महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के शानदार प्रदर्शन पर पीएम मोदी ने स्कॉट मॉरिसन को दी बधाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 21, 2022, 06:55 PM IST

PM Modi congratulate Scott Morrison on Australian performance in WC: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम द्वारा महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मौरिसन को बधाई दी है।

महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के शानदार प्रदर्शन पर पीएम मोदी ने स्कॉट मॉरिसन को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड में चल रहे आईसीसी महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम के शानदार प्रदर्शन पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मौरीसन को बधाई दी। मोदी और मौरीसन ने वर्चुअल वार्ता में द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक विषयों पर बात की जिसमें यूक्रेन पर रूस का हमला शामिल है।

मोदी ने शुरूआती टिप्पणी में कहा, ‘‘क्रिकेट विश्व कप में आस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम के शानदार प्रदर्शन पर आपको बहुत बधाई। शनिवार का मैच आस्ट्रेलिया ने जीता लेकिन टूर्नामेंट अभी खत्म नहीं हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों देशों की टीमों को मेरी शुभकामनायें।’’ ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार के मैच में भारत को छह विकेट से हराया। प्रधानमंत्री मोदी ने प्राचीन भारतीय कलाकृतियां लौटाने के लिये भी मौरीसन को धन्यवाद दिया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!