पाकिस्तानी टीम पर कोरोना का कहर, हफीज, रियाज सहित 7 खिलाड़ी संक्रमित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 23, 2020, 07:25 PM IST

Coronavirus strikes on Pakistan cricket team : पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर कोरोना वायरस ने प्रहार किया है। वायरस से मोहम्मद हफीज और वहाब रियाज सहित पांच खिलाड़ी संक्रमित पाए गए हैं। अब संख्या 10 हो गई है।

पाकिस्तानी टीम पर कोरोना का कहर, हफीज, रियाज सहित 7 खिलाड़ी संक्रमित
Photo Credit: AP, File Image

पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर कोरोना वायरस कहर बनकर टूटा है। एक तरफ जहां सोमवार को खबर आई कि पाकिस्तानी टीम के तीन खिलाड़ी शादाब खान, हारिस राउफ और हैदर अली कोरोना की चपेट में आए हैं। वहीं मंगलवार को कुछ और टेस्ट के नतीजे आए जिसमें खुलासा हुआ कि 7 और खिलाड़ी कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इसमें मोहम्मद हफीज, वहाब रियाज और फखर जमान जैसे धुरंधर खिलाड़ियों ने नाम भी शामिल हैं।

ताजा नतीजों में सामने आया है कि सात और पाकिस्तानी खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये खिलाड़ी हैं- फखर जमान, इमरान खान, काशिफ भट्टी, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान और वहाब रियाज। इसके साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले खिलाड़ियों की संख्या अब 10 हो चुकी है। इससे पहले सोमवार को शादाब खान, हैदर अली और हारिस राऊफ पॉजिटिव पाए गए थे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड थर्राया, मालिशिया भी संक्रमित

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इन ताजा नतीजों से थर्रा गया है। पीसीबी के सीईओ वसीम खान ने मीडिया कांफ्रेंस में कहा, ‘ये अच्छी स्थिति नहीं है और ये 10 फिट और युवा खिलाड़ी हैं... अगर ये इन खिलाड़ियों को हो सकता है तो किसी को भी हो सकता है।’ वसीम ने कहा कि सहयोगी स्टाफ के सदस्य मालिशिया मलंग अली भी कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाया गया है।

25 जून को टेस्टिंग का एक और दौर, इंग्लैंड दौरे का क्या?

वसीम ने बताया कि खिलाड़ी और अधिकारी अब लाहौर में एकत्रित होंगे और परीक्षण का एक और दौर 25 जून को होगा। इसके अगले दिन संशोधित टीम घोषित की जाएगी। उन्होंने बताया कि अगले महीने होने वाली सीरीज के लिए टीम के 28 जून को रवाना होने का कार्यक्रम है। वसीम ने कहा, ‘‘यह चिंता की बात है लेकिन हमें इस समय डरना नहीं चाहिए क्योंकि अभी हमारे पास समय है।’’ उन्होंने कहा कि इंग्लैंड पहुंचने के बाद खिलाड़ी और अधिकारी आराम करेंगे।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!