स्‍मृति मंधाना ने किया खुलासा, कैसे व्‍यक्ति से करेंगी शादी और कौनसा बॉलीवुड एक्‍टर है उनका क्रश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2020, 06:00 AM IST

Smriti Mandhana bollywood crush: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्‍मृति मंधाना ने बताया कि बचपन से ही वह इस बॉलीवुड एक्‍टर की दीवानी हैं और वही उनके क्रश भी हैं।

स्‍मृति मंधाना ने किया खुलासा, कैसे व्‍यक्ति से करेंगी शादी और कौनसा बॉलीवुड एक्‍टर है उनका क्रश

मुंबई: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्‍मृति मंधाना ने हाल ही में ट्विटर पर फैंस के साथ सवाल-जवाब सेशन किया। इस दौरान मंधाना ने फैंस के कई सवालों के रोचक जवाब दिए। पिछले कुछ दिनों में कई खिलाड़ी अपने फैंस से इस तरह का सेशन आयोजित कर चुके हैं। कोरोनावायरस की महामारी के कारण देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। बहरहाल, स्‍मृति मंधाना से उनके एक फैन ने पूछा कि आप जीवनसाथी में क्‍या गुण देखना चाहती हैं।

एक यूजर ने सवाल किया, 'आपके जीवनसाथी को कौनसा मापदंड पूरा करना होगा? इस पर मंधाना ने दो शर्त रखीं।' महिला क्रिकेटर के मुताबिक यह दो शर्त पूरी करने वाला शख्‍स ही उनका जीवनसाथी बन पाएगा। मंधाना ने जवाब दिया, 'नंबर-1, उसे मुझसे प्‍यार करना चाहिए। नंबर-2 उसे पहले नियम का पालन करना चाहिए।'

इसके अलावा एक यूजर ने 23 साल की मंधाना से उनके क्रश का सवाल किया। इस पर भारतीय ओपनर ने जवाब दिया, 'मेरे बचपन से ही ऋतिक रोशन।' पिछले साल भी मंधाना ने बताया था कि ऋतिक रोशन उनके क्रश हैं। 

क्‍या मंधाना सिंगल हैं?

मंधाना से इस दौरान यूजर्स ने पूछा कि आप सिंगल हैं या नहीं। इसके जवाब में मंधाना ने कहा, 'हम्‍म... मुझे नहीं पता है।' 

टीम की साथी को दिया मजेदार जवाब

इस ट्विटर सेशन के दौरान स्‍मृति मंधाना से उनकी टीम की साथी जेमिमा रॉड्रिग्‍स के बारे में भी एक सवाल किया गया। एक यूजर ने पूछा कि आपको जेमिमा की कमी खल रही है या नहीं। इस पर स्‍मृति ने कहा कि वह इस समय उसके बिना काफी शांत हैं।

जेमिमा इस सवाल को सुनकर थोड़ा निराश हुईं और एलेक्‍सा से बेवफा गाना बजाने को कहा। मंधाना ने अपनी साथी को शांत करते हुए एलेक्‍सा से कहा कि तेरा यार हूं मैं गीत बजाए।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!