भारत बनाम वेस्टइंडीज 2nd ODI Match Highlights: भारत ने 44 रन के अंतर से जीता दूसरा वनडे, सीरीज में हासिल की 2-0 की अपराजेय बढ़त
IND vs WI 2nd ODI, India vs West Indies ODI Match Highlights: भारत ने वेस्टइंडीज को अहमदाबाद में खेले गए दूसरे वनडे मैच में 44 रन के अंतर से मात देकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है।
IND vs WI 2nd ODI, India vs West Indies ODI Match Highlights:भारत ने वेस्टइंडीज को अहमदाबाद में खेले गए दूसरे वनडे मैच में 44 रन के अंतर से मात देकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है। भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 237 रन का स्कोर खड़ा कर सकी। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाजी की बदौलत विंडीज को 45.1 ओवर में 193 पर ढेर कर दिया और 44 रन के अंतर से सीरीज अपने नाम कर ली। प्रसिद्ध कृष्णा ने 12 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। वो भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 9 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट झटके जिसमें 3 मेडन भी शामिल थे। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
रोहित शर्मा के पूर्णकालिक कप्तान के रूप में यह पहली वनडे सीरीज जीत है। वहीं भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 11वीं वनडे सीरीज जीत है। भारत मे इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ लगातार 11 सीरीज जीती थी।
धीमी रही विंडीज की शुरुआत, कृष्णा ने दिए शुरुआती झटके
जीत के लिए 238 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत धीमी रही। उसने 32 रन बगैर किसी नुकसान के बना लिए थे। लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा जैसे ही गेंदबाजी करने आए और उन्होंने कहर परपाते हुए जल्दी-जल्दी ब्रेंडन किंग(18) और डैरेन ब्रावो(1) को चलता कर दिया। दोनों विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों लपके गए।
ब्रूक्स और होप ने की संभालने की कोशिश
दो विकेट गिरने के बाद शामराह ब्रूक्स और शाई होप ने पारी को आगे बढ़ाया लेकिन 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर चहल ने होप को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। होप ने 54 गेंद में 27 रन बनाए। इसके बाद शामराह ब्रूक्स ने एक छोर थामे रखा और दूसरे छोर से विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। कप्तान पूरन(9) और जेसन होल्डर(2) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 76 के स्कोर पर आधी कैरेबियाई टीम पवेलियन लौट गई।
अर्धशतक से चूके ब्रूक्स
लेकिन इसके बाद अकील हुसैन ने ब्रूक्स का साथ दिया और टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। 117 के स्कोर पर ब्रूक्स को दीपक हुड्डा ने सूर्यकुमार के हाथों कैच कराककर पवेलियन वापस भेज दिया। उन्होंने 44 रन बनाए और दीपक के वनडे करियर का पहला शिकार बने।
हुसैन ने जीत की संभावनाओं को रखा जिंदा
अकील हुसैन ने फेबियन एलन और ओडियन स्मिथ के साथ पारी छोटी-छोटी साझेदारी करके लक्ष्य की ओर बढ़ाया। एलन 13 रन बनाकर सिराज का शिकार बने। इसके बाद अकील हुसैन को शार्दुल ठाकुर ने पंत के हाथों लपकवा दिया। हुसैन ने 52 गेंद में 34 रन बनाए। इसके बाद अंत में ओडेन स्मिथ ने थोड़ी देर मोर्चा संभाला और जीत की आशाओं को जिंदा रखा लेकिन वॉशिंगटन सुंदर ने उन्हें विराट के हाथों कैच कराकर विंडीज की जीत की संभावनाओं को पूरी तरह खत्म कर दिया। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 शार्दुल ठाकुर ने 2 विकेट लिए। वहीं सिराज, चहल, सुंदर और हुड्डा ने 1-1 विकेट लिया।
ऐसा रहा भारत की पारी का हाल
भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम निराशाजनक आगाज किया। कप्तान रोहित शर्मा (5) सस्ते में पवेलियन लौट गए। उनके जाने के बाद ऋषभ पंत और विराट कोहली ने कुछ देर टिककर बल्लेबाजी की लेकिन दोनों बड़ी पारी नहीं खेल सकी। पंत और कोहली ने 18-18 रन बनाए। टीम इंडिया एक समय 43 के कुल स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर जूझ रही थी, जिसके बाद केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की और टीम को लड़खड़ाने से बचाया।
राहुल ने 48 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों के दम पर 49 रन की पारी खेली और रन आउट हुए। वहीं, सूर्यकुमार ने 83 गेंदों में 5 चौकों के जरिए 64 रन बनाए। राहुल 30वें ओवर में आउट हुए जबकि यूर्यकुमार का 39वें ओवर में गिरा। जिस वक्त सूर्यकुमार की पारी की अंत हुआ, तब भारत का स्कोर 177 रन था। यहां से मेजबान टीम ने किसी तरह 200 का आंकड़ा पारी किया और सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।
वॉशिंगटन सुंदर ने 41 गेंदों में 24 रन जुटाए। उन्होंने एक चौका लगाया। दूसरी ओर, दीपक हुड्डा ने 25 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 29 रन जोड़े। शार्दुल ठाकुर (8) और मोहम्मद सिराज (3) कुछ खास नहीं कर पाए। युजवेंद्र चहल 11 और प्रसिद्ध कृष्णा बिना खाता खोले नाबाद रहे। वेस्टंडीज की ओर से अलजारी जोसेफ और ओडियन स्मिथ ने दो-दो जबकि केमार रोच, जेसन होल्डर, अकील हुसैन और फेबियन ऐलन ने एक-एक विकेट चटाकाया।
पहले वनडे में भारत ने किया था दमदार प्रदर्शन
भारत ने पहले वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की थी और मेहमान वेस्टइंडीज कोचारो खाने चित कर दिया। भारत ने युजवेंद्र चहल (4 विकेट) और वॉशिंगटन सुंदर (3 विकेट) की कालिताना गेंदबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज को 43.5 ओवर में 176 रन ढेर कर दिया था। इसके बाद टीम इंडिया ने 28 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर विजयी परचम फहरा दिया था। कप्तान रोहित शर्मा (60), सूर्यकुमार यादव (नाबाद 34), ईशान किशन (28) और दीपक हुड्डा (नाबाद 26) ने टिककर बल्लेबाजी की थी।
भारत-वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा।
वेस्टइंडीज: निकोलस पूरन (कप्तान), शाई होप (विकेटीकपर), ब्रैंडन किंग, डैरेन ब्रावो, शरमार्ह ब्रूक्स, जेसन होल्डर, ओडियन स्मिथ, अकील हुसैन, फैबियन ऐलन, अल्जारी जोसेफ, केमार रोच
भारत ने मार लिया मैदान
प्रसिद्ध कृष्णा ने हासिल किया चौथा विकेट, 44 रन से जीता भारत
भारत ने दूसरा वनडे 44 रन के अंतर से जीत लिया है। इसके साथ ही सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली है।
सुंदर ने किया स्मिथ का शिकार
45वें ओवर की आखिरी गेंद पर ओडियन स्मिथ ने वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश की। बाउंड्री पर खड़े विराट कोहली ने शानदार कैच लपककर उन्हें चलता कर दिया। स्मिथ ने 20 गेंद पर 24 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 2 छक्के जड़े। जीत के लिए अब 30 गेंद में विंडीज को 45 रन बनाने हैं।
44 ओवर में वेस्टइंडीज ने बनाए 8 विकेट पर 190 रन
वेस्टइंडीज ने 44 ओवर में 8 विकेट पर 190 रन जीत के लिए 238 रन के लक्ष्य का पीछा बना लिए हैं। अल्जारी जोसेफ 5(12) और ओडियन स्मिथ 23(17) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 36 गेंद में 48 रन और बनाने हैं।
वेस्टइंडीज ने 43 ओवर में बनाए 8 विकेट पर 180 रन
वेस्टइंडीज ने 43 ओवर में 8 विकेट खोकर 180 रन बना लिए हैं। जीत के लिए उसे 42 गेंद में 58 रन बनाने हैं। जोसेफ 4 और ओडियन स्मिथ 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय टीम जीत से 2 विकेट दूर है।
वेस्टइंडीज ने 41 ओवर में बनाए 8 विकेट पर 174 रन
वेस्टइंडीज ने 41 ओवर में 6 विकेट खोकर 174 रन बना लिए हैं। जीत के लिए उसे 64 रन 54 गेंद में बनाने हैं।
शार्दुल ने किया हुसैन का शिकार
शार्दुल ठाकुर ने 40वें ओवर की दूसरी गेंद पर अकील हुसैन को पंत के हाथों लपकवाकर आठवीं सफलता हासिल की। उन्होंने 52 गेंद पर 34 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके जड़े।
वेस्टइंडीज ने 38 ओवर में 6 विकेट खोकर 156 रन
वेस्टइंडीज ने 38 ओवर में 6 विकेट खोकर 150 रन बना लिए हैं। हुसैन 31(47) और एलेन 13(21) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 72 गेंद में 82 रन बनाने हैं।
150 रन के पार पहुंचा वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज ने 37 ओवर में 6 विकेट खोकर 150 रन बना लिए हैं। हुसैन 26 और एलेन 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
36 ओवर में 6 विकेट पर 138 रन
वेस्टइंडीज ने 36 ओवर में 6 विकेट खोकर 138 रन बना लिए हैं। हुसैन 21 और एलेन 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
33 ओवर में 6 विकेट पर 129 रन
वेस्टइंडीज ने 33 ओवर में 6 विकेट खोकर 129 रन बना लिए हैं। हुसैन 15 और एलेन 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
31 ओवर में विंडीज ने बनाए 6 विकेट पर 120 रन
वेस्टइंडीज ने 31 ओवर में 6 विकेट खोकर 120 रन बना लिए हैं। हुसैन 10(23) और फेबियन एलन 0(1) रन बनाकर खेल रहे हैं।
दीपक हुड्डा ने किया बूक्स का शिकार
दीपक हुड्डा ने वनडे क्रिकेट में पहली बार गेंदबाजी करते हुए पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर शामरा ब्रूक्स को बाउंड्री पर कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। ब्रूक्स ने 64 गेंद में 44 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के जड़े।
29 ओवर में विंडीज ने बनाए 5 विकेट पर 110 रन
वेस्टइंडीज ने 29 ओवर में 5 विकेट खोकर 110 रन बना लिए हैं। हुसैन 8 (19) और ब्रूक्स 39 (57)) रन बनाकर खेल रहे हैं। इस ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने 9 रन दिए।
27 ओवर में विंडीज ने बनाए 5 विकेट पर 96 रन
वेस्टइंडीज ने 27 ओवर में 5 विकेट खोकर 96 रन बना लिए हैं। हुसैन 6 (15) और ब्रूक्स 28 (49) रन बनाकर खेल रहे हैं।
28 ओवर में विंडीज ने बनाए 5 विकेट पर 101 रन
वेस्टइंडीज ने 28 ओवर में 5 विकेट खोकर 101 रन बना लिए हैं। हुसैन 7 (18) और ब्रूक्स 32 (52) रन बनाकर खेल रहे हैं।
100 रन के पार पहुंचा वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज ने 28वें ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़कर अपने स्कोर को 100 रन के पार पहुंचा दिया। सिराज की गेंद ब्रूक्स के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन बाउंड्री के पार जा पहुंची।
25 ओवर में विंडीज ने बनाए 5 विकेट पर 91 रन
वेस्टइंडीज ने 25 ओवर में 5 विकेट खोकर 91 रन बना लिए हैं। हुसैन 3 (7) और ब्रूक्स 26 (45) रन बनाकर खेल रहे हैं।
24 ओवर में विंडीज ने बनाए 5 विकेट पर 83 रन
वेस्टइंडीज ने 24 ओवर में 5 विकेट खोकर 83 रन बना लिए हैं। हुसैन 2 और ब्रूक्स 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।
होल्डर का शार्दुल ने किया शिकार, भारत को मिली पांचवीं सफलता
22वें ओवर की आखिरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर की गेंद पुल करने की कोशिश में जेसन होल्डर मिड विकेट पर दीपक हुड्डा के हाथों लपके गए। उन्होंने 2(10) रन बनाए। 22 ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर 5 विकेट पर 76 रन हो गया है।
21 ओवर में विंडीज ने बनाए 4 विकेट पर 74 रन
वेस्टइंडीज ने 21 ओवर में 4 विकेट खोकर 74 रन बना लिए हैं। होल्डर 1(5) और ब्रूक्स 14(32) रन बनाकर खेल रहे हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा ने किया पूरन का शिकार
प्रसिद्ध कृष्णा ने गेंदबाजी पर वापस आते ही 20वें ओवर की चौथी गेंद पर कप्तान निकोलस पूरन को रोहित शर्मा के हाथों लपकवाकर वापस पवेलियन भेज दिया। वो 9(13) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस दौरान उन्होंने 1 छक्का जड़ा।
18 ओवर में विंडीज ने बनाए 3 विकेट खोकर 63 रन
18 ओवर में वेस्टइंडीज ने 3 विकेट खोकर 63 रन बना लिए हैं। पूरन 8(5) और ब्रूक्स 5(27) रन बनाकर खेल रहे हैं।
17 ओवर में विंडीज ने बनाए 3 विकेट पर 61 रन
वेस्टइंडीज ने 17 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं। पूरन 7 और ब्रूक्स 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पूरन ने छक्के के साथ खोला खाता
निकोलस पूरने फ्री हिट पर छक्के के साथ अपना खाता खोला।
बल्लेबाजी करने आए कप्तान निकोलस पूरन
दूसरे वनडे में कप्तानी कर रहे कैरेबियाई कप्तान निकोलस पूरन शाई होप की जगह बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
चहल ने किया होप का शिकार
युजवेंद्र चहल ने 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर पिच पर पैर जमा चुके शाई होप को मिड विकेट की दिशा में खड़े सूर्य कुमार यादव के हाथों कैच कराया। ये भारत को मिली तीसरी सफलता है। होप ने 54 गेंद में 27 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके जड़े।
गेंदबाजी में बदलाव कृष्णा की जगह आए शार्दुल
कप्तान रोहित ने शार्दुल ठाकुर को प्रसिद्ध कृष्णा की जगह गेंदबाजी पर लगाया है।
50 रन के पार पहुंचा वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज ने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर 1 रन लेकर अपनी पारी के 50 रन पूरे किए। इस ओवर में युजवेंद्र चहल ने कुल 6 रन दिए। 15 ओवर में विंडीज ने 2 विकेट खोकर 50 रन बना लिए हैं। होप 26 और ब्रूक्स 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
कृष्णा का कहर जारी
प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाजी जारी है। कृष्णा ने अपने चौथे ओवर में 1 रन दिए। 14 ओवर में वेस्टइंडीज ने 2 विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं। होप 21 और ब्रूक्स 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। 4 ओवर में कृष्णा ने 2 मेडन सहित 3 रन देकर 2 विकेट लिए हैं।
चहल की कसी हुई गेंदबाजी, विंडीज ने 13 ओवर में 2 विकेट पर बनाए 44 रन
युजवेंद्र चहल ने अपने पहले ओवर में 2 और दूसरे ओवर में 4 रन दिए। 13 ओवर में वेस्टइंडीज ने 2 विकेट खोकर 43 रन बना लिए हैं। होप 20(39) और ब्रुक्स 1(16) रन बना लिए हैं।
12 ओवर में विंडीज ने बनाए 2 विकेट पर 40 रन
प्रसिद्ध कृष्णा ने लगातार दूसरा ओवर मेडन फेका। 12 ओवर में वेस्टइंडीज ने जीत के 238 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 विकेट पर 40 रन बना लिए हैं। होप 17 (34) और शामराह ब्रूक्स 1(15) रन बनाकर खेल रहे हैं।
गेंदबाजी करने आए चहल
पहले वनडे में भारत की जीत के हीरो रहे युजवेंद्र चलह को रोहित शर्मा ने गेंदबाजी पर लगाया है।
मेडन ओवर के साथ खत्म हुआ पहला पॉवरप्ले
प्रसिद्ध कृष्णा ने 10वें ओवर में कोई रन नहीं दिया और 1 विकेट हासिल किया। वेस्टइंडीज ने 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 38 रन बना लिए हैं। होप 16(32) और शामराह ब्रूक्स 0(5) रन बनाकर खेल रहे हैं।
कृष्णा ने दिलाई भारत को दूसरी सफलता
10वें ओवर की पहली गेंद पर भारत को प्रसिद्ध कृष्णा ने दूसरी सफलता दिलाई। फील्ड अंपायर ने उन्हें नॉटआउट करार दिया था लेकिन तीसरे अंपायर ने फैसला बदला और ब्रावो को आउट करार दिया। गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर दस्तानों में समा गई। ब्रावो का बल्ला पैड पर भी लगा था इसी वजह से अंपायर नितिन मेनन ने उन्हें नॉट आउट करार दिया था। ब्रावो ने 3 गेंद पर 1 रन बनाए। 9.1 ओवर में वेस्टइंडीज ने 38 रन 2 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं।
8 ओवर में वेस्टइंडीज ने बनाए 1 विकेट पर 34 रन
वेस्टइंडीज ने 8 ओवर में 1 विकेट खोकर 34 रन बना लिए हैं। होप 12(26) और डैरेन ब्रावो 1(2) रन बनाकर खेल रहे हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने पहले ओवर में 3 रन देकर 1 सफलता हासिल की।
कृष्णा ने किया ब्रेंडन किंग का शिकार
आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने ब्रेंडन किंग को विकेट के पीछे कैच कराकर चलता किया। किंग ने 18 (20) रन बनाए और अपनी इस पारी में 2 चौके और1 छक्का जड़ा।
6 ओवर में वेस्टइंडीज ने बनाए 28 बनाए
वेस्टइंडीज ने 6 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 28 रन बना लिए हैं। शार्दुल के अपने तीसरे ओवर में 13 रन लुटाए। उनके इस ओवर में तीन चौके कैरेबियाई बल्लेबाजों ने जड़े।
शार्दुल की कसी हुई गेंदबाजी, दूसरे ओवर में दिए 2 रन
शार्दुल ठाकुर ने अपने स्पेल के दूसरे ओवर में 2 रन दिए। वेस्टइंडीज ने 4 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 7 रन बना लिए हैं। होप 5 (16) और किंग 2 (8) रन बनाकर खेल रहे हैं।
शार्दुल के बाद सिराज ने डाला मेडन ओवर
मोहम्मद सिराज ने शार्दुल ठाकुर के बाद लगातार दूसरा ओवर मेडन डाला। 3 ओवर में वेस्टइंडीज ने बगैर किसी नुकसान के 5 रन बना लिए हैं। शाई होप 11 गेंद में 4 और ब्रेडन किंग 7 गेंद में 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
शार्दुल ने मेडन के साथ की शुरुआत
भारत के लिए दूसरे छोर से गेंदबाजी की शुरुआत शार्दुल ठाकुर ने मेडन ओवर के साथ की है। विंडीज ने 2 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 5 रन बना लिए हैं। होप 4(11) और किंग 1(1) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 5/0 (2 ओवर) (238 लक्ष्य)
पहले ओवर में वेस्टइंडीज ने बनाए 5 रन
वेस्टइंडीज ने भारत द्वारा जीत के लिए दिए 238 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 1 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 5 रन बना लिए हैं। शाई होप 4 और ब्रेडन किंग 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के लिए पहला ओवर मोहम्मद सिराज ने डाला।
वेस्टइंडीज को मिला 238 रन का लक्ष्य
भारत ने वेस्टइंडीज के सामने 238 रन का लक्ष्य रखा है। भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 237 रन जुटाए। युजवेंद्र चहल 11 रन बनाकर और प्रसिद्ध कृष्णा बिना खाता खोले नाबाद पवेलियन लौटे।
IND vs WI Live Score: भारत 237/9 (50 ओवर)
हुड्डा का होल्डर ने किया शिकार
भारत को नौवां झटका दीपक हुड्डा के रूप में लगा है। उनका 49वें ओवर की पहली गेंद पर होल्डर ने शिकार किया। उन्होंने गेंद को उठाकर मारने की फिराक में हुसैन को कैच थमाया। हुड्डा ने 25 गेंदों में 2 चौकों के जरिए 29 रन की पारी खेली।
IND vs WI Live Score: भारत 229/9 (49 ओवर)
मोहम्मद सिराज ने तीन रन बनाए
भारत का आठवां विकेट मोहम्मद सिराज के तौर पर गिरा है। सिराज 5 गेंंदों में 3 रन ही बना सके। उन्हें जोसेफ ने 48वें ओवर की तीसरी गेंद पर विकेटीकपर होप के हाथों कैच कराया। हुड्डा 29 और युजवेंद्र चहल 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI Live Score: भारत 226/8 (48 ओवर)
होल्डर के ओवर में आए 10 रन
होल्डर ने 47वें ओवर में 10 रन खर्च किए। हुड्डा ने एक चौके समेत 8 रन बनाए जबकि मोहम्मद सिराज ने एक रन बनाया। वहीं, एक रन लेग बाई का गया।
IND vs WI Live Score: भारत 222/7 (47 ओवर)
शार्दुल ठाकुर ने सस्ते में गंवाया विकेट
भारत को सातवां झटका शार्दुल ठाकुर के रूप में लगा है। ठाकुर ने 46वें ओवर में सस्ते में अपना विकेट गंवा दिया। उन्होंने 15 गेंदों में 8 रन बनाए। उन्होंने एक चौका मारा वह जोसेफ की गेंद को लॉन्ग ऑफ की दिशा में छक्के के लिए भेजना चाहते थे लेकिन बैकवर्ड प्वेइंट पर ब्रूक्स को कैच दे दिया। शार्दुल ठाकुर ने सस्ते में गंवाया विकेट
IND vs WI Live Score: भारत 212/7 (46 ओवर)
45 ओवर का खेल हुआ समाप्त
भारतीय टीम ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। 45वें ओवर में हुड्डा ने एक चौका जड़ा। ऐलन के इस ओवर में 5 रन और आए। हुड्डा 18 और ठाकुर 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI Live Score: भारत 205/6 (45 ओवर)
अकील हुसैन ने किया शानदार ओवर
अकील हुसैन ने 44वें ओवर में सुंदर और ठाकुर को खुलकर खेलने का अवसर नही ंदिया है। हुसैन ने सिर्फ 2 रन दिए।
IND vs WI Live Score: भारत 196/6 (44 ओवर)
क्रीज पर दीपक हुड्डा और शार्दुल ठाकुर
दीपक हुड्डा और शार्दुल ठाकुर अब भारतीय पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। हुड्डा 9 और ठाकुर 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 43वां ओवर ऐलन ने डाला, जिसमें 2 रन आए।
IND vs WI Live Score: भारत 194/6 (43 ओवर)
हुसैन ने सुंदर को पवेलियन की राह दिखाई
भारत को छठा झटका वॉशिंगटन सुंदर के तौर पर लगा है। वह लांग ऑन पर छक्का लगाने के प्रयास में जोसेफ के हाथों लपके गए। उनका शिकार अकील हुसैन ने 42वें ओवर की अंतिम गेंद पर किया। सुंदर ने 41 गेंदों में 24 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान एक चौका मारा।
IND vs WI Live Score: भारत 192/6 (42 ओवर)
ऐलन ने फिर अच्छी गेंदबाजी की
ऐलन ने 41वें ओवर में 3 रन खर्च किए। सुंदर ने और हुड्डा ने 2 रन बनाए।
IND vs WI Live Score: भारत 186/5 (41 ओवर)
सुंदर और हुड्डा ने संभाला मोर्चा
सूर्यकुमार के बाद सुंदर और दीपक हुड्डा ने मोर्चा संभाला हुआ है। दोनों ने होल्डर द्वारा डाले गए 40वें ओवर में 5 रन जुटाए।
IND vs WI Live Score: भारत 183/5 (40 ओवर)
सूर्यकुमार को ऐलन ने किया आउट
भारत का पांचवां विकेट सूर्यकुमार यादव के तौर पर गिरा। वह अर्धशतकीय पारी खेलकर फेबियन ऐलन का शिकार बने। उन्होंने 39वें ओवर की पांचवीं गेंद पर स्वीप करने के चक्कर में शॉर्ट फाइन लेग पर अलजारी जोसेफ को कैच थमाया। सूर्यकुमार ने 83 गेंदों में 5 चौकों की बदौलत 64 रन बनाए।
IND vs WI Live Score: भारत 178/5 (39 ओवर)
सुर्यकुमार ने लगाए दो लगातार चौके
बारत को 38वें ओवर में 11 रन मिले। सूर्यकुमार ने चौथी और पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। इसके अलावा उन्होंने 2 रन दौड़कर बनाए। वहीं, एक रन सुंदर ने बनाया।
IND vs WI Live Score: भारत 175/4 (38 ओवर)
ऐलन ने किफायती ओवर फेंका
ऐलन ने 37वें ओवर में किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने सिर्फ तीन रन दिए। सूर्यकुमार ने 2 और सुंदर ने 1 रन बनाया।
IND vs WI Live Score: भारत 164/4 (37 ओवर)
सूर्यकुमार यादव ने ठोका अर्धशतक
सूर्यकुमार यादव (51*) ने अर्धशतक ठोक दिया है। उन्होंने 70 गेंदों में 3 चौकों की मदद से पचासा पूरा किया। यह उनके वनडे करियर की दूसरी फिफ्टी है। वॉशिंगटन सुंदर (15*) बखूबी साथ दे रहे हैं।
IND vs WI Live Score: भारत 161/4 (36 ओवर)
थमी भारतीय पारी की रफ्तार
राहुल के आउट होने के बाद से भारतीय पारी की रफ्तार थम सी गई है। 35वें ओवर में सिर्फ 2 रन आए। बता दें कि पिछले 5 ओवर में 18 रन हीबने हैं।
IND vs WI Live Score: भारत 157/4 (35 ओवर)
स्मिथ के ओवर में महज 1 रन आया
ओडियन स्मिथ ने 34वें ओवर में महज 1 रन दिया। सूर्यकुमार ने ओवर की पहली गेंद पर यह रन बनाया। इसके बाद सुंदर अगले पांच गेंदों पर रन नहीं बना सके।
IND vs WI Live Score: भारत 155/4 (34 ओवर)
150 रन के पार पहुंची भारतीय टीम
भारतीय टीम ने 150 का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत ने यह आंकड़ा 33वें ओवर की पहली गेंद पर छुआ। सूर्यकुमार 47 और सुंदर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI Live Score: भारत 154/4 (33 ओवर)
स्मिथ ने अच्छा ओवर निकाला
ओडियन स्मिथ ने 32वें ओवर में भारतीय बल्लेबाजों को बांधे रखा। उन्होंने तीन रन दिए, जिसमें एक वाइड भी शामिल है।
IND vs WI Live Score: भारत 149/4 (32 ओवर)
सूर्यकुमाक और वॉशिंगटन पर बड़ी जिम्मेदारी
राहुल के रन आउट होने के बाद अब सूर्यकुमार और वॉशिंगटन सुंदर के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। सूर्यकुमार 43 रन और सुंदर 9 रन बनाकर खेल रहे हैं
IND vs WI Live Score: भारत 146/4 (31 ओवर)
अर्धशतक से चूके केएल राहुल
भारत को चौथा झटका केएल राहुल के तौर पर लगा है। मध्यक्रम में उतरे राहुल ने टिककर बल्लेबाी की और 49 रन की पारी खेली। उन्होंने 48 गेंदों का सामना करने के बाद 4 चौके और 2 छक्के जड़े। राहुल 30वें ओवर की चौथी गेंद पर रन आउट होकर पवेलियन लौटे। उन्होंने सूर्यकुमार यादव (40*) के साथ चौथे विकेट के लिए 91 रन की अहम पार्टनरशिप की।।
IND vs WI Live Score: भारत 139/4 (30 ओवर)
सूर्यकुमार ने ऐलन पर जमाया चौका
सूर्यकुमार ने 29वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। उन्होंने इसके अलावा तीन और बनाए। ऐलन के इस ओवर में राहुल 2 रन जुटाए।
IND vs WI Live Score: भारत 130/3 (29 ओवर)
राहुल ने हुसैन पर जड़ा छक्का और चौका
राहुल ने 28वें ओवर में शानदार छक्का और दमदार चौका जड़ा। उन्होंने ओवर की तीरी गेंद कोअकील हुसैन के सिर के ऊपर से खेला और अंतिम गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में नजकात के साथ चौका जमाया। इस ओवर में कुल 13 रन आए।
IND vs WI Live Score: भारत 121/3 (28 ओवर)
ऐलन के ओवर में जोड़े 7 रन
राहुल 33 और सूर्यकुमार 30 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। फेबियन एलन द्वारा फेंके गए 27वें ओवर में दोनों ने 7 रन जुटाए।
IND vs WI Live Score: भारत 108/3 (27 ओवर)
राहुल-सूर्यकुमार के बीच 50 रन की साझेदारी
राहुल और सूर्यकुमार के दरम्यान चौथे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी कंप्लीट हो गई है। साथ ही भारत का सैकड़ा भी पूरा हो गया है। राहुल 32 और सूर्यकुमार 24 रन बनाकर टिके हैं।
IND vs WI Live Score: भारत 101/3 (26 ओवर)
हुसैन के ओवर में आए 8 रन
अकील हुसैन ने 25वें ओवर में 8 रन दिए। राहुल ने एक चौके समेत 5 रन बटोरे जबकि सूर्यकुमार ने 3 रन बनाए।
IND vs WI Live Score: भारत 91/3 (25 ओवर)
अलजारी ने एक और अच्छा ओवर फेंका
अलजारी जोसेफ ने एक और अच्छा ओवर फेंका है। उन्होंने 24वें ओवर में महज 2 रन ही खर्च किए। राहुल और सूर्यकुमार ने एक-एक रन बनाया।
IND vs WI Live Score: भारत 83/3 (24 ओवर)
दोनों के बीच 35 रन से अधिक की साझेदारी
राहुल और सूर्यकुमार के बीच 35 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। राहुल 17 और सूर्यकुमार 19 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
IND vs WI Live Score: भारत 81/3 (23 ओवर)
अलजारी फिर गेंदबाजी के लिए आए
तेज गेंदबाज अलजारी जोसेफ को फिर गेंदबाजी के लिए बुलाया गया है। उन्होंने 22वें ओवर में केवल 3 रन दिए, जिसमें एक-एक रन राहुल और सूर्यकुमार ने बनाया। वहीं, एक रन लेग बाई का आया।
IND vs WI Live Score: भारत 78/3 (22 ओवर)
केएल राहुल ने लगाया पहला छक्का
केेएल राहुल ने स्पिनर अकील हुसैन द्वारा किए गए 21वें ओवर की पहली गेंद पर डीप मिडविकेट पर छक्का लगाया। यह भारतीय पारी का पहला सिक्स है।
IND vs WI Live Score: भारत 75/3 (21 ओवर)
20 ओवर का खेल हुआ समाप्त
राहुल और सूर्यकुमार ने 20वें ओवर में 5 रन बटोरे। आखिर गेंद को छोड़कर दोनों ने हर गेंद पर एक रन लिया।
IND vs WI Live Score: भारत 68/3 (20 ओवर)
होल्डर ने सूर्यकुमार को मेडन ओवर फेंका
होल्डर ने 19वें ओवर में शानदार गेंदबाजी की और सूर्यकुमार को कोई रन नहीं बनाने दिया। यह होल्डर का दूसरा मेडन ओवर है।
IND vs WI Live Score: भारत 63/3 (19 ओवर)
रोच ने 18वें ओवर में दिए 6 रन
रोच ने 18वें ओवर में 6 रन खर्च किए। इस ओवर में राहुल का एक कैच भी छूटा। राहुल ने 4 और सूर्यकुमार ने 15 रन बना लिए हैं।
IND vs WI Live Score: भारत 63/3 (18 ओवर)
सूर्यकुमार ने फिर गेंद को बाउंड्री के पार भेजा
सूर्यकुमार गेंद को बाउंड्री के पार भेजने का मौका तलाश ले रहे हैं। उन्होंने 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका मारा। सूर्यकुमार 11 और राहुल 3 रन के निजी स्कोर पर हैं।
IND vs WI Live Score: भारत 57/3 (17 ओवर)
भारतीय टीम का पचसा कंप्लीट
भारतीय टीम ने अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। सूर्यकुमार ने 16वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगाकर भारत को 50 के पार पहुंचाया।
IND vs WI Live Score: भारत 51/3 (16 ओवर)
15 ओवर का खेल हुुआ पूरा
शुरुआती झटके लगने का असर सूर्यकुमार और राहुल की बल्लेबाजी पर दिख रहा है। दोनों बेहद संभलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों 2-2 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
IND vs WI Live Score: भारत 47/3 (15 ओवर)
स्मिथ ने किफायती गेंदबाजी की
स्मिथ ने 14वें ओवर में किफायदी गेंदबाजी। उन्होंने सिर्फ तीन रन दिए। सूर्यकुमार ने 2 और राहुल ने एक रन बनाया।
IND vs WI Live Score: भारत 46/3 (14 ओवर)
भारत को राहुल और सूर्यकुमार से उम्मीदें
तीन विकेट गिरने के बाद भातरीय टीम को केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव से काफी उम्मीदें होंगी। होल्डर ने राहुल को 13वां ओवर मेडन किया।
IND vs WI Live Score: भारत 43/3 (13 ओवर)
पंत और कोहली एक ही ओवर में आउट
तेज गेंदबाज ओडियन स्मिथ ने 12वें ओवर में भारत को दो बड़े झटके दिए। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर पंत और अंतिम गेंद पर कोहली को आउट किया। पंत ने पुल करने के चक्केर में मि़डविकेट पर होल्ड को कैच दे दिया। उन्होंने 34 गेंदों में 3 चौकों के जरिए 18 रन बनाए। वहीं, कोहली ने ड्राइव लगाने का प्रयास किया और ऐसे में गेंद बल्ले का किनाकर लेकर विकेट के पीछे होप के दस्तानों में समा गई। उन्होंने 30 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 18 रन जोड़े।
IND vs WI Live Score: भारत 43/3 (12 ओवर)
पूरन ने होल्डर को थमाई गेंद
कप्तान पूरन ने रोच, जोसेफ और स्मिथ को आजमाने के बाद 11वें ओवर में जेसन होल्डर को गेंद थमाई। होल्डर ने ओवर में 2 रन दिए।
IND vs WI Live Score: भारत 39/1 (11 ओवर)
10 ओवर का खेल हुआ समाप्त
पंत ने 17 और कोहली ने 13 रन बना लिए हैं। पंत ने 10वें ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़ा। इसके बाद वह ओडियन स्मिथ की अगली पांच गेंदों पर कोई रन नहीं बना सके।
IND vs WI Live Score: भारत 37/1 (10 ओवर)
ऋषभ पंत को मिला 'किस्मत का चौका'
ऋषभ पंत को नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर किस्मत का चौका मिला। वह कहीं और शॉट लगाने की फिराक में थे पर गेंद बाहरी किनारा लेकर स्लिप के ऊपर से ूबाउंड्री के बाहर चली गई।
IND vs WI Live Score: भारत 33/1 (9 ओवर)
कोहली के बाद पंत ने खोले हाथ
कोहली के बाद अब पंत ने भी अपने हाथ खोले हैं। उन्होंने आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर मिडविकेट की दिशा में बेहतरी चौका ठोका। पंत 8 और कोहली 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI Live Score: भारत 27/1 (8 ओवर)
कोहली ने रोच पर फिर चौका मारा
रोहित ने पांचवें के बाद सातवें ओवर की पहली गेंद पर भी चौका मारा। कोहली को रूम मिला, जिसका उन्होंने फाएदा उठाया और गेंद को सीमा रेखा के पार भेज दिया।
IND vs WI Live Score: भारत 22/1 (7 ओवर)
अलजारी ने फिर अच्छा ओवर किया
अलजारी जोसेफ ने एक और अच्छा ओवर किया है। उन्होंने छठे ओवर में कोहली को सिर्फ रन ही बनाने दिया।
IND vs WI Live Score: भारत 17/1 (6 ओवर)
कोहली ने रोच पर लगाया चौका
कोहली ने रोच द्वारा डाला गए पांचवें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाया। उन्होंने लेंथ गेंद को ऑन द राइज खेला। ओवर में एक रन बाई को भी मिला।
IND vs WI Live Score: भारत 16/1 (5 ओवर)
बल्लेबाजी के लिए उतरे विराट कोहली
रोहित के जाने के बाद विराट कोहली बैटिंग के लिए उतरे हैं। कोहली ने एक रन बना लिया है जबकि पंत 4 के निजी स्कोर पर हैं।
IND vs WI Live Score: भारत 11/1 (4 ओवर)
रोहित शर्मा बने केमार रोच का शिकार
भारत को पहला झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा। वह 8 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें रोच ने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। रोहित ने ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ़ लेंथ गेंद से छेड़छाड़ करने की कोशिश में विकेटकीपर होप कैच थमा दिया।
IND vs WI Live Score: भारत 9/1 (3 ओवर)
पारी का आगाज करने आए रोहित और पंत
भारत की ओर से पारी का आगाज करने के लिए रोहित शर्मा और ऋषभ पंत आए हैं। वहीं, वेस्टइंडीज की ओर से गेंदबाजी आक्रमण की कमान केमार रोच ने संभाली। पहले ओवर में रोहित ने चार और पंत ने एक रन बनाया।
IND vs WI Live Score: भारत 5/0 (1 ओवर)
अलजारी जोसेफ ने किफायती ओवर डाला
वेस्टइंडीज के लिए दूसरा ओवर अलजारी जोसेफ ने डाला। उन्होंने महज 2 रन खर्च किए। रोहित और पंत ने एक-एक रन बनाया।
IND vs WI Live Score: भारत 7/0 (2 ओवर)
दोनों की प्लेइंग इलेवन में एक-एक बदलाव
भारत और वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन में एक-एक बदलाव हुआ है। केएल राहुल की वापसी के बाद ईशान किशन को बाहर बैठना पड़ा है। वहीं, वेस्टइंडीज ने पोलार्ड की जगह ओडियन स्मिथ को मौका दिया है।
वेस्टइंडीज ने जीता टॉस
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। नियमित कप्तान कीरोन पोलार्ड अनफिट होने के कारण दूसरे मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह निकोल पूरन टीम की कमान संभाल रहे हैं। टॉस के बाद पूरन ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। कीरोन पूरी तरह फिट नहीं है। हम वर्तमान पर फोकस कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य अच्छे ब्रांड का क्रिकेट खेलना है।
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
निकोलस पूरन (कप्तान), शाई होप (विकेटीकपर), ब्रैंडन किंग, डैरेन ब्रावो, शरमार्ह ब्रूक्स, जेसन होल्डर, ओडियन स्मिथ, अकील हुसैन, फैबियन ऐलन, अल्जारी जोसेफ, केमार रोच
India Vs West Indies Head to Head
भारत और वेस्टइंडीज ने आपस में कुल 114 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें भारत ने 65 और वेस्टइंडीज ने 63 मैचों जीत दर्ज की है। दो मैच टाई पर छूटे हैं
भारत का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), मयंक अग्रवाल, ऋतुराज गायकवाड़, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, ऋषभ पतं (विकेटकीपर), दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शाहरुख खान और आवेश खान।
वेस्टइंडीज का स्क्वाड
कीरोन पोलार्ड (कप्तान), फैबियन एलेन, एन्क्रूमाह बोनर, डैरेन ब्रावो, शरमार्ह ब्रुक्स, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील हुसैन, अलजारी जोसफ, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन, केमार रोच, रोमारियो शेफ, ओडियन स्मिथ, हेडन वाल्श जूनियर।

