LIVE

IND vs WI, 1st T20I Highlights: टीम इंडिया ने वेस्‍टइंडीज को पहले टी20 में रौंदा, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

IND vs WI, 1st T20I Highlights: भारतीय टीम ने शुक्रवार को ब्रायन लारा स्‍टेडियम पर खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में वेस्‍टइंडीज को 68 रन के विशाल अंतर से मात दी। इसी के साथ भारत ने पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Aug 1, 2022, 07:39 IST
Follow on Google News
IND vs WI, 1st T20I Highlights: टीम इंडिया ने वेस्‍टइंडीज को पहले टी20 में रौंदा, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

IND vs WI, 1st T20I Highlights: भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर शुक्रवार को वेस्‍टइंडीज को पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में 68 रन के विशाल अंतर से हराया। टरूबा के ब्रायन लारा स्‍टेडियम पर खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 190 रन बनाए। जवाब में वेस्‍टइंडीज की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 122 रन बना सकी। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मुकाबला बेसेटेरे में अगले सप्‍ताह सोमवार को खेला जाएगा।

वेस्‍टइंडीज की पारी का हाल

191 रन के विशाल अंतर का पीछा करने उतरी वेस्‍टइंडीज ने तेज शुरूआत की, लेकिन फिर उसकी पारी जल्‍दी लड़खड़ा गई। अर्शदीप सिंह ने काइल मेयर्स (15) को भुवनेश्‍वर कुमार के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद जडेजा ने जेसन होल्‍डर को खाता भी नहीं खोलने दिया और क्‍लीन बोल्‍ड किया। शामराह ब्रूक्‍स (20) को पावरप्‍ले के आखिरी ओवर में भुवनेश्‍वर कुमार ने बोल्ड कर दिया। कप्‍तान निकोलस पूरन (18) भी कमाल नहीं कर सके और अश्विन की गेंद पर पंत को कैच थमा बैठे।

शीर्ष चार विकेट गंवाने के बाद वेस्‍टइंडीज की पारी तू चल मैं आया वाली स्थिति की रही। नियमित अंतराल में विकेट गिरते रहे। रोवमैन पॉवेल (14) को बिश्‍नोई ने ओवर की पहली गेंद पर बोल्‍ड किया। शिमरोन हेटमायर (14) को अश्विन ने यादव के हाथों कैच आउट करा दिया। अकील हुसैन (11) को अर्शदीप सिंह ने क्‍लीन बोल्‍ड किया जबकि रवि बिश्‍नोई ने ओडीन स्मिथ को स्‍टंपिंग कराया। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, रविचंद्रन अश्विन और रवि बिश्‍नोई को दो-दो विकेट मिले। भुवनेश्‍वर कुमार और रवींद्र जडेजा के खाते में एक-एक सफलता आई।

भारत की पारी का हाल

पहले बल्‍लेबाजी का आमंत्रण स्‍वीकारने वाली भारतीय टीम को रोहित शर्मा (64) और सूर्यकुमार यादव (24) ने 44 रन की साझेदारी करके दमदार शुरूआत दिलाई। अकील हुसैन ने यादव को होल्‍डर के हाथों कैच आउट कराकर भारत को पहला झटका दिया। श्रेयस अय्यर खाता नहीं खोल सके और मैकॉय की गेंद पर हुसैन को कैच थमाकर डगआउट लौट गए। ऋषभ पंत (14) को कीमो पॉल ने अकील हुसैन के हाथों कैच आउट कराकर भारत को चौथा झटका दिया।

रोहित शर्मा (64) एक छोर पर डटे रहे और अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्‍होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने के मामले में न्‍यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ा। हार्दिक पांड्या (1) को डेब्‍यूटेंट जोसेफ ने मैकॉय के हाथों कैच आउट कराया। होल्‍डर ने रोहित शर्मा को हेटमायर के हाथों कैच आउट कराकर भारत को पांचवां झटका दिया। रवींद्र जडेजा (16) को जोसेफ ने पॉल के हाथों कैच आउट कराया।

इसके बाद दिनेश कार्तिक ने 19 गेंदों में चार चौके और दो छक्‍के की मदद से नाबाद 41 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन 10 गेंदों में एक छक्‍के की मदद से 13 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्‍टइंडीज की तरफ से अल्‍जारी जोसेफ ने दो विकेट लिए। ओबेड मैकॉय, जेसन होल्‍डर, अकील हुसैन और कीमो पॉल को एक-एक विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

वेस्‍टइंडीज की प्‍लेइंग 11 - शामराह ब्रूक्‍स, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, निकोलस पूरन (कप्‍तान), काइल मेयर्स, जेसन होल्‍डर, अकील हुसैन, ओडीन स्मिथ, अल्‍जारी जोसेफ, ओबेड मैकॉय और कीमो पॉल।

भारत की प्‍लेइंग 11 - रोहित शर्मा (कप्‍तान), ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, रवि बिश्‍नोई, भुवनेश्‍वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन और अर्शदीप सिंह।

JUL 29, 2022 23:40 IST

भारत की विशाल जीत

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: रवि बिश्‍नोई ने पारी का आखिरी ओवर डाला। पहली गेंद पर पॉल ने लेग साइड में चौका जड़ा। अगली गेंद पर लांग ऑन के बाहर चौका जमाया। इस ओवर में 11 रन बने। 20 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 122/8। अल्‍जारी जोसेफ 5* और कीमो पॉल 19* रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने 68 रन के विशाल अंतर से मैच जीता और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

JUL 29, 2022 23:36 IST

अर्शदीप सिंह का शानदार स्‍पेल

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: अर्शदीप सिंह पारी का 19वां ओवर डालने आए, जो उनके स्‍पेल का आखिरी ओवर भी है। इस ओवर में 5 रन बने। अर्शदीप ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट झटके। 19 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 111/8। कीमो पॉल 9* और अल्‍जारी जोसेफ 4* रन बनाकर खेल रहे हैं। वेस्‍टइंडीज को आखिरी ओवर में जीत के लिए 80 रन की जरूरत है जबकि उसके दो विकेट बचे हैं।

JUL 29, 2022 23:31 IST

जडेजा का शानदार ओवर

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: रवींद्र जडेजा पारी का 18वां ओवर करने आए। इस ओवर में दो रन बने। 18 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 106/8। कीमो पॉल 6* और अल्‍जारी जोसेफ 3* रन बनाकर खेल रहे हैं। वेस्‍टइंडीज को जीत के लिए 12 गेंदों में 85 रन की जरूरत है जबकि उसके दो विकेट शेष हैं।

JUL 29, 2022 23:29 IST

हुसैन का अर्शदीप ने किया शिकार

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: अर्शदीप सिंह पारी का 17वां ओवर करने आए। तीसरी गेंद परफेक्‍ट यॉर्कर डाली और हुसैन को क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया। अकील हुसैन ने 15 गेंदों में एक छक्‍के की मदद से 11 रन बनाए। इस ओवर में 4 रन बने और एक विकेट आया। 17 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 104/8। अल्‍जारी जोसेफ 2* और कीमो पॉल 5* रन बनाकर खेल रहे हैं। वेस्‍टइंडीज को जीत के लिए 18 गेंदों में 87 रन की जरूरत है जबकि उसके दो विकेट बचे हैं। 

JUL 29, 2022 23:26 IST

बिश्‍नोई का शानदार ओवर

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: रवि बिश्‍नोई ने पारी का 16वां ओवर डाला। इस ओवर में केवल दो रन खर्च किए। 16 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 100/7। अकील हुसैन 11* और कीमो पॉल 3* रन बनाकर खेल रहे हैं। वेस्‍टइंडीज को जीत के लिए 24 गेंदों में 91 रन की जरूरत है जबकि उसके तीन विकेट शेष हैं।

JUL 29, 2022 23:25 IST

हार्दिक पांड्या का सख्‍त ओवर

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: हार्दिक पांड्या पारी का 15वां ओवर करने आए। इस ओवर में केवल 2 रन बने। 15 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 98/7। अकील हुसैन 11* और कीमो पॉल 2* रन बनाकर खेल रहे हैं। वेस्‍टइंडीज को जीत के लिए 30 गेंदों में 93 रन की जरूरत है जबकि उसके तीन विकेट बचे हैं।

JUL 29, 2022 23:10 IST

बिश्‍नोई ने झटका दूसरा विकेट

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: रवि बिश्‍नोई अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर ओडीन स्मिथ को स्‍टंपिंग कराया। स्मिथ खाता नहीं खोल सके। पांचवीं गेंद पर हुसैन ने छक्‍का जमाया। इस ओवर में 10 रन बने और एक विकेट आया। 14 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 96/7। अकील हुसैन 10* और कीमो पॉल 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। वेस्‍टइंडीज को जीत के लिए 36 गेंदों में 95 रन की जरूरत जबकि उसके तीन विकेट शेष हैं।

JUL 29, 2022 23:05 IST

अश्विन ने किया हेटमायर का शिकार

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: रविचंद्रन अश्विन पारी का 13वां ओवर करने आए। चौथी गेंद पर हेटमायर को लांग ऑफ पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट कराया। शिमरोन हेटमायर ने 15 गेंदों में एक चौके और एक छक्‍के की मदद से 14 रन बनाए। इस ओवर में एक रन आया और एक विकेट निकला। 13 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 86/6। मेजबान टीम को जीत के लिए 42 गेंदों में 105 रन की जरूरत है जबकि उसके चार विकेट बचे हैं।

JUL 29, 2022 23:03 IST

बिश्‍नोई का सफल ओवर

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: रवि बिश्‍नोई पारी का 12वां ओवर करने आए। पहली ही गेंद पर रोवमैन पॉवेल को क्‍लीन बोल्‍डकिया। पॉवेल ने 17 गेंदों में एक छक्‍के की मदद से 14 रन बनाए। इस ओवर में 3 रन बने और एक विकेट आया। 12 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 85/5। शिमरोन हेटमायर 14* और अकील हुसैन 2* रन बनाकर खेल रहे हैं। वेस्‍टइंडीज को जीत के लिए 48 गेंदों में 106 रन की जरूरत है जबकि उसके पांच विकेट बचे हैं।

JUL 29, 2022 23:02 IST

अश्विन की दमदार वापसी

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: रविचंद्रन अश्विन ने पारी का 11वां ओवर किया। दूसरी गेंद पर हेटमायर ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से छक्‍का जमाया। इस ओवर में 9 रन बने। 11 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 82/4। शिमरोन हेटमायर 13* और रोवमैन पॉवेल 14* रन बनाकर खेल रहे हैं। वेस्‍टइंडीज को जीत के लिए 54 गेंदों में 109 रन की जरूरत है जबकि उसके 6 विकेट बचे हैं।

JUL 29, 2022 23:00 IST

जडेजा का कसा हुआ ओवर

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: रवींद्र जडेजा ने पारी का 10वां ओवर डाला। हेटमायर ने तीसरी गेंद पर बाउंर्डी जमाई। इस ओवर में 6 रन बने। 10 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 73/4। रोवमैन पॉवेल 12* और शिमरोन हेटमायर 6* रन बनाकर खेल रहे हैं। वेस्‍टइंडीज को जीत के लिए 60 गेंदों में 118 रन की जरूरत है जबकि उसके 6 विकेट बचे हैं।

JUL 29, 2022 22:47 IST

अश्विन ने किया कैरेबियाई कप्‍तान का शिकार

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: रविचंद्रन अश्विन पारी का 9वां ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर अश्विन ने पूरन को पंत के हाथों कैच आउट करा दिया। निकोलस पूरन ने 15 गेंदों में एक चौके और एक छक्‍के की मदद से 18 रन बनाए। इस ओवर में 2 रन बने और एक विकेट आया। 9 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 67/4। रोवमैन पॉवेल 11* और शिमरोन हेटमायर 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। वेस्‍टइंडीज को जीत के लिए 66 गेंदों में 124 रन की जरूरत है जबकि उसके चार विकेट बचे हैं। 

JUL 29, 2022 22:42 IST

जडेजा का खर्चीला ओवर

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: रवींद्र जडेजा ने पारी का आठवां ओवर किया। दूसरी गेंद पर पूरन ने शॉर्ट थर्डमैन के दाएं ओर से बाउंड्री जमाई। पांचवीं गेंद पर पॉवेल ने छक्‍का जड़ा। इस ओवर में 13 रन बने। 8 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 65/3। रोवमैन पॉवेल 10* और निकोलस पूरन 18* रन बनाकर खेल रहे हैं। वेस्‍टइंडीज को जीत के लिए 72 गेंदों में 126 रन की जरूरत है जबकि उसके सात विकेट बचे हैं।

JUL 29, 2022 22:39 IST

पांड्या के ओवर में बने 10 रन

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: हार्दिक पांड्या पारी का सातवां ओवर करने आए। पहली चार गेंदों में चार सिंगल बने। पांचवीं गेंद पर पूरन ने अपने हाथ खोले और स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में छक्‍का जमाया। इस ओवर में 10 रन बने। 7 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 52/3। निकोलस पूरन 13* और रोवमैन पॉवेल 2* रन बनाकर खेल रहे हैं। वेस्‍टइंडीज को जीत के लिए 78 गेंदों में 139 रन की जरूरत है जबकि उसके 7 विकेट बचे हैं।

JUL 29, 2022 22:34 IST

भुवी का विकेट मेडन ओवर

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: भुवनेश्‍वर कुमार पावरप्‍ले का आखिरी ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर शामराह ब्रूक्‍स को बोल्‍ड कर दिया। शामराह ब्रूक्‍स ने 15 गेंदों में दो चौके और एक छक्‍के की मदद से 20 रन बनाए। यह विकेट मेडन ओवर रहा। 6 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 42/3। निकोलस पूरन 5* और रोवमैन पॉवेल 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। वेस्‍टइंडीज को जीत के लिए 84 गेंदों में 149 रन की जरूरत जबकि उसके सात विकेट बचे हैं।

JUL 29, 2022 22:30 IST

अश्विन का महंगा ओवर

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: रविचंद्रन अश्विन पांचवां ओवर करने आए। पहली गेंद पर पूरन ने दो रन लिए। तीसरी गेंद पर ब्रूक्‍स ने मिड ऑफ के ऊपर से छक्‍का जमाया। इस ओवर में 10 रन बने। 5 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 42/2। शामराह ब्रूक्‍स 20* और निकोलस पूरन 5* रन बनाकर खेल रहे हैं। वेस्‍टइंडीज को जीत के लिए 90 गेंदों में 149 रन की दरकार है जबकि उसके 8 विकेट बचे हैं।

JUL 29, 2022 22:24 IST

सिंह का अच्‍छा ओवर

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: अर्शदीप सिंह ने पारी का चौथा ओवर डाला। अच्‍छी गेंदबाजी की। कैरेबियाई बल्‍लेबाज बाउंड्री नहीं निकाल सके। केवल 5 रन बने। 4 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 32/2। मेजबान टीम को जीत के लिए 96 गेंदों में 159 रन की जरूरत और उसके 8 विकेट बचे हैं।

JUL 29, 2022 22:16 IST

जडेजा ने होल्‍डर का किया शिकार

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: रवींद्र जडेजा पारी का तीसरा ओवर करने आए। तीसरी गेंद पर ब्रूक्‍स ने मिड ऑन की दिशा में चौका जमाया। आखिरी गेंद पर जडेजा ने जेसन होल्‍डर को क्‍लीन बोल्‍ड किया। होल्‍डर ने चार गेंदें खेली, लेकिन खाता नहीं खोल सके। 3 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 27/2। शामराह ब्रूक्‍स 11* रन बनाकर खेल रहे हैं। विंडीज को जीत के लिए 102 गेंदों में 164 रन की जरूरत है जबकि उसके 8 विकेट शेष हैं।

JUL 29, 2022 22:13 IST

अर्शदीप सिंह ने झटका विकेट

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: अर्शदीप सिंह पारी का दूसरा ओवर करने आए। मेयर्स ने पहली ही गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से छक्‍का जमाया। दूसरी गेंद पर एक्‍स्‍ट्रा कवर्स की दिशा में मेयर्स ने चौका जमाया। तीसरी गेंद पर अर्शदीप ने मेयर्स को मिडविकेट पर रवि बिश्‍नोई के हाथों कैच आउट कराया। काइल मेयर्स ने 6 गेंदों में दो चौके और एक छक्‍के की मदद से 15 रन बनाए। इस ओवर में 11 रन बने और एक विकेट आया। 2 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 22/1। शामराह ब्रूक्‍स 6* और जेसन होल्‍डर 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। मेजबान टीम को जीत के लिए 108 गेंदों में 169 रन की दरकार है जबकि उसके 9 विकेट शेष हैं।

JUL 29, 2022 22:09 IST

वेस्‍टइंडीज की शानदार शुरूआत

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: भुवनेश्‍वर कुमार ने भारत के लिए पहला ओवर डाला। काइल मेयर्स ने दूसरी गेंद पर मिड ऑन की दिशा में चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर ब्रूक्‍स ने बैकवर्ड प्‍वाइंट के पास से चौका जमाया। इस ओवर में 11 रन बने। 1 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 11/0। काइल मेयर्स 5* और शामराह ब्रूक्‍स 6* रन बनाकर खेल रहे हैं। वेस्‍टइंडीज को जीत के लिए 114 गेंदों में 180 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट बचे हैं।

JUL 29, 2022 21:50 IST

कार्तिक ने जमाया रंग

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: ओबेड मैकॉय आखिरी ओवर करने आए। पहली गेंद पर अश्विन ने सिंगल लिया। कार्तिक ने तीसरी गेंद पर मिड ऑफ के ऊपर से छक्‍का जमाया। चौथी गेंद पर कार्तिक ने चौका जड़ा। पांचवीं गेंद डॉट रही। आखिरी गेंद पर कार्तिक ने चौका जमाया। इस ओवर में 15 रन बने। भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 190 रन बनाए। दिनेश कार्तिक 41* और रविचंद्रन अश्विन 13* रन बनाकर नाबाद रहे।

JUL 29, 2022 21:45 IST

कार्तिक-अश्विन ने जड़े दमदार छक्‍के

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: जेसन होल्‍डर पारी का 19वां ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर अश्विन ने मिडविकेट के ऊपर से छकका जमा दिया। यह नो बॉल थी। अगली गेंद पर अश्विन रन नहीं ले सके। तीसरी गेंद पर अश्विन ने सिंगल लिया। कार्तिक ने चौथी गेंद पर दो रन लिए। पांचवीं गेंद पर कार्तिक ने डीप मिडविकेट के ऊपर से दमदार छक्‍का जमाया। आखिरी गेंद पर कार्तिक ने चौका जमाया। इस ओवर में 21 रन बने। 19 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 175/6। दिनेश कार्तिक 27* और रविचंद्रन अश्विन 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 29, 2022 21:40 IST

कार्तिक नहीं निकाल सके बाउंड्री

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: ओबेड मैकॉय ने पारी का 18वां ओवर किया। दिनेश कार्तिक इस ओवर में भी बाउंड्री निकालने में कामयाब नहीं हुए। हालांकि, इस ओवर में 9 रन बने। 18 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 154/6। दिनेश कार्तिक 14* और रविचंद्रन अश्विन 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 29, 2022 21:35 IST

होल्‍डर का सटीक ओवर

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: जेसन होल्‍डर ने पारी का 17वां ओवर किया। इस ओवर में 7 रन बने। भारतीय बल्‍लेबाज इस ओवर में बाउंड्री नहीं जमा सके। 17 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 145/6। रविचंद्रन अश्विन 3* और दिनेश कार्तिक 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 29, 2022 21:27 IST

वेस्‍टइंडीज की वापसी

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: अल्‍जारी जोसेफ पारी का 16वां ओवर करने आए। कार्तिक ने दूसरी गेंद पर मिड ऑफ के काफी बाहर शानदार चौका जमाया। आखिरी गेंद पर जोसेफ ने शॉर्ट थर्ड मैन पर रवींद्र जडेजा को पॉल के हाथों कैच आउट कराया। रवींद्र जडेजा ने 13 गेंदों में दो चौके की मदद से 16 रन बनाए। 16 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 138/6। दिनेश कार्तिक 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 29, 2022 21:25 IST

होल्‍डर ने रोहित शर्मा को किया आउट

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: जेसन होल्‍डर पारी का 15वां ओवर करने आए। पांचवीं गेंद पर होल्‍डर ने वाइड लांग ऑफ पर रोहित को हेटमायर के हाथों कैच आउट कराया। हेटमायर ने शानदार कैच लपका। रोहित शर्मा ने 44 गेंदों में सात चौके और दो छक्‍के की मदद से 64 रन बनाए। आखिरी गेंद पर जडेजा ने शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 7 रन बने और एक विकेट आया। 15 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 131/5। रवींद्र जडेजा 15* और दिनेश कार्तिक 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 29, 2022 21:23 IST

इस ओवर में दो चौके लगे

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: ओडीन स्मिथ पारी का 14वां ओवर करने आए। चौथी गेंद पर जडेजा ने स्‍क्‍वायर की दिशा में चौका जमाया। आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने प्‍वाइंट के पास से चौका जमाया। इस ओवर में 11 रन बने। 14 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 124/4। रोहित शर्मा 63* और रवींद्र जडेजा 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 29, 2022 21:10 IST

रोहित खेल रहे आकर्षक पारी

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: कीमो पॉल पारी का 13वां ओवर करने आए। पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने मिड ऑफ की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 9 रन बने। 13 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 113/4। रोहित शर्मा 58* और रवींद्र जडेजा 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 29, 2022 21:08 IST

जोसेफ को मिली पहली सफलता, रोहित का अर्धशतक

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: अल्‍जारी जोसेफ अपने स्‍पेल का तीसरा ओवर करने आए। रोहित शर्मा ने पहली गेंद पर दो रन लिए। दूसरी गेंद पर कवर्स में रोहित शर्मा ने चौका जमाया। तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने मिड ऑफ के ऊपर से चौका जमाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत 100 रन के पार। चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने सिंगल लिया।  पांचवीं गेंद पर जोसेफ ने हार्दिक पांड्या को थर्ड मैन पर मैकॉय के हाथों कैच आउट कराया। हार्दिक पांड्या ने 3 गेंदों में एक रन बनाया। इस ओवर में 13 रन बने और एक विकेट आया। 12 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 104/4। रवींद्र जडेजा 1* और रोहित शर्मा 53* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 29, 2022 20:57 IST

हुसैन का टाइट ओवर

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: अकील हुसैन अपने स्‍पेल का आखिरी ओवर करने आए। इस ओवर में भारतीय बल्‍लेबाज केवल तीन सिंगल ले सके। 11 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 91/3। रोहित शर्मा 42* और हार्दिक पांड्या 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 29, 2022 20:56 IST

पॉल ने पंत को भेजा डगआउट

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: कीमो पॉल पारी का 10वां ओवर करने आए। रोहित शर्मा ने पहली गेंद पर दो रन लिए। दूसरी गेंद पर शॉर्ट थर्डमैन के ऊपर से चौका जमाया। चौथी गेदं पर पंत ने विकेटकीपर के पीछे से चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर डीप मिडविकेट पर कड़क चौका जमाया। आखिरी गेंद पर पॉल ने शॉर्ट थर्डमैन पर पंत को हुसैन के हाथों कैच आउट कराया। ऋषभ पंत ने 12 गेंदों में दो चौके की मदद से 14 रन बनाए। इस ओवर में 15 रन बने और एक विकेट आया। 10 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 88/3। रोहित शर्मा 40* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 29, 2022 20:53 IST

स्मिथ का खर्चीला ओवर

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: ओडीन स्मिथ अपना पहला ओवर करने आए। रोहित शर्मा ने चौथी गेंद पर बैकवर्ड प्‍वाइंट के पास से चौका जमाया। इस ओवर में 11 रन बने। 9 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 73/2। रोहिति शर्मा 33* और ऋषभ पंत 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 29, 2022 20:52 IST

रोहित शर्मा ने जमाया आकर्षक छक्‍का

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: अल्‍जारी जोसेफ पारी का आठवां ओवर करने आए। चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने डीप स्‍क्‍वायर लेग के ऊपर से छक्‍का जमाया। इस ओवर में 12 रन बने। 8 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 62/2। ऋषभ पंत 5* और रोहित शर्मा 27* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 29, 2022 20:37 IST

भारत के 50 रन पूरे

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: अकील हुसैन पर कप्‍तान ने फिर विश्‍वास जताया, जो अपने स्‍पेल का तीसरा ओवर करने आए। रोहित शर्मा ने तीसरी गेंद पर सिंगल लिया। इस ओवर में 5 रन बने। 7 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 50/2। रोहित शर्मा 18* और ऋषभ पंत 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 29, 2022 20:33 IST

श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले आउट

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: ओबेड मैकॉय पावरप्‍ले का आखिरी ओवर करने आए। तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर मैकॉय ने श्रेयस अय्यर को शॉर्ट थर्डमैन पर हुसैन के हाथों कैच आउट कराया। श्रेयस अय्यर ने चार गेंदें खेली, लेकिन खाता नहीं खोल सके। इस ओवर में एक रन बना और एक विकेट आया। 6 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 45/2। रोहित शर्मा 16* और ऋषभ पंत 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 29, 2022 20:26 IST

हुसैन ने किया सूर्या का शिकार

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: अकील हुसैन अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर करने आए। तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने सिंगल लिया। चौथी गेंद पर हुसैन ने सूर्यकुमार यादव को शॉर्ट थर्ड मैन पर जेसन होल्‍डर के हाथों कैच आउट कराया। सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों में तीन चौके और एक छक्‍के की मदद से 24 रन बनाए। हुसैन का यह ओवर शानदार रहा। इस ओवर में एक रन आया और एक विकेट निकला। 5 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 44/1। रोहित शर्मा 15* और श्रेयस अय्यर 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 29, 2022 20:21 IST

डेब्‍यूटेंट अल्‍जारी जोसेफ का ओवर महंगा रहा

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: डेब्‍यूटेंट अल्‍जारी जोसेफ पारी का चौथा ओवर करने आए। पहली ही गें पर यादव ने कवर-प्‍वाइंट के बीच से शॉट खेला और दो रन लिए। यादव ने दूसरी गेंद पर लांग लेग के ऊपर से जोरदार छक्‍का जड़ा। तीसरी गेंद पर बाई के चार रन मिले। चौथी गेंद पर यादव ने सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर यादव ने चौका जमा दिया। इस ओवर में 18 रन बने। 4 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 43/0। सूर्यकुमार यादव 24* और रोहित शर्मा 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 29, 2022 20:17 IST

सूर्या को मिला जीवनदान

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: अकील हुसैन वेस्‍टइंडीज के लिए पारी का तीसरा ओवर करने आए। सूर्यकुमार यादव को पहली ही गेंद पर जीवनदान मिला। उनका कैच कवर्स पर काइल मेयर्स ने छोड़ा। यादव ने चौथी गेंद पर सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने चौका जमाया। इस ओवर में 5 रन बने। 3 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 25/0। रोहित शर्मा 13* और सूर्यकुमार यादव 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 29, 2022 20:12 IST

होल्‍डर की हुई कुटाई

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: वेस्‍टइंडीज के लिए जेसन होल्‍डर पारी का दूसरा ओवर करने आए। रोहित शर्मा ने आगे बढ़कर मिडऑफ की दिशा में छक्‍का जमाकर होल्‍डर का स्‍वागत किया। अगली गेंद पर रोहित ने सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने कवर-प्‍वाइंट के पास से चौका जमाया। चौथी गेंद पर यादव ने सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर रोहित ने सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर यादव ने सिंगल लिया। इस ओवर में 15 रन बने। 2 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 20/0। रोहित शर्मा 9* और सूर्यकुमार यादव 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 29, 2022 20:07 IST

सूर्या ने जमाया चौका

WI vs IND, 1st T20I, Live Score: भारत की तरफ से रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने पारी की शुरूआत की। ओबेड मैकॉय ने पारी का पहला ओवर डाला। रोहित शर्मा ने तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर अपना खाता खोला। सूर्यकुमार यादव ने पांचवीं गेंद पर मिडविकेट की दिशा में चौका जमाया। 1 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 5/0। रोहित शर्मा 1* और सूर्यकुमार यादव 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 29, 2022 19:47 IST

वेस्‍टइंडीज की प्‍लेइंग 11

शामराह ब्रूक्‍स, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, निकोलस पूरन (कप्‍तान), काइल मेयर्स, जेसन होल्‍डर, अकील हुसैन, ओडीन स्मिथ, अल्‍जारी जोसेफ, ओबेड मैकॉय और कीमो पॉल।

JUL 29, 2022 19:42 IST

खेल भावना का प्रतीक

JUL 29, 2022 19:38 IST

भारत की प्‍लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्‍तान), ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, रवि बिश्‍नोई, भुवनेश्‍वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन और अर्शदीप सिंह।

JUL 29, 2022 19:36 IST

वेस्‍टइंडीज ने जीता टॉस

JUL 29, 2022 19:27 IST

भारतीय टीम हडल बनाकर खड़ी हुई

JUL 29, 2022 19:24 IST

धूप और पिच का संयोजन

JUL 29, 2022 19:02 IST

मौसम का हाल

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच टरूबा में पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाने वाला है। यहां का मौसम फैंस के लिए अच्‍छी खबर नहीं दे रहा है। एक्‍यूवेदर के मुताबिक यहां 80 प्रतिशत बारिश की संभावना है। 

JUL 29, 2022 18:34 IST

भारत की करारी शिकस्‍त

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2022 में अभियान की शुरूआत खराब रही। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला जीतते-जीतते हार गई। भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए। जवाब में ऑस्‍ट्रेलिया ने 19 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया।

JUL 29, 2022 18:00 IST

ब्रायन लारा स्‍टेडियम से हेलो

JUL 29, 2022 17:53 IST

रेनुका सिंह छा गईं

JUL 29, 2022 17:51 IST

रेनुका सिंह ने डाला ड्रीम स्‍पेल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज रेनुका सिंह ने अपना ड्रीम स्‍पेल डाला। सिंह ने ऑस्‍ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर की धज्जियां उड़ाई। उन्‍होंने 4 ओवर में 18 रन देकर चार विकेट लिए।

JUL 29, 2022 17:38 IST

बीसीसीआई ने की घोषणा

JUL 29, 2022 17:06 IST

भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को दिया 155 रन का लक्ष्‍य

हरमनप्रीत कौर (52) और शैफाली वर्मा (48) की उम्‍दा पारियों की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2022 के अपने पहले मुकाबले में ऑस्‍ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 155 रन का लक्ष्‍य रखा है। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए।

JUL 29, 2022 17:05 IST

संजू सैमसन भारतीय टी20 टीम से जुड़े

भारतीय टीम ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए संजू सैमसन को केएल राहुल की जगह शामिल किया है। केएल राहुल कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद वह वेस्‍टइंडीज के खिलाफ सीरीज से बाहर हुए। 

JUL 29, 2022 16:21 IST

भारत-वेस्‍टइंडीज हेड टू हेड

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच अब तक 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। भारत ने इसमें से 13 मैच जीते जबकि कैरेबियाई टीम 6 मैच जीत सकी है। एक मैच का नतीजा नहीं निकला।

JUL 29, 2022 15:55 IST

भारत-ऑस्‍ट्रेलिया महिला क्रिकेट मैच

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2022 का मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहले बल्‍लेबाजी कर रही है। भारत ने खबर लिखे जाने तक 6 ओवर में एक विकेट खोकर 35 रन बना लिए हैं। शैफाली वर्मा 11* और यस्तिका भाटिया 0* रन बनाकर खेल रही है।

JUL 29, 2022 15:50 IST

जेसन होल्‍डर पहले मैच के लिए तैयार

JUL 29, 2022 15:47 IST

नेट्स पर बल्‍लेबाजी का अभ्‍यास करते हुए रोहित शर्मा

JUL 29, 2022 15:47 IST

रोहित शर्मा ने बताई कैसी है तैयारी