Aditi Hundiya: ये फैशन मॉडल है ईशान किशन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड, सबसे महंगे बिके खिलाड़ी तो इस तरह किया रिएक्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2022, 11:41 AM IST

Ishan Kishan Girlfriend Aditi Hundiya: मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ खर्च कर ईशान किशन को अपने साथ ही बनाए रखा है। उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड चर्चा में हैं।

Aditi Hundiya: ये फैशन मॉडल है ईशान किशन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड, सबसे महंगे बिके खिलाड़ी तो इस तरह किया रिएक्ट

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 नीलामी के पहले दिन स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन सबसे महंगे बिके। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीदा। इस तरह वो मुंबई इंडियंस के लिए ही खेलते रहेंगे। नीलामी के बाद ईशान ने कहा कि मुंबई के साथ फिर जुड़कर बहुत अच्छा लग रहा है। मुंबई में सभी ने परिवार की तरह मेरा ख्याल रखा और मुझे खुशी है कि फिर उसका हिस्सा हूं। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा। 

ईशान की इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने भी कमेंट किया। माना जा रहा है कि ईशान इस मॉडल को पिछले काफी समय से डेट कर रहे हैं। अदिति अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर किशन की तारीफ करती हैं। वह ईशान की आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस की भी फैंस हैं। उन्होंने दर्शकों का ध्यान पहली बार तब खींचा था जब वो 2019 में मुंबई इंडियंस को चीयर करने आई थीं। 

15 जनवरी 1997 को जन्मी 25 साल की अदिति ने इंडिया इंटरनेशनल स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके अलावा उन्होंने जयपुर के सेंट जेवियर्स कॉलेज में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की। कम ही लोग जानते हैं कि अदिति मिस दिवा 2018 की फर्स्ट रनर अप रही थीं। उन्होंने मिस सुपरनेशनल 2018 का खिताब भी जीता था। 

उन्होंने अपने मॉडलिंग सफर की शुरुआत राजस्थान के जयपुर से की, जो उनका होमटाउन भी है। अब ग्लैमर की दुनिया में लोकप्रिय नाम अदिति ने 2017 में अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने फेमिना मिस इंडिया के लिए ऑडिशन दिया था और इसके लिए चयनित हो गई थीं। उसी वर्ष, उन्हें मिस इंडिया राजस्थान 2017 के रूप में भी ताज पहनाया गया था।

मॉडल होने के अलावा वह इंस्टाग्राम पर भी काफी सक्रिय हैं और यहां पर उनके 259k से अधिक लोग फॉलोअर्स हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 24 साल की अदिति ईशान को 3 साल से ज्यादा समय से डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट और इंस्टाग्राम स्टोरीज में देखा जाता है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!