IND vs NZ: आज भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच में ऐसी हो सकती प्लेइंग-11

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 2, 2021, 04:15 PM IST

आज भारत और न्यूजीलैंड की टी20 विश्व कप 2021 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में भिड़ंत होगी। जानिए, दोनों टीमें किन खिलाड़ियों को मौका दे सकती हैं।

IND vs NZ: आज भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच में ऐसी हो सकती प्लेइंग-11
Photo Credit: AP, File Image

India (IND) vs New Zealand (NZ) Playing 11 Today Match, T20 World Cup 2021 Match Dream11 Team Prediction: टी20 विश्व कप 2021 में रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-12 राउंड का 16वां मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें शाम साढ़े सात बजे से दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में टकराएंगी। भारत और न्यूजीलैंड का मौजूदा राउंड में यह दूसरा मैच है। दोनों को अपने पहले मैच में पाकिस्तान के हाथों हार मिली थी। पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट और न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी थी। अब दोनों टीमें हार हाल में जीत की राह पर लौटने की फिराक में होंगी। ग्रुप-2 का हिस्सा भारत और न्यूजीलैंड के लिए यह 'करो या मरो' का मुकाबला है। भारत अपने ग्रुप की अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है। वहीं, न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर है।

क्या भारत की प्लेइंग इलेवन में होगा बदलाव?

पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली (57) और ऋषभ पंत (39) को छोड़कर कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया था। वहीं, गेंदबाजों ने भी खराब प्रदर्शन किया था। हालांकि, पहले मैच में मिली हार के बावजूद भारत की प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक बदलाव की संभावना है। भारतीय टीम में गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की जगह ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की एंट्री हो सकती है। शार्दुल ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के दौरान यूएई की पिचों पर प्रभावी गेंदबाजी की थी। इससे पहले शार्दुल ने इंग्लैंड दौरे पर गेंद और बल्ले से कमाल दिखाकर खूब वाहवाही लूटी थी। 

इस खिलाड़ी को मौका दे सकती है कीवी टीम

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन पिंडली की मांसपेशियों की चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ मैच से बाहर हो गए थे। कीवी टीम ने फर्ग्यूसन की जगह रिजर्व खिलाड़ी एडम मिल्ने को स्क्वाड में शामिल किया है। 29 वर्षीय तेज गेंदबाज मिल्ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलने वाले थे लेकिन मैदान पर पहुंचने पर पता चला कि आईसीसी से उन्हें मंजूरी नहीं मिली। ऐसे में में अब मिल्ने के भारत के सामने मैदान पर उतरने की संभावना है। वह हाल ही में खत्म हुए आईपीएल के 14वें सीजन में में मुंबई इंडियंस का हिस्सा था। उन्होंने न्यूजीलैंड की ओर से 23 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 7.7 के इकोमॉमी रेट से 28 विकेट चटकाए हैं। 

भारत-न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11 (IND vs NZ Predicted Playing 11)

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: (India's Probable Playing XI):

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार/शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: (New Zealand's Probable Playing XI):

केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिचेल, डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, जिम्मी नीशम, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी/एडम मिल्ने, ट्रेंट बोल्ट।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!