RCB released, retained players List: विराट की रेड आर्मी ने 12 खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 19, 2019, 04:15 PM IST

RCB released, retained players List, IPL 2020: विराट कोहली की कप्तानी वाली रेड आर्मी ने आगामी सीजन के लिए तैयारियों का नया खाका तैयार करते हुए 12 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

RCB released, retained players List: विराट की रेड आर्मी ने 12 खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता

बेंगलुरू: पिछले 12 साल से आईपीएल खिताब जीतने की बाट जोह रही विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम ने आगामी आईपीएल सीजन के लिए नए सिरे से तैयारी शुरू कर दी है। माइक हेसन ने आरसीबी के नए कोच का पद संभालने के बाद अगले सीजन की तैयारी के लिए नया खाका तैयार करते हुए बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की छुट्टी कर दी है। शुक्रवार को जारी रिटेन्ड और रिलीज्ड प्लेयर्स की अंतिम लिस्ट जारी करते हुए 12 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वहीं विराट कोहली और एबी डिविलियर्स सहित कुल 13 खिलाड़ियों को रीटेन किया है। 

विराट कोहली के साथ एबी डिविलियर्स टीम में बने हुए हैं। इन दोनों दिग्गजों के साथ  मोइन अली, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, पार्थिव पटेल, पवन नेगी, शिवम दूबे, उमेश यादव, विराट कोहली, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल,देवदत्त पडिक्कल और गुरकीरत सिंह अपनी जगह टीम में जगह बचा पाने में कामयाब रहे हैं। 

वहीं कोलिन डि गैंडहोम और डेल स्टेन, हेनरिक क्लासेन, मार्कस स्टोइनिस, नाथन कुल्टर नाइल, शेमरॉन हेटमायर और टिम साउदी जैसे खिलाड़ियों की छुट्टी भी हो गई है। 


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 

रिटेन्ड प्लेयर्स: एबी डिविलियर्स, देवदत्त पडिक्कल, गुरकीरत सिंह, मोइन अली, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, पार्थिव पटेल, पवन नेगी, शिवम दूबे, उमेश यादव, विराट कोहली, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल
रिलीज्ड प्लेयर्स: अक्षदीप नाथ, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, डेल स्टेन, हेनरिक क्लासेन, हिम्मत सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, मार्कस स्टोइनिस, मिलिंद कुमार, नाथन कूल्टर-नाइल, प्रयास रे बर्मन, शेमरॉन हेटमायर, टिम साउदी

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!