T20 World Cup 2022: जानें कहां और कैसे देखें भारत-बांग्लादेश टी20 मैच का LIVE प्रसारण!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 2, 2022, 10:14 PM IST

भारत और बांग्लादेश के बीच बुधवार को टी20 विश्व कप 2022 का मुकाबला खेला जाना है, आइए जानते हैं कि इस मैच को आप कब और कहां देख सकते हैं।

T20 World Cup 2022: जानें कहां और कैसे देखें भारत-बांग्लादेश टी20 मैच का LIVE प्रसारण!
Photo Credit: Twitter

एशियाई देशों भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 विश्व कप 2022 के ग्रुप-2 का मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। भारत ने इससे पहले एशियाई देश व अपने अन्य पड़ोसी पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी और अब बांग्लादेश के खिलाफ भी वो उस सफलता को दोहराने का प्रयास करेगा।

टीम इंडिया ने अब तक टूर्नामेंट में तीन मुकाबले खेले हैं। पहले मैच में उसने पाकिस्तान को हराया, दूसरे मैच में भारत ने नीदरलैंड्स की टीम को करारी शिकस्त दी। लेकिन तीसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसको हार के सामना करना पड़ा। अब भारत बांग्लादेश के खिलाफ वापस जीत की पटरी पर लौटने का प्रयास करेगी। वहीं बांग्लादेश ने भी अब तक तीन मुकाबलों में 2 मैच जीते हैं और एक मैच गंवाया है। आइए जानते हैं कि भारत-बांग्लादेश मैच को आप कब और कहां देख सकते हैं।

भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप मैच कब खेला जाएगा? (When is the India vs Bangladesh T20 World Cup 2022 match?)

भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप मैच 2 नवंबर (बुधवार) को खेला जाएगा।

भारत-बांग्लादेश टी20 वर्ल्‍ड कप मैच कहां खेला जाएगा? (Where India vs Bangladesh T20 world Cup 2022 match will played?)

भारत-बांग्लादेश टी20 वर्ल्‍ड कप मैच एडिलेड ओवल ग्राउंड में खेला जाएगा।

भारत-बांग्लादेश टी20 वर्ल्‍ड कप मैच भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा? (IND vs BAN T20 World Cup 2022 match IST timing)

भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने के आधे घंटे पहले किया जाएगा।

भारत और बांग्लादेश टी20 वर्ल्‍ड कप मैच भारत में टीवी पर कहां देख सकते हैं? (Where to watch IND vs BAN T20 World Cup 2022 match live on TV)

भारत-बांग्लादेश टी20 वर्ल्‍ड कप मैच का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ पर भी देख सकते हैं।

भारत-बांग्लादेश टी20 वर्ल्‍ड कप मैच को भारत में इंटरनेट पर लाइव कहां देख सकते हैं? (Where can we watch IND vs BAN T20 World Cup 2022 match live streaming)

भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले इस टी20 वर्ल्‍ड कप मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग आप डिजनी प्‍लस हॉटस्‍टार पर देख सकते हैं। इसके अलावा टाइम्‍स नाउ नवभारत पर आप मैच से संबंधित कवरेज पढ़ सकते हैं व स्कोर से संबंधित सभी जानकारियां ले सकते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!