IND vs WI, 3rd ODI Highlights: भारत ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को बुरी तरह रौंदा, हैट्रिक जीत के साथ किया सूपड़ा साफ
India vs West Indies 3rd ODI Highlights: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा और आखिरी वनडे अपने नाम कर लिया। भारतीय गेंदबाजों ने कातिलाना गेंदबाजी की।
शुभमन गिल बारिश के कारण सिर्फ दो रन से करियर के पहले अंतरराष्ट्रीय शतक से वंचित रह गए लेकिन उनके नाबाद 98 रन और फिर गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने वेस्टइंडीज को वर्षा से प्रभावित तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बुधवार को यहां डकवर्थ-लुईस पद्धति के तहत 119 रन से हराकर श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। तीसरा मुकाबला बारिश से प्रभावित रहा, जिसके कारण ओवरों में कटौती की गई। भारत ने 36 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। वहीं, डकवर्थ लुईस नियम के तहत वेस्टइंडीज को 35 ओवर में 257 रन का टारगेट मिला। हालांकि, वेस्टइंडीज टीम 26 ओवर में महज 137 रन पर ढेर हो गई। भारत के लिए युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो जबकि अक्षर पटेल और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक विकेट चटकाया।
वेस्टइंडीज ने की खराब शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने निराशाजनक आगाज किया। उसने दो विकेट बिना कोई रन जोड़े खो दिए। मोहम्मद सिराज ने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर काइल मेयर्स (0) को बोल्ड और तीसरी गेंद पर शमाराह ब्रूक्स (0) को एलबीडब्ल्यू किया। इसके बाद शाई होप (33 गेंदों में 22) और ब्रेंडन किंग (37 गेंदों में 42) के बीच दूसरे विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी हुई। होप को 10वें ओवर में युजवेंद्र चहल ने स्टंप आउट कराया। किंग को 14वें ओवर में अक्षर पटेल ने बोल्ड किया। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगाया। वेस्टइंडीज का पांचवां विकेट कीसी कार्टी (17 गेंदों में 5) के रूप में गिरा, जिन्हें शार्दुल ठाकुर ने 19वें ओवर में बोल्ड किया।
कप्तान पूरन ने बनाए 42 रन
टिककर बल्लेबाजी कर रहे कप्तान निकोलस पूरन को 22वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन की राह दिखाई। उनका विकेट 119 के कुल स्कोर पर गिरा। पूरन ने 32 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के के दम पर 42 रन की पारी खेली। कप्तान के आउट होते ही वेस्टंडीज की पारी बुरी तरह लड़खड़ा गई और उसने 18 रन जोड़कर अंतिम चार विकेट गंवा दिए। अकील हुसैन (1), कीमो पॉल (0), हेडन वॉल्श (10) और जेडेन सील्स (0) टिक नहीं पाए। अनुभवी ऑलराउंडर जेसन होल्डर 12 गेंदों में 9 रन बनाकर नाबाद रहे।
ऐसा रहा भारतीय पारी का हाल
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने दमदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 113 रन जोड़े। यह साझेदारी 23वें ओवर में धवन के आउट होने के बाद टूटी। वह 74 गेंदों में 7 चौकों के जरिए 58 रन बनाकर 23वें ओवर में हेडल वॉल्श का शिकार बने। यहां से गिल ने श्रेयस अय्यर के साथ पारी को आगे बढ़ाया लेकिन 24 ओवर होने के बाद बारिश के कारण खेल को रोकना पड़ा। जब मैच दोबारा शुरू हुआ तो ओवर घटाकर 40-40 कर दिए गए।
पहला वनडे शतक नहीं जड़ पाए गिल
गिल ने अय्यर के संग दूसरे विकेट के लिए 86 रन की पार्टनरशिप की। अय्यर 12वें वनडे अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 34 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 44 रन की पारी खेली। उन्हें अकील हुसैन ने 33वें ओवर में अपने जाल में फंसाया। भारत को तीसरा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा। उन्होंने 6 गेंदों में 8 रन जुटाए। उन्होंने एक छक्का ठोका। सूर्यकुमार को 34वें ओवर में वॉल्श ने पवेलियन भेजा। वहीं, भारत का स्कोर जब 36 ओवर में 225/3 था तो बारिश ने फिर से खलल डाल दिया। इसके बाद खेल रुका और भारत की पारी समाप्त हो गई। गिल और संजू सैमसन नाबाद रहे। गिल ने 98 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 98* रन बनाए। सैमसन ने 7 गेंदों में 8* रन का योगदान दिया।
भारत को शुरुआती दो मैच में रोमांचक जीत
भारत ने सीरीज के शुरुआती दोनों मैचों में रोमांचक जीत हासिल की। भारत ने पहले वनडे में 3 रन से विजयी परचम फहराया। धवन ब्रिगेड ने 308/7 का स्कोर खड़ा किया और मेजबान वेस्टइंडीज को 305/6 पर रोक दिया। इसके बाद, टीम इंडिया को दूसरे वनडे में 2 विकेट से जीत मिली। वेस्टइंडीज ने 6 विकेट पर 311 रन जुटाए, जिसके जवाब में भारत ने 49.4 ओवर में 312/8 बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। बता दें कि भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में लगातार 12वीं सीरीज जीतकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह किसी एक टीम का किसी एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
भारत की प्लेइंग इलेवन
शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल और प्रसिद्ध कृष्णा।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
निकोलस पूरन (कप्तान), शाई होप, काइल मेयर्स, ब्रेंडन किंग, कीसी कार्टी, शमाराह ब्रूक्स, अकील हुसैन, जेसन होल्डर, कीमो पॉल, जेडेन सील्स और हेडन वॉल्श।
बल्लेबाजों और गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
गिल ने 98 गेंद में दो छक्कों और सात चौकों की मदद से नाबाद 98 रन की पारी खेली। उन्होंने कप्तान शिखर धवन (58) के साथ पहले विकेट के लिए 113 जबकि श्रेयस अय्यर (44) के साथ दूसरे विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी की। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम युजवेंद्र चहल (17 रन पर चार विकेट), मोहम्मद सिराज (14 रन पर दो विकेट) और शार्दुल ठाकुर (17 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 26 ओवर में 137 रन पर सिमट गई।
भारत ने जीता तीसरा वनडे मैच
लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 26 ओवर में ढेर हो गई। भारत के लिए यह ओवर चहल ने फेंका। उन्होंने दूसरी गेंद पर हेडन वॉल्श (10) को धवन के हाथों लपकवाया। वहीं, चहल ने अंतिम गेंद पर सील्स (0) को आउट कर वेस्टइंडीज की पारी को समेट दिया। सील्स ने शुभमन गिल को कैच धमाया।
26 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 137/10
कीमो पॉल शून्य पर आउट
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: वेस्टइंडीज को आठवां विकेट भी गिर गया है। कीमो पॉल शून्य पर आउट हो गए। उन्हें चहल ने 24वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपने जाल में फंसाया। पॉल ने ठाकुर को कैच दिया।
24 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 129/8, जेसन होल्डर 5* और हेडन वॉल्श 6* क्रीज पर हैं।
अकील हुसैन ने बनाया एक रन
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: वेस्टइंडीज को सातवां झटका अकील हूसैन के रूप में लगा है। उन्होंने 6 गेंदों में 1 रन बनाया। उन्हें ठाकुर ने 23वें ओवर की दूसरी गेंद पर धवन के हाथों कैच कराया।
23 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 122/7, जेसन होल्डर 4* और कीमो पॉल 0* क्रीज पर हैं।
पूरन को कृष्णा ने किया आउट
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: प्रसिद्ध कृष्णा ने छठी कामयाब भारत के खाते में डाली है। उन्होंने कप्तान निकोलस पूरन को 22वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट किया। पूरन ने बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में मिडऑन पर धवन को कैच थमा दिया। उन्होंने 32 गेंदों में 42 रन बनाए। पूरन ने 5 चौके और 1 सिक्स मारा।
22 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 121/6, जेसन होल्डर 0* और अकील हुसैन 1* क्रीज पर हैं।
कीसी कार्टी सस्ते में आउट
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: वेस्टइंडीज का पांचवां विकेट कीसी कार्टी के तौर पर गिरा। उन्होंने सस्ते में विकेट खोया। कार्टी 17 गेंदों में 5 रन बना सके। उन्हें शार्दुल ठाकुर ने 19वें ओवर की अंतिम गेंद पर बोल्ड किया। वह स्लॉग करना चाहते थे लेकिन बल्ले का अंदरूनी किनारा लगने के कारण गेंद स्टंप्स से जा टकराई।
19 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 103/5, निकोलस पूरन 29* और जेसन होल्डर 0* क्रीज पर हैं।
वेस्टइंडीज ने बनाया सैकड़ा
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: वेस्टइंडीज ने सैकड़ा पूरा कर लिया है। मेजबान टीम ने 108 गेंदों में 100 रन जुटाए। पूरन और कार्टी के बीच 25 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है।
18 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 100/4, निकोलस पूरन 28* और कीसी कार्टी 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
अर्धशतक से चूके ब्रेंडन किंग
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: वेस्टइंडीज को चौथा झटका ब्रेंडन किंग के रूप में लगा। उन्होंने टिककर बल्लेबाजी की लेकिन वह अर्धशतक से चूक गए। किंग ने 37 गेंदों में 42 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 1 सिक्स मारा। उन्हें अक्षर पटेल ने 14वें ओवर की अंतिम गेंद पर क्लीन बोल्ड किया।
14 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 74/4, निकोलस पूरन 9* और कीसी कार्टी 0* क्रीज पर हैं।
वेस्टइंडीज का पचासा कंप्लीट
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: वेस्टइंडीज ने लड़खड़ाने के बाद अपना पचासा पूरा कर लिया है। हुड्डा ने 11वें ओवर में दो खर्च किए। पूरन ने तीसरी और किंग ने पांचवीं गेंद पर सिंगल निकाला।
11 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 50/3, ब्रेंडन किंग 25* और निकोलस पूरन 2* क्रीज पर हैं।
होप को चहल ने भेजा पवेलियन
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: भारत को तीसरी सफलता लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने दिलाई है। उन्होंने 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर ओपनर शाई होप को अपना शिकार बना लिया। होप ऑफ स्टंप पर आई गेंद को आगे बढ़कर खेलना चाहते थे लेकिन स्टंपिंग का शिकार हो गए। उन्होंने 33 गेंदों का सामना करने के बाद 22 रन की पारी खेली। उन्होंने एक छक्का लगाया।
10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 48/3, ब्रेंडन किंग 24* और निकोलस पूरन 1* क्रीज पर हैं।
वेस्टइंडीज को मिला 257 का लक्ष्य
भारतीय 36 ओवर में 4 विकेट पर 225 रन बनाने के बाद समाप्त हो गई। वहीं, वेस्टइंडीड को 257 रन का टारगेट मिला है। मेजबान टीम को यह टारगेट 35 ओवर में हासिल करना होगा।
Revised playing conditions.#TeamIndia set a target of 257 in 35 overs for West Indies to chase.
— BCCI (@BCCI) July 27, 2022
Play to resume shortly.
Scorecard - https://t.co/KZQ1JeiHBK #WIvIND pic.twitter.com/49qKvH8Cu2
किंग ने लगाया सिक्स-फॉर
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: ब्रेंडन किंग ने पांचवें ओवर में स्पिनर अक्षर पटेल के खिलाफ अपने हाथ खोले। उन्होंने पहली गेंद पर लांग ऑन की दिशा में लंबा सिक्स जड़ा और तीसरी गेंद पर कवर में शानदार ड्राइव लगाकर चौका बटोरा।
5 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 19/2, शाई होप 6* और ब्रेंडन किंग 13* क्रीज पर हैं।
सिराज ने चटकाए दो विकेट
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: मोहम्मद सिराज ने दूसरे ओवर में घातक गेंदबाजी और दो विकेट चटकाए। उन्होंने पहली गेंद पर ओपन काइल मेयर्स को बोल्ड किया। वह अपना खाता नहीं खोल पाए। सिराज ने तीसरी गेंद पर शमाराह ब्रूक्स को एलबीडब्ल्यू किया। वह ऑफ स्टंप पर आई लेंथ गेंद से चूक गए चूक गए, जो अंदर आकर पैड पर लग गई। ब्रूक्स भी शून्य पर पवेलियन लौटे।
2 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 1/2, शाई होप 0* और ब्रेंडन किंग 1* क्रीज पर हैं।
वेस्टइंडीज की पारी हुई शुरू
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: वेस्टइंडीज की ओर से लक्ष्य का पीछा करने के लिए शाई होप और काइल मेयर्स आए हैं। भारत के लिए पहला ओवर दीपक हुड्डा ने डाला, जो मेडन रहा। उन्होंने होप को कोई रन नहीं बनाने दिया।
1 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 0/0, शाई होप 0* और काइल मेयर्स 0* क्रीज पर हैं।
बारिश ने फिर से डाला खलल
बारिश ने एक बार फिर खलल डाल दिया है। 36वां ओवर होते ही खेल को रोक दिया गया। कवर्स मैदान पर लगा दिए गए हैं। शुभमन गिल (98*) पहले वनडे शतक के करीब हैं। उनका साथ संजू सैमसन (6*) दे रहे हैं।
And, it starts to rain again!
— BCCI (@BCCI) July 27, 2022
India 225/3 after 36 overs.
Scorecard - https://t.co/KZQ1JezKDK #WIvIND pic.twitter.com/3OVmOhXhgn
सील्स ने खर्च किए 6 रन
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: सील्स ने 36वें ओवर में 6 रन खर्च किए। यह उनके स्पेल का सातवां ओवर था। गिल ने चार और सैमसन ने 2 रन जुटाए।
36 ओवर के बाद भारत का स्कोर 225/3, लेग बाई-1 रन, नो-बॉल-3 रन, वाइड-7 रन। शुभमन गिल 98* और संजू सैमसन 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।
अकील हुसैन ने दिए 7 रन
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: अकील हुसैन ने 35वें ओवर में 7 रन खर्च किए, जिसमें एक नो-बॉल का आया। गिल ने तीन और अय्यर ने तीन रन बनाए।
35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 219/3, लेग बाई-1 रन, नो-बॉल-3 रन, वाइड-7 रन। शुभमन गिल 94* और संजू सैमसन 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
सूर्यकुमार फिर सस्ते में आउट
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: हेडन वॉल्श ने वेस्टइंडीज को तीसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को 34वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपने जाल में फंसा लिया। वह फ्लिक करने की फिराक में थे लेकिन गेंद किनारा लेकर शॉर्ट थर्ड मैन पर शमाराह ब्रूक्स के हाथों में चली गई। सूर्यकुमार ने 6 गेंदों का सामना किया और 8 रन बनाए। उन्होंने एक छक्का जड़ा।
34 ओवर के बाद भारत का स्कोर 212/3, लेग बाई-1 रन, नो-बॉल-3 रन, वाइड-7 रन। शुभमन गिल 91* और संजू सैमसन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
होल्डर ने खर्च किए 12 रन
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: होल्डर ने अपने स्पेल के छठे ओवर में 12 रन खर्च किए। गिल ने दूसरी गेंद पर एक चौका लगाया। उन्होंने यह चौका फ्री हिट गेंद पर हासिल किया।
30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 179/1, लेग बाई-1 रन, नो-बॉल-2 रन, वाइड-4 रन। शुभमन गिल 84* और श्रेयस अय्यर ٭30 क्रीज पर हैं।
75 रन से अधिक की साझेदारी
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: गिल और अय्यर बखूब भारतीय पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों के बीच 75 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। हुसैन ने 31वें ओवर में 13 रन दिए। अय्यर ने पांचवीं गेंद पर चौका ठोता।
31 ओवर के बाद भारत का स्कोर 192/1, लेग बाई-1 रन, नो-बॉल-2 रन, वाइड-5 रन। शुभमन गिल 85* और श्रेयस अय्यर 41* रन बनाकर खेल रहे हैं।
सील्स ने नहीं दी कोई बाउंड्री
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: सील्स ने 32वें ओवर में 6 रन दिए, लेकिन भारतीय खेमा कोई बाउंड्री हासिल नहीं कर सका। अय्यर ने तीन और गिल ने 2 रन बनाए। वहीं, एक वाइड का मिला।
32 ओवर के बाद भारत का स्कोर 198/1, लेग बाई-1 रन, नो-बॉल-2 रन, वाइड-6 रन। शुभमन गिल 87* और श्रेयस अय्यर 44* रन बनाकर खेल रहे हैं।
अर्धशतक से चूके श्रेयस अय्यर
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: भारत ने दूसरा विकेट गंवा दिया है। श्रेयस अय्यर 34 गेंदों में 44 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का जमाया। उन्हें अकील हुसैन ने 33वें ओवर की दूसरी गेंद पर लांग ऑन की दिशा में कीमो पॉल के हाथों लपकवाया। अय्यर ने दूसरे विकेट के लिए गिल के साथ 86 रन की पार्टनरशिप की।
33 ओवर के बाद भारत का स्कोर 203/2, लेग बाई-1 रन, नो-बॉल-2 रन, वाइड-7 रन। शुभमन गिल 90* और सूर्यकुमार यादव 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
हुसैन ने अच्छा ओवर निकाला
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: हुसैन ने वेस्टइंडीज के लिए 29वें ओवर में अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने चार रन दिए, जिसमें एक वाइड का गया। अय्यर ने सिंगल और गिल ने डबल लिया।
29 ओवर के बाद भारत का स्कोर 167/1, लेग बाई-1 रन, नो-बॉल-1 रन, वाइड-4 रन। शुभमन गिल 76* और श्रेयस अय्यर ٭27 क्रीज पर हैं।
अय्यर ने लगाया बेहतरीन फॉर
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: होल्डर ने 28वें ओवर में 9 रन खर्च किए। अय्यर ने चौथी गेंद पर बेहतरीन फॉर मारा। उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर आई लेंथ गेंद को मिड ऑफ और कवर के बीच से बाउंड्री के पार भेजा।
28 ओवर के बाद भारत का स्कोर 163/1, लेग बाई-1 रन, नो-बॉल-1 रन, वाइड-3 रन। शुभमन गिल 74* और श्रेयस अय्यर ٭26 क्रीज पर हैं।
भारतीय टीम 150 के पार
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: भारतीय टीम ने 150 का आंकड़ा छू लिया है। अकील हुसैन ने 27वें ओवर में 8 रन दिए। गिल ने एक चौके समेत 6 और अय्यर ने 2 रन जुटाए।
27 ओवर के बाद भारत का स्कोर 154/1, लेग बाई-1 रन, नो-बॉल-1 रन, वाइड-2 रन। शुभमन गिल 72* और श्रेयस अय्यर ٭20 क्रीज पर हैं।
सील्स पर पड़े तीन चौके
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: सील्स ने 26वें ओवर में 13 रन खर्च किए। अय्यर ने दूसरी जबकि गिल ने पांचवीं और छठी गेंद पर फॉर लगाया।
26 ओवर के बाद भारत का स्कोर 146/1, लेग बाई-1 रन, नो-बॉल-1 रन, वाइड-2 रन। शुभमन गिल 66* और श्रेयस अय्यर ٭18 क्रीज पर हैं।
खेल शुरू, क्रीज पर गिल-अय्यर
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: बारिश के बाद खेल शुरू होने पर वेस्टइंडीज के लिए 25वां ओवर हेडन वॉल्श ने डाला। उन्होंने 18 रन खर्च किए। अय्यर ने दूसरी गेंद पर सिक्स और तीसरी गेंद पर चौका मारा। वहीं, गिल ने अंतिम गेंद पर सिक्स ठोका।
25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 133/1, लेग बाई-1 रन, नो-बॉल-1 रन, वाइड-2 रन। शुभमन गिल 58* और श्रेयस अय्यर ٭13 क्रीज पर हैं।
पॉल ने किफायती ओवर किया
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: कीमो पॉल ने 24वें ओवर में किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने महज 2 रन खर्च किए। श्रेयस अय्यर ने चौथी गेंद पर डबल लिया।
24 ओवर के बाद भारत का स्कोर 115/1, लेग बाई-1 रन, नो-बॉल-1 रन, वाइड-2 रन। शुभमन गिल 51* और श्रेयस अय्यर ٭2 क्रीज पर हैं।
शिखर धवन बने वॉल्श का शिकार
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: भारत को पहला झटका शिखर धवन के रूप में लगा है। उन्होंने 74 गेंदों में 7 चौकों के जरिए 58 रन की पारी खेली। धवन को 23वें ओवर में स्पिनर हेडन वॉल्श ने अपना शिकार बनाया। वह आगे बढ़कर फ्लिक करना चाहते थे लेकन गेंद खड़ी हो गई और मिडविकेट पर निकोलस पूरन ने कैच पकड़ा लिया।
23 ओवर के बाद भारत का स्कोर 113/1, लेग बाई-1 रन, नो-बॉल-1 रन, वाइड-2 रन। शुभमन गिल 51* और श्रेयस अय्यर ٭0 क्रीज पर हैं।
40-40 ओवर का होगा मैच
बारिश के कारण ओवरों में कटौती कर दी गई है। अब 40-40 ओवर का मैच होगा। अब एक बोलर का आठ ओवर का स्पेल होगा। बता दें कि भारतीय टीम 24 ओवर बल्लेबाजी कर चुकी है और उसे सिर्फ 16 ओवर खेलने मिलेंगे। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों को मजूबत स्कोर खड़ा करने के लिए तेजी से रन बनाने होंगे।
आखिरकार बारिश रुकी
बारिश रूक गई है और कवर्स हटाए जा रहे हैं। आउटफील्ड गीला होने के कारण रुका खेल शुरू होने में देरी हो रही है।
बारिश के कारण फिर रोका गया खेल
एक बार फिर बारिश शुरू हो गई है। ऐसे में कवर्स को दोबारा लगा दिया गया है। खेल रोके जाने तक भारत ने 24 ओवर में एक विकेट पर 115 रन बनाए। गिल 65 गेंद में 51 और श्रेयर अय्यर 6 गेंदों में 2 रन बनाकर नाबाद थे।
Covers are back on again!#WIvIND https://t.co/FVDQLEEhbc
— BCCI (@BCCI) July 27, 2022
9 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगा खेल
बारिश रुक गई है और कवर्स हटाए जा रहे हैं। खेल भारतीय समयानुसार 9 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगा।
The covers are now off and play will resume at 9.50 PM IST.
— BCCI (@BCCI) July 27, 2022
No overs lost.#WIvIND https://t.co/qI9gwGv5qy
बारिश ने डाला खलल
24 ओवर समाप्त होने के बाद बारिश ने खलल डाल दिया, जिसके चलते खेल को रोक दिया गया है। फिलहाल हल्की बूंदाबांदी हो रही है।
शुभमन गिल ने लगाया अर्धशतक
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: शुभमन गिल ने फिफ्टी कंप्लीट कर ली है। उन्होंने 60 गेंदों में अपना पचासा बनाया। यह उनके वनडे करियर की दूसरी फिफ्टी है।
22 ओवर के बाद भारत का स्कोर 112/0, लेग बाई-1 रन, नो-बॉल-1 रन, वाइड-2 रन। शिखर धवन 58* और शुभमन गिल 50* क्रीज पर हैं।
हेडन वॉल्श ने दिए 5 रन
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: हेडन वॉल्श ने 21वें ओवर में 5 रन खर्च किए। गिल ने तीन और धवन ने दो सिंगल लिए।
21 ओवर के बाद भारत का स्कोर 106/0, लेग बाई-1 रन, नो-बॉल-1 रन, वाइड-1 रन। शिखर धवन 56* और शुभमन गिल 47* क्रीज पर हैं।
भारतीय टीम ने बनाया सैकड़ा
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: भारत ने सैकड़ा बना लिया है। मेहमान टीम ने 119 गेंदों में 100 रन बनाए। कीमो पॉल ने 20वें ओवर में 5 रन खर्च किए।
20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 101/0, लेग बाई-1 रन, नो-बॉल-1 रन, वाइड-1 रन। शिखर धवन 54* और शुभमन गिल 44* रन बनाकर खेल रहे हैं।
गिल ने लगाया शानदार चौका
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: वॉल्स ने 19वें ओवर में 6 रन दिए। गिल ने तीसरी गेंद पर शानदार स्क्वायर ड्राइव लगाकर चौका हासिल किया।
19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 96/0, लेग बाई-1 रन, नो-बॉल-1 रन, वाइड-1 रन। शिखर धवन 52* और शुभमन गिल 41* रन बनाकर खेल रहे हैं।
शिखर धवन ने जड़ा अर्धशतक
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: शिखर धवन ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर डबल लेकर फिफ्टी पूरी की। यह उनके वनडे करियर का 37वां अर्धशतक है।
18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 90/0, लेग बाई-1 रन, नो-बॉल-1 रन, वाइड-1 रन। शिखर धवन 51* और शुभमन गिल 36* रन बनाकर खेल रहे हैं।
वॉल्श ने अच्छा ओवर किया
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: वॉल्श ने 17वें ओवर में अच्छी गेंदबाजी की और 3 रन दिए। धवन ने दो और गिल ने एक रन बनाया।
17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 87/0, लेग बाई-1 रन, नो-बॉल-1 रन, वाइड-1 रन। शिखर धवन 48* और शुभमन गिल 36* रन बनाकर खेल रहे हैं।
धवन ने फिर लगाया चौका
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: वेस्टइंडीज के लिए 16वां ओवर काइल मेयर्स ने किया और 8 रन दिए। धवन ने चौथी गेंद पर शॉर्ट थर्डमैन और प्वाइंट के बीच से चौका मारा।
16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 84/0, लेग बाई-1 रन, नो-बॉल-1 रन, वाइड-1 रन। शिखर धवन 46* और शुभमन गिल 35* रन बनाकर खेल रहे हैं।
गिल ने सिक्स, धवन ने चौका मारा
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: स्पिनर वॉल्श ने 15वें ओवर में 13 रन खर्च किए। गिल ने दूसरी गेंद पर दमदार सिक्स लगाया। उन्होंने लॉन्ग ऑन की दिशा में हवाई फायर किया। वहीं, धवन ने चौथी गेंद पर स्वीप शॉट खेलकर चौका बटोरा।
15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 76/0, लेग बाई-1 रन, नो-बॉल-1 रन, वाइड-1 रन। शिखर धवन 40* और शुभमन गिल 33* रन बनाकर खेल रहे हैं।
होल्डर ने खर्च किए 6 रन
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: होल्डर ने 14वें ओवर में 6 रन दिए। धवन ने तीन और गिल ने दो रन बनाए। वहीं, एक रन नो-बॉल का मिला।
14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 63/0, लेग बाई-1 रन, नो-बॉल-1 रन, शिखर धवन 35* और शुभमन गिल 26* रन बनाकर खेल रहे हैं।
हेडन वॉल्श को मिली गेंद
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: वेस्टइंडीज टीम पहले विकेट की तलाश लगातार गेंदबाजी में परिवर्तन कर रही है। 13वां ओवर हेडन वॉल्श ने किया और सिर्फ 2 रन दिए। गिल ने पहली और धवन ने चौथी गेंद पर एक रन बनाया।
13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 57/0, लेग बाई का 1 रन, शिखर धवन 32* और शुभमन गिल 24* रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारतीय टीम का पचासा कंप्लीट
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: भारत का पचासा कंप्लीट हो गया है। भारत ने 67 गेंदों में 50 रन जुटाए। टीम को इस दौरान सिर्फ एक एक्स्ट्रा रन मिला। धवन ने 12वें ओवर में होल्डर के खिलाफ दो चौके लगाए।
12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 55/0, लेग बाई का 1 रन, शिखर धवन 31* और शुभमन गिल 23* रन बनाकर खेल रहे हैं।
हुसैन का फिर किफायती ओवर
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: हुसैन ने 11वें ओवर में गेंदबाजी करते हुए 2 रन दिए। गिल ने चौथी और धवन ने अंतिम गेंद पर एक रन लिया।
11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 47/0, लेग बाई का 1 रन, शिखर धवन 23* और शुभमन गिल 23* क्रीज पर हैं।
पहला पावर प्ले हुआ समाप्त
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: पहला पावर प्ले समाप्त हो गया है। इस दौरान भारत ने कोई विकेट तो नहीं गंवाया लेकिन सलामी बल्लेबाज खुलकर रन बनाने में कामयाब नहीं हो सके। पॉल ने 10वें ओवर में 7 रन खर्च किए।
10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 45/0, शिखर धवन 22* और शुभमन गिल 22* क्रीज पर हैं।
हुसैन ने अच्छा ओवर फेंका
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: हुसैन ने नौवें ओवर में अच्छी गेंदबाजी की और 1 रन दिया। गिल ने आखिरी गेंद पर बैकफुट पर जाकर लांग ऑफ़ की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल निकाला।
9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 38/0, शिखर धवन 20* और शुभमन गिल 17* क्रीज पर हैं।
शिखर धवन ने ठोका चौका
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: पॉल ने आठवें ओवर में 6 रन खर्च किए। धवन ने पहली गेंद पर शानदार चौका मारा। उन्होंने मिड ऑफ और कवर के बीच में र ड्राइव लगाया।
8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 37/0, शिखर धवन 20* और शुभमन गिल 16* क्रीज पर हैं।
स्पिनर हुसैन को बुलाया गया
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: पहले पावर प्ले में स्पिनर अकील हुसैन को गेंदबाजी के लिए बुलाया गया है। उन्होंने सातवें ओवर में 3 रन दिए। धवन ने दो और गिल ने एक रन जुटाया।
7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 31/0, शिखर धवन 16* और शुभमन गिल 15* क्रीज पर हैं।
धवन और गिल ने खोले हाथ
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: तीन ओवर में कोई बाउंड्री नहीं आने के बाद धवन और गिल ने सील्स द्वार किए गए छठे ओवर में अपने हाथ खोले। धवन ने पहली गेंद पर फ्लिक कर चौका बटोरा। वहीं, गिल ने पांचवीं गेंद को बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में भेजा।
6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 28/0, शिखर धवन 14* और शुभमन गिल 14* क्रीज पर हैं।
कीमो पॉल ने सिर्फ एक रन दिया
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: कप्तान पूरन ने पांचवें ओवर में कीमो पॉल को गेंद थमाई, जिसमें उन्होंने महज एक रन ही दिया। उन्होंने पांच गेंदों पर कोई रन नहीं बनाने दिया लेकिन धवन ने अंतिम गेंद पर सिंगल निकाल लिया।
5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 17/0, शिखर धवन 9* और शुभमन गिल 8* क्रीज पर हैं।
सील्स ने डाला किफायती ओलर
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: सील्स ने अपने स्पेल के दूसरे ओवर में किफायती गेंदबाजी की और केवल 2 रन दिए। गिल ने चौथी और धवन ने पांचवीं गेंद पर एक रन बनाया।
4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 16/0, शिखर धवन 8* और शुभमन गिल 8* क्रीज पर हैं।
होल्डर ने खर्च किए 4 रन
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: होल्डर ने तीसरे ओवर में 4 खर्च किए। धवन ने पहली-पांचवीं जबकि गिल ने दूसरी-छठी गेंद पर सिंगल निकाला।
3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 14/0, शिखर धवन 7* और शुभमन गिल 7* क्रीज पर हैं।
शुभमन गिल का खुला खाता
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: शुभमन गिल ने चौके साथ अपना खाता खोला है। उन्होंने जेडेन सील्स द्वारा किए गए दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर प्वाइंट की दिशा में बाउंड्री जमाई। इसके अलावा, गिल ने चौथी और धवन ने गेंद पर सिंगल लिया।
2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 10/0, शिखर धवन 5* और शुभमन गिल 5* क्रीज पर हैं।
भारतीय का हुआ आगाज
IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: भारत की ओर पारी का आगाज करने के लिए शिखर धवन और शुभमन गिल आए हैं। वहीं, वेस्टइंडीज की तरफ से गेंदबाजी आक्रमण की कमान जेसन होल्डर ने संभाली। उन्होंने पहले ओवर में चार रन दिए। धवन ने तीसरी गेंद पर चौका मारा।
1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4/0, शिखर धवन 4* और शुभमन गिल 0* क्रीज पर हैं।
भारत और विंडीज ने किए बदलाव
भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। मेहमान टीम ने तेज गेंदबाज आवेश खान की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को फिर से मौका दिया। आवेश दूसरे वनडे में बेअसर रहे थे। वहीं, विंडीज की प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव हुए हैं। मेजबान टीम ने अल्जारी जोसेफ, रोवमन पॉवेल और रदर शेफर्ट के स्थान पर जेसन होल्डर, कीसी कार्टी और कीमो पॉल को रखा है।
टॉस गंवाने के बाद क्या बोले पूरन?
टॉस गंवाने के बाद विंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने कहा कि पहले दो मैच हारने से हमारा दिल टूट गया था। हालांकि, हम आज प्रेरित हैं। हमें मुश्किलों से बाहर निकलने की जरूरत है। हमने 50 ओवर बल्लेबाजी करने की बात की। हमें लगातार टिके रहने की जरूरत है। हमें अंत में परिणाम देखने को मिलेगा।
भारत ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टॉस के बाद कप्तान शिखर धवन ने कहा कि हम बैटिंग करेंगे। हम एक अच्छा स्कोर खड़ा करना चाहेंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि सब अच्छा हो रहा है, जिसे देखकर खुश हूं। यह हमारे लिए बड़ी सकारात्मक बात है। मुझे लगता है कि मजबूत इरादा के साथ आपको स्मार्ट होने की जरूरत है। हेड कोच राहुल द्रविड़ अच्छा काम कर रहे हैं। खिलाड़ी जितना खेलेंगे, वो उतना ही बेहतर होंगे।
कुछ ही मिनट में होगा टॉस
Smiles and sunshine ahead of the third ODI against West Indies.
— BCCI (@BCCI) July 27, 2022
Toss coming up shortly.#TeamIndia #WIvIND pic.twitter.com/KNcR3Sckmx
पिच और मौसम का हाल
आज के मैच की रिपोर्ट और मौसम का हाल का जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
India vs West Indies 3rd ODI Pitch Report and Weather Forecast
भारत का स्क्वाड
शिखर धवन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
वेस्टइंडीज का स्क्वाड
निकोलस पूरण (कप्तान), शाई होप (उप-कप्तान), शमर ब्रूक्स, कीसी कार्टी, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, कीमो पॉल, रोवमैन पॉवेल और जेडन सील्स, हेडन वॉल्श।

