Asia Cup 2022, IND vs PAK: पाकिस्तान ने सुपर फोर में दी भारत को 5 विकेट से मात
Asia Cup 2022, India vs Pakistan, IND vs PAK Updates: पाकिस्तान ने भारत को सुपर फोर के रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट शेष रहते जीत हासिल कर ली।
India (IND) vs Pakistan (PAK) Super 4 Match Highlights: पाकिस्तान ने एशिया कप के सुपर फोर के दूसरे मुकाबले में भारत को 5 विकेट के अंतर से मात देकर जीत दर्ज की। अंतिम ओवर में जीत के लिए पाकिस्तान को 7 रन की दरकार थी लेकिन पाकिस्तान ने 1 गेंद रहते मैच अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही पाकिस्तान ने लीग दौर में मिली हार का हिसाब भारत से चुकता कर लिया है और 8 साल लंबे अंतराल के बाद भारत के खिलाफ एशिया कप में जीत हासिल की है। पाकिस्तान की जीत के हीरो मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद नवाज रहे। रिजवाने ने 51 गेंद में 71 और नवाज ने 20 गेंद में 42 रन की धमाकेदार पारी खेली। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमारा का फेका 19वां ओवर और अर्शदीप सिंह का कैच छोड़ना भारी पड़ गया।
भारत ने जीत के लिए पाकिस्तान को दिया 182 रन का लक्ष्य
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर के मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 181 रन का स्कोर खड़ा किया है। विराट कोहली ने 44 गेंद में 60 रन बनाए और भारत के सबसे सफल बल्लेबाज रहे। वहीं केएल राहुल और रोहित शर्मा ने 28-28 रन की पारी खेली।
India vs Pakistan T20 Live Match Score: यहां जानें मैच का पूरा हाल
भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम आज फिर आमने-सामने आएंगी। एशिया कप 2022 में इन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला है। मैच शाम साढ़े सात बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा। कहा जा रहा है कि टीम इंडिया अगर टॉस जीतती है, तो वह पहले फील्डिंग करेगी। रोहित ब्रिगेड को ऐसे में टागरेट और उसका पीछा करने का मोटा-मोटी अंदाजा लग सकेगा।
India vs Pakistan T20 Live Match Score: यहां जानें दुबई की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
बहरहाल, भारत को अगर पाक के खिलाफ सुपर चार में बीते मुकाबले जैसी जीत हासिल करनी है तो उसके टॉप ऑर्डर (शुरुआती क्रम) को और अच्छा प्रदर्शन करना होगा। साथ ही तेज गेंदबाजों को भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभानी होगी। टीम के टॉप क्रम के बल्लेबाजों का पावर प्ले में प्रदर्शन अगर समस्या है तो अनुभवहीन आवेश खान की डेथ ओवरों की गेंदबाजी भी टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय है।
India vs Pakistan T20 Live Match Score: यहां दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग 11 - रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह।
पाकिस्तान की प्लेइंग 11 - बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, खुशदिल शाह, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हैरिस रउफ, नसीम शाह और मोहम्मद हसनैन।
पाकिस्तान ने चुकता किया हिसाब, जीता सुपर फोर का मुकाबला
पाकिस्तान ने भारत को सुपर फोर के मुकाबले में एक गेंद शेष रहते 5 विकेट से मात दी। आखिरी ओवर में जीत के लिए पाकिस्तान को 7 रन बनाने थे। अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 गेंद में 5 रन दिए थे और 1 विकेट चटकाया। लेकिन अंतिम दो गेंद में 2 रन चाहिए थे तब पाकिस्तान ने चौका जड़कर मुकाबला 1 गेंद शेष रहते अपने नाम कर लिया।
भारत के हाथ से फिसला मैत, भुवी ने लुटाए 19 रन
भुवनेश्वर कुमार ने 19वें ओवर में 19 रन लुटा दिए हैं। अब जीत के लिए पाकिस्तान को 6 गेंद में 7 रन बनाने हैं। भुवी के इस ओवर में एक छक्का और 2 चौके पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने जड़े।
भुवनेश्वर कुमार के हाथ में रोहित ने थमाई गेंद
19वें ओवर में रोहित शर्मा ने भुवनेश्वर कुमार के हाथों में गेंद थमाई है।
अर्शदीप ने दिया आसिफ अली को जीवनदान, पाकिस्तान को जीत के लिए चाहिए 26 रन
पाकिस्तान के लिए 18वां ओवर उतरा चढ़ाव भरा रहा। रवि बिश्नोई ने इस ओवर में 8 रन दिए। इसी दौरान अर्शदीप ने आसिफ अली का कैच छोड़ दिया। जीत के लिए अब 12 गेंद में पाकिस्तान को 26 रन बनाने हैं।
हार्दिक ने किया रिजवान का शिकार, दिलाई चौथी सफलता
हार्दिक पांड्या ने 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मोहम्मद रिजवान को मिडऑफ बाउंड्री पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। रिजवान ने 51 गेंद में 71 रन की पारी खेली।
भुवनेश्वर कुमार ने कराई वापसी, जीत के लिए पाकिस्तान को चाहिए 24 गेंद में 43 रन
भारत के खिलाफ जीत के लिए पाकिस्तान ने 16 ओवर में 3 विकेट खोकर 139 रन बना लिए हैं। जीत के लिए पाकिस्तान को 24 गेंद में 43 रन बनाने हैं। रिजवान 47 गेंद में 65 और खुशदिल 1 गेंद में 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भुवी ने किया नवाज का शिकार, पाकिस्तान को लगा तीसरा झटका
भुवनेश्वर कुमार ने कप्तान रोहित शर्मा को निराश नहीं किया और 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर बाउंड्री पर दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। नवाज ने 20 गेंद में 42 रन की पारी खेली। जीत के लिए पाकिस्तान को अब 46 रन 27 गेंद में बनाने हैं।
भुवनेश्वर के हाथों में थमाई रोहित ने गेंद
मुश्किल स्थिति में भारतीय टीम के कप्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ 16वें ओवर में गेंद भुवनेश्वर कुमार के हाथों में थमा दी है।
चहल की हुई जमकर धुलाई, लुटाए 16 रन
युजवेंद्र चहल की 15वें ओवर में पाकिस्तानी बल्लेबाजों मोहम्मद नवाज और मोहम्मद रिजवान ने जमकर धुनाई की और स्कोर को 2 विकेट पर 135 रन तक पहुंचा दिया। इस ओवर में पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने चहल के खिलाफ तीन चौके जड़े।
IND vs PAK: 14 ओवर में पाकिस्तान ने बनाए 2 विकेट पर 119 रन
पाकिस्तान ने जीत के लिए भारत के खिलाफ 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं। रिजवान 52 (41) और नवाज 33(15) रन बनाकर खेल रहे हैं।
13 ओवर में पाकिस्तान ने बनाए 2 विकेट पर 107 रन
पाकिस्तान ने जीत के लिए भारत के खिलाफ 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं। रिजवान 52 (39) और नवाज 24(11) रन बनाकर खेल रहे हैं।
रिजवान ने जड़ा अर्धशतक, पाकिस्तान ने पूरा किया सैकड़ा
मोहम्मद रिजवान ने रविवार को भारत के खिलाफ 37 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इसी के साथ 12.2 ओवर में पाकिस्तान ने अपने 100 रन भी पूरे कर लिए।
पाकिस्तान ने बनाए 11 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 86 रन
पाकिस्तान ने 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के खिलाफ 11 ओवर में 2 विकेट खोकर 86 रन बना लिए हैं। जीत के लिए पाकिस्तान को 54 गेंद में 96 रन बनाने हैं।
बल्लेबाजी करने आए मोहम्मद नवाज
पाकिस्तान ने फखर जमां के आउट होने के बाद रिजवान का साथ देने के लिए मोहम्मद नवाज को भेजा है।
फखर जमां बने चहल का शिकार, पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका
फखर जमां युजवेंद्र चहल की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में नौवें ओवर की चौथी गेंद पर मिड ऑन बाउंड्री पर विराट कोहली के हाथों लपके गए। उन्होंने 18 गेंद में 15 रन की पारी खेली। पाकिस्तान ने 63 के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवाया।
पाकिस्तान ने 8 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 57 रन
पाकिस्तान ने 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं।
पाकिस्तान ने पॉवरप्ले में बनाए 1 विकेट पर 44 रन
भारत के खिलाफ जीत के लिए 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं। मोहम्मद रिजवान 18 गेंद में 25 रन और फखर जमां 9 गेंद में 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पाकिस्तान को रवि बिश्नोई ने दिया पहला झटका, किया बाबर का शिकार
रवि बिश्नोई ने जीत के लिए 182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम को पहला झटका चौथे ओवर की चौथी गेंद पर दिया। बाबर का कैच कप्तान रोहित ने लपका। बाबर 10 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए।
भारत ने 20 ओवर में बनाए 7 विकेट पर 181 रन
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 181 बनाए हैं। जीत के लिए पाकिस्तान को 182 रन का लक्ष्य बना है।
हुड्डा लौटे पवेलियन, नसीम का बने शिकार
पारी के 19वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में दीपक हुड्डा कैच दे बैठे। उन्होंने 14 गेंद में 16 रन बनाए।
विराट कोहली ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक
विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर के मुकाबले में 36 गेंद में अपना 32वां टी20 अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का जड़ा।
भारत पहुंचा 150 रन के पार
भारत ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर अपने 150 रन पूरे कर लिए।
17 ओवर में भारत ने बनाए 5 विकेट पर 148 रन, विराट बढ़े अर्धशतक की ओर
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 148 रन बना लिए हैं। विराट 34 गेंद में 47 रन बनाकर खेल रहे हैं और दीपक हुड्डा 6(8) रन बनाकर खेल रहे हैं।
हार्दिक बने हसनैन का शिकार
हार्दिक पांड्या पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर मुकाबले में अपना खाता नहीं खोल पाए। दूसरी गेंद पर मोहम्मद हसनैन ने उन्हें चलता कर दिया। भारत को पांचवां झटका 131 के स्कोर पर लगा।
पंत बने शादाब का शिकार, भारत को चौथा झटका
ऋषभ पंत को शादाब खान ने 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चलता करके भारत को चौथा झटका दिया। पंत ने 12 गेंद में 14 रन की पारी खेली। भारत ने 13.5 ओवर में 4 विकेट पर 126 रन बना लिए हैं। कोहली 25 गेंद में 35 रन बनाकर खेल रहे हैं।
12 ओवर में भारत ने बनाए 3 विकेट पर 104 रन
भारत ने 12 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए हैं। विराट 19 गेंद 25 रन बनाकर और ऋषभ 4(7) रन बनाकर खेल रहे हैं।
11 ओवर में भारत ने बनाए 3 विकेट पर 101 रन
भारत ने 11 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं। विराट 17 गेंद 23 रन बनाकर और ऋषभ 2(3) रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत ने 10.4 ओवर में पूरे किए 100 रन
भारत ने 10.4 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं।
सूर्यकुमार बने शादाब का शिकार, भारत को लगा तीसरा झटका
भारत को पारी के 10वें ओवर की चौथी गेंद पर सूर्यकुमार यादव के रूप में तीसरा झटका लगा। स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में सूर्या डीप मिड विकेट पर लपके गए। उन्होंने 10 गेंद में 13 रन बनाए। मोहम्मद नवाज ने उन्हें आउट किया।
भारत ने 9 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 88 रन
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 9 ओवर में 2 विकेट पर 88 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 15(10) और सूर्यकुमार यादव 12(8) रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत ने 8 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 79 रन
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 8 ओवर में 2 विकेट पर 79 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 8(6) और सूर्यकुमार यादव 10(6) रन बनाकर खेल रहे हैं।
बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार, चौके के साथ की शुरुआत
फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने उतरे हैं। उन्होंने चौके के साथ ही अपनी पारी की शुरुआत की है।
शादाब ने दिया भारत को दूसरा झटका, केएल राहुल पवेलियन लौटे
शादाब खान ने सातवें ओवर की पहली गेंद पर गुगली में केएल राहुल को फांसकर चलता कर दिया। बाउंड्री पर राहुल लपके गए। उन्होंने 20 गेंद में 28 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 2 छक्के जड़े।
भारत ने पॉवरप्ले में बनाए 1 विकेट पर 61 रन
पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर के मुकाबले में भारतीय टीम ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए 6 ओवर में 1 विकेट खोकर 62 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 19 गेंद में 28 और विराट कोहली 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
रोहित शर्मा की जगह बल्लेबाजी करने उतरे विराट
रोहित शर्मा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने विराट कोहली उतरे हैं।
रोहित शर्मा बने हारिस रऊफ का शिकार
छठे ओवर की पहली गेंद पर धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे कप्तान रोहित शर्मा छक्का जड़ने की कोशिश में खुशदिल शाह के हाथों लपके गए। उन्होंने 16 गेंद में 28 रन की पारी खेली। इस दौरान 3 चौके और 2 छक्के जड़े। भारत को पहला झटका 54 के स्कोर पर लगा।
भारत ने 5 ओवर में बनाए बगैर नुकसान के 54 रन
भारतीय टीम ने सुपर फोर के मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 5 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 54 रन बना लिए हैं।
पचास रन के पार पहुंची टीम इंडिया
भारतीय टीम ने 4.2 ओवर में 50 रन के आंकड़े को केएल राहुल के चौके की मदद से पार कर लिया।
गेंदबाजी में हुआ एक और बदलाव
बाबर आजम ने गेंदबाजी में बदलाव किया है और मोहम्मद नवाज के हाथों में गेंद थमाई है।
4 ओवर में भारत ने बनाए 46 रन, पाकिस्तानी गेंदबाजी पटरी से उतरी
भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार शुरुआत करते हुए 4 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 46 रन बना लिए हैं। हारिस रऊफ ने भी अपने पहले ओवर में 12 रन दिए। रोहित शर्मा 14 गेंद में 27 और केएल राहुल 10गेंद में 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत की धमाकेदार शुरुआत, 3 ओवर में बनाए 34/0 रन
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर मुकाबले में धमाकेदार शुरुआत करते हुए 3 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 34 रन जोड़ लिए हैं।
IND vs PAK: 2 ओवर में भारत ने बनाए 20 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 20 रन बना लिए हैं। रोहित 15(7) और राहुल 5 गेंद में 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
गेंदबाजी करने आए मोहम्मद हसनैन
शाहनवाज दहानी की जगह टीम में शामिल किए गए मोहम्मद हसनैन के हाथ में बाबर आजम ने गेंद थमाई है।
रोहित शर्मा ने की धमाकेदार शुरुआत, पहले ओवर में जड़ा एक छक्का और एक चौका
रोहित शर्मा ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ नसीम शाह के पहले ओवर में एक छक्का और एक चौका जड़ा। टीम इंडिया ने पहले ओवर में बगैर किसी नुकसान के 11 रन बना लिए हैं।
पहले बल्लेबाजी करने उतरा भारत, रोहित-राहुल ने की शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी ने की शुरुआत की है। वहीं पाकिस्तान के लिए नसीम शाह ने गेंदबाजी का आगाज किया है।
भारत की प्लेइंग-11
महामुकाबले में भारत तीन और पाकिस्तान एक बदलाव के साथ उतरा
पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले में भारतीय टीम तीन बदलाव के साथ मैदान में उतरी है। वहीं पाकिस्तान की टीम ने अपनी टीम में एक बदालाव किया है। चोटिल शाहनवाज दहानी की जगह टीम में मोहम्मद हसनैन को शामिल किया है। वहीं भारतीय टीम ने हार्दिक पांड्या, रवि बिश्नोई और दीपक हुड्डा को एकादश में शामिल किया है।
पाकिस्तान की प्लेइंग 11
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, खुशदिल शाह, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हैरिस रउफ, नसीम शाह और मोहम्मद हसनैन।
भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह।
दोनों टीमों में हुए बदलाव
पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। शाहनवाज दहानी की जगह मोहम्मद हसनैन को शामिल किया गया है। वहीं भारतीय टीम ने अपनी टीम में कई बदलाव किए हैं। हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है। दीपक हुड्डा और रवि बिश्नोई को भी मौका मिला है। रवींद्र जडेजा, आवेश खान और दिनेश कार्तिक को बाहर किया गया है। ऋषभ पंत विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
पाकिस्तान ने जीता टॉस
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने रविवार को एशिया कप 2022 के सुपर-4 राउंड में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। शाहनवाज दहानी की जगह मोहम्मद हसनैन को शामिल किया गया है। वहीं भारतीय टीम ने अपनी टीम में कई बदलाव किए हैं। हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है। दीपक हुड्डा और रवि बिश्नोई को भी मौका मिला है। रवींद्र जडेजा, आवेश खान और दिनेश कार्तिक को बाहर किया गया है। ऋषभ पंत विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
पाकिस्तान बना टॉस का बॉस
दुबई से हेलो...
सुनो गौर से दुनिया वालो...
भारत-पाक महामुकाबला
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 के सुपर-4 राउंड का मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर कुछ समय में शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रोमांचकारी होने की उम्मीद है।
किस चीज पर रहेगा पाक टीम का जोर?
पाकिस्तान के हारिस रऊफ ने भारत और पाकिस्तान के एशिया कप 2022 में दूसरे मुकाबले से पहले कहा है कि सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या को जल्द से जल्द पवेलियन भेजने पर जोर रहेगा। वह डॉट बॉल फेकेंगे। साथ ही कम से कम हमारे तीन प्लेयर्स को मैच जिताने के लिए लंबी पारी खेलनी पड़ेगी।
और क्या है मैच के अपडेट्स पाने के विकल्प
आप मैच के दौरान टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, टीवी चैनल और सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स पा सकेंगे।
कहां देख सकते हैं मैच?
भारत मेंः Star Sports Network (आधिकारिक प्रसारक है) के Star Sports Channels पर। Disney+ Hotstar पर स्ट्रीमिंग देखी जा सकेगी।
पाकिस्तानः PTV और Ten Sports।
बांग्लादेशः Gazi TV पर।
अफगानिस्तानः Ariana TV
मिडिल ईस्ट में: UAE, OSN Sports Cricket
एशिया कपः दुबई में मैच के बाद ऐसे मिटाई इंडियन क्रिकेटर्स ने थकान
ऐसे गेम्स में आपका टेस्ट होता है- द्रविड़
एशिया कप 2022 में टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने भारत और पाकिस्तान के दूसरे मुकाबले से पहले बताया है कि इस तरह के मैच खेलने के क्या फायदे होते हैं। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- बहुत अच्छी बात होती है, ऐसे मैच खेलने की कि क्योंकि ऐसे गेम्स में आप और आपकी टीम टेस्ट होती है। कोच के नाते कभी जो आपके सवाल होते हैं, टीम के बारे में...उनके आपको तब सवाल मिल जाते हैं। हां, कुछ हद तक इस तरह के मुकाबलों को जीतने का प्रेशर होता है। पर इसका लाभ आपको तब मिलता है, जब आप वर्ल्ड कप में जाते हैं।
विराट कोहली से नेट्स पर क्या बातचीत हुई, राहुल द्रविड़ ने दिया मजेदार जवाब
विराट कोहली को नेट्स पर राहुल द्रविड़ के साथ लंबी बातचीत करते हुए देखा गया। जब इस बारे में द्रविड़ से पूछा गया तो उन्होंने मजेदार जवाब देते हुए कहा, 'बहुत लगेगा यार यहां पे। पहली बात, प्लेयर और कोच के बीच जो बातें होती है, वो मैं आके मीडिया में तो बात नहीं करूंगा। हां ये भी बात कर रहे थे कि खाना कहां अच्छा मिलता है दुबई में। उनको बहुत अच्छे रेस्टोरेंट्स पता हैं यहां पे। सो वो भी एडवाइज कर रहे थे।'
विराट कोहली ने फॉर्म पाने के लिए नए शॉट इजाद किए: कैफ
पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने कहा कि विराट कोहली ने नए शॉट्स इजाद किए है, जिससे दिखता है कि वो अपने खेल को लेकर विश्वास भरा महसूस कर रहे हैं।
जडेजा पर राहुल द्रविड़ ने दी अपडेट
भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि रवींद्र जडेजा को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर मानना जल्दबाजी होगी। यह इस पर निर्भर करेगा कि उनकी चोट कितनी गंभीर है और रिहैब कैसा चल रहा है।
बांग्लादेश के पूर्व कप्तान ने टी20 इंटरनेशनल प्रारूप से लिया संन्यास
पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए भारतीय टीम की जोरदार तैयारी
पाकिस्तान टीम का डिनर
गौतम गंभीर का बयान
गौतम गंभीर ने भारतीय टीम प्रबंधन से गुजारिश की है कि सूर्यकुमार यादव को नंबर-3 पर भेजना चाहिए। गंभीर ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए सूर्यकुमार यादव को एक्स फैक्टर बताया है।
राहुल द्रविड़ की मजेदार प्रेस कांफ्रेंस
भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज किरण मोरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं
PAK का यह प्लेयर चोटिल, भारत के खिलाफ मैच से बाहर
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी को मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से रविवार को यहां एशिया कप में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ होने वाले ‘सुपर फोर’ मुकाबले में बाहर होना पड़ा। ‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ के मुताबिक पिछले रविवार को भारत के खिलाफ 11वें क्रम पर बल्ले से उपयोगी पारी खेलने वाले इस तेज गेंदबाज को अगले 48 से 72 घंटों तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की मेडिकल टीम की निगरानी में रहना होगा।
इंडिया में एक ऑफ स्पिनर रखना हो सकता है अच्छा संयोजन
पाकिस्तान के शीर्ष क्रम के छह बल्लेबाजों में दो बाएं हाथ के बल्लेबाज फखर जमां और खुशदिल शाह हैं। ऐसे में भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक के साथ एक ऑफ स्पिनर रखना अच्छा संयोजन हो सकता है।
आवेश और अर्शदीप को अंतिम एकादश में जगह मिलेगी?
भारत के सामने एक और सवाल है कि क्या आवेश खान और अर्शदीप सिंह दोनों को अंतिम एकादश में जगह मिलेगी। भारत के पास जब अक्षर पटेल के रूप में किफायती गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी का एक विकल्प मौजूद है तो फिर ऐसे में दीपक हुड्डा को बल्लेबाजी ऑलराउंडर या रविचंद्रन अश्विन को गेंदबाजी आलराउंडर के रूप में आजमाया जा सकता है।
PAK टीम से खेल सकते हैं ये प्लेयर्स
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन, हसन अली।
पाकिस्तान को भी यह करना होगा
पाकिस्तान के बल्लेबाजों को भी पहले 10 ओवर में अधिक रन बनाने की जरूरत है। मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम को लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी सफलताएं मिली हैं लेकिन जब पहले बल्लेबाजी की बात आती है तो इस जोड़ी को खास सफलता नहीं मिली है। इसके अलावा दुबई की पिच धीमा खेल रही है जिससे कि बल्लेबाजों के लिए परेशानी पैदा हो सकती है।
भारतीय खेमे में दिख सकते हैं ये चेहरे
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।
राहुल के रवैए में बदलाव करने की जरूरत
राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में नसीम शाह की जिस पहली गेंद का सामना किया था उसी पर वह बोल्ड हो गए थे। उन्हें एक और मौका दिया जाना जरूरी है लेकिन उन्हें अपने रवैए में बदलाव करने की जरूरत होगी।
शीर्ष क्रम में दिखेगा बदलाव?
हांगकांग जैसी कमजोर टीम के खिलाफ भी भारतीय शीर्ष क्रम में धीमी बल्लेबाजी की और वह सूर्यकुमार यादव की बेहतरीन पारी थी जिससे कि टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। भारतीय शीर्ष क्रम के धीमे खेल का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है केएल राहुल ने 39 गेंदों पर 36 रन बनाए जो उनकी अब तक की सबसे धीमी पारी है। ऐसे में सवाल उठता है क्या भारत को अपने शीर्ष क्रम में आक्रामकता जोड़ने के लिए बदलाव करने की जरूरत होगी क्योंकि यह स्पष्ट है कि राहुल, रोहित और कोहली का संयोजन नहीं चल पा रहा है।
फिर से तो नहीं दिखेगी आज यह समस्या?
हालांकि, भारत के लिए टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों का पावर प्ले में डिफेंसिव मोड वाला रवैया परेशानी का सबब बन सकता है। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में विराट कोहली या रोहित शर्मा कोई भी सहज होकर नहीं खेल पा रहे थे। पिच धीमी होने पर उनकी समस्या बढ़ती गई।

