Pakistan vs Afghanistan Asia Cup 2022: नसीम शाह ने लगातार दो छक्के जड़कर दिलाई पाकिस्तान को अफगानिस्तान के खिलाफ रोमांचक जीत
Pakistan vs Afghanistan, PAK vs AFG Asia Cup 2022 Match Highlights: नसीम शाह ने लगातार दो छक्के जड़कर पाकिस्तान को अफगानिस्तान के खिलाफ हार से बचा लिया और अपनी टीम को 1 विकेट से रोमांचक जीत दिला दी।
Pakistan vs Afghanistan, PAK vs AFG Asia Cup 2022 Match Highlights: पाकिस्तान के युवा गेंदबाज नसीम शाह ने पाकिस्तान को अफगानिस्तान के खिलाफ बुधवार को खेले गए एशिया कप के मुकाबले में लगातार दो छक्के जड़कर हार से बचा लिया। जीत के लिए पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 11 रन बनाने थे और उसका एक विकेट शेष था। ऐसे में बल्लेबाजी करने आए नसीम शाह ने फारूकी की गेंद पर लगातार दो छक्के जड़कर अपनी टीम को 4 गेंद और 1 विकेट शेष रहते जीत दिला दी।
भारत के लिए बंद हुए रास्ते, फाइनल में भिड़ेंगी पाकिस्तान और श्रीलंका
पाकिस्तान की अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के साथ ही भारत के लिए सभी रास्ते बंद हो गए हैं। अब फाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच भिड़ंत तय हो गई है। गुरुवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की कोई अहमियत नहीं रह गई है।
पाकिस्तान ने की खराब शुरुआत, 18 रन पर गंवाए 2 विकेट
जीत के लिए 130 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान बाबर आजम दूसरी ही गेंद पर एलबीडब्लू होकर पवेलियन लौट गए। वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद 5 रन बनाकर फखर जमां भी रन आउट हो गए। उन्होंने 5 रन बनाए और पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट पर 18 रन हो गया।
97 रन पर पवेलियन लौट गई थी पाकिस्तान की आधी टीम
ऐसे में पाकिस्तान की पारी को इफ्तिकार अहमद और मोहम्मद रिजवान ने संभाला दोनों ने टीम को पचास रन के करीब पहुंचाया। लेकिन राशिद ने रिजवान को एलबीडब्लू करके तीसरा झटका पाकिस्तान को दे दिया। रिजवान ने 20(26) रन बनाए। रिजवान के आउट होने के बाद इफ्तिखार ने शादाब खान के साथ पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की। दोनों ने टीम को 87 रन तक पहुंचाया। ऐसे में फरीद अहमद ने इफ्तिकार को कैच कराकर चौथी सफलता दिलाई। इफ्तिकार ने 30(33) रन बनाए। इसके कुछ देर बाद शादाब खान राशिद खान की गेंद पर 36(26) रन बनाकर कैच आउट हो गए।
नसीम शाह ने 2 छक्के जड़कर शर्मसार होने से बचाया
97 रन पांच विकेट हासिल करते ही अफगानिस्तान को जीत की संभावना नजर आने लगी। अफगानिस्तान ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए जल्दी जल्दी विकेट टचकाए। एक छोर आसिफ ने थामा लेकिन दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरते गए। आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन पाकिस्तान को बनाने थे और उसके पास एक विकेट बचा था। नसीम शाह ने फारूकी की यॉर्कर लेंथ की गेंदों को फुलटॉस में तब्दील करके अफगानिस्तान के जबड़े से जीत छीन ली और पाकिस्तान को श्रीलंका के साथ फाइनल में पहुंचा दिया।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तान ने अपनी एकादश में इस मुकाबले के लिए कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं अफगानिस्तान की टीम दो बदलाव के साथ मैदान में उतरेगी।
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को दिया 130 रन का लक्ष्य
अफगानिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 129 रन बना सकी। शुरुआत में अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत की। लेकिन इसके बाद पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए कसी हुई गेंदबाजी की और लगातार विकेट झटककर अफगानिस्तान के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। इब्राहिम जादरान अफगानिस्तान के सबसे सफल बल्लेबाज रहे उन्होंने 37 गेंद में 35 रन बनाए। 17 गेंद में 21 रन की पारी हजरतउल्लाह जादरान ने खेली। वहीं राशिद खान ने अंतिम वक्त में 15 गेंद में 18 रन की पारी खेली।
यह भी पढ़ें- एशिया कप: क्या अब नहीं भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, जानिए क्या कहते हैं समीकरण?
जीत की पटरी से उतरी अफगान टीम
अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट में धमाकेदार आगाज किया था। अफगानिस्तान ने ग्रुप चरण में श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा जबकि बांग्लादेश को 7 विकेट से धूल चटाई। हालांकि, अफगान टीम सुपर-फोर के अपने पहले मैच में जीत की पटरी से उतर गई और उसे श्रीलंका के हाथों करीबी मुकाबले में 4 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। अफगानिस्तान के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने एशिया कप में क्रिकेट फैंस को काफी प्रभावित किया है।
Pakistan vs Afghanistan Probable XI
पाकिस्तान कीप्लेइंग इलेवन: बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, फखर जमां, इफ्तिकार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, शादाब खान(उपकप्तान), मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस राऊफ, मोहम्मद हसनैन।
अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन:
हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर),इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), करीम जन्नत, राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई, फरीद अहमद, मुजीब-उर-रहमान, फजलहक फारूकी।
पाकिस्तान की जीत का हीरो नसीम शाह
नसीम शाह ने लगातार दो छक्का जड़कर दिलाई पाकिस्तान को जीत
नसीम शाह ने 20वें ओवर की पहली दो गेंद पर लगातार दो छक्के जड़कर पाकिस्तान को 1 विकेट से रोमांचक जीत दिला दी।
नसीम शाह ने जड़ा पहली गेंद पर छक्का
नसीम शाह ने फारूकी की पहली गेंद पर मिड ऑफ की दिशा में छक्का जड़ा। अब जीत के लिए पाकिस्तान को 5 गेंद में 5 रन बनाने हैं।
फरीद ने किया आसिफ का शिकार
फरीद ने आसिफ को शार्ट लेग पर कैच कराकर पाकिस्तान को नौंवा झटका दिया।
फरीद अहमद ने हारिस राऊफ को किया बोल्ड
फरीद अहमद ने अपनी दूसरी गेंद पर हारिस राऊफ को बोल्ड करके अफगानिस्तान को आठवीं सफलता दिलाई। रऊफ अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
फारुकी ने दिया पाकिस्तान को सातवां झटका, खुशदिल की बिखेरी गिल्लियां
पाकिस्तान ने 18 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए हैं। फारुकी ने खुशदिल को 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर शानदार यॉर्कर डालकर बोल्ड कर दिया। वो केवल 1 रन बना कसे। फारूकी ने 18वें ओवर में 4 रन देकर 2 विकेट झटके।
बल्लेबाजी करने आए खुशदिल शाह
नवाज के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने खुशदिल शाह उतरे हैं।
फारुकी ने नवाज को किया एलबीडब्लू
18वें ओवर की पहली गेंद पर फारूकी ने शानदार गेंद पर नवाज को एलबीडब्लू करके पवेलियन भेज दिया। तीसरे अंपायर ने भी फील्ड अंपायर के फैसले को बरकरार रखा। नवाज ने 5 गेंद में 4 रन की पारी खेली। जीत के लिए पाकिस्तान को 17 गेंद में 25 रन और बनाने हैं।
पाकिस्तान को जीत के लिए चाहिए 18 गेंद में 25 रन
पाकिस्तान ने 17 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए हैं। राशिद खान ने अपने आखिरी ओवर में 14 रन दिए और 1 विकेट हासिल किया।
बल्लेबाजी करने आए मोहम्मद आसिफ, छक्के के साथ की शुरुआत
शादाब के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए मोहम्मद आसिफ ने छक्के के साथ अपनी पारी की शुरुआत की। छक्का जड़कर उन्होंने पाकिस्तान को 100 रन के पार भी पहुंचा दिया।
पाकिस्तान को लगा पांचवां झटका, शादाब बने राशिद का शिकार
पाकिस्तान को 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर राशिद खान ने शादाब खान के रूप में दिया। शादाब पहली गेंद पर छक्का जड़ने के बाद दूसरी गेंद पर कैच दे बैठे। शादाब ने 36 (26) रन की पारी खेली।
PAK vs AFG LIVE SCORE: 16 ओवर में पाकिस्तान ने बनाए 4 विकेट पर 91 रन
पाकिस्तान ने 16 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 24 गेंद में 39 रन पाकिस्तान को और बनाने हैं।
बल्लेबाजी करने उतरे मोहम्मद नवाज
कप्तान बाबर ने इफ्तिखार के आउट होने के बाद भारत के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले मोहम्मद नवाज को भेजा। उन्होंने आते ही थर्ड मैन बाउंड्री पर चौका जड़कर अपनी पारी की शुरुआत की है।
फरीद ने किया इफ्तिखार का शिकार
फरीद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पारी के 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर टिककर बल्लेबाजी कर रहे इफ्तिखार अहमद को मिड विकेट पर इब्राहिम जादरान के हाथों कैच करा दिया। इब्राहिम ने 33 गेंद में 30 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 2 चौके जड़े।
PAK vs AFG LIVE SCORE: 15 ओवर में पाकिस्तान ने बनाए 3 विकेट पर 85 रन
पाकिस्तान ने 15 ओवर में जीत के लिए 130 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं। इफ्तिखार 29 (31) और शादाब 29 (23) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 30 गेंद में पाकिस्तान को 45 रन और बनाने हैं। राशिद ने अपने तीसरे ओवर में केवल 3 रन दिए।
14 ओवर में पाकिस्तान ने बनाए 3 विकेट पर 82 रन
पाकिस्तान ने 14 ओवर में जीत के लिए 130 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं। इफ्तिखार 27 (27) और शादाब 28 (21) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 36 गेंद में पाकिस्तान को 48 रन और बनाने हैं।
मैच में लौटा पाकिस्तान, 13 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 79 रन
पारी के 13वें ओवर में गेंदबाजी करने आए मुजीब की गेंद पर शादाब ने एक छक्का जड़ा और पाकिस्तान ने इस ओवर में कुल 7 रन बटोरे। इसके साथ ही स्कोर 13 ओवर में 3 विकेट पर 79 रन हो गया है। शादाब खान 27 (18) और इफ्तिखार 25 (24) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए पाकिस्तान को 42 गेंद में 51 रन और बनाने हैं।
कप्तान नबी की हुई धुनाई, 12 ओवर में पाकिस्तान ने बनाए 3 विकेट पर 72 रन
पाकिस्तान ने 12वें ओवर में कप्तान मोहम्मद नबी के ओवर में कुल 14 रन एक छक्के और एक चौके की मदद से बटोरे। इसके साथ ही पाकिस्तान का स्कोर 12 ओवर में 3 विकेट पर 72 रन हो गया है। शादाब 21 (13) और इफ्तिखार 24 (23) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए पाकिस्तान को 48 गेंद में 58 रन और बनाने हैं।
पाकिस्तान ने 11 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 58 रन
पाकिस्तान ने जीत के लिए 130 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 58 रन बना लिए हैं। शादाब 8 (8) और इफ्तिखार 23 (22) रन बनाकर खेल रहे हैं। 11वें ओवर में पाकिस्तान की टीम ने 6 रन बनाए।
गेंदबाजी करने आए ओमरजाई
कप्तान नबी ने एक बार फिर तेज गेंदबाज को गेंदबाजी पर लगाया है। गेंदबाजी के लिए तेज गेंदबाज ओमरजाई आए हैं।
पाकिस्तान ने 10 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 52 रन
पाकिस्तान ने अपने कोटे के आधे ओवरों में अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के लिए 130 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 विकेट पर 52 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 60 गेंद में उसे 78 रन और बनाने हैं। शादाब 6 (6) और इफ्तिखार 19 (18) रन बनाकर खेल रहे हैं।
पाकिस्तान ने 9 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 48 रन
पाकिस्तान की टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ 130 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 ओवर में 3 विकेट पर 48 रन बना लिए हैं। शादाब 3 (2) और इफ्तिखार 18 (16) रन बनाकर खेल रहे हैं। राशिद ने अपने दूसरे ओवर में 5 रन दिए और रिजवान का बड़ा विकेट हासिल किया।
राशिद की गुगली में फंसे रिजवान, पाकिस्तान को लगा तीसरा झटका
पाकिस्तान के फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान राशिद खान के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर एलबीडब्लू हो गए। फील्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया लेकिन रिजवान ने फैसले को चुनौती दी और तीसरे अंपायर ने फील्ड अंपायर के फैसले को सही करार दिया। 8.4 ओवर में पाकिस्तान 45 रन पर 3 विकेट गंवा दिए हैं। रिजवान ने 20(26) रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने एक चौका और एक छक्का जड़ा।
पाकिस्तान ने 8 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 43 रन
पाकिस्तान ने 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए हैं। कप्तान नबी ने अपने स्पेल की अच्छी शुरुआत की और अपने पहले ओवर में केवल 4 रन दिए। रिजवान 19 (23) और इफ्तिखार 17 (15) रन बनाकर खेल रहे हैं।
गेंदबाजी करने आए कप्तान मोहम्मद नबी
बल्ले से नाकाम रहे कप्तान मोहम्मद नबी गेंदबाजी करने के लिए आए हैं।
PAK vs AFG राशिद की धमाकेदार शुरुआत
राशिद खान ने अपने पहले ओवर में धमाकेदार शुरुआत की और केवल 4 रन दिए। पाकिस्तान ने 7 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 39 रन बना लिए हैं। रिजवान 20(17) और इफ्तिखार 15(12) रन बनाकर खेल रहे हैं।
गेंदबाजी करने आए राशिद खान, रिजवान के खिलाफ लिया रिव्यू
नबी ने सातवें ओवर में राशिद खान को गेंदबाजी पर लगाया। ओवर की तीसरी ही गेंद पर एलबीडब्लू के लिए रिव्यू लिया था। लेकिन तीसरे अंपायर ने गेंद के ऑफ स्टंप से बाहर टिप्पा खाने की वजह से रिजवान को नॉटआउट करार दिया।
PAK vs AFG: पाकिस्तान ने 6 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 35 रन
पाकिस्तान ने 130 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ पॉवरप्ले में 2 विकेट के नुकसान पर 35 रन बना लिए हैं। रिजवान 15 (17) और इफ्तिखार 13 (9) रन बनाकर खेल रहे हैं।
PAK vs AFG: पाकिस्तान ने 5 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 32 रन
पाकिस्तान ने 130 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ 5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 32 रन बना लिए हैं। इफ्तिखार अहमद ने आते ही तेजी से रन बनाने शुरू किए और फरीद अहमद के ओवर में 2 चौके जड़ दिए। इफ्तिकार 12 (6) और रिजवान 14(14) रन बनाकर खेल रहे हैं।
बल्लेबाजी करने आए इफ्तिखार अहमद
फखर जमां के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने इफ्तिखार अहमद आए हैं। 4 ओवर में पाकिस्तान ने 2 विकेट के नुकसान पर 20 रन बना लिए हैं। रिजवान 13 (12) और इफ्तिखार 1(2) रन बनाकर खेल रहे हैं।
रन आउट हुए फखर जमां, पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट
पाकिस्तान ने अपना दूसरा विकेट चौथे ओवर की पहली गेंद पर दूसरा विकेट फखर जमां के रूप में गंवा दिए। जमां नजीबुल्लाह जादरान के डायरेक्ट थ्रो पर रन आउट हो गए। उन्होंने 5 रन बनाए।
पाकिस्तान ने 3 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 18 रन
पाकिस्तान ने 3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 18 रन बना लिए हैं।
पाकिस्तान ने 2 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 8 रन
पाकिस्तान ने 2 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 8 रन बना लिए हैं। मुजाब ने अपने पहले ओवर में 2 रन दिए। रिजवान 2 और जमां 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पहले ओवर में पाकिस्तान ने बनाए 1 विकेट पर 6 रन
पाकिस्तान ने 1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के लिए 130 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 रन बना लिए हैं। रिजवान 1 और जमां 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
बल्लेबाजी करने आए फखर जमां
बाबर आजम के आउट होने के बाद पाकिस्तान के लिए बल्लेबाजी करने फखर जमां उतरे हैं।
पहले ही ओवर में पाकिस्तान को लगा झटका, फारूखी ने किया बाबर का शिकार
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम एक बार फिर एशिया कप में नाकाम रहे। पारी की दूसरी ही गेंद पर फजल्लाह फारूकी की अंदर आती गेंद पर गच्चा खाकर एलबीडब्लू हो गए। बाबर पहली गेंद पर खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। रिजवान 1 गेंद में 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। पाकिस्तान का स्कोर 0.2 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 1 रन बना लिए हैं।
पीएसएल वाली दोस्ती
पाकिस्तान को मिला है 130 रन का लक्ष्य
अफगानिस्तान ने बनाए 20 ओवर में 6 विकेट पर 129 रन
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए हैं। जीत के लिए पाकिस्तान को 130 रन बनाने हैं। पारी के आखिरी ओवर में हारिस रऊफ के खिलाफ राशिद खान ने एक चौका और एक छक्का जड़ा और कुल 10 रन बटोरे। राशिद 18 (15) और अबदुल्लाह ओमरजाई 10 (10) रन बनाकर खेल रहे हैं।
20वें ओवर में गेंदबाजी करने आए हारिस राऊफ
कप्तान बाबर ने पारी के आखिरी ओवर में हारिस राऊफ के हाथों में गेंद थमाई है।
अफगानिस्तान ने बनाए 19 ओवर में 6 विकेट पर 119 रन
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं। ओमरजई 10(10) और राशिद खान 8(9) रन बनाकर खेल रहे हैं। नसीम शाह ने अपने ओवर में शानदार गेंदबाजी की और केवल 6 रन खर्च किए।
18 ओवर में अफगानिस्तान ने बनाए 6 विकेट पर 113 रन
अफगानिस्तान ने 18 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए हैं। राशिद खान और ओमरजई मोर्चा संभाले हुए हैं। ओमरजई 5 और राशिद 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। हसनैन के इस ओवर में अफगानी बल्लेबाजों ने 8 रन बटोरे।
17 ओवर में अफगानिस्तान ने बनाए 6 विकेट पर 105 रन
पारी के 17वें ओवर में हारिस राऊफ ने शानदार गेंदबाजी की और 1 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। इसी के साथ ही अफगानिस्तान ने 17 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए हैं। राशिद 1 और ओमरजई 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
राऊफ ने किया इब्राहिम जादरान को चलता, अफगानिस्तान को लगा छठा झटका
हारिस राऊफ ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए पैर जमा चुके अब्राहिम जादरान को विकेट के पीछे कैच करा दिया। गेंदबाज के ऊपर से शॉट खेलने की कोशिश में वो विकेट के पीछे लपके गए। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के हाथों में चली गई। इब्राहिम ने 37 गेंद में 35 रन की पारी खेली।
इब्राहिम के छक्के के साथ 100 रन के पार पहुंचा अफगानिस्तान
16वें ओवर की तीसरी गेंद पर इब्राहिम जादरान ने शादाब खान की गेंद पर मिड ऑफ के ऊपर से शानदार छक्का जड़कर टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। 16 ओवर में अफगानिस्तान ने 5 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं। इब्राहिम 35(34) और ओमरजाइ 3(4) रन बनाकर खेल रहे हैं।
15 ओवर में अफगानिस्तान ने बनाए 5 विकेट पर 93 रन
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की कसी हुई गेंदबाजी के खिलाफ 5 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं। इब्राहिम 26 (30) और अजमतउल्लाह ओमरजई 1(2) रन बनाकर खेल रहे हैं।
नसीम ने उड़ाई नबी की गिल्लियां, अफगानिस्तान को लगा पांचवां झटका
अफगानिस्तान को पांचवां झटका 15वें ओवर की पहली गेंद पर 100वां टी20 मैच खेल रहे अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी के रूप में लगा। नबी नसीम शाह की गेंद पर बोल्ड हो गए। यह अफगानिस्तान को 2 गेंद पर लगा लगातार दूसरा झटका था। 14.1 ओवर में अफगानिस्तान ने 5 विकेट खोकर 91 रन बना लिए हैं।
नजीबुल्लाह को शादाब ने किया चलता, अफगानिस्तान ने गंवाया चौथा विकेट
नजीबुल्लाह जादरान शादाब खान की गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर बाउंड्री पर फखर जमां के हाथों लपके गए। उन्होंने 11 गेंद में 10 रन बनाए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर जादरान ने छक्का जड़ा था।
अफगानिस्तान ने बनाए 13 ओवर में 3 विकेट पर 83 रन
अफगानिस्तान ने 13 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए हैं। इब्राहिम जादरान 25 (27) और नजीबुल्लाह जादरान 2 (5) रन बनाकर खेल रहे हैं।
12 ओवर में अफगनिस्तान ने बनाए 3 विकेट पर 79
अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ 12 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं। नजीबुल्लाह जादरान 0(3) और इब्राहिम जादरान 23 (23) रन बनाकर खेल रहे हैं। नवाज ने इस ओवर में 2 रन दिए और एक विकेट अपने नाम किया।
अफगानिस्तान को लगा तीसरा झटका, जनत हुए नवाज का शिकार
करीम जनत मोहम्मद नवाज की गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में लॉन्ग ऑन पर लपके गए। फखर जमां ने उनका कैच लपका। जनत ने 15(19) रन बनाए।
10 ओवर में अफगानिस्तान ने बनाए 2 विकेट पर 72 रन
अफगानिस्तान ने 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने अफगानिस्तान की तेज शुरुआत पर लगाम लगा दी है। करीम जनत 15 (16) और इब्राहिम जादरान 16 (17) रन बनाकर खेल रहे हैं। पाकिस्तान के लिए एक विकेट हसनैन और एक विकेट हसनैन ने लिया।
अफगानिस्तान अच्छी शुरुआत का नहीं उठा पाया फायदा
अफगानिस्तान की टीम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाई और 9 ओवर में 2 विकेट पर केवल 64 रन बना सकी हैं। इब्रहिम जजई 14 (15) और करीम जनत 9(12) रन बानकर खले रहे हैं।
PAK vs AFG अफगानिस्तान ने बनाए 8 ओवर में 2 विकेट पर 61 रन
अफगानिस्तान ने 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं। इब्राहिम जादरान 13 (13) और करीम जनत 7 (8) रन बनाकर खेल रहे हैं।
अफगानिस्तान 50 रन के पार
अफगानिस्तान ने 6.2 ओवर में 50 रन के आंकड़े को पार कर लिया। टीम ने 7 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए हैं। इब्राहिम 7 (9) और करीम जनत 5 (6) रन बनाकर खेल रहे हैं।
6 ओवर में अफगानिस्तान ने बनाए 2 विकेट पर 48 रन
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ पॉवरप्ले के 6 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए हैं। इब्राहिम जादरान 5 (6) और करीम जनत 2(3) रन बनाकर खेल रहे हैं।
5 ओवर में अफगानिस्तान ने बनाए 2 विकेट पर 43 रन
अफगानिस्तान की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर राउंड के मुकाबले में 5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए हैं। जनत 0 और जादरान 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
हसैनन ने दिलाई पाकिस्तान को दूसरी सफलता
मंहगे साबित हो रहे हसनैन ने पांचवें ओवर में गेंदबाजी में वापसी करते हुए शानदार यॉर्कर पर पिच पर पैर जमा चुके हजरतउल्लाह जजई को बोल्ड कर दिया। जजई ने 17 गेंद में 21 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान को दूसरा झटका 43 के स्कोर पर लगा। करीम जनत और इब्राहिम दो नए बल्लेबाज पिच पर हैं।
4 ओवर में अफगानिस्तान ने बनाए 1 विकेट पर 37 रन
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ 4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए हैं। जजई 17 और इब्राहिम जादरान 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
गुरबाज की रउफ ने उड़ाई गिल्लियां
रहमानुल्लाह गुरबाज ने हारिस रउफ की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। अंदर आती गेंद पर वो गच्चा खा गए। उन्होंने 17 (11) रन बनाए। अपनी पारी में गुरबाज ने 2 छक्के जड़े।
नसीम शाह ने दिया जजई को जीवनदान
चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर हजरतउल्लाह जजई ने थर्ड मैन बाउंड्री पर हारिस राऊफ की गेंद पर नसीम शाह ने आसान सा कैच टपकाकर जीवनदान दे दिया।
अफगानिस्तान ने 3 ओवर में बनाए 27 रन
अफगानिस्तान ने 3 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 27 रन बना लिए हैं। जजई 8 और गुरबाद 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। नसीम ने अपने दूसरे ओवर में 7 रन दिए।
हसनैन की पहले ही ओवर में हुई धुनाई
दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए मोहम्मद हसनैन की रहमानुल्लाह गुरबाज ने जमकर धुनाई की और आखिरी की दो गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़कर कुल 16 रन बटोर लिए। 2 ओवर में अफगानिस्तान ने बगैर किसी नुकसान के 20 रन बना लिए हैं। गुरबाज 16 और जजई 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
अफगानिस्तान ने पहले ओवर में बनाए 4 रन
टॉस हारने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 1 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 4 रन बना लिए हैं। हजरतउल्लाह जजई 1 और रहमानुल्लाह गुरबाज 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पहले बल्लेबाजी करने उतरा अफगानिस्तान
अफगानिस्तान की टीम पाकिस्तान के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। हजरतउल्लाह जजईऔर रहमानुल्लाह गुरबाज ने पारी की शुरुआत की है। पाकिस्तान के लिए नसीम शाह ने एकबार फिर गेंदबाजी की शुरुआत की है।
अफगानिस्तान की प्लेइंग-11
हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर),इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), करीम जन्नत, राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई, फरीद अहमद, मुजीब-उर-रहमान, फजलहक फारूकी।
100वां अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेल रहे हैं नबी
अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबीं अपने करियर का 100वां अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेल रहे हैं।
अफगानिस्तान से मुकाबले के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग-11
बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, फखर जमां, इफ्तिकार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, शादाब खान(उपकप्तान), मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस राऊफ, मोहम्मद हसनैन।
पाकिस्तान ने जीता टॉस, किया पहले गेंदबाजी का फैसला
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तान ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
मैच से पहले बाबर आजम और राशिद खान
.@rashidkhan_19 @babarazam258
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) September 7, 2022
Looking forward to another mouth-watering matchup! #AfghanAtalan | #AsiaCup2022 | #AFGvPAK pic.twitter.com/0WpF6PQQiq
बड़े स्कोर से मिलेगा फायदा
आज शारजाह में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम बड़ा स्कोर बनाने की फिराक में होगी ताकि मैच के दूसरे हाफ में फायदा उठाया जा सके। बता दें कि पाकिस्तान ने शारजाह में हांगकांग के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 193 रन बनाए थे और बड़ी जीत दर्ज की थी। वहीं, अफगानिस्तान को श्रीलंका के विरुद्ध 175 रन बनाने के बावजूद हार का मुंह देखना पड़ा।
टी20 में नंबर वन बने रिजवान
मोहम्मद रिजवान ने बाबर आजम को पछाड़कर सिंहासन पर कब्जा कर लिया है। रिजवान ताजा आईसीसी टी20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। रिजवान एशिया कप में शानदार फॉर्म में हैं। वह तीन मैचों में 192 रन बना चुके हैं।
दहाई अंक में नहीं पहुंच पा रहे नबी
अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी पिछली सात पारियों में से दहाई अंक का आंकड़ा नहीं छू पाए हैं।
मोहम्मद रिजवान खेलने के लिए फिट
भारत के खिलाफ रविवार को पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के घुटने में चोट लग गई थी। हालांकि, अफगानिस्तन के विरुद्ध मैच से पहले रिजवान को पाकिस्तान की मेडिकल टीम ने फिट घोषि कर दिया है। उन्हें खेलने के लिए मंजूरी मिल गई है।
शादाब खान इस मामले में बेस्ट
शादाब खान का इस एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाड़ियों में (न्यूनतम पांच ओवर के साथ) इकॉनमी रेट सबसे अच्छा है। उन्होंने 5.43 इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है।
इतनी बार बाबर को आउट कर चुके हैं राशिद
आज के मैच में अफगानिस्तान के लेग स्पिनर और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पर लोगों की नजर होंगी। दरअसल, राशिद खान ने टी20 में बाबर को पांच बार अपना शिकार बनाया है।
PAK vs AFG Head to Head
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच अब तक केवल दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान पाकिस्तान ने दो बार जीत दर्ज की है।
पाक से भिड़ने के लिए तैयारी में जुटी अफगान टीम
: AfghanAtalan are ready to take on Pakistan in thier 2nd Super Four clash tomorrow. Watch some of our Atalan express their thoughts on tomorrow's game. #AfghanAtalan | #AsiaCup2022 | #AFGvPAK pic.twitter.com/M8olf5dFOs
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) September 6, 2022
पाकिस्तान का स्क्वाड
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन, हसन अली।
अफगानिस्तान का स्क्वाड
मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, अफसर जजई, अजमतुल्लाह ओमरजई, फरीद अहमद मलिक, फज़लहक फारूकी, हशमतुल्ला शाहिदी, हज़रतुल्लाह जजई, इब्राहिम जादरान, करीम जनत, मुजीब उर रहमान, नजीबुल्ला जादरान, नूर अहमद, रहमान अहमद, , राशिद खान, समीउल्लाह शिनवारी।

