IND vs HK Highlights: कोहली और सूर्या का 'कहर' हांगकांग पर पड़ा भारी, एकतरफा जीत के बाद सुपर-फोर की बारी
भारतीय टीम ने एशिया कप 2022 में हांगकांग के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की। भारत की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है।
भारत का एशिया कप 2022 में जीत का सिलसिला जारी है। भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से धूल चटाने के बाद बुधवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हांगकांग के खिलाफ 40 रन से विजयी परच फहराया। भारत ने विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 192 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। वहीं, जवाब में हांगकांग की टीम 5 विकेट गंवाकर 152 रन ही जुटा सकी। हांगकांग के लिए बाबर हयात (41) ने सर्वाधिक रन बनाए। इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप ए से सुपर फॉर राउंड में एंट्री कर ली है। ग्रुप बी से अफगानिस्तान की टीम इस राउंड में पहुंच चुकी है।
ऐसा रहा हांगकांग की पारी का हाल
लक्ष्य का पीछा करते हुए हांगकांग ने निराशाजनक आगाज किया। सलामी बल्लेबाज यासिम मुर्तजा दूसरे ओवर में अर्शदीप सिंह का शिकार बनाए गे। उन्होंने आवेश खान को कैच थमाया। मुर्तजा ने 9 गेंदों में 9 रन बनाए। वहीं, कप्तान निजाकत खान ने दूसरे विकेट के लिए बाबर हयात के साथ 39 रन की साझेदारी की। निजाकत को छठे ओवर में रवींद्र जडेजा ने रन आउट किया। उन्होंने 12 गेंदों में 10 रन जुटाए। हांगकांग को तीसरा झटका हयात के तौर पर लगा, जिन्हें जडेजा ने 12वें ओवर में आवेश के हाथों कैच कराया। उन्होंने 35 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 41 रन की पारी खेली। हयात के जाने के बाद किनचित शाह और एजाज खान ने चौथे विकेट के लिए 31 रन जोड़कर हांगकांग की पारी को संभालने का प्रयास किया।
हालांकि, एजाज के 15वें ओवर में पवेलियन लौटते ही टीम फिर मुश्किल में घिर गई। उन्हें आवेश खान ने बोल्ड किया। एजाज ने 13 गेंदों में 2 चौकों के जरिए 14 रन बनाए। किनचित को 18वें ओवर में भुवनेश्वर ने अपने जाल में फंसाया। उन्होंने 28 गेंदों में 30 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का मारा। वहीं, जीशान अली और स्कॉट मैककेनी ने आखिर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की लेकिन तब तक हांगकांग की हार तय हो चुकी थी। दोनों ने छठे विकेट के लिए 36 रन की अविजित साझेदारी की। अली ने 17 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का उड़ाया। मैककेनी ने 8 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के के जरिए नाबाद 16 रन जुटाए।
भारतीय टीम ने की सधी हुई शुरुआत
इससे पहले, टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 192 रन जुटाए। भारत ने सधी हुई शुरुआत की। केएल राहुल और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े। यह साझेदारी पांचवें ओवर में रोहित के आउट होने के बाद टूटी। उन्हें आयुष शुक्ला ने एजाज खान के हाथों लपकवाया। इसके बाद, राहुल ने विराट कोहली के साथ भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 56 रन की पार्टरनशिप की। राहुल 13वें ओवर में मोहम्मद गजानफर का शिखार बने। उन्होंने विकेटकीपर स्कॉट मैककेनी को कैच थमाया। उन्होंने 39 गेंदों का सामने करने के बाद 2 छक्कों के जरिए 36 रन बनाए।
कोहली-सूर्यकुमार के बीच अटूट साझेदारी
भारत के 97 के कुल स्कोर पर 2 विकेट गिरने के बाद कोहली और सूर्यकुमार यादव ने जबरदस्त अंदाज में मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 98 रन की अटूट साझेदारी की। कोहली की तुलना में सूर्यकुमार ने आखिर में तेजी से रन जुटाए। सूर्यकुमार के आक्रामक रुख का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है उन्होंने आखिरी ओवर में चार छक्कों समेत 26 रन बटोरे। सूर्यकुमार ने 26 गेंदों में 6 चौकों और 6 छक्कों के दम पर नाबाद 68 रन बनाए। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का छठा अर्धशतक है। वहीं, कोहली ने 44 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 59 रन की पारी खेली। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की 31वीं फिफ्टी है।
India vs Hong Kong Playing XI
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
हांगकांग की प्लेइंग इलेवन: निजाकत खान (कप्तान), यासिम मुर्तजा, बाबर हयात, किनचित शाह, एजाज खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, मोहम्मद गजानफर, आयुष शुक्ला।
भारतीय टीम 40 रन से जीती
भारतीय टीम ने हांगकांग को 40 रन से हराया दिया है। हांगकांग ने अर्शदीप द्वारा फेंके गए आखिरी ओवर में 12 रन जुटाए। जीशान अली ने तीसरी और चौथी गेंद पर चौका जमाया। जीशान 26 और स्कॉट मैककेनी 16 रन बनाकर नाबाद रहे।
20 ओवर के बाद हांगकांग का स्कोर 152/5, वाइड-3, लेग बाई-1, नो-बॉल-2।
आवेश ने डाला बेहद महंगा ओवर
IND vs HK T20 Live Score: आवेश खान द्वारा डाला गया 19वां ओवर बेहद महंगा रहा। उन्होंने 21 रन लुटा दिए। जीशान ने पहली गेंद पर सिक्स मारा। वहीं, मैककेनी ने चौथी गेंद पर सिक्स जबकि पांचवीं और छठी गेंद पर चौका मारा।
19 ओवर के बाद हांगकांग का स्कोर 140/5, वाइड-3, लेग बाई-1, नो-बॉल-2। जीशान अली 16* और स्कॉट मैककेनी 14* क्रीज पर हैं।
किनचित शाह की पारी का अंत
IND vs HK T20 Live Score: हांगकांग को पांचवां झटका किनचित शाह के तौर पर लगा है। उन्हें भुवनेश्वर ने 18वें ओवर की पहली गेदं पर सब्स्टीट्यूट खिलाड़ीय रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। किनचित ने 28 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्की की मदद से 30 रन की पारी खेली।
18 ओवर के बाद हांगकांग का स्कोर 119/5, वाइड-3, लेग बाई-1, नो-बॉल-2। जीशान अली 9* और स्कॉट मैककेनी 0* क्रीज पर हैं।
विराट कोहली ने की गेंदबाजी
IND vs HK T20 Live Score: कप्तान रोहित ने 17वें ओवर में विराट कोहली को गेंद थमाई। कोहली ने 6 रन खर्च किए। किनचित शाह ने चार और जीशान ने 2 रन जुटाए।
17 ओवर के बाद हांगकांग का स्कोर 115/4, वाइड-2, लेग बाई-1, नो-बॉल-2। किनचित शाह 30* और जीशान अली 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।
चहल का स्पेल हुआ समाप्त
IND vs HK T20 Live Score: चहल का चार ओवर का स्पेल समाप्त हो गया है। उन्होंने 16वें ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए 3 रन दिए। जीशान ने दूसरी गेंद पर डबल और चौथी गेंद पर सिंगल निकाला
16 ओवर के बाद हांगकांग का स्कोर 109/4, वाइड-2, लेग बाई-1, नो-बॉल-2। किनचित शाह 26* और जीशान अली 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
एजाज को आवेश ने किया बोल्ड
IND vs HK T20 Live Score: हांगकांग को पांचवां विकेट एजाज खान के रूप में गिरा, जिन्हें आवेश ने 15वें ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ड किया। एजाज हटकर हवाई फायर कनरे की फिराक में थे पर चूक गए। उन्होंने 13 गेंदों में 14 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके लगाए। एजाज ने चौथे विकेट के लिए किनचित शाह के साथ 31 रन की पार्टनरशिप की।
15 ओवर के बाद हांगकांग का स्कोर 106/4, वाइड-2, लेग बाई-1, नो-बॉल-2। किनचित शाह 26* और जीशान अली 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
किनचित शाह को किसम्त का चौका
IND vs HK T20 Live Score: अर्शदीप ने 14वें ओवर में 7 रन दिए। किनचित शाह को पहली गेंद पर किस्मत का चौका मिला। दरअसल, गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकरशॉर्ट थर्डमैन के ऊपर से बाउंड्री के पार चली गई।
14 ओवर के बाद हांगकांग का स्कोर 98/3, वाइड-2, लेग बाई-1, नो-बॉल-2। किनचित शाह 25* और एजाज खान 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।
आवेश पर पड़ा फॉर और सिक्स
IND vs HK T20 Live Score: आवेश ने 13वें ओवरमें 13 रन खर्च किए। एजाज ने दूसरी गेंद पर थर्डमैन की दिशा में चौका बटोरा। वहीं, किनचित ने पांचवीं गेंद पर कवर की दिशा में सिक्स ठोका।
13 ओवर के बाद हांगकांग का स्कोर 91/3, वाइड-2, लेग बाई-1, नो-बॉल-2। किनचित शाह 19* और एजाज खान 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।
जडेजा के जाल में फंस बाबर हयात
IND vs HK T20 Live Score: भारत को तीसरी सफलता जडेजा ने दिलाई है। उन्होंने 12वें ओवर की पहली गेंद पर बाबर हयात को अपने जाल में फंसाया। वह सिस्क मारने के चक्कर में शॉर्ट थर्डमैन पर आवेश को कैच थमा बैठे। उन्होंने 35 गेंदों में 41 रन बनाए। हयात ने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए।
12 ओवर के बाद हांगकांग का स्कोर 78/3, वाइड-2, लेग बाई-1, नो-बॉल-2। किनचित शाह 11* और एजाज खान 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
किनचित शाह ने जड़ा पहला चौका
IND vs HK T20 Live Score: किनचित शाह ने 11वां ओवर करने आए चहल के खिलाफ अपने हाथ खोले। उन्होंने पांचवीं गेंद पर स्वीप शॉट खेलकर गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया।
11 ओवर के बाद हांगकांग का स्कोर 74/2, वाइड-2, लेग बाई-1, नो-बॉल-2। बाबर हयात 41* और किनचित शाह 9* क्रीज पर हैं।
10 ओवर का खेल हुआ पूरा
IND vs HK T20 Live Score: 10 ओवर का खेल हो गया है, जिसके बाद हांगकांग ने 65 का आंकड़ा छू लिया है। जडेजा ने अपने स्पेल के तीसरे ओवर में 4 रन खर्च किए।
10 ओवर के बाद हांगकांग का स्कोर 65/2, वाइड-2, लेग बाई-1, नो-बॉल-2। बाबर हयात 37* और किनचित शाह 4* क्रीज पर हैं।
युजवेंद्र चहल ने अच्छा ओवर किया
IND vs HK T20 Live Score: युजवेंद्र चहल ने नौवें ओवर में अच्छी गेंदबाजी की और 3 रन दिए। हयात ने दो और शाह ने एक रन बनाया।
9 ओवर के बाद हांगकांग का स्कोर 61/2, वाइड-1, लेग बाई-1, नो-बॉल-2। बाबर हयात 35* और किनचित शाह 3* क्रीज पर हैं।
रवींद्र जडेजा ने खर्च किए 4 रन
IND vs HK T20 Live Score: रवींद्र जडेजा ने आठवें ओवर में 4 रन खर्च किए, जिसमें एक वाइड शामिल है। हयात ने चौथी और छठी जबकि शाह ने पांचवीं गेंद पर सिंगल निकाला।
8 ओवर के बाद हांगकांग का स्कोर 58/2, वाइड-1, लेग बाई-1, नो-बॉल-2। बाबर हयात 33* और किनचित शाह 2* क्रीज पर हैं।
चहल ने फेंका किफायती ओवर
IND vs HK T20 Live Score: लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने सातवें ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए केवल 3 रन खर्च किए। हयात ने दो और शाह ने एक रन बनाया।
7 ओवर के बाद हांगकांग का स्कोर 54/2, लेग बाई-1, नो-बॉल-2। बाबर हयात 31* और किनचित शाह 1* क्रीज पर हैं।
कप्तान निजाकत खान हुए रन आउट
IND vs HK T20 Live Score: हांगकांगा का दूसरा विकेट कप्तान निजाकत खान के तौर पर गिरा है। 12 गेंदों में 10 रन जोड़े। उन्होंने एक चौका लगाया। निजाकत अर्शदीप द्वारा डाले गए छठे ओवर की आखिरी गेंद पर रन आउट होकर पवेलियन लौटे। दरअसल, निजाकत फ्री हिट बॉल को बैकवर्ड प्वाइंट की तरफ धकेल कर रन लेना चाहते थे लेकिन रवींद्र जडेजा ने डायरेक्ट थ्रो मारकर स्ट्राइकर एंड पर गिल्लियां बिखेर दीं।
6 ओवर के बाद हांगकांग का स्कोर 51/2, लेग बाई-1, नो-बॉल-2। बाबर हयात 29* और किनचित शाह 0* क्रीज पर हैं।
बाबर हयात ने लगाया सिक्स और फॉर
IND vs HK T20 Live Score: बाबर हयात ने पांचवां ओवर करने आए आवेश खान के खिलाफ अपने हाथ खोले। उन्होंने तीसरी गेंद पर गेंदबाज के सिर के ऊपर से उठाकर सिक्स मारा। वहीं, हयात ने चौथी गेंद पर एक्स्ट्रा कवर की दिशा में चौका लगाया।
5 ओवर के बाद हांगकांग का स्कोर 34/1, लेग बाई-1 रन। निजाकत खान 5* और बाबर हयात 19* रन बनाकर खेल रहे हैं।
गेंदबाजी के लिए आए रवींद्र जडेजा
IND vs HK T20 Live Score: कप्तान रोहित ने चौथे ओवर में रवींद्र जडेजा को गेंद थमाई। जडेजा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए केवल 3 रन दिए। निजाकत ने पहली गेंद पर सिंगल निकाला जबकि हयान ने आखिरी गेंद पर डबल लिया।
4 ओवर के बाद हांगकांग का स्कोर 22/1, निजाकत खान 5* और बाबर हयात 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।
बाबर हयात ने ठोका सिक्स
IND vs HK T20 Live Score: भुवनेश्वर ने तीसरे ओवर में 7 रन खर्च किए। बाबर हयात ने पांचवीं गेंद पर दमदार सिक्स ठोका। उन्होंने भुवी के सिर के ऊपर से हवाई फायर किया।
3 ओवर के बाद हांगकांग का स्कोर 19/1, निजाकत खान 4* और बाबर हयात 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।
यासिम मुर्तजा बने अर्शदीप का शिकार
IND vs HK T20 Live Score: अर्शदीप सिंह ने भारत को पहली सफलदा दिलाई है। उन्होंने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर यासिम मुर्तजा को पवेलियन भेजा। यासिम पुल करने की फिराक में थे पर गेंद उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर फाइन लेग पर आवेश खान को हाथों में चली गई। उन्होंने 9 गेंदों में 2 चौकों के जरिए 9 रन बनाए।
2 ओवर के बाद हांगकांग का स्कोर 12/1, निजाकत खान 3* और बाबर हयात 0* क्रीज पर हैं।
हांगकांग की पारी हुई शुरू
IND vs HK T20 Live Score: हांगकांग की ओर से लक्ष्य का पीछा करने के लिए कप्तान निजाकत खान और यासिम मुर्तजा आए हैं। भारत की गेंदबाजी आक्रमण की कमान भुवनेश्वर कुमार ने संभाली। उन्होंने पहले ओवर में 4 रन दिए। निजाकत ने 3 और यासिम ने 1* रन बनाया।
1 ओवर के बाद हांगकांग का स्कोर 4/0, निजाकत खान 3* और यासिम मुर्तजा 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
हांगकांग को मिला 193 का टारगेट
IND vs HK T20 Live Score: भारत ने हांगकांग को 193 का टारगेट दिया है। भारत ने हारून अरशद द्वारा किए गए आखिरी ओवर में 26 रन जुटाए। सूर्यकुमार यादव ने चार छक्के जड़ने के अलावा डबल लिया। सूर्यकुमार 26 गेंदों में 68 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, विराट कोहली ने 44 गेंदों में नाबाद 59 रन की पारी खेली।
20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 192/2, वाइड-5, बाई-1, नो-बॉल-2 रन।
विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक
IND vs HK T20 Live Score: विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 40 गेंदों में पचासा कंप्लीट किया। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की 31वीं फिफ्टी है। कोहली ने फिफ्टी पूरी होने के बाद स्पिनर एहसान खान पर छक्का ठोका।
19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 166/2, वाइड-5, बाई-1, नो-बॉल-2 रन। विराट कोहली 59* और सूर्यकुमार यादव 42* क्रीज पर हैं।
टीम इंडिया पहुंची 150 के पार
IND vs HK T20 Live Score: भारत ने आयुष शुक्ला द्वारा किए गए 18वें ओवर में 15 रन बटोरे, जिसमें एक वाइड है। वहीं, सूर्यकुमार ने अकेले 14 रन जोड़े। उन्होंने पहली-दूसरी गेंद पर चौका और चौथी गेंद पर सिक्स उड़ाया।
18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 153/2, वाइड-4, बाई-1, नो-बॉल-2 रन। विराट कोहली 48* और सूर्यकुमार यादव 41* क्रीज पर हैं।
एहसान खान ने किफायती ओवर किया
IND vs HK T20 Live Score: एहसान खान ने 17वें ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 रन दिए, जिसमें एक बाई का भी शामिल है। कोहली ने दो और सूर्यकुमार ने एक रन बनाया।
17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 138/2, वाइड-3, बाई-1, नो-बॉल-2 रन। विराट कोहली 48* और सूर्यकुमार यादव 27* क्रीज पर हैं।
सूर्यकुमार ने जड़ा सिक्स-फॉर
IND vs HK T20 Live Score: एजाज खान ने 16वें ओवर में 20 रन दिए। सूर्यकुमार ने एक बार आक्रामक रुख अपनाया और दो बार गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया। उन्होंने तीसरी गेंद पर चौका और चौथी गेंद पर सिक्स जमाया। वहीं, कोहली ने पहली गेंद पर सिक्स जड़ा।
16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 134/2, वाइड-3, नो-बॉल-2 रन। विराट कोहली 46* और सूर्यकुमार यादव 26* क्रीज पर हैं।
15 ओवर का खेल हुआ पूरा
IND vs HK T20 Live Score: आयुष शुक्ला ने 15वें ओवर में 7 रन खर्च किए। सूर्यकुमार ने एक चौके समेत 5 रन बटोरी। वहीं, कोहली ने 2 रन बनाए।
15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 114/2, वाइड-2, नो-बॉल-2 रन। विराट कोहली 38* और सूर्यकुमार यादव 15* क्रीज पर हैं।
सूर्यकुमार यादव ने मारे 2 चौके
IND vs HK T20 Live Score: यासिम मुर्तजा ने 14वें ओवर में 13 रन दिए। सूर्यकुमार यादव ने दो चौको ठोके। उन्होंने तीसरी और चौथी गेंद पर बाउंड्री ठोकी।
14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 107/2, वाइड-2, नो-बॉल-2 रन। विराट कोहली 36* और सूर्यकुमार यादव 10* क्रीज पर हैं।
राहुल ने खेली 36 रन की पारी
IND vs HK T20 Live Score: भारत को दूसरा झटका केएल राहुल के तौर पर लगा है। उन्होंने 39 गेंदों में 2 छक्कों की बदौलत 39 रन की पारी खेली। राहुल को मोहम्मद गजानफर ने 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर स्कॉट मैककेनी के हाथों कैच कराया। उन्होंने कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की।
13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 94/2, वाइड-2, नो-बॉल-2 रन। विराट कोहली 33* और सूर्यकुमार यादव 0* क्रीज पर हैं।
यासिम मुर्तजा ने खर्च किए 5 रन
IND vs HK T20 Live Score: यासिम मुर्तजा ने 12वें ओवर में 5 रन खर्च किए। राहुल ने तीन और कोहली ने 2 रन जुटाए।
12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 85/1, वाइड-2, नो-बॉल-2 रन। केएल राहुल 35* और विराट कोहली 25* रन बनाकर खेल रहे हैं।
विराट कोहली ने लगाया चौका
IND vs HK T20 Live Score: विराट कोहली ने 11वें ओवर करने आए मोहम्मद गजानफर के खिलाफ अपने हाथ खोले। उन्होंने तीसरी गेंद पर आगे बढ़कर सामने की दिशा में चौका ठोका।
11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 80/1, वाइड-2, नो-बॉल-2 रन। केएल राहुल 32* और विराट कोहली 23* रन बनाकर खेल रहे हैं।
10 ओवर का खेल हुआ पूरा
IND vs HK T20 Live Score: भारत ने 10 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद 70 का आंकड़ा छू लिया है। यासिम मुर्तजा ने अपने स्पेल के दूसरे ओवर में 4 रन दिए। कोहली और राहुल ने दो-दो रन दौड़कर जुटाए।
10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 70/1, वाइड-2, नो-बॉल-2 रन। केएल राहुल 30* और विराट कोहली 15* रन बनाकर खेल रहे हैं।
केएल राहुल ने खोले अपने हाथ
IND vs HK T20 Live Score: हांगकांग के गेंदबाजी भारतीय बल्लेबाजों को ज्यादा खुलकर खेलने का मौका नहीं दे रहे हैं। हालांकि, राहुल नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर डीप मिडविकेट की दिशा में सिक्स ठोकने में कामयाब रहे। एजाज द्वारा किए गए इस ओवर में 9 रन आए।
9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 66/1, वाइड-2, नो-बॉल-2 रन। केएल राहुल 28* और विराट कोहली 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।
यासिम मुर्तजा ने दिए 5 रन
IND vs HK T20 Live Score: यासिम मुर्तजा ने आठवें ओवर में 5 रन दिए। राहुल ने तीन और कोहली ने 2 रन जुटाए।
8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 57/1, वाइड-2, नो-बॉल-2 रन। केएल राहुल 21* और विराट कोहली 11* क्रीज पर हैं।
भारतीय टीम का पचासा कंप्लाीट
IND vs HK T20 Live Score: भारतीय टीम का पचासा कंप्लाीट हो गया है। भारत ने 43 गेंदों में 50 रन जोड़े। टीम को इस दौरान 4 अतिरिक्त रन मिले। एजाज ने सातवें ओवर में 8 रन खर्च किए।
7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 52/1, वाइड-2, नो-बॉल-2 रन। केएल राहुल 18* और विराट कोहली 8* क्रीज पर हैं।
पहला पावर प्ले हुआ समाप्त
IND vs HK T20 Live Score: पहला पावर प्ले समाप्त हो गया है और भारत इस दौरान 50 का आंकड़ा नहीं छू पाया। एहसान ने छठे ओवर में 5 रन दिए। कोहली ने तीन और राहुल ने 2 रन बनाए।
6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 44/1, वाइड-1, नो-बॉल-2 रन। केएल राहुल 16* और विराट कोहली 4* क्रीज पर हैं।
रोहित शर्मा बने आयुष का शिकार
IND vs HK T20 Live Score: भारत का पहला विकेट कप्तान रोहित शर्मा के रूप में गिरा है। रोहित ने 13 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 21 रन की पारी खेली। उन्हें आयुष शुक्ला ने पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना शिकार बनाया। वह पुल करने के चक्कर में मिडऑन की दिशा में एजाज खान के हाथों लपके गए।
5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 39/1, वाइड-1, नो-बॉल-2 रन। केएल राहुल 14* और विराट कोहली 1* क्रीज पर हैं।
एहसान खान को मिली गेंद
IND vs HK T20 Live Score: कप्तान निजाकत ने चौथे ओवर में अनुभवी स्पिनर एहसान खान को गेंद सौंपी। उन्होंने 5 रन खर्च किए। राहुल ने दो और रोहित ने 3 रन जुटाए।
4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 33/0, वाइड-1, नो-बॉल-2 रन। केएल राहुल 13* और रोहित शर्मा 17* क्रीज पर हैं।
हारून अरशद की हुई धुनाई
IND vs HK T20 Live Score: हारून अरशद की तीसरे ओवर में जमकर धुनाई हुई। उन्होंने 22 रन दिए, जिसमें नो-बॉल शामिल हैं। रोहित ने पहली गेंद पर सिक्स जड़ने के अलावा तीसरी गेंद पर सिंगल लिया। वहीं, राहुल ने चौथी गेंद पफ्री हिट मिलने पर सिक्स ठोका और अंतिम गेंद पर चौका मारा।
3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 28/0, वाइड-1, नो-बॉल-2 रन। केएल राहुल 11* और रोहित शर्मा 14* क्रीज पर हैं।
आयुष शुक्ला ने किफायती ओवर फेंका
IND vs HK T20 Live Score: हांककांग के लिए दूसरा ओवर तेज गेंदबाज आयुष शुक्ला ने किया, जो किफायती रहा। उन्होंने केवल एक रन दिया। रोहित ने पहली गेंद पर डीप कवर की ओर सिंगल निकाला। इसके बाद, राहुल अगली पांच गेंदों पर रन कोई रन नहीं बना सके।
2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6/0, वाइड-1 रन। केएल राहुल 2* और रोहित शर्मा 3* क्रीज पर हैं।
भारतीय पारी का हुआ आगाज
IND vs HK T20 Live Score: भारतीय पारी का आगाज हो गया है। बतौर ओपनर केएल राहुल और रोहित शर्मा आए हैं। वहीं, हांगकांग के लिए पहला ओवर तेज गेंदबाज हारून अरशद ने डाला। उन्होंने 5 रन खर्च किए, जिसमें एक वाइड शामिल है। राहुल और रोहित ने दो-दो रन दौड़कर बनाए।
1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5/0, वाइड-1 रन। केएल राहुल 2* और रोहित शर्मा 2* क्रीज पर हैं।
भारतीय टीम हुआ एक बदलाव
भारत की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया है। पाकिस्तान के खिलाफ हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है। उनकी जगह ऋषभ पंत को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।
A look at #TeamIndia’s playing today.
— BCCI (@BCCI) August 31, 2022
1 change as Hardik Pandya has been rested and Rishabh Pant replaces him. https://t.co/9txNRez6hL… #INDvHK #AsiaCup2022 pic.twitter.com/jLYqBBja3R
टॉस गंवाने के बाद क्या बोले रोहित?
टॉस गंवाने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी का विकल्प चुनते। ऐसा लगता है कि पिच पर काफी घास है और हमें अच्छे स्कोर खड़ा करने के लिए अच्छी बल्लेबाजी करने की जरूरत है। हम बतौर टीम जो कर रहे हैं, उसे ही जारी रखना चाहते हैं। हम विपक्ष टीम को देखकर अच्छा और हार्गिड क्रिकेट नहीं खेलना चाहते। हमें अपने बेसिक्स सही करने होंगे, जिसके चले हमें पाकिस्तान के खिलाफ जीत मिली।
हांगकांग ने जीता टॉस, भारत की बैटिंग
हांगकांग ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। टॉस के बाद हांगकांग के कप्तान निजाकत ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। ओमान में हमने अच्छा टारगेट चेज किया और हम यही करना चाहते हैं। पिछली बार जब हमने भारत के खिलाफ उतरे थे तो अच्छा मुकाबला हुआ था। हम जानते हैं कि हमने कुछ गलतियां कीं और अब उनसे फायदा उठाना चाहते हैं।
मैच से पहले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव
Getting into the groove!@surya_14kumar | #INDvHK | #AsiaCup2022 pic.twitter.com/gFOibmN3CK
— BCCI (@BCCI) August 31, 2022
कुछ ही देर में शुरू होगी भिड़ंत
The #INDvHK clash is just around the corner! ⏳#TeamIndia | #AsiaCup2022 pic.twitter.com/XjzYsFzNuC
— BCCI (@BCCI) August 31, 2022
500 रन की ओर रवींद्र जडेजा
भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 का आंकड़ा छूने की दिशा में बढ़ रहे हैं। उन्हें इसके लिए 43 रन की जरूरत है।
कैचों के पचासे के नजदीक भुवी
भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 कैच का छूने के नजदीक हैं। उन्हें यह तक पहुंचने के लिए केवल 2 कैच और पकड़ने हैं।
पहला एक हजारी बनने करीब निजाकत
कप्तान निजाकत खान टी20 इंटरनेशनल में हांगकांग का पहला एक हजारी खिलाड़ी बनने के करीब हैं। उन्हें इस उपलब्धि को हासिल करने लिए सिर्फ 22 रन की दरकार है।
क्या हार्दिक पांड्या आज कर पाएंगे ऐसा?
भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 50वीं टी20 अंतरराष्ट्रीय पारी में खेलने के बहद नजदीक हैं। उन्होंने अब तक 68 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 49 पारी खेली हैं। इसके अलावा, हार्दिक को टी20 अंतराराष्ट्रीय में 50 छक्कों तक पहुंचने के लिए तीन सिक्स की जरूरत है।
मैच की तैयारियों को लेकर कॉन्फिडेंट निजाकत
We caught up with Hong Kong Skipper @Nizakatkhan75. He seems pretty confident about the preparations going into tonight’s game against India.
— ICC Academy (@ICCAcademy) August 31, 2022
Will it be a one sided game or a closely contested nail biter? What’s your prediction?@CricketHK #DPWorldAsiaCup2022 #AsiaCup pic.twitter.com/LltbEsM0Zj
धमाल मचाने के लिए तैयार टीम इंडिया
Match Day #TeamIndia all set for #INDvHK #AsiaCup2022 pic.twitter.com/hy8YkOl2pr
— BCCI (@BCCI) August 31, 2022
भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर बहाया पसीना
— BCCI (@BCCI) August 30, 2022
आवेश-अर्शदीप ने इस खेल में आजमाया हाथ
— BCCI (@BCCI) August 30, 2022
A fun off-the-field battle, ft. our pacers @Avesh_6 & @arshdeepsinghh!
You wouldn't want to miss
P.S. - @surya_14kumar gets his prediction spot on #TeamIndia | #AsiaCup2022 pic.twitter.com/AoL6HGf2Yu
भारत का स्क्वाड
रोहित शर्मा(कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।
हांगकांग का स्क्वाड
निजाकत खान (कप्तान), किंचित शाह, आफताब हुसैन, एजाज खान, अतीक इकबाल, बाबर हयात, धनंजय राव, एहसान खान, हारून अर्शद, स्कॉट मैकेनी, गजांफर मोहम्मद , मोहम्मद वाहिद, आयुष शुक्ला, अहान त्रिवेदी, वाजिद शाह, यासिम मुर्तजा, जीशान अली।

