IND-W vs AUS-W, CWG 2022 Final Match Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा भारत का स्वर्ण पदक का सपना, रजत से करना पड़ा संतोष
IND-W vs AUS-W, India vs Australia Women's Cricket Match Highights: ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को टी20 फाइनल में मात देकर राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास का पहला गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। भारत को रजत पदक से करना पड़ा संतोष।
IND-W vs AUS-W, India vs Australia Women's Match Highlights: ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने हारी बाजी को पलटते हुए राष्ट्रमंडल खेलों का पहला टी20 स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। जीत के लिए 162 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय भारतीय टीम गोल्ड मेडल अपने नाम करती दिख रही थी लेकिन 118 रन पर तीसरा विकेट गंवाने के बाद भारतीय पारी ताश के पत्तों की तरह 152 रन पर 19.3 ओवरों में ढह गई और महज 9 रन के अंतर से गोल्ड मेडल हासिल करने से चूक गईं।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 161 रन का स्कोर खड़ा किया था। ऐसे में 162 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने पहले दो विकेट महज 22 रन पर गंवा दिए थे। सलामी बल्लेबाजों स्मृति मंधाना की जोड़ी जल्दी ही पवेलियन वापस लौट गई। ऐसे में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने फॉर्म में चल रही जेमिमा रोड्रिगेज के साथ मिलकर पारी को संभाला और भारत को जीत के पटरी पर वापस ले आईं।
हरमनप्रीत और जेमिमा के बीच हुई 97 रन की साझेदारी
34 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम को 13.1 ओवर में 100 रन के पार पहुंचाया। लेकिन 118 के स्कोर पर जेमिमा रोड्रिगेज को मेगन शट ने बोल्ड करके ऑस्ट्रेलिया की वापसी के दरवाजे खोल दिए। जेमिमा ने 33 गेंद में 33 रन बनाए। हरमप्रीत और जेमिमा के बीच 97 रन की साझेदारी का अंत हो गया।
एश्ले गार्डनर ने हरमनप्रीत को आउट कर पलट दी बाजी
इसके बाद बल्लेबाजी करने आईं पूजा वस्त्राकर को एश्ले गार्डरन ने बेथ मूनी के हाथों कैच करा दिया। इसके बाद अगली गेंद पर हरमनप्रीत कौर भी लैप शॉट खेलने की कोशिश में एलिसा हीली के हाथों लपकी गईं। हरमनप्रीत ने 43 गेंद में 65 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के जड़े। यहीं से मैच भारत के हाथ से फिसल गया और दोबारा वापसी नहीं हो सकी।
हरमनप्रीत जब आउट हुई उस वक्त स्कोर 15.5 ओवर में 121 रन हो गया था। भारत को जीत के लिए 25 गेंद में 41 रन बनाने थे। ऐसे में दीप्ति शर्मा और स्नेह राणा ने भारत को जीत के करीब ले जाने की नाकाम कोशिश की लेकिन वो भी सफल नहीं हुईं। भारत ने जल्दी जल्दी विकेट गंवा दिए। राधा यादव और स्नेह राणा का सटीक थ्रो पर रन आउट होना भारी पड़ गया। मैच में अंतिम वक्त में बहुद उतार चढ़ाव देखने को मिले। लेकिन मेग लेनिंग की कप्तानी वाली टीम ने धैर्य बनाए रखा और बाजी अपने नाम कर ली। ऑस्ट्रेलिया के लिए एश्ले गार्डरन ने 16 रन देकर 3 विकेट झटके और मैच को अपनी टीम की ओर पलट दिया। वहीं 2 विकेट मेगन शट ने लिए। ड्रेसी ब्राउन और जेसी जॉनेसन के हाथ 1-1 सफलता लगी।
खराब रही ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। रेणुका ठाकुर ने जल्दी ही एलिसा हीली को एलबीडब्लू करके चलता कर दिया। इसके बाद बेथ मूनी ने मोर्चा संभाला। उन्हें पहले तो कप्तान मेग लेनिंग का साथ मिला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी करके 10 ओवर में 83 रन तक पहुंचा दिया।
राधा यादव ने तोड़ी साझेदारी
इसके बाद 26 गेंद में 36 रन बनाकर मेग लेनिंग अप्रत्याशित रूप से राधा यादव की चालाकी से रन आउट हो गईं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के विकेट गिरने का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया। तालिया मेक्ग्रा जल्दी की दीप्ति शर्मा की गेंद पर राधा यादव के हाथों शानदार तरीके से लपकी गईं।
तालिया के आउट होने के बाद एश्ले गार्डनर ने मेग लेनिंग का साथ दिया लेकिन उसके बाद संभालने की कोशिश की लेकिन 125 के स्कोर पर गार्डनर 15 गेंद पर 25 रन बनाकर एलबीडब्लू हो गईं। ऐसे में मूनी ने एक छोर संभाले रखा और अपना अर्धशतक 37 गेंद में पूरा किया।
अंतिम ओवरों में भारत ने की कसी हुई गेंदबाजी
142 के स्कोर पर स्नेह राणा ने बेथ मूनी को चलता कर दिया। अंत में रेचल हेंस ने 10 गेंद में नाबाद 18 रन बनाकर टीम को 8 विकेट पर 161 रन के स्कोर तक पहुंचाया। भारत के लिए स्नेह राणा और रेणुका ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए। वहीं एक-एक सफलता दीप्ति शर्मा और राधा यादव को मिली।
रोमांचक रहे सेमीफाइल मुकाबले
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफानल में रोमांचक जीत दर्ज कर फाइनल में एंट्री ली है। भारत ने सेमीफानल में इंग्लैंड को 4 रन से शिकस्त दी। भारत ने 165 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में इंग्लैंड टीम 6 विकेट गंवाकर 169 रन ही बना सकी। इंग्लैंड एक समय तीन विकेट पर 132 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी लेकिन अंतिम पलों में भारतीय टीम भारी पड़ गई। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी। न्यूजीलैंड ने 145 रन टारगेट दिया, जिसे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 19.3 ओवर में 5 विकेट खोने के बाद चेज किया।
भारत की प्लेइंग इलेवन: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज,तानिया भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, स्नेह राणा, मेघना सिंह, रेणुका सिंह।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: मेग लैनिंग (कप्तान), एलिसा हीली (विकेटकीपर), बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्रा, रचेल हेन्स, एशले गार्डनर, ग्रेस हैरिस, जेस जोनासेन, अलाना किंग, मेगन शूट, डार्सी ब्राउन।
हारे गोल्ड लेकिन जीता दिल
एलबीडब्लू हुईं यास्तिका, ऑस्ट्रेलिया ने जीता गोल्ड
भारत की यास्तिका भाटिया 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर एलबीडब्लू हो गईं और इसी के साथ स्वर्ण जीतने का भारत का सपना 9 रन के अंतर से टूट गया।
रन आउट हुईं मेघना, भारत को लगा नौवां झटका
19वें ओवर की दूसरी गेंद पर दो रन लेने की कोशिश में मेघना सिंह रन आउट हो गईं।
भारत को जीत के लिए चाहिए 6 गेंद में 11 रन
भारत को राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के लिए 6 गेंद में 11 रन चाहिए। यास्तिका भाटिया 1 और मेघना 1 रन बनाकर खेल रही हैं।
मेगन शट ने किया दीप्ति का शिकार
मेगन शट ने 19वें ओवर की चौथी गेंद पर दीप्ति शर्मा को एलबीडब्लू कर दिया। यह भारत को लगा आठवां झटका था।
दीप्ति शर्मा ने जड़ा चौका
दीप्ति शर्मा ने मेगन शट की दूसरी गेंद पर स्ट्रेट चौका जड़ा। जीत के लिए भारत को अब 9 गेंद में 13 रन की दरकार है।
रन आउट हुईं राधा यादव, भारत को लगा सातवां झटका
भारत को 19वें ओवर की पहली गेंद पर सातवां झटका लगा। हैरिस के डायरेक्ट थ्रो पर राधा रन आउट हो गईं। उन्होंने 1(2) रन की पारी खेली। जीत के लिए भारत को 11 गेंद में 17 रन बनाने हैं।
जीत के लिए भारत को 12 गेंद में 17 रन की दरकार
भारत ने 18 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए हैं। राधा यादव 1 और दीप्ति शर्मा 9(6) रन बनाकर खेल रही हैं।
भारत को लगा छठा झटका, रन आउट हुईं स्नेह राणा
भारत को स्नेह राणा के रूप में छठा झटका 18वें ओवर में लगा। राणा रन आउट हो गईं। उन्होंने 8 रन 6 गेंद में बनाए।
भारत ने 17 ओवर में बनाए 134/5 रन
भारत ने 17 ओवर में 5 विकेट खोकर 134 रन बना लिए हैं। जीत के लिए भारत को 18 गेंद में 28 रन बनाने हैं। स्नेह राणा 4 और दीप्ति शर्मा 3 रन बनाकर खेल रही हैं।
हरमनप्रीत का एश्ली गार्डनर ने किया शिकार
धमाकेदार अर्धशतक जड़कर खेल रहीं भारतीय कप्तान को एश्ली गार्डनर ने एलिसा हीली के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। हरमनप्रीत कौर 65 (43) रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौरे और 2 छक्के जड़े।
भारत को लगा चौथा झटका, पूजा वस्त्राकर बनीं गार्डनर का शिकार
एश्ले गार्डनर ने भारत को चौथा झटका पूजा वस्त्रकार के रूप में दिया। बड़ी शॉट खेलने की कोशिश में वो बेथ मूनी के हाथों लपकी गईं। उन्होंने 1 रन बनाए।
15 ओवर में भारत ने बनाए 3 विकेट पर 118 रन
भारत ने 162 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 ओवर में 3 विकेट पर 118 रन बना लिए हैं। हरमनप्रीत कौर 63(40) और पूजा वस्त्रकार 0(3) रन बनाकर खेल रही हैं। जीत के लिए भारत को 30 गेंद में 44 रन बनाने हैं।
मेगन शट ने किया जेमिना का शिकार
भारत को जीत की ओर बढ़ाने के बाद जेमिमा रोड्रिगेज 33 (33) रन बनाकर मेगन शट की गेंद पर बोल्ड हो गईं। इसके साथ ही हरमनप्रीत कौर और जेमिमा के बीच 71 गेंद में 97 रन की साझेदारी का अंत हो गया।
14 ओवर में भारत ने बनाए 2 विकेट पर 112 रन
हरमनप्रीत कौर के कप्तानी अर्धशतक और जेमिमा रोड्रिगेज की सधी हुई पारी की बदौलत भारत ने 162 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14 ओवर में 2 विकेट पर 112 रन बना लिए हैं। हरमनप्रीत 40 गेंद में 63 और जेमिमा 30 गेंद में 27 रन बनाकर खेल रही हैं। जीत के लिए भारत को 36 गेंद में 50 रन और बनाने हैं। इस ओवर की आखिरी गेंद पर हरमनप्रीत ने शानदार छक्का जड़ा।
100 रन के पार पहुंचा भारत
भारत ने 13.1 ओवर में हरमनप्रीत कौर के शानदार चौके की मदद से 100 रन पूरे कर लिए।
13 ओवर में भारत ने बनाए 2 विकेट पर 98 रन
हरमनप्रीत कौर के कप्तानी अर्धशतक और जेमिमा रोड्रिगेज की सधी हुई पारी की बदौलत भारत ने 162 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 ओवर में 2 विकेट पर 98 रन बना लिए हैं। हरमनप्रीत 36 गेंद में 51 और जेमिमा 28 गेंद में 25 रन बनाकर खेल रही हैं। जीत के लिए भारत को 42 गेंद में 64 रन और बनाने हैं।
हरमनप्रीत ने जड़ा आतिशी अर्धशतक
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 34 गेंद में अपना अर्धशतक 6 चौके और एक छक्के की मदद से पूरा किया। यह टूर्नामेंट में हरमनप्रीत का दूसरा अर्धशतक है।
हरमनप्रीत ने की तालिया मैक्ग्रा की धुनाई
कप्तान हरमनप्रीत ने 12वें ओवर में तालिया मैक्ग्रा की जमकर धुनाई लगा दी और 13 चौके बटोर लिए। भारत ने 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं। हरमनप्रीत 49 (33) और जेमिमा 23 (25) रन बनाकर खेल रही हैं।
11 ओवर में भारत ने बनाए 2 विकेट पर 80 रन
भारत ने 11 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं। जेमिमा 22 (24) और हरमनप्रीत कौर 37(28) रन बनाकर खेल रही हैं। भारत को जीत के लिए 54 गेंद में 82 रन बनाने हैं।
10 ओवर में भारत ने बनाए 2 विकेट पर 73 रन
भारत ने 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं। जेमिमा 19 (20) और हरमनप्रीत कौर 31(24) रन बनाकर खेल रही हैं। भारत को जीत के लिए 60 गेंद में 89 रन बनाने हैं।
9 ओवर में भारत ने बनाए 2 विकेट पर 62 रन
भारत ने 9 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं। जेमिमा 19 (20) और हरमनप्रीत कौर 22(20) रन बनाकर खेल रही हैं।
8 ओवर में भारत ने बनाए 2 विकेट पर 59 रन
जीत के लिए 162 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 59 रन बना लिए हैं। जेमिमा रोड्रिगेज 18(18) और हरमनप्रीत कौर 21(17) रन बनाकर खेल रही हैं।
7.1 ओवर में पचास रन के पार पहुंचा भारत
भारतीय टीम ने 7.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 50 रन के आंकड़े को पार कर लिया है।
7 ओवर में भारत ने बनाए 48 रन
भारत ने 7 ओवर में 2 विकेट खोकर 48 रन बना लिए हैं। हरमनप्रीत 15 (14) और जेमिमा 12 (14) रन बनाकर खेल रही हैं।
पॉवरप्ले में भारत ने बनाए 2 विकेट पर 42 रन
भारत ने जीत के लिए 162 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 विकेट खोकर 42 रन बना लिए हैं। पॉवरप्ले के आखिरी ओवर में भारत ने तीन चौके जड़े और कुल 14 रन बटोरे। हरमनप्रीत 13 (12) और जेमिमा 13(12) रन बनाकर खेल रही हैं।
4 ओवर में भारत ने बनाए 2 विकेट पर 23 रन
भारतीय महिला टीम ने 162 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 विकेट पर 23 रन बना लिए हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर 1 और जेमिमा रोड्रिगेज 1 रन बनाकर खेल रही हैं।
ब्राउन ने किया मंधाना का शिकार, भारत को लगा पहला झटका
जीत के लिए 162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पहला झटका ब्राउन ने दूसरे ओवर की पांचवें गेंद पर स्मृति मंधाना के रूप में दिया। उन्होंने मंधाना को बोल्ड कर दिया। वो 7 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुईं।
शफाली वर्मा बनीं एश्ले गार्डनर का शिकार
अच्छी शुरुआत के बाद सलामी बल्लेबाज शफाली वर्मा एश्ले गार्डनर की गेंद पर लपकी गईं। इसी ओवर की पहली गेंद पर मेगन शट ने उन्हें जीवनदान दिया था। लेकिन उसका फायदा वो नहीं उठा पाईं और दोबारा गलती कर बैठीं। इस बार तालिया मैग्ग्रा ने कैच लपकने में कोई भूल नहीं की। 7 गेंद में 11 रन बनाकर शेफाली आउट हुईं।
शफाली को मेगन शट ने दिया जीवन दान
दूसरे ओवर की पहली गेंद पर एश्ले गार्डनर ने शफाली वर्मा को जीवन दान दिया।
2 ओवर में भारत ने बनाए 1 विकेट पर 16 रन
भारत ने 2 ओवर में 1 विकेट खोकर 16 रन बना लिए हैं। शेफाली वर्मा 11 और जेमिमा रोड्रिगेज 1 रन बनाकर खेल रही हैं।
भारत की अच्छी शुरुआत, पहले ओवर में भारत ने बनाए 12 रन
जीत के लिए 162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 1 ओवर में 12 रन बना लिए हैं। शफाली वर्मा 10(4) और स्मृति मंधान2(2) रन बनाकर खेल रहे हैं।
पारी की शुरुआत करने उतरीं शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना
भारत के लिए 162 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पारी की शुरुआत करने स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी उतरी है। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी की शुरुआत मेगन शूट ने की है।
ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में बनाए 8 विकेट पर 161 रन
ऑस्ट्रेलिया ने राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 161 रन का स्कोर खड़ा किया है। भारत को गोल्ड मेडल जीतने के लिए 162 रन का लक्ष्य मिला है।
रन आउट हुईं जॉनेसन
20वें ओवर की पहली गेंद पर जेस जॉनेसन स्मृति मंधाना के शानदार थ्रो पर रन आउट हो गईं। उन्होंने 1(2) रन बनाए। यह ऑस्ट्रेलिया को लगा आठवां झटका है।
19 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 7 विकेट पर 156 रन
ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में 7 विकेट खोकर 156 रन बना लिए हैं। रिचेल हेंस 14 (6) और जेस जॉनसन 1(1) रन बनाकर खेल रही हैं।
राधा ने किया किंग का शिकार, ऑस्ट्रेलिया ने गंवाया सातवां विकेट
राधा यादव ने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर किंग को मेघना सिंह के हाथों कैच कराकर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। किंग ने 1 (5) रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया ने 18 ओवर में बनाए 6 विकेट पर 150 रन
ऑस्ट्रेलिया ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 6 विकेट खोकर 150 रन बना लिए हैं। रेचल हेंस 9 और किंग 1 रन बनाकर खेल रही हैं।
बेथ मूनी बनीं स्नेह राणा का शिकार, दीप्ति ने पकड़ा शानदार कैच
अर्धशतक जड़ चुकी बेथ मूनी तेजी से रन बनाने की कोशिश में बाउंड्री पर दीप्ति शर्मा के हाथों लपकी गईं। उन्होंने 41 गेंद में 61 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके जड़े।
ऑस्ट्रेलिया ने 17 ओवर में बनाए 5 विकेट पर 138 रन
ऑस्ट्रेलिया ने 17 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 138 रन बना लिए हैं। बेथ मूनी 57 (39) और रेचल हेंस 2 (2) रन बनाकर खेल रही हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने गंवाया पांचवां विकेट, ग्रेस हैरिस बनीं रेणुका का शिकार
भारत को 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर रेणुका सिंह ने दूसरी सफलता ग्रेस हेरिस के रूप में मिली। बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में हैरिस मेघना के हाथों लपकी गईं। उन्होंनं 2(4) रन बनाए।
16 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 4 विकेट पर 133 रन
भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 133 रन बना लिए हैं। हैरिस 2 और मूनी 54 रन बनाकर खेल रही हैं।
बेथ मूनी ने 37 गेंद में जड़ा अर्धशतक
सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने स्नेह राणा की गेंद पर चौका जड़कर अपना अर्धशतक 36 गेंद में 7 चौकों की मदद से पूरा किया। यह उनका भारत के खिलाफ पांचवां और करियर का 13वां अर्धशतक है।
राणा ने किया गार्डनर का शिकार
भारत को चौथी सफलता एश्ले गार्डनर के रूप में स्नेह राणा ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर दिलाई। राणा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में वो स्टंपिंग हो गईं। गार्डनर ने 25 (15) रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 1 छक्का जड़ा।
गार्डनर ने छक्के के साथ की 15वें ओवर की शुरुआत
पारी के 15वें ओवर की पहली गेंद पर एश्ले गार्डनर ने राधा यादव की गेंद पर छक्का जड़कर की।
ऑस्ट्रेलिया ने 14 ओवर में बनाए 113 रन
ऑस्ट्रेलिया ने 14 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए हैं। बेथ मूनी 47 (32) और एश्ले गार्डनर 16 (10) रन बनाकर खेल रही हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने 13 ओवर में बनाए 109 रन
ऑस्ट्रेलिया ने 13 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए हैं। बेथ मूनी 46 (31) और एश्ले गार्डनर 12 (5) रन बनाकर खेल रही हैं।
100 रन के पार पहुंचा ऑस्ट्रेलिया
12.1 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं।
विकेटों की पतझड़ के बीच 100 रन के करीब पहुंचा ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने 12 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए हैं। तालिया के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने एश्ले गार्डनर उतरी हैं। गार्डनर 4 गेंद में 11 और बेथ मूनी 26 गेंद में 37 रन बनाकर खेल रही हैं।
राधा ने शानदार कैच लपककर तालिया को किया चलता
भारत को तीसरी सफलता 12वें ओवर की पहली गेंद पर दीप्ति शर्मा ने दिलाई। उनकी गेंद पर शानदार कैच राधा यादव ने बैकवर्ड प्वाइंट पर डाइव लगाकर पकड़ लिया और कंगारू टीम को तीसरा झटका दिया। तालिया मैक्ग्रा 2(4) रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।
बल्लेबाजी करने उतरीं तालिया मैक्ग्रा
कप्तान मेग लेनिंग के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने तालिया मैक्ग्रा उतरीं हैं।
राधा ने रन आउट कर लेनिंग को किया चलता
राधा यादव ने 11वें ओवर की पहली गेंद पर फॉलो थ्रू में मूनी बेथ के शॉट को रोकते हुए कप्तान मेग लेनिंग को रन आउट कर दिया। उन्होंने 36 (26) रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने पांच चौके और एक छक्का जड़ा।
लेनिंग ने लगाई हरमनप्रीत की धुनाई
10वें ओवर में गेंदबाजी करने आईं कप्तान हरमनप्रीत कौर की कंगारू कप्तान मेग लेनिंग ने जमकर धुनाई लगाई और ओवर में चार चौके सहित कुल 17 रन बटोर लिए और टीम को 10 ओवर में 83 रन तक पहुंचा दिया। लेनिंग 36(26) और बेथ 34(22) रन बनाकर खेल रही हैं।
पूजा वस्त्राकर की खराब शुरुआत, पहले ओवर में लुटाए 12 रन
गेंदबाजी करने आईं गेंदबाज पूजा वस्त्राकर की मूनी बेथ और मेग लेनिंग ने पहले ही ओवर में जमकर धुनाई लगा दी और टीम को 9 ओवर में 66 रन तक पहुंचा दिया। पूजा ने अपने पहले ओवर में 2 चौकों सहित कुल 12 रन लुटा दिए।
मूनी लेनिंग ने पूरी की अर्धशतकीय साझेदारी
मूनी बेथ ौर मेग लेनिंग ने 37 गेंद में दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली।
गेंदबाजी करने आईं पूजा वस्त्राकर
भारत के लिए गेंदबाजी करने मध्यम तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर आई हैं।
8 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 1 विकेट पर 54 रन
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए हैं। लेनिंग 17 और मूनी 24 रन बनाकर खेल रही हैं। स्नेह राणा ने अपने पहले ओवर में 8 रन दिए।
50 रन के पार पहुंचा ऑस्ट्रेलिया
सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी के पचास रन पूरे कर लिए।
राधा यादव ने की कसी हुई शुरुआत
राधा यादव ने अपने पहले ओवर में केवल 3 रन दिए। ऑस्ट्रेलिया ने 7 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 46 रन बना लिए हैं। लेनिंग 15 और मूनी 19 रन बनाकर खेल रही हैं।
हरमनप्रीत ने राधा यादव के हाथ में थमाई गेंद
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पॉवरप्ले खत्म होते ही गेंदबाजी के लिए राधा यादव को बुला लिया है।
पॉवरप्ले में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 1 विकेट पर 43 रन
ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पॉवरप्ले में 1 विकेट खोकर 43 रन बना लिए हैं। बेथ मूनी 16(12) और मेग लेनिंग 18(12) रन बनाकर खेल रही हैं। मेघना ठाकुर के ओलर की पांचवीं गेंद पर कप्तान लेनिंग ने शानदार छक्का गेंदबाज के ऊपर से जड़ा। इस ओवर में रेणुका मंहगी साबित हुईं और 13 रन दिए।
5 ओवर में ऑस्ट्रेलया ने बनाए 1 विकेट पर 30 रन
शुरुआती झटके से उबरते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 5 ओवर में 1 विकेट खोकर 30 रन बना लिए हैं। लेनिंग 7(8)और मूनी 14(10) रन बनाकर खेल रही हैं। दीप्ति शर्मा ने अपने पहले ओवर में 8 रन दिए और एक चौका खाया।
गेंदबाजी करने आईं दीप्ति शर्मा
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पांचवें ओवर में गेंदबाजी के लिए दीप्ति शर्मा को लगाया है।
4 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 1 विकेट पर 22 रन
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने 4 ओवर में 1 विकेट पर 22 रन बना लिए हैं। बेथ मूनी 12 (8) और मेग लेनिंग 2 (4) रन बनाकर खेल रही हैं। मेघना सिंह ने अपने दूसरे ओवर में 8 रन दिए।
3 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 1 विकेट पर 14 रन
ऑस्ट्रेलिया ने 3 ओवर में 1 विकेट खोकर 14 रन बना लिए हैं। बेथ मूनी 5(4) और मेग लेनिंग 1(2) रन बनाकर खेल रही हैं। रेणुका ने अपने दूसरे ओवर में 5 रन दिए और एलिसा हीली का विकेट हासिल किया।
बल्लेबाजी करने उतरीं कप्तान मेग लेनिंग
एलिसा हीली के आउट होने के बाद कप्तान मेग लेनिंग बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरी हैं।
ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका, रेणुका ने किया एलिसा हीली का शिकार
रेणुका ठाकुर ने अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर एसिसा हीली को एलबीडब्लू कर दिया। फील्ड अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया तो रिव्यू में फैसला तीसरे अंपायर ने बदल दिया। हीली 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।
2 ओवर में भारत ने बनाए बगैर नुकसान के 9 रन
दूसरे ओवर में भारत के लिए गेंदबाजी करने मेघना सिंह आईं। उन्होंने भी कसी हुई गेंदबाजी करते हुए हीली और बेथ को रन नहीं बनाने दिए। इस ओवर में मेघना ने केवल 3 रन खर्च किए और एक बार आउट करने का मौका बनाया था। गेंद राधा यादव के पास पहुंचने से पहले टिप्पा खा गई। हेली 7 और मूनी 1 रन बनाकर खेल रही है।
पहले ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 6 रन
ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली और बेथ मूनी की सलामी जोड़ी ने पहले ओवर में बगैर किसी नुकसान के 6 रन बना लिए हैं। हीली 5(6) और बेथ मूनी0(0) रन बनाकर खेल रही हैं। रेणुका ठाकुर ने पहले ही ओवर में कंगारू बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की।
एलिसा हिली और बेथ मूनी ने की पारी की शुरुआत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की पारी की शुरुआत करने एलिसा हीली और बेथ मूनी की जोड़ी उतरी है। वहीं भारत के लिए गेंदबाजी का आगाज रेणुका ठाकुर ने किया है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीता टॉस
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग ने कहा कि हम पहले बैटिंग करेंगा। अच्छा विकेट और शानदार माहौल। हम खेलने को लेकर उत्साहित हूं। हमें लगता है कि आज हम एक साथ अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। वहीं, टॉस गंवाने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि टॉस हमारे नियंत्रण में नहीं है और हम दोनों के लिए तैयार हैं। अपना शत प्रतिशत देना हमेशा महत्वपूर्ण होता है और हम आज हर पल का आनंद लेना चाहते हैं।
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर
Captain @ImHarmanpreet knocking a few ahead of the Gold Medal Match against Australia.#INDvAUS #GoForGlory pic.twitter.com/ZjiecFC7Ih
— BCCI Women (@BCCIWomen) August 7, 2022
मैच से पहले चर्चा करती भारतीय टीम
One final time at the #B2022 - huddle talks ☑️
— BCCI Women (@BCCIWomen) August 7, 2022
Toss coming up shortly. Stay tuned!#INDvAUS #GoForGlory pic.twitter.com/1A3pNRV7yy
फाइनल से पहले रोड्रिगेज
.@JemiRodrigues looks all geared up for the Finals #GoForGold #GoForGlory #INDvAUS pic.twitter.com/kGXQBQLEbf
— BCCI Women (@BCCIWomen) August 7, 2022
पिच से स्पिनर्स को मिलेगा मदद!
फाइनल से पहले धूप खिली हुई है और मैच के दौरान भी मौसम के साफ रहने की शंभावना है। पिच से स्पिनर्स को थोड़ी मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। आउटफील्ड बहुत तेज रह सकती है।
जेमिमा रोड्रिगेज पर होंगी नजरें
जेमिमा रोड्रिगेज पर भारतीय फैंस की दोबारा नजर होंगी। उन्होंने सेमीफाइनल में पहले नंबर पर उतरने के बाद नाबाद 44 रन बनाए थे। रोड्रिगेज ने 31 गेंदों का सामना करने के बाद 7 चौके जमाए थे।
दूसरी बार भारत-ऑस्ट्रेलिया की टक्कर
कॉमनवेस्थ गेम्स 2022 में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी बार टकराएंगी। दोनों की जब ग्रुप चरण में भिड़ंत हुई तो भारत को 3 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा था।
रचेल हेन्स को फाइनल जीतने के भरोसा
Vice-captain of the @AusWomenCricket, Rachael Haynes is looking to cap her incredible career with a gold medal at the Commonwealth Games #B2022 pic.twitter.com/wtwO8NAQSE
— cricket.com.au (@cricketcomau) August 7, 2022
भारत को मंधाना से फिर उम्मीदें
भारतीय टीम को स्मृति मंधाना से एक बार फिर धमाल की उम्मीद होगी। मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 32 गेंदों में 8 चौकों और 3 छक्कों के जरिए 61 रन की पारी खेली थी।
मेगन फाइनल मैच के लिए बेताब
Gold medal match Can’t wait to run around with this team one last time! @CommGamesAUS pic.twitter.com/8cudmsgzc6
— Megan Schutt (@megan_schutt) August 7, 2022
रोहित ने दी महिला टीम को शुभकामनाएं
Wishes and good luck galore for our Women's Team from our Senior Men's Team as they take on Australia in the Finals of the #CWG2022 today.#GoForGold #GoForGlory pic.twitter.com/FvMCJ7zWpg
— BCCI Women (@BCCIWomen) August 7, 2022
फाइनल में पहुंचने के बाद भारतीय टीम
#B2022 pic.twitter.com/TRENEnwp47
— BCCI Women (@BCCIWomen) August 6, 2022

