हैदराबाद। Shimron Hetmyer vs India: भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद में खेले गए पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज के एक बल्लेबाज ने जमकर रन बरसाए। ये बल्लेबाज और कोई नहीं बल्कि वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज शिमरोन हेटमयार हैं। अपने करियर का 18वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे इस 22 वर्षीय बल्लेबाज ने जमकर चौके-छक्के जड़े और साथ ही विराट के सामने उनकी आईपीएल टीम को भी करारा जवाब दे दिया जिन्होंने इस बार उन्हें रिलीज करने का फैसला सुनाया है।
मैच में वेस्टइंडीज के ओपनर लेंडल सिमंस (2) तो जल्दी आउट हो गए लेकिन एविन लिविस (40) और ब्रैंडन किंग (31) ने तेज पारियां खेलकर मंच तैयार कर दिया। इसके बाद शुरू हुआ शिमरोन हेटमायर का धमाल। इस बल्लेबाज ने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू की और 41 गेंदों में 56 रनों की लाजवाब पारी खेल डाली। उन्होंने अपनी इस पारी में 4 छक्के और 2 चौके जड़े।
बैंगलोर की टीम ने किया है बाहर
गौरतलब है कि विराट कोहली की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से शिमरोन हेटमायर जुड़े हुए थे लेकिन हाल में जब खिलाड़ियों की रिटेन और रिलीज लिस्ट तैयार करने का समय आया तो आरसीबी ने हेटमायर को बाहर कर दिया।
ये भी पढ़ेंः रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की रिटेन और रिलीज लिस्ट को यहां क्लिक करके देखें
ये चौंकाने वाला फैसला था क्योंकि शिमरोन हेटमायर अभी काफी युवा हैं और उन्होंने भारत में कई बार अच्छी पारियां खेलकर खुद को साबित किया है, ऐसे में कहीं आप विराट और उनकी टीम इस फैसले पर पछताए नहीं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल