पाक खिलाड़ियों ने दिया 50 लाख का योगदान, जानिए कैसा है पाकिस्तान में कोरोना का हाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 26, 2020, 06:22 PM IST

पाकिस्तान में भी कोरोना वायरस ने खूब कहर बरपाया हुआ है और उससे निपटने के लिए पहले से लचर पाकिस्तानी आर्थिक ढांचे को मदद की जरूरत है। अब उनके खिलाड़ियों ने अपना योगदान दिया है।

पाक खिलाड़ियों ने दिया 50 लाख का योगदान, जानिए कैसा है पाकिस्तान में कोरोना का हाल

कराची: कोरोना वायरस से निपटने के लिए पाकिस्तान के केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटर सरकार के आपात कोष में 50 लाख रूपये देंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष एहसान मनी ने बुधवार को कहा कि इन खिलाड़ियों के अलावा सानियर मैनेजर स्तर तक बोर्ड के कर्मचारी अपना एक दिन का वेतन देंगे। महाप्रबंधक या उससे ऊंचे पदों पद आसीन अधिकारी दो दिन का वेतन देंगे। उधर, बांग्लादेश में भी खिलाड़ियों ने कुछ रकम दान करने का फैसला किया है।

एहसान मनी ने कहा ,‘पीसीबी यह पैसा इकट्ठा करके सरकार के कोरोना वायरस कोष में देगा।’ पाकिस्तान में कोरोना वायरस के एक हजार से अधिक मामले आ चुके हैं।पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कराची स्थित अपना हाई परफार्मेंस सेंटर कोरोना वायरस से निपटने के लिये विशेष अस्पताल बनाने को दे दिया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान भी कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह पीड़ित है।

पाकिस्तान में कोरोना का हाल

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले बेहद कम समय में 1100 पार हो गए हैं और तकरीबन 8 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देश की आर्थिक स्थिति पहले ही बेहाल थी, अब वो पूरी तरह टूटती नजर आ रही है। इसके ऊपर से पाकिस्तान सरकार ने आईएमएफ, विश्व बैंक और एशियाई डेवलेपमेंट बैंक से तकरीबन 1.4 बिलियन डॉलर के लोन की मांग की है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!