VIDEO: दोस्त की बर्थडे पार्टी में पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, देखिए वायरल हुआ वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 22, 2022, 06:56 PM IST

MS Dhoni at friend's birthday party: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2022 के बाद आराम के मूड में हैं और इस दौरान वो अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में नजर आए, जिसका वीडियो अब वायरल है।

VIDEO: दोस्त की बर्थडे पार्टी में पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, देखिए वायरल हुआ वीडियो
Photo Credit: Twitter

MS Dhoni video news: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और हाल में आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई के दौरान शानदार बल्लेबाजी करते नजर आए महेंद्र सिंह धोनी आज भी अपने पुराने दोस्तों के करीब हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक ताजा वीडियो भी इसका गवाह है जिसको फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में माही अपने एक करीबी दोस्त की बर्थडे पार्टी में नजर आ रहे हैं।

ये चीज कई बार देखी और सुनी गई है कि धोनी अपने पुराने दोस्तों के अब भी करीब हैं और उनके लिए समय निकालने से चूकते नहीं हैं। धोनी का जो ताजा वीडियो वायरल हुआ है, उसमें वो टेनिस कोच व अपने दोस्त सुरेंद्र कुमार की बर्थडे पार्टी में नजर आ रहे हैं। सुरेंद्र भी धोनी के गृह नगर रांची से ताल्लुक रखते हैं।

जो ताजा वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि धोनी सुरेंद्र कुमार व उनके परिवार के साथ केक काटने की सेरेमनी में हिस्सा ले रहे हैं। जन्मदिन का जश्न रांची स्थित जेएससीए स्टेडियम में मनाया जा रहा था। धोनी के दोस्त सुरेंद्र कुमार भी जेएससीए स्टेडियम की टेनिस अकादमी में कोच हैं। गौरतलब है कि माही को भी कई बार जेएससीए स्टेडियम के टेनिस परिसर में खेलते देखा गया है।

हाल में धोनी आईपीएल 2022 में जलवा बिखेरते नजर आए थे, जहां उनका बल्ला तो कुछ मैचों में गरजता नजर आया था लेकिन उनकी टीम आईपीएल में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद क्वालीफायर्स से पहले ही बाहर हो गई थी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!