LIVE

IND vs WI, 2nd T20I Match Highlights: टीम इंडिया ने T20I सीरीज पर किया कब्‍जा, वेस्‍टइंडीज को 8 रन से दी मात

IND vs WI 2nd T20I, India vs West Indies T20I (भारत-वेस्टइंडीज टी20 इंटरनेशनल मैच): टीम इंडिया ने शुक्रवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्‍स पर खेले गए रोमांचक दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में वेस्‍टइंडीज को 8 रन से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Feb 18, 2022, 23:24 IST
Follow on Google News
IND vs WI, 2nd T20I Match Highlights: टीम इंडिया ने T20I सीरीज पर किया कब्‍जा, वेस्‍टइंडीज को 8 रन से दी मात

IND vs WI 2nd T20I, India vs West Indies Match Highlights : टीम इंडिया ने शुक्रवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्‍स पर खेले गए रोमांचक दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में वेस्‍टइंडीज को 8 रन से हरा दिया। भारत ने पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 186/5 का स्‍कोर बनाया। जवाब में वेस्‍टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवर में 178/3 का स्‍कोर बना सकी। इसी के साथ भारत ने तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई। भारत ने पहला मुकाबला 6 विकेट से जीता था। अब दोनों के बीच तीसरा व अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच रविवार को खेला जाएगा।

वेस्‍टइंडीज की पारी का हाल

187 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी वेस्‍टइंडीज को ब्रेंडन किंग (22) और काइल मेयर्स (9) ने 34 रन की साझेदारी करके सहज शुरूआत दिलाई। चहल ने अपनी ही गेंद पर मेयर्स का कैच लेकर इस साझेदारी को तोड़ा। फिर रवि बिश्‍नोई ने ब्रेंडन किंग (22) को यादव के हाथों कैच आउट कराकर वेस्‍टइंडीज को दूसरा टका दिया।

यहां से निकोलस पूरन (62) और रोवमैन पॉवेल (68*) ने तीसरे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की और मुकाबला बेहद रोमांचक बना दिया। वेस्‍टइंडीज को आखिरी दो ओवर में 29 रन की दरकार थी। तब भुवनेश्‍वर कुमार का ओवर टर्निंग प्‍वांइट साबित हुआ, जिन्‍होंने निकोलस पूरन को रवि बिश्‍नोई के हाथों कैच आउट कराया और ओवर में केवल 4 रन दिए। 

आखिरी ओवर में विंडीज को जीत के लिए 25 रन चाहिए थे। भारत ने हर्षल पटेल को आखिरी ओवर करने की जिम्‍मेदारी दी। पटेल ने पहली दो गेंदें शानदार डाली और दोनों गेंद पर एक-एक रन लिया। तीसरी गेंद पर पॉवेल ने लांग ऑन के ऊपर से शानदार छक्‍का जमा दिया। चौथी गेंद पर पॉवेल ने वाइड लांग ऑन की दिशा में 102 मीटर लंबा छक्‍का जड़ा। 

अब वेस्‍टइंडीज को आखिरी दो गेंदों में जीत के लिए 12 रन बनाना थे। हर्षल पटेल ने धीमी गति की गेंद डाली, जिस पर पॉवेल के बल्‍ले का अच्‍छा संपर्क नहीं बना। गेंद लांग ऑन की दिशा में गई और 1 रन मिला। आखिरी गेंद पर किरोन पोलार्ड ने 1 रन लिया। भारत ने रोमांचक मैच 8 रन से जीता और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई। भारत की तरफ से युजवेंद्र चहल, भुवनेश्‍वर कुमार और रवि बिश्‍नोई को एक-एक विकेट मिला।

भारत की पारी का हाल

इससे पहले विराट कोहली (52) और ऋषभ पंत (52*) के दमदार अर्धशतकों की मदद से भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 186/5 का स्‍कोर बनाया।  कोहली ने 41 गेंदों पर 52 रन जबकि पंत ने 28 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाये। इन दोनों ने समान रन बनाने के साथ समान सात-सात चौके और एक-एक छक्का भी लगाया। पंत ने वेंकटेश अय्यर (18 गेंदों पर 33 रन, चार चौके, एक छक्का) के साथ पांचवें विकेट के लिये 35 गेंदों पर 76 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। वेस्टइंडीज की तरफ से रोस्टन चेज ने 25 रन देकर तीन विकेट लिये।

कोहली शुरू से दृढ़ इरादों के साथ क्रीज पर उतरे थे। उन्होंने अपनी टाइमिंग का शानदार नमूना पेश करके स्पिनर अकील हुसैन पर दो चौकों से शुरुआत की और इसके बाद जेसन होल्डर पर कवर में खूबसूरत चौका जड़ा। रोमेरियो शेफर्ड का स्वागत भी उन्होंने दो चौकों से किया।

रोहित शर्मा (18 गेंदों पर 19 रन) ने शेफर्ड के इस ओवर में छक्का जड़कर पावरप्ले में भारत का स्कोर एक विकेट पर 49 रन पर पहुंचाया, लेकिन भारतीय कप्तान शुरू में मिले जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाये और ऑफ स्पिनर चेज के पहले शिकार बने। ब्रैंडन किंग ने इस बार कैच लेने में गलती नहीं की। सूर्यकुमार यादव (आठ) को अपनी ही गेंद पर कैच करने वाले चेज ने कोहली को टर्न पर गच्चा देकर बोल्ड किया। कोहली ने हालांकि इससे पहले इसी ओवर में लांग ऑन पर छक्का लगाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना 30वां अर्धशतक पूरा किया था।

कोहली अपनी पारी के आखिर में स्पिनरों के सामने खुलकर नहीं खेल पाये थे लेकिन पंत और अय्यर को ऐसी कोई परेशानी नहीं हुई। गेंदबाजी में लगातार परिवर्तन कर रहे कीरोन पोलार्ड 15वां ओवर करने आये तो पंत ने उन पर तीन चौके लगाये। उन्होंने और अय्यर ने होल्डर पर छक्के लगाकर उनका गेंदबाजी विश्लेषण बिगाड़ा। पंत ने आखिरी ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया।

लेकिन इशान किशन सलामी बल्लेबाज के रूप में फिर से प्रभावित नहीं कर पाये। वह रन बनाने के लिये संघर्ष करते रहे और शेल्डन कोटरेल की गेंद पर प्वाइंट पर आसान कैच देने से पहले उन्होंने 10 गेंदों पर दो रन बनाये।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

भारत - रोहित शर्मा (कप्‍तान), ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, रवि बिश्‍नोई, भुवनेश्‍वर कुमार और युजवेंद्र चहल।

वेस्‍टइंडीज - ब्रेंडन किंग, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन, किरोन पोलार्ड (कप्‍तान), रोवमैन पॉवेल, रोस्‍टन चेस, जेसन होल्‍डर, रोमारियो शेफर्ड, ओडीन स्मिथ, अकील हुसैन और शेल्‍डन कॉटरेल।

FEB 18, 2022 22:48 IST

रोमांच से भरपूर रहा 20वां ओवर

वेस्‍टइंडीज को आखिरी ओवर में जीत के लिए 25 रन की जरूरत थी। भारत ने हर्षल पटेल को आखिरी ओवर करने की जिम्‍मेदारी दी। पटेल ने पहली दो गेंदें शानदार डाली और दोनों गेंद पर एक-एक रन लिया। तीसरी गेंद पर पॉवेल ने लांग ऑन के ऊपर से शानदार छक्‍का जमा दिया। चौथी गेंद पर पॉवेल ने वाइड लांग ऑन की दिशा में 102 मीटर लंबा छक्‍का जड़ा। अब वेस्‍टइंडीज को आखिरी दो गेंदों में जीत के लिए 12 रन बनाना थे। हर्षल पटेल ने धीमी गति की गेंद डाली, जिस पर पॉवेल के बल्‍ले का अच्‍छा संपर्क नहीं बना। गेंद लांग ऑन की दिशा में गई और 1 रन मिला। आखिरी गेंद पर किरोन पोलार्ड ने 1 रन लिया। भारत ने रोमांचक मैच 8 रन से जीता और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई। 20 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 178/3। रोवमैन पॉवेल 68* और किरोन पोलार्ड 3* रन बनाकर नाबाद रहे।

IND vs WI, 2nd T20I Live score: वेस्टइंडीज 178/3, 19 ओवर (लक्ष्य 187)

FEB 18, 2022 22:47 IST

भुवी ने दिलाई अहम सफलता

यह मैच का टर्निंग प्‍वाइंट बन सकता है। वेस्‍टइंडीज को 12 गेंदों में 29 रन की दरकार थी। भुवनेश्‍वर के ओवर की तीसरी गेंद पर पूरन को एक्‍स्‍ट्रा कवर्स में रवि बिश्‍नोई के हाथों कैच आउट कराया। निकोलस पूरन ने 41 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्‍के की मदद से 62 रन बनाए। भुवनेश्‍वर कुमार का बेहतरीन ओवर। ओवर में केवल 4 रन दिए और एक विकेट लिया। 19 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 162/3। रोवमैन पॉवेल 54* और किरोन पोलार्ड 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। वेस्‍टइंडीज को आखिरी ओवर में 25 रन की जरूरत है।

IND vs WI, 2nd T20I Live score: वेस्टइंडीज 162/3, 19 ओवर (लक्ष्य 187)

FEB 18, 2022 22:36 IST

रोमांचक मोड़ पर मैच

हर्षल पटेल की इसे दमदार वापसी कह सकते हैं। अहम समय में कैरेबियाई बल्‍लेबाजों को ज्‍यादा रन बनाने से रोका और ओवर में 8 रन खर्च किए। विंडीज को जीत के लिए 12 गेंदों में 29 रन की दरकार। पटेल के ओवर की आखिरी गेंद पर पूरन ने डीप स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में चौका जमाया। 18 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 158/2। निकोलस पूरन 62* और रोवमैन पॉवेल 51* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 2nd T20I Live score: वेस्टइंडीज 158/2, 18 ओवर (लक्ष्य 187)

FEB 18, 2022 22:32 IST

पूरन का अर्धशतक

निकोलस पूरन और रोवमैन पॉवेल की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम। दीपक चाहर के ओवर में तीसरी गेंद पर पॉवेल ने डीप मिडविकेट के ऊपर से शानदार छक्‍का जमाया। वहीं पांचवीं गेंद पर पूरन ने लेग साइड में छक्‍का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर में 16 रन बने। 17 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 150/2। निकोलस पूरन 56* और रोवमैन पॉवेल 49* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 2nd T20I Live score: वेस्टइंडीज 150/2, 17 ओवर (लक्ष्य 187)

FEB 18, 2022 22:30 IST

भुवी भी विकेट दिलाने में नाकाम

भारत को इस समय विकेट की सख्‍त जरूरत है, जिसमें कोई भारतीय गेंदबाज सफल नहीं हो रहा है। भुवनेश्‍वर कुमार ने 16वां ओवर किया, जिसमें 10 रन बने। हां, भुवी ने पांचवीं गेंद पर पॉवेल का कैच टपका दिया, जिसका नुकसान भुगतना पड़ सकता है। 16 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 134/2। रोवमैन पॉवेल 41* और निकोलस पूरन 48* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 2nd T20I Live score: वेस्टइंडीज 134/2, 16 ओवर (लक्ष्य 187)

FEB 18, 2022 22:26 IST

वेस्‍टइंडीज का करारा जवाब

निकोलस पूरन और रोवमैन पॉवेल ने वेस्‍टइंडीज को मैच में बनाए रखा है। रवि बिश्‍नोई के ओवर में दोनों बल्‍लेबाजों ने एक-ए क बाउंड्री जमाई और इस ओवर में कुल 11 रन बने। 15 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 124/2। निकोलस पूरन 47* और रोवमैन पॉवेल 33* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 2nd T20I Live score: वेस्टइंडीज 124/2, 15 ओवर (लक्ष्य 187)

FEB 18, 2022 22:22 IST

हर्षल पटेल का महंगा ओवर

हर्षल पटेल का लगता है आज दिन सही नहीं है। पहले ओवर में 12 रन खर्च करने वाले पटेल के दूसरे ओवर में 10 रन बने। पॉवेल ने चौथी गेंद पर थर्डमैन की दिशा में बाउंड्री हासिल की। 14 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 113/2। निकोलस पूरन 42* और रोवमैन पॉवेल 27* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 2nd T20I Live score: वेस्टइंडीज 113/2, 14 ओवर (लक्ष्य 187)

FEB 18, 2022 22:05 IST

पॉवेल का पावरफुल हिट

रोवमैन पॉवेल हर ओवर में बाउंड्री निकालने में कामयाब हो रहे हैं, जिससे वेस्‍टइंडीज मुकाबले में बना हुआ है। पॉवेल ने बिश्‍नोई द्वारा किए पारी के 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर लांग ऑफ के ऊपर से दमदार छक्‍का जमाया। इसके अलावा ओवर में 6 रन और बने। कुल 12 रन इस ओवर से आए। 13 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 103/2। रोवमैन पॉवेल 21* और निकोलस पूरन 40* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

IND vs WI, 2nd T20I Live score: वेस्टइंडीज 103/2, 13 ओवर (लक्ष्य 187)

FEB 18, 2022 22:01 IST

दीपक चाहर की हुई कुटाई

दीपक चाहर ने पारी का 12वां ओवर किया, लेकिन उनकी जमकर धुलाई हुई। पूरन ने पहली ही गेंद पर स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में चौका जमाया। फिर पांचवीं गेंद पर पॉवेल ने डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्‍का जमा दिया। 12 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 91/2। रोवमैन पॉवेल 13* और निकोलस पूरन 38* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 2nd T20I Live score: वेस्टइंडीज 91/2, 12 ओवर (लक्ष्य 187)

FEB 18, 2022 21:59 IST

बिश्‍नोई की कसी हुई गेंदबाजी

रवि बिश्‍नोई लाइन और लेंथ पकड़कर गेंदबाजी कर रहे हैं। उनके ओवर में कैरेबियाई बल्‍लेबाज बाउंड्री नहीं निकाल पाए हैं। इस ओवर में 6 रन बने। 11 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 79/2। निकोलस पूरन 33* और रोवमैन पॉवेल 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 2nd T20I Live score: वेस्टइंडीज 79/2, 11 ओवर (लक्ष्य 187)

FEB 18, 2022 21:57 IST

चहल की हुई धुनाई

युजवेंद्र चहल के ओवर में 13 रन बने। निकोलस पूरन ने तीसरी गेंद पर डीप स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में छक्‍का जमाया। फिर पांचवीं गेंद पर पॉवेल ने डीप मिडविकेट के ऊपर से चौका जमाया। 10 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 73/2। रोवमैन पॉवेल 5* और निकोलस पूरन 29* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 2nd T20I Live score: वेस्टइंडीज 73/2, 10 ओवर (लक्ष्य 187)

FEB 18, 2022 21:46 IST

रवि बिश्‍नोई ने किया शिकार

रवि बिश्‍नोई ने अपने स्‍पेल के पहले ही ओवर में विकेट झटका। तीसरी गेंद पर उन्‍होंने ब्रेंडन किंग को लांग ऑन पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट कराया। इस ओवर में केवल 1 रन आया और एक विकेट निकला। 9 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 60/2। रोवमैन पॉवेल 0* और निकोलस पूरन 21* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 2nd T20I Live score: वेस्टइंडीज 60/2, 9 ओवर (लक्ष्य 187)

FEB 18, 2022 21:43 IST

चहल का कड़क ओवर

युजवेंद्र चहल ने पारी का आठवां ओवर अच्‍छा किया और केवल 5 रन खर्च किए। 8 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍केर 59/1। ब्रेंडन किंग 22* और निकोलस पूरन 20* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 2nd T20I Live score: वेस्टइंडीज 59/1, 8 ओवर (लक्ष्य 187)

FEB 18, 2022 21:34 IST

पूरन ने पटेल की कर दी धुनाई

निकोलस पूरन ने हर्षल पटेल का स्‍वागत डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्‍का जमाकर किया। अगली ही गेंद पर पूरन ने प्‍वाइंट के पास से शानदार चौका जमा दिया। इसके बाद हर्षल ने अगली चार गेंदों में तीन रन देकर ओवर खत्‍म किया। इस ओवर में 13 रन बने। 7 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 54/1। ब्रेंडन किंग 20* और निकोलस पूरन 18* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 2nd T20I Live score: वेस्टइंडीज 54/1, 7 ओवर (लक्ष्य 187)

FEB 18, 2022 21:28 IST

युजवेंद्र चहल ने दिलाई पहली सफलता

युजवेंद्र चहल ने पावरप्‍ले के आखिरी ओवर में भारत को पहली सफलता दिलाई। चहल ने छठे ओवर की पहली गेंद पर काइल मेयर्स का कैच पकड़ लिया। मेयर्स ने 10 गेंदों में एक चौके की मदद से 9 रन बनाए। फिर निकोलस पूरन ने आते ही शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में चौका जमाया। आखिरी गेंद पर चहल-पंत ने किंग के लिए कैच की अपील की। मगर वह बच गए। इस ओवर में सात रन आए और एक विकेट गिरा। 6 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 41/1। ब्रेंडन किंग 19* और निकोलस पूरन 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 2nd T20I Live score: वेस्टइंडीज 41/1, 6 ओवर (लक्ष्य 187)

FEB 18, 2022 21:20 IST

विंडीज की दमदार शुरूआत

दीपक चाहर ने भुवनेश्‍वर कुमार से छोर बदला। ओवर की तीसरी गेंद पर ब्रेंडन किंग ने हवाई शॉट जमाया और मिड ऑन की दिशा में बाउंड्री हासिल की। चाहर के ओवर में 6 रन बने। 5 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 34/0। ब्रेंडन किंग 18* और काइल मेयर्स 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 2nd T20I Live score: वेस्टइंडीज 34/0, 5 ओवर (लक्ष्य 187)

FEB 18, 2022 21:15 IST

चहल के ओवर में बने 6 रन

युजवेंद्र चहल ने भारत के लिए पारी का चौथा ओवर किया। इस ओवर में कैरेबियाई बल्‍लेबाजों ने 6 रन बटोरे। 4 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 28/0। ब्रेंडन किंग 13* और काइल मेयर्स 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 2nd T20I Live score: वेस्टइंडीज 28/0, 4ओवर( लक्ष्य 187)

FEB 18, 2022 21:08 IST

वेस्टइंडीज की सधी हुई शुरुआत, 3 ओवर में बनाए 22/0 रन

187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने सधी हुई शुरुआत की है और 3 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 17 रन बना लिए हैं। मेयर्स 6* (6) और किंग 10*(12) बनाकर खेल रहे हैं। किंग ने तीसरे ओवर का अंत भी शानदार चौके के साथ किया।  
IND vs WI, 2nd T20I Live score: वेस्टइंडीज 22/0, 3ओवर( लक्ष्य 187)

FEB 18, 2022 21:04 IST

वेस्टइंडीज ने 2 ओवर में बनाए 14/0 रन

187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने 2 ओवर में 14 रन बना लिए हैं। मेयर्स और किंग ने दीपक चाहर के पहले ओवर में 6 रन बटोरे। किंग ने ओवर का अंत शानदार चौके के साथ किया।  
IND vs WI, 2nd T20I Live score: वेस्टइंडीज 14/0, 2 ओवर( लक्ष्य 187)

FEB 18, 2022 21:02 IST

पहले ओवर में वेस्टइंडीज ने बनाए 8 रन

जीत के लिए 187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए पारी की शुरुआत करने ब्रेंडन किंग और काइल मेयर्स की जोड़ी उतरी है। दोनों खिलाड़ियों ने पहले ओवर में बगैर किसी नुकसान के 8 रन जोड़ लिए हैं। मेयर्स 0 और किंग 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। भुवी पहले ओवर में मंहगे साबित हुए। 

IND vs WI, 2nd T20I Live score: वेस्टइंडीज 8/0, 1 ओवर( लक्ष्य 187)

FEB 18, 2022 20:44 IST

पंत का अर्धशतक पूरा

रोमारियो शेफर्ड ने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर वेंकटेश अय्यर को क्‍लीन बोल्‍ड किया। अय्यर ने 18 गेंदों में चार चौके और एक छक्‍के की मदद से 33 रन बनाए। इसी ओवर में ऋषभ पंत ने 28 गेंदों में सात चौके और एक छक्‍के की मदद से नाबाद 52 रन बनाए। उनके साथ हर्षल पटेल 1* रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने 20 ओवर में 186/5 का स्‍कोर बनाया।

IND vs WI, 2nd T20I Live Score: 20 ओवर में 186/5

FEB 18, 2022 20:38 IST

पंत की आक्रामक बल्‍लेबाजी

ऋषभ पंत ने होल्‍डर की पहली ही गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से बड़ा छक्‍का जमाया। फिर चौथी गेंद पर फाइन लेग की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 15 रन बने। 19 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 179/4। वेंकटेश अय्यर 32* और ऋषभ पंत 48* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 2nd T20I Live score: भारत का स्‍कोर 19 ओवर में 179/4

FEB 18, 2022 20:32 IST

भारत के लिए सफल ओवर

रोमारियो शेफर्ड के ओवर में भारतीय बल्‍लेबाज केवल एक बाउंड्री निकाल पाए, लेकिन इसके अलावा एक या दो रन दौड़कर ओवर में कुल 12 रन बनाए। 18 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 164/4। वेंकटेश अय्यर 30* और ऋषभ पंत 37* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 2nd T20I Live score: भारत का स्‍कोर 18 ओवर में 164/4

FEB 18, 2022 20:28 IST

वेंकटेश अय्यर का पावरफुल सिक्‍स

जेसन होल्‍डर ने पारी का 17वां ओवर किया और 13 रन खर्च किए। इस ओवर में आकर्षण का केंद्र वेंकटेश अय्यर का छक्‍का रहा। उन्‍होंने पांचवीं गेंद पर पुल शॉट जमाकर बेहतरीन छक्‍का जमाया। 17 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 152/4। ऋषभ पंत 33* और वेंकटेश अय्यर 23* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 2nd T20I Live score: भारत का स्‍कोर 17 ओवर में 152/4

FEB 18, 2022 20:23 IST

कॉटरेल का महंगा ओवर

शेल्‍डन कॉटरेल का ओवर बेहद महंगा रहा। वेंकटेश अय्यर ने तीसरी गेंद पर लेग साइड में चौका जमाया। चौथी गेंद पर डीप मिडविकेट और डीप स्‍क्‍वायर लेग के बीच से चौका जमाया। छठीं गेंद पर पंत ने डीप स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 15 रन बने। 16 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 139/4। ऋषभ पंत 31* और वेंकटेश अय्यर 15* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 2nd T20I Live score: भारत का स्‍कोर 16 ओवर में 139/4

FEB 18, 2022 20:16 IST

पोलार्ड की हुई धुनाई

कप्‍तान किरोन पोलार्ड ने वेस्‍टइंडीज के लिए पारी का 15वां ओवर किया। यह उनकी एक तरह से गलती लगी। ऋषभ पंत ने इस ओवर में तीन जबर्दस्‍त बाउंड्री जमाई और भारतीय टीम पर बढ़ रहे दबाव को हटा दिया। इस ओवर में 14 रन बने। 15 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 124/4। ऋषभ पंत 26* और वेंकटेश अय्यर 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 2nd T20I Live score: भारत का स्‍कोर 15 ओवर में 124/4

FEB 18, 2022 20:10 IST

कोहली अर्धशतक जमाने के बाद लौटे डगआउट

विराट कोहली ने रोस्‍टन चेस द्वारा किए पारी के 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से छक्‍का जमाया और अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, वो इस पारी को आगे नहीं खींच सके और चेस की गेंद पर बोल्‍ड होकर डगआउट लौटे। कोहली ने 41 गेंदों में 7 चौके और एक छक्‍के की मदद से 52 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर ने क्रीज पर आते ही शानदार चौका जमाया। रोस्‍टन चेस ने 4 ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिए। 14 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 110/4। ऋषभ पंत 13* और वेंकटेश अय्यर 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 2nd T20I Live score: भारत का स्‍कोर 14 ओवर में 110/4

FEB 18, 2022 20:07 IST

कोहली अर्धशतक के करीब

ओडीन स्मिथ ने वेस्‍टइंडीज के लिए पारी का 13वां ओवर किया। विराट कोहली ने दूसरी गेंद पर शानदार बाउंड्री जमाई। बाकी ओवर में सिंगल-डबल बने। इस ओवर में कुल 10 रन बने। 13 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 98/3। विराट कोहली 46* और ऋषभ पंत 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 2nd T20I Live score: भारत का स्‍कोर 13 ओवर में 98/3

FEB 18, 2022 20:03 IST

रोस्‍टन चेस का कड़क ओवर

रोस्‍टन चेस ने अपने स्‍पेल के तीसरे ओवर में किफायती गेंदबाजी की और केवल 3 रन दिए। 12 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 88/3। ऋषभ पंत 11* और विराट कोहली 39* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 2nd T20I Live score: भारत का स्‍कोर 12 ओवर में 88/3

FEB 18, 2022 19:58 IST

पंत ने निकाली बाउंड्री

जेसन होल्‍डर ने वेस्‍टइंडीज के लिए पारी का 11वां ओवर किया। पंत ने पांचवीं गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से चौका जमाया। इस ओवर में 9 रन बने। 11 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 85/3। विराट कोहली 38* और ऋषभ पंत 10* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

IND vs WI, 2nd T20I Live score: भारत का स्‍कोर 11 ओवर में 85/3

FEB 18, 2022 19:52 IST

सूर्या को चेस ने बनाया अपना दूसरा शिकार

रोस्‍टन चेस ने 10वें ओवर में भारत को तीसरा करारा झटका दिया। उन्‍होंने सूर्यकुमार यादव का कैच अपनी ही गेंद पर पकड़ा। 10 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 76/3। विराट कोहली 36* और ऋषभ पंत 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 2nd T20I Live score: भारत का स्‍कोर 10 ओवर में 76/3

FEB 18, 2022 19:45 IST

सूर्यकुमार यादव ने जमाई बाउंड्री

अकील हुसैन ने अपने कोटे के चार ओवर पूरे किए। उन्‍होंने इस ओवर में 9 रन लुटाए। अकील ने 4 ओवर में 30 रन दिए और कोई विकेट नहीं मिला। 9 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 69/2। सूर्यकुमार यादव 7* और विराट कोहली 34* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 2nd T20I Live score: भारत का स्‍कोर 9 ओवर में 69/2

FEB 18, 2022 19:42 IST

रोस्‍टन चेस ने किया विराट शिकार

वेस्‍टइंडीज के लिए रोस्‍टन चेस ने पारी का 8वां ओवर किया। यह ओवर सफल रहा। इस ओवर में केवल 4 रन आए और रोहित शर्मा का महत्‍वपूर्ण विकेट आया। चेस ने रोहित शर्मा को एक्‍स्‍ट्रा कवर्स में ब्रेंडन किंग के हाथों कैच आउट कराया। रोहित शर्मा ने 18 गेंदों में दो चौके और एक छक्‍के की मदद से 19 रन बनाए। 8 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 60/2। विराट कोहली 32* और सूर्यकुमार यादव 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 2nd T20I Live score: भारत का स्‍कोर 8 ओवर में 60/2

FEB 18, 2022 19:40 IST

भारत 50 रन के पार

अकील हुसैन ने पारी का सातवां ओवर किया। इस ओवर में 7 रन बने। 7 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 56/1। रोहित शर्मा 18* और विराट कोहली 29* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 2nd T20I Live score: भारत का स्‍कोर 7 ओवर में 56/1

FEB 18, 2022 19:33 IST

रोमारिया शेफर्ड का बाउंड्री से स्‍वाग

रोमारियो शेफर्ड पारी का छठा ओवर किया। उनके ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर विराट कोहली ने शानदार शाॉट जमाकर दो चौके लगाए। फिर आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने छक्‍का जड़ दिया। 6 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 49/1। रोहित शर्मा 17* और विराट कोहली 23* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

IND vs WI, 2nd T20I Live score: भारत का स्‍कोर 6 ओवर में 49/1

FEB 18, 2022 19:29 IST

रोहित-विराट ने हाथ खोले

रोहित शर्मा और विराट कोहली लय में लौटते हुए नजर आ रहे हैं। जेसन होल्‍डर ने पारी का पांचवां ओवर किया, जिसमें 11 रन बने। 5 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 34/1। रोहित शर्मा 11* और विराट कोहली 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।

रोहित शर्मा को मिला जीवनदान

IND vs WI, 2nd T20I Live score: भारत का स्‍कोर 5 ओवर में 34/1

FEB 18, 2022 19:26 IST

रोहित शर्मा को मिला जीवनदान

शेल्‍डन कॉटरेल ने लगातार दूसरा ओवर अच्‍छा किया। दूसरी ही गेंद पर रोहित शर्मा को जीवनदान मिला, जब प्‍वाइंट पर किंग ने उनका आसान कैच छोड़ दिया। पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने प्‍वाइंट पर चौका जमाया। इस ओवर में 5 रन बने। 4 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 23/1। रोहित शर्मा 6* और विराट कोहली 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।

ND vs WI, 2nd T20I Live score: भारत का स्‍कोर 4 ओवर में 23/1

FEB 18, 2022 19:19 IST

कोहली की आकर्षक बाउंड्री

वेस्‍टइंडीज के लिए पारी का तीसरा ओवर अकील हुसैन ने डाला। इस ओवर में कोहली ने दो आकर्षक चौके जमाए। ओवर की दूसरी गेंद पर लांग लेग की दिशा में चौका जमाया। फिर आखिरी गेंद पर दोबारा लांग लेग की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 8 रन बने। 3 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 18/1। रोहित शर्मा 2* और विराट कोहली 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 2nd T20I Live score: भारत का स्‍कोर 3 ओवर में 18/1

FEB 18, 2022 19:13 IST

ईशान किशन सस्‍ते में आउट

शेल्‍डन कॉटरेल ने पहले ही ओवर में वेस्‍टइंडीज को बड़ी सफलता दिलाई। पहली चार गेंदें लगातार डॉट डालने के बाद कॉटरेल ने किशन को पांचवीं गेंद पर प्‍वाइंट में मेयर्स के हाथों कैच आउट कराया। ईशान किशन ने 10 गेंदों में 2 रन बनाए। यह विकेट मेडन ओवर रहा। 2 ओवर के बाद भारत का स्‍केर 10/1। रोहित शर्मा 2* और विराट कोहली 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 2nd T20I score: भारत, 3 ओवर में 10/1

FEB 18, 2022 19:08 IST

भारत की दमदार शुरूआत

अकील हुसैन ने वेस्‍टइंडीज के लिए पारी का पहला ओवर किया, लेकिन वह महंगे साबित हुए। इस ओवर में उन्‍होंने अतिरिक्‍त रन ज्‍यादा खर्च किए। 1 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 10/0। रोहित शर्मा 2* और ईशान किशन 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 2nd T20I score: भारत, दो ओवर 10/0

FEB 18, 2022 18:45 IST

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

भारत - रोहित शर्मा (कप्‍तान), ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, रवि बिश्‍नोई, भुवनेश्‍वर कुमार और युजवेंद्र चहल।

वेस्‍टइंडीज - ब्रेंडन किंग, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन, किरोन पोलार्ड (कप्‍तान), रोवमैन पॉवेल, रोस्‍टन चेस, जेसन होल्‍डर, रोमारियो शेफर्ड, ओडीन स्मिथ, अकील हुसैन और शेल्‍डन कॉटरेल।

FEB 18, 2022 18:35 IST

वेस्‍टइंडीज बना टॉस का बॉस

वेस्‍टइंडीज के कप्‍तान किरोन पोलार्ड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वेस्‍टइंडीज ने अपनी प्‍लेइंग 11 में एक बदलाव किया। कैरेबियाई टीम ने जेसन होल्‍डर को फेबियन एलेन की जगह शामिल किया है। वहीं भारतीय टीम ने अपनी प्‍लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

FEB 18, 2022 18:30 IST

बधाई हो किरोन पोलार्ड

FEB 18, 2022 18:30 IST

टीम इंडिया है तैयार

FEB 18, 2022 17:47 IST

इसी मैदान पर होगा दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच

FEB 18, 2022 17:23 IST

पहले टी20 में जीत के बाद क्‍या बोले थे रोहित शर्मा

FEB 18, 2022 17:22 IST

रवि बिश्‍नोई का इंटरव्‍यू

FEB 18, 2022 17:21 IST

टीम इंडिया की दूसरे टी20 के लिए संभावित प्‍लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्‍तान), ईशान किशन, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल, रवि बिश्‍नोई, युजवेंद्र चहल और भुवनेश्‍वर कुमार।