IND Legends vs SA Legends Highlights: इंडिया लीजेंड्स ने जीत के साथ की शुरुआत, दक्षिण अफ्रीका को दी 61 रन से मात
India vs South Africa Legends, Road Safety World Series 2022 Highlights: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे सीजन के पहले मैच में इंडिया लीजेंड्स ने द. अफ्रीका लीजेंड्स को 61 रन के अंतर से मात देकर विजयी शुरुआत की है।
India Legends vs South Africa Legends, IND vs SA Legends Match Highlights: इंडिया लीजेंड्स ने वर्ल्ड रोड सेफ्टी सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स को रन के बड़े अंतर से मात देकर विजयी शुरुआत की है। डिफेंडिंग चैंपियन इंडिया लीजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में स्टुअर्ट बिन्नी(82), यूसुफ पठान(35) और सुरेश रैना(33) की धमाकेदार पारियों की बदौलत 4 विकेट पर 217 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में द. अफ्रीका लीजेंड्स की टीम 9 विकेट खोकर 156 रन बना सकी और 61 रन के अंतर से मुकाबला गंवा दिया। कप्तान जॉन्टी रोड्स के अलावा और कोई खिलाड़ी पिच पर नहीं टिक सका। रोड्स 27 गेंद में 38 रन बनाकर नाबाद रहे। द. अफ्रीकी टीम 9 विकेट खोकर 156 रन बना सकी।
भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को शुरुआत से ही बांधे रखा और तेजी से रन नहीं बनाने दिए साथ ही नियमित अंतराल में विकेट हासिल करते रहे। इंडिया लीजेंड्स के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट स्पिनर राहुल शर्मा ने लिए। वहीं दो-दो विकेट मुनाफ पटेल और प्रज्ञान ओझा के खाते में गए। एक-एक विकेट युवराज सिंह और इरफान पठान के खाते में गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया लीजेंड्स की टीम ने द. अफ्रीका लीजेंड्स के सामने जीत के लिए 20 ओवर में 218 रन का लक्ष्य रखा। स्टुअर्ट बिन्नी और यूसुफ पठान की धमाकेदार पारियों की बदौलत इंडिया लीजेंड्स की टीम 200 रन के पार पहुंचने में सफल रही। स्टुअर्ट बिन्नी ने 42 गेंद में नाबाद 82 और यूसुफ पठान ने 14 गेंद में 35 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा सुरेश रैना ने 22 गेंद में 33 और नमन ओझा ने 18 गेंद में 21 रन की पारी खेली।
नहीं चला सचिन तेंदुलकर और युवराज का बल्ला
सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह का बल्ला द. अफ्रीका के खिलाफ नहीं चला। पारी की शुरुआत करने आए सचिन तेंदुलकर 15 गेंद में 16 और युवराज सिंह 8 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए।
इस टूर्नामेंट के जरिए प्रशंसकों को क्रिकेट के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों को देखने का मौका मिला है। इसके साथ ही इस टूर्नामेंट का मुख्य लक्ष्य लोगों के अंदर सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक के नियमों के बारे में जागरूकता लाना है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
इंडिया लीजेंड्स: नमन ओझा, सचिन तेंदुलकर(कप्तान), सुरेश रैना, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, इरफान पठान, मनप्रीत गोनी, स्टुअर्ट बिन्नी, मुनाफ पटेल, राहुल शर्मा, प्रज्ञान ओझा।
दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स: दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स: जॉन्टी रोड्स(कप्तान), एलवीरो पीटरसन, जैक रुडोल्फ, एडी ली, जोहान वानडर वथ, गार्नेट क्रुगर, मखाया एंटिनी, हेनरी डेविड्स, एड्रर्यू पुट्टिक, मोर्ने वान विक, जोहान बोथा।
स्टुअर्ट बिन्नी चुने गए मैन ऑफ द मैच
82 रन की धमाकेदार पारी खेलने वाले स्टुअर्ट बिन्नी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इंडिया लीजेंड्स ने 61 रन से जीता मैच
दक्षिण अफ्रीका की टीम इंडिया लीजेंड्स द्वारा जीत के लिए दिए 218 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 विकेट खोकर 156 रन बना सकी।
19 ओवर में द. अफ्रीका ने बनाए 9 विकेट पर 142 रन
218 रन के विजयी लक्ष्य का पीछा करते हुए द. अफ्रीका लीजेंड्स ने 19 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 142 रन बना लिए हैं। कप्तान रोड्स 21 गेंद में 28 रन बनाकर एक छोर थामे हुए हैं। वहीं उनका साथ देने कुर्गर आए हैं।
18 ओवर में द. अफ्रीका ने बनाए 8 विकेट पर 135 रन
218 रन के विजयी लक्ष्य का पीछा करते हुए द. अफ्रीका लीजेंड्स ने 18 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 135 रन बना लिए हैं। रोड्स 26 (19) रन बनाकर खेल रहे हैं। मखाया एंटिनी 5 (2) रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
पठान की गेंद पर बोल्ड हुए ली, लगा आठवां झटका
इरफान पठान ने एडी ली को बोल्ड करके भारत को आठवीं सफलता दिलाई।
शर्मा ने किया जोहान वान डर वथ का शिकार, द.अफ्रीका ने गंवाया सातवां विकेट
राहुल शर्मा ने 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जोहान वान डर वथ को एलबीडब्लू करके भारत को सातवीं सफला दिलाई। जोहान वान डर वथ अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इस तरह द. अफ्रीका का स्कोर 15.5 ओवर में 7 विकेट पर 111 रन हो गया है।
मुनाफ पटेल ने किया बोथा का शिकार, द. अफ्रीका को लगा छठा झटका
मुनाफ पटेल ने 15वे ओवर की आखिरी गेंद पर जोहान बोथा को बोल्ड करके पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 8 (5) रन बनाए। इसी ओवर की तीसरी गेंद पर बोथा ने छक्का जड़ा था। 15 ओवर में द. अफ्रीका लीजेंड्स ने 6 विकेट खोकर 106 रन बना लिए हैं। कप्तान जॉन्टी रोड्स 5 (8) रन बनाकर डटे हैं। उनका साथ देने जोहान वान डर वथ आए हैं।
द. अफ्रीका लीजेंड्स ने 14 ओवर में बनाए 5 विकेट पर 97 रन
द. अफ्रीका ने 14 ओवर में 5 विकेट खोकर 97 रन बना लिए हैं। जॉन्टी रोड्स 4(5) और 1(2) रन बनाकर खेल रहे हैं।
युवराज ने किया डेविड्स का शिकार, द. अफ्रीका को लगा चौथा झटका
युवराज सिंह ने 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर हेनरी डेविड्स को बोल्ड करके पवेलियन लौटा दिया। डेविड्स ने 6 (6) रन बनाकर आउट हुए। द. अफ्रीका ने 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 90 रन बना लिए हैं। जैक रूडोल्फ 14 (9) रन बनाकर खेल रहे हैं।
ओझा ने किया दूसरा शिकार, पीटरसन लौटे पवेलियन
प्रज्ञान ओझा ने अपने दूसरे ओवर में एलिवीरो पीटरसन को विकेट के पीछे नमन ओझा के हाथों कैच कराकर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। पीटरसन ने 10 (9) रन बनाए। 11 ओवर में द. अफ्रीका ने 3 विकेट खोकर 83 रन बना लिए हैं। हेनरी डेविड्स 5 (3) और जैक रूडोल्फ 8(6) रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
द. अफ्रीका ने 10 ओवर में बनाए 2 विकेट 71 रन
द. अफ्रीका ने 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए हैं। जैक रुडोल्फ 7 (5) और एलेवीरो पीटरसन 4 (7) रन बनाकर खेल रहे हैं।
प्रज्ञान ओझा ने किया पुटिक का शिकार
प्रज्ञान ओझा ने पारी के नौवें ओवर की चौथी गेंद पर पिच पर पैर जमा चुके पुटिक को सचिन तेंदुलकर के हाथों कैच कराकर द. अफ्रीका को दूसरा झटका दिया। पुटिक ने 24 गेंद में 23 रन बनाए।
द. अफ्रीका लीजेंड्स ने 8 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 54 रन
द. अफ्रीका लीजेंड्स ने 8 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 54 रन बना लिए हैं। एंड्रर्यू पुटिक 21(21) और एलुवीरो पीटरसन 1(3) रन बनाकर खेल रहे हैं।
द. अफ्रीका लीजेंड्स ने 6 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 43 रन
द. अफ्रीका लीजेंड्स ने 6 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 43 रन बना लिए हैं। एंड्रर्यू पुटिक 10(11) रन बनाकर खेल रहे हैं। मोर्ने वान विक को राहुल शर्मा ने पॉवरप्ले की आखिरी गेंद पर एलबीडब्लू करके पहली सफलता दिलाई। मोर्ने वान विक 26(24) रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का जड़ा।
द. अफ्रीका लीजेंड्स ने 5 ओवर में बनाए 34 रन
द. अफ्रीका लीजेंड्स ने 5 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 34 रन बना लिए हैं। एंड्रर्यू पुटिक 10(11) और मोर्ने वान विक 22 (19) रन बनाकर खेल रहे हैं। मुनाफ पटेल ने अपने पहले ओवर में 6 रन दिए।
द. अफ्रीका लीजेंड्स ने 3 ओवर में बनाए 16 रन
द. अफ्रीका लीजेंड्स ने 3 ओवर में 16 रन बना लिए हैं। राहुल शर्मा ने अपने पहले ओवर में 4 रन दिए। एंड्रर्यू पुटिक 8(9) और मोर्ने वान विक 6 (9) रन बनाकर खेल रहे हैं।
पहले ओवर में द. अफ्रीका लीजेंड्स ने बनाए बगैर नुकसान के 8 रन
जीत के लिए 218 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी द. अफ्रीका की टीम ने 1 ओवर में 8 रन बना लिए हैं। इरफान पठान के इस ओवर में दो चौके एंड्रर्यू पुटिक ने जड़े। पुटिक 6 गेंद में 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
जीत के लिए 218 रन के लक्ष्या का पीछा करने उतरा द. अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स की टीम इंडिया लीजेंड्स द्वारा जीत के लिए दिए 218 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है। एंड्रर्यू पुटिक और मोर्ने वान विक की जोड़ी पारी की शुरुआत करने उतरी है।
इंडिया लीजेंड्स ने 20 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 217 रन, बिन्नी और यूसुफ पठान ने मचाया धमाल
इंडिया लीजेंड्स ने द. अफ्रीका लीजेंड्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 217 रन बना लिए हैं। बिन्नी और यूसुफ पठान की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत इंडिया लीजेंड्स की टीम इतने बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। स्टुअर्ट बिन्नी ने 42 गेंद में नाबाद 82 और यूसुफ पठान ने 14 गेंद में 35 रन की नाबाद पारी खेली।
इंडिया लीजेंड्स ने 19 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 199 रन
इंडिया लीजेंड्स ने द. अफ्रीका लीजेंड्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन बना लिए हैं। इस ओवर में यूसुफ पठान ने अपने हाथ खोले और कुल 17 रन दो छक्कों की मदद से बटोरे।
इंडिया लीजेंड्स ने 18 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 182 रन, बिन्नी की आतिशी बल्लेबाजी
इंडिया लीजेंड्स ने द. अफ्रीका लीजेंड्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 182 रन बना लिए हैं। बिन्नी 39 गेंद में 80 और यूसुफ पठान 7 गेंद में 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। मखाया एंटिनी के इस ओवर में बिन्नी ने दो छक्के जड़े और कुल 17 रन बटोरे।
स्टुअर्ट बिन्ना ने 31 गेंद में जड़ा अर्धशतक, इंडिया लीजेंड्स ने बनाए 17 ओवर में 4 विकेट पर 166 रन
स्टुअर्ट बिन्नी ने अपना अर्धशतक 31 गेंद में अपना अर्धशतक 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से पूरा कर लिया। इंडिया लीजेंड्स ने 17 ओवर में 34 गेंद में 66 रन बना लिए हैं। बिन्नी 64 (34) रन और यूसुफ पठान 4(5) रन बनाकर खेल रहे हैं।
अर्धशतक के करीब पहुंचे स्टुअर्ट बिन्नी, इंडिया लीजेंड्स ने बनाए 16 ओवर में 143 रन
इंडिया लीजेंड्स की टीम ने 16 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 143 रन बना लिए हैं। यूसुफ पठान 3(4) और स्टुअर्ट बिन्नी 29 गेंद में 45 और रन बनाकर खेल रहे हैं।
युवराज आउट, भारत को लगा चौथा झटका
युवराज सिंह द. अफ्रीका के खिलाफ अपने बल्ले का जादू नहीं दिखा सके। 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर वो छक्का जड़ने की कोशिश में मिड ऑन बाउंड्री पर लपके गए। वान डर वाथ ने उनका शिकार किया। युवराज ने 8 गेंद में 6 रन बनाए।
14 ओवर में इंडिया लीजेंड्स ने बनाए 3 विकेट पर 124 रन
द. अफ्रीका के खिलाफ इंडिया लीजेंड्स की टीम ने 14 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लिए हैं। स्टुअर्ट बिन्नी 38 (24) और युवराज सिंह 4(5) रन बनाकर खेल रहे हैं।
13 ओवर में इंडिया लीजेंड्स ने बनाए 3 विकेट पर 118 रन, मैदान पर पहुंचे युवराज
द. अफ्रीका के खिलाफ इंडिया लीजेंड्स की टीम ने 13 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए हैं। स्टुअर्ट बिन्नी 35 (21) और युवराज सिंह 1(2) रन बनाकर खेल रहे हैं।
रैना बने ली का शिकार, भारत को लगा तीसरा झटका
लय में नजर आ रहे सुरेश रैना 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर मिड ऑन के ऊपर से छक्का जड़ने की कोशिश में लपके गए। वो लेग स्पिनर ली की गेंद को बाउंड्री के पार नहीं पहुंचा सके। रैना ने 22 गेंद में 33 रन बनाए और इस दौरान चार चौके और एक छक्का जड़ा। इसी के साथ ही रैना और बिन्नी के बीच हुई तीसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी का अंत हो गया।
12 ओवर में इंडिया लीजेंड्स ने बनाए 2 विकेट पर 111 रन
इंडिया लीजेंड्स की टीम मे 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए है। बिन्नी 29(18) और सुरेश रैना 33(21) रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी हो चुकी है।
100 रन से एक रन दूर टीम इंडिया, रैना-बिन्नी मचा रहे हैं धमाल
इंडिया लीजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए द. अफ्रीका लीजेंड्स के खिलाफ 11 ओवर में 2 विकेट पर 99 रन बना लिए हैं। इस ओवर में बिन्नी ने दो शानदार छक्के जड़े। स्टुअर्ट बिन्नी 23 (15) और सुरेश रैना 27 (18) रन बनाकर खेल रहे हैं।
10 ओवर में इंडिया लीजेंड्स ने बनाए 2 विकेट पर 85 रन
इंडिया लीजेंड्स की टीम ने द.अफ्रीका लीजेंड्स के खिलाफ 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं। सुरेश रैना 26(17) और स्टुअर्ट बिन्नी 10(10) रन बनाकर खेल रहे हैं।
9 ओवर में इंडिया लीजेंड्स ने बनाए 2 विकेट पर 77 रन
इंडिया लीजेंड्स की टीम ने द. अफ्रीका लीजेंड्स के खिलाफ 9 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं। सुरेश रैना 19(13) और स्टुअर्ट बिन्नी 9(8) रन बनाकर खेल रहे हैं।
7 ओवर में इंडिया लीजेंड्स ने बनाए 2 विकेट पर 60 रन
इंडिया लीजेंड्स की टीम ने 7 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए हैं। सुरेश रैना 7(6) और स्टुअर्ट बिन्नी 5(3) रन बनाकर खेल रहे हैं।
नमन ओझा का वान डर वाथ ने किया शिकार, इंडिया लीजेंड्स को लगा दूसरा झटका
पॉवरप्ले के बाद इंडिया लीजेंड्स को दूसरा झटका नमन ओझा के रूप में लगा। जॉन्टी रोड्स ने वान डर वाथ की गेंद पर उनका शानदार कैच लपका। ओझा ने 18 गेंद में 21 रन की पारी खेली।
पचास रन के पार पहुचा इंडिया लीजेंड्स
सचिन तेंदुलकर के आउट होने के बाद सुरेश रैना ने अपनी पारी की दूसरी गेंद में चौका जड़ा और टीम को 50 रन के पार पहुंचा दिया।
बल्लेबाजी करने उतरे सुरेश रैना
हाल ही में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने वाले सुरेश रैना बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।
सचिन का नहीं चला बल्ला, एंटिनी का बने शिकार
इंडिया लीजेंड्स की टीम को पहला झटका सचिन तेंदुलकर के रूप में छठे ओवर की दूसरी गेंद पर लगा। सचिन तेंदुलकर मखाया एंटिनी की गेंद को मिड ऑफ के ऊपर से उठाकर खेलने की कोशिश में लपके गए। उन्होंने 15 गेंद में 16 रन बनाए।
India Legends vs South Africa Legends LIVE: भारत ने बनाए 5 ओवर में 44 रन
सचिन तेंदुलकर और नमन ओझा की जोड़ी ने 5 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 44 रन बना लिए हैं। नमन ओझा 17 गेंद में 21 औक सचिन तेंदुलकर 13 गेंद में 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11
दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स: जॉन्टी रोड्स(कप्तान), एलवीरो पीटरसन, जैक रुडोल्फ, एडी ली, जोहान वानडर वथ, गार्नेट क्रुगर, मखाया एंटिनी, हेनरी डेविड्स, एड्रर्यू पुट्टिक, मोर्ने वान विक, जोहान बोथा।
ऐसी है इंडिया लीजेंड्स की प्लेइंग-11
नमन ओझा, सचिन तेंदुलकर(कप्तान), सुरेश रैना, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, इरफान पठान, मनप्रीत गोनी, स्टुअर्ट बिन्नी, मुनाफ पटेल, राहुल शर्मा, प्रज्ञान ओझा।
IND Legends vs SA Legends Live Score: सचिन तेंदुलकर और नमन ओझा ने की शुरुआत
इंडिया लीजेंड्स की पारी की शुरुआत करने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और नमन ओझा की जोड़ी उतरी है। दोनों ने शानदार शुरुआत करते हुए 2 ओवर में 22 रन जोड़ लिए हैं।
IND Legends vs SA Legends Live Score: इंडिया लीजेन्डस जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे सीजन के पहले मैच में इंडिया लीजेंड्स ने द. अफ्रीका लीजेंड्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
IND Legends vs SA Legends Live Score: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे सीजन का हुआ आगाज
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे सीजन का हुआ आगाज आज कानपुर में इंडिया लीजेंड्स और द. अफ्रीका लीजेंड्स के बीच मुकाबले के साथ हो गया।

