KKR vs MI: नितीश राणा का अर्धशतक काम नहीं आया, मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दी शिकस्त
Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ करीबी मुकाबले में जीत दर्ज की है। मुंबई की मौजूदा सीजन में यह पहली विजय है।
चेन्नई: आईपीएल 2021 में पहले मैच गंवाने वाली मुंबई इंडियंस (एमआई) ने वापसी कर ली है। मुंबई ने मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 10 से जीत अपने नाम की। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडिय में खेले गए मैच में मुंबई ने 153 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में कोलकाता की टीन निर्धाति 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना पाई। कोलकाता के लिए नितीश राणा (57) ने सर्वाधिक रन बनाए, जो केकेआर के काम नहीं आए। शुमभम गिल (33), शाकिब अल हसन (9), आंद्रे रसेल (9), इयोन मॉर्गन (7), पैट कमिंस (0) और राहिल त्रिपाठी ने 5 रन बनाए। दिनेश कार्तिक 11 गेंदों में 8 और हरभजन सिंह 2 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई की तरफ से राहुल चाहर ने चार, ट्रेंट बोल्ट ने दो और क्रुणाल पांड्या ने एक विकेट हासिल किया।
इससे पहले मुंबई की टीम टॉस हारकर बल्लेबाजी करने के बाद निर्धारित 20 ओवर में 152 रन बनाकर ढेर हो गई। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव (56) ने बनाए। उनके अलावा रोहित शर्मा 43, हार्दिक पांड्या (15), क्रुणाल पांड्या (15), कीरोन पोलार्ड (5), मार्को जेनसेन (0), राहुल चाहर (0), जसप्रीत बुमराह (0), ईक्विंटन डिकॉक ने 2 और ईशान किशन ने 1 रन का योगदान दिया। कोलकाता की ओर से आंद्रे रसेल ने अच्छी गेंदबाज की। उन्होंने 2 ओवर में 15 रन देकर 5 विकेट झटके। वहीं पैट कमिंस ने दो जबकि शाकिब अल हसन, प्रसिद्ध कृष्णा और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट लिया।
आखिरी ओवर में केकेआर को थी 15 रन की जरूरत
19वें ओवर में महज 4 रन जुटाने के बाद केकेआर को 20वें ओवर में जीत के लिए 15 रन की जरूरत थी। क्रीज पर दिनेश कार्तिक और आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ी थे और गेंदबाजी की जिम्मेदारी ट्रेंट बोल्ट को मिली। ओवर की पहली गेंद पर रसेल ने दौड़कर 1 रन लिया। इसके बाद कार्तिक ने 1 रन लिया। तीसरी गेंद पर बोल्ट ने रसेल को कॉट एंड बोल्ड एक केकेआर को बड़ा झटका दिया। रसेल ने 15 गेंदों में 1 चौके की मदद से 9 रन बनाए। रसेल के बाद बल्लेबाजी के लिए पैट कमिंस चौथी गेंद पर बोल्ड हो गए। वहीं, कमिंस के बाद क्रीज पर उतरे हरभजन सिंह ने पांचवीं गेंद पर दौड़कर 2 रन लिए। वह आखिरी गेंद पर कोई रन बना पाए। इस तरह केकेआर सिर्फ 4 रन ही बना सकी और 10 रन से मैच गंवा दिया। कार्तिक 11 गेंदों में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
18 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 134/5
पांच विकेट गिरने के बाद दिनेश कार्तिक और आंद्रे रसेल ने मोर्चा संभाल रखा है। कार्तिक 6 गेंदों में 5 और रसेल 11 गेंदों में 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। 18 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 134/5 है।
शाकिब अल हसन ने बनाए 9 रन
पांचवें नंबर पर खेलने उतरे शाकिब अल हसन ने 9 गेंदों में केवल 9 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 1 चौका मारा। शाबिक को क्रुणाल पांड्या ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव के हाथों लपकवाया। 16 ओवर का खेल होने के बाद केकेआर ने 5 विकेट खोकर 123 रन बना लिए हैं। दिनेश कार्तिक 1 गेंद में 1 जबकि आंद्रे रसेल बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं।
नितीश राणा ने लगातार दूसरी अर्धशतकीय पारी खेली
टिककर बल्लेबाजी कर रहे नितीश राणा पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 47 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों के दम पर 57 रन की पारी खेली। उनके आईपीएल करियर की यह 13वीं फिफ्टी है। राणा ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले मुकाबले में 80 रन बनाए थे। राणा भी राहुल चाहर का शिकार बने। उन्होंने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर आगे बढ़कर शॉट जमाना का प्रयास किया, लेकिन विकेटकीपर डिकॉक ने स्टंप कर दिया। उनका विकेट 122 के कुल स्कोर पर गिरा। वह चौथे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। 15 के बाद कोलकाता स्कोर 122/4 है।
नहीं चला कप्तान इयोन मॉर्गन का बल्ला
कोलकाता को तीसरा झटका कप्तान इयोन मॉर्गन के रूप में लगा है। मॉर्गन जल्द ही पवेलियन लौट गए और 7 गेंदों में 7 रन ही बना सके। उन्होंने एक चौका जड़ा। मॉर्गन को राहुल चाहर ने 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट किया। उन्होंने गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजना चाहा, लेकिन मार्को जेनसेन ने कैच पकड़ लिया। उनका विकेट 104 के कुल स्कोर पर गिरा। 13 ओवर का खेल समाप्त होने पर कोलकाता का स्कोर 104 पर पहुंच गया है। नितीश राणा 42 गेंदों में 52 रन बनाकर और शाकिब अल हसन बिना खाता खोले क्रीज पर हैं।
राहुल त्रिपाठी सिर्फ 5 रन बनाकर आउट
केकेआर का दूसरा विकेट राहुल त्रिपाठी के तौर पर गिरा है। शुभमन गिल के जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए त्रिपाठी सस्ते में आउट हो गए। उन्होंने 5 गेंदों में 5 रन बनाए। उन्हें भी राहुल चाहुर ने अपना शिकार बनाया। त्रिपाठी ने 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर विकेट के पीछे क्विंड डिकॉक को कैच दे दिया। उन्होंने पहले मैच में अर्धशतक बनाया था। 11 ओवर का खेल समाप्त होने पर केकेआर का स्कोर 85/2 है। नितीश राणा 34 गेंदों में 44 और इयोन मॉर्गन 3 गेंदों में 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
शुभमन गिल ने खेली 33 रन की पारी
कोलकाता को पहला झटका शुभमन गिल के रूप में लगा है। पिछले मैच में 15 रन बनाने वाले गिल ने 33 रन की पारी खेली। उन्होंने 24 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 1 छक्का मारा। उन्हें स्पिनर राहुल चाहर ने 9वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पवेलियन की राह दिखाई। वह मिडऑफ के ऊपर से छक्का लगाना की फिराक में थे, लेकिन कीरोन पोलार्ड के हाथों लपके गए। उन्होंने पहले विकेट के लिए नितीश राणा के साथ 72 रन की साझेदारी की।
मुंबई इंडियंस को विकेट की तलाश
नितीश राणा और शुभमन गिल खूंटा गाड़कर खड़े हो गए हैं और मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को विकेट की तलाश में हैं। राणा ने 29 गेंदों में 37 और गिल ने 19 गेंदों में 23 रन बना लिए हैं। 8 ओवर का खेल होने के बाद कोलकाता का स्कोर 62/0 है।
केकेआर ने पावर प्ले में बनाए 45 रन
नितीश राणा और शुभमन गिल ने पावर प्ले में मुंबई के खेमे को खुश होने का कोई मौका नहीं दिया है। राणा 20 गेंदों में 23 और गिल 16 गेंदों में 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम को दो रन अतिरिक्त मिले। शुरुआती 6 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 45 है।
कप्तान रोहित ने बुमराह को थमाई गेंद
नितीश राणा (21*) और शुभमन गिल (7*) की साझेदारी को तोड़ने के लिए कप्तान रोहित ने चौथे ओवर में जसप्रीत बुमराह को गेंद थमाई। हालांकि, बुमराह सफलता नहीं दिला पाए। उन्होंने ओवर में 9 रन दिए। राणा और गिल ने ओवर में एक-एक चौका मारा।
कोलकाता की सधी हुई शुरुआत
केकेआर ने सधी हुई शुरुआत की है। टीम ने 3 ओवर का खेल होने के बाद 19 रन जुटा लिए हैं। सलामी बल्लेबाज नितीश राणा 13 गेंदों में 16 जबकि शुभमन गिल 5 गेंदों में 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे नितीश-शुभमन
कोलकाता की तरफ से लक्ष्य का पीछा करने के लिए नितीश राणा और शुभमन गिल आए हैं। मुंबई की ओर से गेंदबाजी की बागडोर ट्रेंट बोल्ट को मिली। बोल्ट ने पहले ओवर में 4 रन दिए। राणा ने एक चौका जमाया।
मुंबई ने कोलकाता को दिया 153 रन का लक्ष्य
मुंबई ने कोलकाता को 153 रन का लक्ष्य दिया है। मुंबई की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के बाद निर्धारित 20 ओवर में 152 रन बनाकर ढेर हो गई। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव (56) ने बनाए। उनके अलावा रोहित शर्मा 43, हार्दिक पांड्या (15), क्रुणाल पांड्या (15), कीरोन पोलार्ड (5), मार्को जेनसेन (0), राहुल चाहर (0), जसप्रीत बुमराह (0), ईक्विंटन डिकॉक ने 2 और ईशान किशन ने 1 रन का योगदान दिया। कोलकाता की ओर से आंद्रे रसेल ने अच्छी गेंदबाज की। उन्होंने 2 ओवर में 15 रन देकर 5 विकेट झटके। वहीं पैट कमिंस ने दो जबकि शाकिब अल हसन, प्रसिद्ध कृष्णा और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट लिया।
अंतिम ओवर में मुंबई ने 3 विकेट गंवाए
मुंबई ने 19वें ओवर में 12 रन जुटाए और ऐसे में अंतिम ओवर में भी टीम को अधिक रन आने की उम्मीद थी। लेकिन आंद्रे रसेल द्वारा डाला गया 20वें ओवर मुंबई के लिए कुछ खास नहीं रहा और उसने 8 रन बनाकर तीन विकेट गंवा दिए। क्रुणाल पांड्या (15) ने ओवर की शुरुआत दो गेंदों पर चौके मारे और फिर तीसरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा को कैच थमा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए जसप्रीत बुमराह ने चौथी गेंद पर शाकिब के हाथों कैच हो गए। राहुल चाहर (8) ने पांचवीं गेंद पर दो रन दौड़कर लिए और आखिरी गेंद पर शुभगिल को कैच दे दिया। रसेल ने 2 ओवर में 15 रन देकर कुल 5 विकेट लिए।
रसेल ने एक ओवर में चटकाए दो विकेट
आंद्रे रसेल ने 18वें ओवर में दो विकेट चटकाए। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर कीरोन पोलार्ड को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों लपवाया और फिर तीसरी गेंद पर मार्को जेनसेन को आउट किया। जेनसेन ने पैट कमिंस को कैच दिया। 8 गेंदों में 1 चौके के जरिए 5 रन बनाए जबकि मार्को अपना खाता भी नहीं खोल पाए। 18 ओवर का खेल होने के बाद मुंबई का स्कोर 130/7 है। क्रुणाल पांड्या 3 और राहुल चाहर 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
बड़ी पारी नहीं खेल पाए हार्दिक पांड्या
मुंबई को पांचवां झटका हार्दिक पांड्या के रूप में लगा है। ईशान किशन के पवेलियन लौटने पर खेलने आए हार्दिक ने 17 गेंदों में 15 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके जमाए। वह अपनी लय में नजर नहीं आए 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बन गए। उनका विकेट 123 के कुल स्कोर पर गिरा।
अर्धशतक से चूके रोहित शर्मा
मुंबई का चौथा विकेट कप्तान रोहित शर्मा के तौर पर गिरा। रोहित ने टिककर बल्लेबाजी की, लेकिन वह अर्धशतक जमाने से चूक गए। उन्होंने 32 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 43 रन बनाए। उन्हें पैट कमिंस ने 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड किया। वह कमिंस की गेंद पर गलत शॉट खेल बैठे और गेंद विकेटों में घुस गई। वह 115 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे। 16 ओवर का खेल पूरा होने पर मुंबई का स्कोर 119/4 है।
मुंबई इंडियंस का सैकड़ा पूरा
तीन विके गिरने के बाद रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या मुंबई की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने अपना सैकड़ा पूरा कर लिया है। मुंबई ने 83 गेंदों में 100 रन पूरे किए। 14 ओवर का खेल होने पर मुंबई का स्कोर 106 है। रोहित 27 गेंदों में 36 जबकि हार्दिक 12 गेंदों में 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
ईशान किशन ने सस्ते में खोया अपना विकेट
सूर्यकुमार यादव के जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए ईशान किशन ने सस्ते में अपना विकेट खो दिया। वह 3 गेंदों में 1 रन ही बना पाए। उन्हें पैट कमिंस ने 12वें ओवर की पहली गेंद पर आउट किया। ईशन ने कमिंग की गेंद पर बड़ा शॉट मारना चाहा, मगर फाइन लेग पर मौजूद प्रसिद्ध कृष्णा ने कैच पकड़ लिया। 12 ओवर का खेल समाप्त होने पर मुंबई का स्कोर 91/3 है। रोहित शर्मा 23 गेंदों में 28 और हार्दिक पांड्या 4 गेंदों में 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
सूर्यकुमार यादव बने शाकिब का शिकार
मुंबई को दूसरा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा है। सूर्यकुमार फिफ्ट जमाने के बाद ज्यादा देर टिक नहीं सके। उन्होंने 36 गेंदों में 56 रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 7 चौके और 2 छक्के लगाए। सूर्यकुमार को शाकिब अल हसन ने 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। उन्होंने शुभमन गिल को कैच थमाया। उनका विकेट 86 के कुल स्कोर पर गिरा। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए रोहित शर्मा के साथ 76 रन जोड़े।
सूर्यकुमार यादव ने जमाया अर्धशतक
सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 33 गेंदों में 6 चौकों औ 2 छक्कों के जरिए 50 रन बनाए। सूर्यकुमार ने 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का मारकर फिफ्टी पूरी की। उनके आईपीएल करियर का यह 12वां अर्धशतक है। 10 ओवर का खेल होने के बाद मुंबई ने 81 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 20 गेंदों में 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।
8 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 64/1
रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के बीच दूसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी हो चुकी है। रोहित ने 15 गेंदों में 20 और सूर्यकुमार ने 27 गेंदों में 40 रन बना लिए हैं। 8 ओवर का खेल होने के बाद मुंबई का स्कोर 64/1 पर पहुंच गया है।
पावर प्ले में पचासे के करीब मुंबई
रोहित शर्मा (22*) और सूर्यकुमार यादव (16*) संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पावर प्ले में मुंबई की टीम पचासे के करीब पहुंच गई है। मुंबई ने शुरुआती 6 ओवर में 42 रन बना लिए हैं।
मुंबई ने 4 ओवर में बनाए 28 रन
क्विंटन डिकॉक के आउट होने के बाद क्रीज पर रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव हैं। रोहित 8 गेंदों में 10 और सूर्यकुमार 10 गेंदों में 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। सूर्यकुमार ने आते ही हरभजन सिंह द्वारा डाल गए तीसरे ओवर में तीन चौके मारे। 4 ओवर का खेल पूरा होने पर मुंबई का स्कोर 28/1 है।
मुंबई का निराशाजनक आगाज
मुंबई इंडियंस ने निराशाजनक आगाज किया है। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक 6 गेंदों में महज 2 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर पवेलियन भेजा। वह लांग ऑन पर छक्का मारना चाहते थे, लेकिन राहुल त्रिपाठी के हाथों लपके गए। उनका विकेट 10 के कुल स्कोर पर गिरा।
पारी का आगाज करने आए रोहित-डिकॉक
मुंबई की तरफ से पारी का आगाज करने के लिए रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक आए हैं। कोलकाता की ओर से गेंदबाजी की कमान दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने संभाली। हरभजन ने पहले ओवर में 3 रन दिए। रोहित ने 1 और डिकॉक ने 2 रन बनाए।
क्विंटन डिकॉक की हुई वापसी
मुंबई ने अपनी प्लेइंग में एक बदलाव किया है। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक की टीम में वापसी हो गई है। वह पहले मैच में पृथकवास के कारण नहीं खेल पाए थे। उन्हें क्रिस लिन की जगह शामिल किया गया है। लिन ने आरसीबी के खिलाफ 35 गेंदों में 49 रन की पारी खेली। दूसरी ओर, कोलकाता ने अपनी प्लेइंग में कोई बदलाव नहीं किया है।
संभावित प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स: इयोन मॉर्गन (कप्तान), नितीश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, पैट कमिंस, हरभजन सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और वरुण चक्रवर्ती।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, मार्को जेनसेन, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट।
कोलकाता ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
कोलकाता ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले गेंदबाजी का न्यौता दिया है। टॉस के बाद केकेआर के कप्तान मॉर्गन ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पिच पिछले मैच की तरह ही दिख रही है। पक्का नहीं है कि ओस गिरेगी। हम आक्रामक ब्रांड का क्रिकेट खेलने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, मुंबई के कप्तान रोहित ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी करते। आरसीबी के खिलाफ पहले मैच में कुछ ओस थी, लेकिन गेंद टर्न ले रही थी। आखिरी मैच में हमने 20 रन कम बनाए थे तो ऐसे में हमें अच्छी बल्लेबाजी करने की जरूरत है।
कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम?
चेन्नई के मौसम की बात करें तो यहां गर्मी हर दिन बढ़ती जा रही है। मंगलवार को जब कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस की टीमें खेलने उतरेंगी तब यहां बादल रहने की उम्मीद है। दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेंटीग्रेड रहने के आसार हैं जबकि शाम को तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड रहने के आसार हैं।
केकेआर के खिलाफ मुंबई का पलड़ा भारी
आईपीएल में कोलकाता और मुंबई के दरमियान अब तक 27 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें रोहित की अगुवाई वाली टीम का पलड़ा भारी रहा है। मुंबई ने 27 में से 21 मैच अपने नाम किए हैं जबकि कोलकाता की टीम सिर्फ 6 मुकाबलों में ही जीत दर्ज करने में कामयाब हो सकी है। वहीं, दोनों के बीच न्यूट्रल वेन्यू पर 8 मर्तबा टक्कर हुई है और इसमें भी मुंबई ने ही बाजी मारी है। मुंबई ने 6 मैचों में विजय हासिल की है और कोलकाता ने 2 मुकाबले जीते हैं। बता दें कि मुंबई के खिलाफ पिछले 12 में से केकेआर ने सिर्फ एक मैच जीता है।

