनों टीमों के बीच आंकड़ों की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल में अबतक कुल 24 मुकाबले हुए हैं जिसमें से 15 बार बाजी धोनी के धुरंधरों के हाथ लगी है जबकि कोलकाता के नाइट राइडर्स केवल 8 बार जीत का स्वाद चख सके। वहीं एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। यूएई में दोनों टीमों के बीच अबतक 2 बार भिड़ंत हुई है जिसमें एक-एक बार बाजी दोनों टीमों के हाथ लगी है। मौजूदा सीजन में भी दोनों टीमों के बीच पहले चरण में एक मैच खेला जा चुका है और वो मुकाबला चेन्नई के खाते में गया था। 


चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स  के बीच मैच के बारे में आप जो भी जानना चाहते हैं।

कब खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स  के बीच आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का मैच? (When CSK vs KKR match to be played?)
चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स  के बीच आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का मैच रविवार यानी  26 सितंबर, 2021 को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स  के बीच आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का मैच? (Where CSK vs KKR Match to be played?)

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स  के बीच आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का मैच अबूधाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स  के बीच आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का मैच? (CSK vs KKR match timing)
चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स  के बीच आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। टॉस दोपहर 3 बजे होगा।

किस चैनल पर चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स  के बीच आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के मैच का प्रसारण होगा? (Which channel will telecast Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders match in India?)
चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स  के बीच आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के मैच का प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports 1, Star Sports 2 और Star Sports 3) पर होगा।

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स  के बीच मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं? (live streaming of the Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders?)

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स  के बीच आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग आप Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं।  मैच से जुड़ी अहम जानकारियां और लाइव ब्‍लॉग आप टाइम्‍स नाउ नवभारत पर हासिल कर सकते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!