MI IPL 2022 Schedule: आईपीएल 2022 में कब, कहां और किसके खिलाफ खेलेगी रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियन्स की टीम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2022, 07:00 AM IST

MI IPL 2022 Schedule, Mumbai Indians IPL 2022 Full Schedule, Match Timings: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स की टीम आईपीएल 2022 में कब और कहां करेगी अपने अभियान की शुरुआत। ये मुंबई पलटन का 15वें सीजन का पूरा कार्यक्रम।

MI IPL 2022 Schedule: आईपीएल 2022 में कब, कहां और किसके खिलाफ खेलेगी रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियन्स की टीम
Photo Credit: Twitter

Mumbai Indians (MI) IPL 2022 Full Schedule: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स आईपीएल 2022 में अपने अभियान की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करने जा रही है। साल 2021 में मुंबई की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी। मुंबई ने 14 मैच में 7 में जीत और 7 में हार का सामना करना पड़ा था। नेट रन रेट के आधार पर मुंबई पलटन टॉप चार में नहीं रह सकी थी। ऐसे में मुंबई की टीम अपने घरेलू मैदान पर छठवीं बार खिताब अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी।

ग्रुप ए में पहले पायदान पर मिली है मुंबई को जगह
पांच बार की चैंपियन मुंबई को ग्रुप ए में टॉप पर जगह मिली है। ग्रुप ए की टीमों कोलकाता, राजस्थान, दिल्ली और लखनऊ के साथ मुंबई की टीम दो-दो बार भिड़ेगी। वहीं ग्रुप बी की टॉपर और चार बार चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ दो बार मुकाबला करेगी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद, आरसीबी, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के साथ मुंबई की टीम एक-एक बार मुकाबला करेगी। 

आईपीएल 2022 के ग्रुप: 

ग्रुप ए ग्रूप बी 
मुंबई इंडियन्स चेन्नई सुपर किंग्स 
कोलकाता नाइट राइडर्स सनराइजर्स हैदराबाद
राजस्थान रॉयल्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर
दिल्ली कैपिटल्स पंजाब किंग्स
लखनऊ सुपर जायंट्स गुजरात टाइटन्स

ये भी पढ़ें: IPL 2022 Schedule Announced: आईपीएल 2022 का 26 मार्च को होगा आगाज, जारी हुआ पूरा कार्यक्रम
MUMBAI INDIANS (MI) FULL SQUAD AND PLAYERS LIST- मुंबई इंडियंस की पूरी टीम
रिटेन्ड प्लेयर्स:
रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड
नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी: ईशान किशन, डिवाल्ड ब्रेविस, बासिल थंपी, मुरुगन अश्विन, अर्जुन तेंदुलकर, मुरुगन अश्विन,जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडेय, एन तिलक वर्मा, संजय यादव, जोफ्रा आर्चर, डेनियल सैम्स, टिम डेविड, राइली मेरेडिथ, मोहम्मद अरशद खान, राहुल बुद्धी, रित्तिक शौकीन, रमनदीप सिंह, टायमल मिल्स, आर्यन जुयाल, अनमोलप्रीत सिंह।

MUMBAI INDIANA (MI) IPL 2022 SCHEDULE 



क्रमांक तारीख बनाम समय वेन्यू
1 27 मार्च  दिल्ली कैपिटल्स(A) 03:30 PM ब्रेबोन स्टेडियम
2 02 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स(A) 03:30 PM डीवाय पाटिल स्टेडियम
3 06 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स(A) 07:30 PM एमसीए स्टेडियम पुणे
4 09 अप्रैल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर(B) 03:30 PM एमसीए स्टेडियम पुणे
5 13 अप्रैल पंजाब किंग्स(B) 07:30 PM  एमसीए स्टेडियम पुणे
6 16 अप्रैल लखनऊ सुपर जायंट्स(A) 07:30 PM ब्रेबोन स्टेडियम
7 21 अप्रैल चेन्नई सुपर किंग्स(B) 07:30 PM डीवाय पाटिल स्टेडियम
8 24 अप्रैल लखनऊ सुपर जायंट्स(A) 07:30 PM वानखेड़े स्टेडियम
9 30 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स(A) 07:30 PM डीवाय पाटिल स्टेडियम
10 06 मई  गुजरात टाइटन्स(B) 07:30 PM ब्रेबोन स्टेडियम
11 09 मई  कोलकाता नाइट राइडर्स(A) 07:30 PM डीवाय पाटिल स्टेडियम
12 12 मई  चेन्नई सुपर किंग्स(B) 07:30 PM वानखेड़े स्टेडियम
13 17 मई  सनराइजर्स हैदराबाद(B) 03:30 PM वानखेड़े स्टेडियम
14 21 मई  दिल्ली कैपिटल्स(A) 07:30 PM वानखेड़े स्टेडियम 
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!