RCB IPL 2022 Schedule: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कब और किससे होगी टक्कर, जानिए पूरा शेड्यूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2022, 10:54 AM IST

RCB IPL 2022 Schedule, Royal Challengers Bangalore IPL 2022 Full Schedule, Match Timings: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) आईपीएल 2022 में अना पहला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी।

RCB IPL 2022 Schedule: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर  की कब और किससे होगी टक्कर, जानिए पूरा शेड्यूल
Photo Credit: Twitter

Royal Challengers Bangalore (RCB) IPL 2022 Full Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का आगाज 26 मार्च से होने जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) अपने अभियान की शुरुआत 27 मार्च को करेगी। आरसीबी की पहली टक्कर पंजाब किंग्स से होगी। आरसीबी ने अब तक खिताब नहीं जीता है। ऐसे में टीम की नजर खिताबी सूखे को खत्म करने पर होगी। बता दें कि 15वें सीजन में विराट कोहली सिर्फ बतौर खिलाड़ी बैंगलोर टीम का हिस्सा होंगे। आरसीबी की कमान अब कोई और प्लेयर संभालेगा।

आरसीबी को ग्रुप बी रखा गया है

आगामी सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी के लिए आपस में भिड़ेंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। आरसीबी को ग्रुप बी में तीसरे स्थान पर रखा गया है। नए नियमों के अनुसार, बैंगलोर अपने ग्रुप की टीमों के साथ दो-दो बार मैच खेलेगी। वहीं, आरसीबी ग्रुप ए की नंबर तीन टीम राजस्थान रॉयल्स के साथ दो बार टकराएगी। इसके अलावा बैंगलोर का ग्रुप ए की अन्य टीमों के साथ एक-एक मैच में आमना-सामना होगा। 

आईपीएल 2022 के ग्रुप

 ग्रुप ए  ग्रूप बी 
मुंबई इंडियन्स चेन्नई सुपर किंग्स 
कोलकाता नाइट राइडर्स सनराइजर्स हैदराबाद
राजस्थान रॉयल्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर
दिल्ली कैपिटल्स पंजाब किंग्स
लखनऊ सुपर जायंट्स गुजरात टाइटन्स

Royal Challengers Bangalore (RCB) FULL SQUAD AND PLAYERS LIST- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पूरी टीम

रिटेन प्लेयर्स: विराट कोहली, ग्लैन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज
नीलामी में खरीदे गए प्लेयर्स: फाफ डू प्लेसिस, आकाश दीप, अनुज रावत, शाहबाज अहमद), महिपाल लोमरोर, शरफेन रदरफोर्ड, जेसन बेहरनडॉर्फ, जोश हेजलवुड, वानिंदु हसारंगा, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, फिन एलन, सुयाष प्रभुदेसाई, चामा वी मिलिंद, अनीशवर गौतम, नवनीत सिसौदिया, सिद्दार्थ कौल और लुविंथ सिसौदिया, डेविड विले।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का शेड्यूल

क्रमांक तारीख बनाम समय वेन्यू
1 27 मार्च  पंजाब किंग्स 07:30 PM डीवाय पाटिल स्टेडियम
2 30 मार्च कोलकाता नाइट राइडर्स 07:30 PM डीवाय पाटिल स्टेडियम
3 05 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स 07:30 PM  वानखेड़े स्टेडियम
4 09 अप्रैल मुंबई इंडियंस 07:30 PM एमसीए स्टेडियम, पुणे
5 12 अप्रैल  चेन्नई सुपर किंग्स 07:30 PM  डीवाय पाटिल स्टेडियम
6 16 अप्रैल  दिल्ली कैपिटल्स 07:30 PM  वानखेड़े स्टेडियम
7 19 अप्रैल  लखनऊ सुपर जायंट्स 07:30 PM डीवाय पाटिल स्टेडियम
8 23 अप्रैल  सनराइजर्स हैदराबाद 07:30 PM  ब्रेबोन स्टेडियम
9 26 अप्रैल  राजस्थान रॉयल्स 07:30 PM एमसीए स्टेडियम, पुणे
10 30 अप्रैल  गुजरात टाइटन्स 03:30 PM ब्रेबोन स्टेडियम
11 04 मई  चेन्नई सुपर किंग्स 07:30 PM एमसीए स्टेडियम, पुणे
12 8 मई  सनराइजर्स हैदराबाद 03:30 PM वानखेड़े स्टेडियम
13 13 मई  पंजाब किंंग्स 07:30 PM  ब्रेबोन स्टेडियम
14 19 मई  गुजरात टाइटन्स 07:30 PM वानखेड़े स्टेडियम 
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!