India vs Bangladesh Highlights, T20 WC 2022: भारत ने रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को दी शिकस्त, टेबल टॉपर बनी रोहित ब्रिगेड
India vs Bangladesh T20 World Cup 2022 Match Highlights: भारत ने बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप 2022 का सुपर-12 राउंड मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में आखिरी गेंद तक सस्पेंस बना रहा।

भारत आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में जीत की पटरी पर लौट आया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार झेलनी वाली रोहित ने बुधवार को बांग्लादेश पर 5 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। भारत ने एडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए मैच में 184/6 का स्कोर खड़ा किया। वहीं, बांग्लदेश की पारी के दौरान सातवें ओवर में बारिश ने खलल डाल दिया, जिसके बाद काफी देर खेल रोकना पड़ा। जब दोबारा मैच शुरू हुआ तो बांग्लादेश को 16 ओवर में 151 रन का टारगेट मिला। अच्छी शुरुआत करने वाली बांग्लादेश टीम 16 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 145 रन ही बना सके। बांग्लदेश को आखिरी ओवर में 20 रन चाहिए थे और टीम 14 रन ही जुटा सकी। ओपनर लिटन दास 27 गेंदों में 60 रन बनाकर रनआउट हुए। उनके अलावा नूरुल हसन ने 25 और नजमुल शंटो ने 21 रन जुटाए। भारत के लिए मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह ने दो-दो और मोहम्मद शमी ने एक विकेट झटका। भारत इस जीत के साथ ग्रुप-2 की अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गए हैं। भारत के तीन जीत और एक हार के बाद कुल 6 अंक हैं।
इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रोहित शर्मा (2) सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद केएल राहुल और विराट कोहली ने मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। राहुल 32 गेंदों में 52 रन बनाने के बाद 10वें ओवर में आउट हुए। कोहली ने सूर्यकुमार यादव (30) के संग तीसरे विकेट के लिए 38 रन जोड़े। सूर्यकुमार 14वें ओवर में पवेलियन लौटे। हार्दिक पांड्या (5) का बल्ला नहीं चला और वह 16वें ओवर में आउट हो गए। दिनेश कार्तिक (7) ने 17वें ओवर में अपना विकेट गंवाया। अक्षर पटेल ने 9 रन का योगदान दिया। वह 19वें ओवर में आउट हुए। वहीं, कोहली ने 44 गेंदों में 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 64 रन की नाबाद पारी खेली। आर अश्विन 6 गेंदों में 13* रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने तीन और शाकिब अल हसन ने 2 विकेट चटकाए।
India vs Bangladesh T20 Live Score Streaming: Watch Here
India vs Bangladesh Playing 11
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार।
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: शाकिब अल हसन (कप्तान), नजमुल शंटो, लिटन दास, यासिर अली, अफिफ हुसैन, शोरिफुल इस्लाम, नूरुल हसन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, मोसादिक हुसैन, हसन महमूद।
भारत ने 5 रन से जीता मुकाबला
भारत ने बांग्लादेश को 5 रन से हरा दिया है। बांग्लादेश को 16वें और आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रन चाहिए थे। अर्शदीप सिंह ने दबाव में सूझबझ के साथ अच्छी गेंदबाजी की और 14 रन ही खर्च किए। नूरुल हसन ने दूसरी गेंद पर सिक्स और पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा। नूरुल 25 और तस्कीन अहमद 12 रन बनाकर नाबाद रहे।
16 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 145/6, लेग बाई-2 वाइड-2 रन।
IND vs BAN LIVE: बांग्लादेश को 31 रन चाहिए
अर्शदीप ने 14वें ओवर में 12 रन दिए। नूरुल ने एक चौका जड़ा और तीन डबल लिए। वहीं, दो रन लेग बाई के आए। बांग्लादेश को अब आखिरी 2 ओवर में जीत के लिए 31 रन चाहिए।
India vs Bangladesh Live Score: 14 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 120/6, लेग बाई-2 वाइड-2 रन। नूरुल हसन 12* और तस्कीन अहमद 0* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: बांग्लादेश को 20 रन की दरकार
हार्दिक ने 15वें ओवर में11 रन खर्च किए। तस्कीन ने पहली गेंद पर चौका और तीसरी गेंद पर सिक्स ठोका। बांग्लादेश को अब 6 ओवर में 20 रन चाहिए।
India vs Bangladesh Live Score: 15 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 131/6, लेग बाई-2 वाइड-2 रन। नूरुल हसन 12* और तस्कीन अहमद 11* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: यासिर-मोसादिक बने हार्दिक का शिकार
हार्दिक पांड्या ने 13वें ओवर बांग्लदेश को दो झटके दिए। उन्होंने पांचवीं पर यासिर अली को अपना शिकार बनाया। यासिर ने बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में अर्शदीप को कैच दिया। उन्होंने 3 गेंदों में 1 रन बनाया। हार्दिक ने पांचवीं गेंद पर मोसादिक हुसैन को बोल्ड किया। मोसादिक ने 3 गेंदों में 6 रन बनाए।
India vs Bangladesh Live Score: 13 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 108/6, वाइड-2 रन। नूरुल हसन 2* और तस्कीन अहमद 0* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: अफिफ हुसैन लौटे पवेलियन
बांग्लादेश को तीसरा झटका अफिफ हुसैन के तौर पर लगा है। अफिफ ने 5 गेंदों में 2 रन जुटाए। उन्हें अर्शदीप सिंह ने 12वें ओवर की पहली गेंद पर मिडविकेट की दिशा में सूर्यकुमार के हाथों कैच कराया। इसके बाद अर्शदीप ने पांचवीं गेंद पर कप्तान शाकिब अल हसन को पवेलियन की राह दिखाई। शाकिब ने सिक्स जड़ने की कोशिश में डीप मिडविकेट पर सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी दीपक हुड्डा को कैच थमाया। उन्होंने 12 गेंदों में 2 चौकों के जरिए 13 रन बनाए।
India vs Bangladesh Live Score: 12 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 101/4, वाइड-2 रन। यासिर अली 1* और नूरुल हसन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs BAN LIVE: अश्विन पर पड़े दो चौके
अश्विन ने 11वें ओवर में 11 रन खर्च किए, जिसमें 2 वाइड भी शामिल हैं। शाकिब ने तीसरी और चौथी गेंद पर चौका लगाया। बांग्लादेश को 30 गेंदों में 50 रन की जरूरत है।
India vs Bangladesh Live Score: 11 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 99/2, वाइड-2 रन। शाकिब अल हसन 13* और अफिफ हुसैन 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs BAN LIVE: शंटो ने सूर्या को थमाया कैच
मोहम्मद शमी ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने 10वें ओवर की पहली गेंद पर ओपनर नजमुल शंटो को अपने जाल में फंसाया। शंटो ने सिक्स मारने के चक्कर में लॉन्ग ऑन पर सूर्यकुमार यादव को कैच थमा दिया। उन्होंने 25 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की बदौलत 25 रन की पारी खेली।
India vs Bangladesh Live Score: 10 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 88/2, शाकिब अल हसन 5* और अफिफ हुसैन 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
4 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगा मैच
बारिश रुकने के बाद भारतीय समयानुसार 4 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगा। सिर्फ 16 ओवर का खेल होगा। बांग्लादेश के सामने अब 151 रन का लक्ष्य है। बांग्लादेश को 54 गेंदों में 85 रन की जरूरत है।
बारिश रुकी, कवर्स हटाए गए
आखिरकार बारिश रुक गई है। ग्राउंडस्टाफ मैदान को सुखाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।
IND vs BAN LIVE: बारिश ने डाला खलल
सात ओवर का खेल समाप्त होने के बाद बारिश ने खलल डाल दिया है। अगर बारिश लगातार होती रही तो भारतीय खेमे की मुश्किल बढ़ जाएगी। भारत फिलहाल डकवर्थ लुईस के अनुसार 17 रन पीछे है।
IND vs BAN LIVE: अक्षर ने अच्छा ओवर फेंका
स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने सातवें ओवर में अच्छी गेंदबाजी की और 6 रन दिए। लिटन और शंटो ने तीन-तीन रन जुटाए।
India vs Bangladesh Live Score: 7 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 66/0, नजमुल शंटो 7* और लिटन दास 59* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs BAN LIVE: लिटन ने जड़ी तूफानी फिफ्टी
ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे लिटन ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने 21 गेंदों में पचासा बनाया। लिटन ने छठे ओवर में शमी के खिलाफ दो चौके और एक छक्का जड़ा।
India vs Bangladesh Live Score: 6 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 60/0, नजमुल शंटो 4* और लिटन दास 56* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs BAN LIVE: भुवनेश्वर कुमार पर पड़ा सिक्स
भुवनेश्वर ने पांचवें ओवर में 9 रन खर्च किए। लिटन ने एक बार फिर हाथ खोले और हवाई फायर किया। उन्होंने पांचवीं गेंद पर लैप शॉट खेला और फाइन लेग के ऊपर से सिक्स बटोरा।
India vs Bangladesh Live Score: 5 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 44/0, नजमुल शंटो 3* और लिटन दास 41* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs BAN LIVE: शमी ने अच्छा ओवर निकाला
कप्तान रोहित ने चौथे ओवर में मोहम्मद शमी को गेंद सौंपी, जिसमें सिर्फ 5 रन आए। लिटन ने पहली गेंद पर डबल लिया और फिर तीसरी गेंद पर दौड़कर 3 रन जुटाए।
India vs Bangladesh Live Score: 4 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 35/0, नजमुल शंटो 2* और लिटन दास 33* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs BAN LIVE: भुवी ने लुटाए 16 रन
अर्शदीप ने दूसरे ओवर में 12 रन खर्च किए जबकि भुवनेश्वर ने तीसरे ओवर में 16 रन लुटा दिए। लिटन ने दूसरी गेंद पर सिक्स, तीसरी और चौथी गेंद पर चौका मारा।
India vs Bangladesh Live Score: 3 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 30/0, नजमुल शंटो 2* और लिटन दास 28* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs BAN LIVE: बांग्लादेश की पारी शुरू
बांग्लादेश की ओर से लक्ष्य का पीछा करने के लिए नजमुल शंटो और लिटन दास आए हैं। वहीं, भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की कमान भुवी ने संभाली। उन्होंने पहले ओवर में सिर्फ 2 रन खर्च किए।
India vs Bangladesh Live Score: 1 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 2/0, नजमुल शंटो 1* और लिटन दास 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs BAN LIVE: भारत ने दिया 185 रन का टारगेट
भारत ने बांग्लादेश को 185 रन का टारगेट दिया है। शोरिफुल द्वारा किए गए 20वें ओवर में 14 रन आए। अश्विन ने दूसरी गेंद पर सिक्स और तीसरी गेंद पर चौका मारा। अश्विन ने 6 गेंदों में 13* रन बनाए। वहीं, कोहली ने 44 गेंदों में 64 रन की नाबाद पारी खेली।
India vs Bangladesh Live Score: 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 184/6, लेग बाई-1, नो-बॉल-3, वाइड-2 रन।
IND vs BAN LIVE: अक्षर बने महमदू का शिकार
हसन महमूद ने बांग्लादेश को छठी सफलता दिलाई है। उन्होंने 19वें ओवर की पहली गेंद पर अक्षर पटले को शाकिब के हाथों लपकवाया। अक्षर ने 6 गेंदों में 7 रन जोड़े।
India vs Bangladesh Live Score: 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 170/6, लेग बाई-1, नो-बॉल-3, वाइड-2 रन। विराट कोहली 61* और आर अश्विन 2* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: मुस्तफिजुर ने दिए 7 रन
मुस्तफिजुर ने 18वें ओवर में काफी सूझबूझ से गेंदबाजी की और महज 7 रन दिए। अक्षर ने पहली गेंद पर चौका मारा और उसके बाद कोई बड़ा शॉट नहीं लगा। कोहली को सिर्फ एक गेंद खेलने को मिली।
India vs Bangladesh Live Score: 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 157/5, लेग बाई-1, नो-बॉल-3, वाइड-2 रन। विराट कोहली 50* और अक्षर पटेल 7* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: दिनेश कार्तिक हुए रनआउट
भारत ने पांचवां विकेट खो दिया है। दिनेश कार्तिक जल्द पवेलियन लौट गए। वह शोरिफुल द्वारा डाले गए 17वें ओवर की आखिरीद पर रनआउ हो गए। उन्होंने 5 गेंदों में 7 रन बनाए। उन्होंने एक चौका मारा।
India vs Bangladesh Live Score: 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 150/5, लेग बाई-1, नो-बॉल-3, वाइड-2 रन। विराट कोहली 50* और अक्षर पटेल 0* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: नहीं चला हार्दिक का बल्ला
सूर्यकुमार यादव के जाने के बाद बैटिंग के लिए हार्दिक पांड्या सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। वह 6 गेंदों में 5 रन ही बना सके। उन्हें हसन महमूद ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर अपना शिकार बनाया। हार्दिक गेंद को बाउंड्री के पार भेजने के चक्कर में प्वाइंट पर यासिर के हाथों कैच हो गए।
India vs Bangladesh Live Score: 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 140/4, नो-बॉल-3, वाइड-1 रन। विराट कोहली 46* और दिनेश कार्तिक 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs BAN LIVE: मुस्तफिजुर पर पड़े दो चौके
मुस्तफिजुर ने 15वें ओवर में 11 रन खर्च किए। हार्दिक ने दूसरी गेंद पर डबल और तीसीर गेंद पर सिंगल निकाला। वहीं, कोहली ने पांचवीं और आखिरी गेंद पर चौका ठोका।
India vs Bangladesh Live Score: 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 130/3, नो-बॉल-2, वाइड-1 रन। विराट कोहली 40* और हार्दिक पांड्या 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs BAN LIVE: सूर्या की पारी का हुआ अंत
भारत को तीसरा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा है। आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले सूर्यकुमार को शाकिब ने 14वें ओवर में बोल्ड। वह बैकफुट पर जाकर कट करना चाहते थे मगर चूक गए। उन्होंने 6 गेंदों में 4 चौकों के जरिए 20 रन बनाए।
India vs Bangladesh Live Score: 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 119/3, नो-बॉल-2, वाइड-1 रन। विराट कोहली 32* और हार्दिक पांड्या 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs BAN LIVE: हसन महमूद ने दिए 14 रन
युवा गेंदबाज हसन महमूद ने 13वें ओवर में 14 रन लुटाए। सूर्यकुमार ने तीन बेहतरीन शॉट लगाए। उन्होंने दूसरी, तीसरी और आखिरी गेंद पर चौका मारा।
India vs Bangladesh Live Score: 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 115/2, नो-बॉल-2, वाइड-1 रन। विराट कोहली 30* और सूर्यकुमार यादव 30* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs BAN LIVE: भारतीय टीम का सैकड़ा पूरा
भारत ने अपना सैकड़ा बना लिया है। टीम इंडिया ने 71 गेंदों में इस आंकड़े को छुआ। शाकिब द्वारा डाले गए 11वें ओवर में 9 रन आए। सूर्यकुमार ने दो जबकि रोहली ने एक डबल लिया।
India vs Bangladesh Live Score: 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 101/2, नो-बॉल-2, वाइड-1 रन। विराट कोहली 29* और सूर्यकुमार यादव 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs BAN LIVE: मुस्तफिजुर ने दिए 6 रन
मुस्तफिजुर ने 11वें ओवर में अच्छी गेंदबाजी करते हुए 6 रन दिए। कोहली और सूर्यकुमार कोई बड़ा शॉट नहीं खेल पाए। कोहली ने 2 और सूर्यकुमार ने 4 रन जुटाए।
India vs Bangladesh Live Score: 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 92/2, नो-बॉल-2, वाइड-1 रन। विराट कोहली 26* और सूर्यकुमार यादव 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs BAN LIVE: केएल राहुल पवेलियन लौटे
भारत को दूसरा झटका केएल राहुल के तौर पर लगा है। तूफानी अर्धशतक जड़ने के बाद राहुल 10वें ओवर में शाकिब का शिकार बन गए। उन्होंने दूसरी गेंद पर पुल करने का प्रयास किया लेकिन शॉर्ट फाइन लेग पर मुस्तफिजुर रहमान के हाथों लपके गए। राहुल ने 32 गेंदों में 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 52 रन की पारी खेली। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए कोहली के संग 67 रन की साझेदारी की।
India vs Bangladesh Live Score: 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 86/2, नो-बॉल-2, वाइड-1 रन। विराट कोहली 24* और सूर्यकुमार यादव 7* रन बनाकर खेल रहे
IND vs BAN LIVE: शोरिफुल की जमकर हुई कुटाई
शोरिफुल इस्लाम की नौवें ओवर में जमकर कुटाई हुई। कोहली ने पहली गेदं पर चौका लगाया। वहीं, राहुल ने चौथी गेंद पर छक्का मारा, जिसे नो-बॉल करारा दिया गया। इसके बाद राहुल ने फिर छक्का जड़ा और पांचवीं गेंद पर चौका जमाया।
India vs Bangladesh Live Score: 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 76/1, नो-बॉल-2, वाइड-1 रन। केएल राहुल 48* और विराट कोहली 23* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs BAN LIVE: भारतीय टीम का पचासा
भारत ने पचासा कंप्लीट कर लिया है। कप्तान शाकिब ने आठवें ओवर में 10 रन खर्च किए। राहुल ने एक चौके समेत 8 रन बटोरे और कोहली ने 2 रन बनाए।
India vs Bangladesh Live Score: 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 52/1, नो-बॉल-1 रन। केएल राहुल 31* और विराट कोहली 18* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs BAN LIVE: तस्कीन का स्पैल खत्म
तेज गेंदबाज तस्वीन अहमद का चार ओवर का स्पैल समाप्त हो गया है। उन्होंने लगातार अपने ओवर डाले। उन्होंने सातवें ओवर में 5 रन दिए। कोहली ने पांचवीं गेंद पर सिंगल निकाला और 16 रन कंप्लीट करते ही वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। कोहली ने महेला जयवर्धने (1016) को पछाड़ा है।
India vs Bangladesh Live Score: 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 42/1, नो-बॉल-1 रन। केएल राहुल 23* और विराट कोहली 16* रन बनाकर खेल रहे हैं
IND vs BAN LIVE: पावर प्ले हुआ समाप्त
पहला पावर प्ले समाप्त हो गया है। कप्तान शाकिब ने छठे ओवर में मुस्तफिजुर रहमान को गेंद थमाई, जिसमें 7 रन आए। राहुल ने दूसरी गेंद पर डबल, चौथी गेंद पर सिंगल निकाला जबकि कोहली ने पांचवीं गेंद पर चौका ठोका।
India vs Bangladesh Live Score: 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 37/1, नो-बॉल-1 रन। केएल राहुल 21* और विराट कोहली 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs BAN LIVE: कोहली ने खोले अपने हाथ
कोहली ने पांचवां ओवर करने आए तस्कीन के खिलाफ अपने हाथ खोले। उन्होंने पहली गेंद पर कवर प्वाइंट के ऊपर से चौका मारा और फिर दूसरी गेंद पर कवर ड्राइव लगाना चाहते थे मगर बॉल उनके बल्ले का बाहरी किनाकर लेकर स्लिप के पास से निकल गई। हालांकि, कोहली अगली चार गेंदों पर कोई रन नहीं बना पाए।
India vs Bangladesh Live Score: 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 30/1, नो-बॉल-1 रन। केएल राहुल 18* और विराट कोहली 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs BAN LIVE: रोहित शर्मा सस्ते में आउट
भारत को पहला झटका कप्तान रोहित शर्मा के तौर पर लगा है। रोहित जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके और सस्ते में आउट हो गए। उन्होंने गेंदों में 2 रन बनाए। उन्हें हसन महमूद ने चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर अपने जाल में फंसाया। रोहित कट लगाने चाहते थे लेकिन बैकवर्ड प्वाइंट पर यासिर अली को कैच थमा बैठे। रोहित के जाने के बाद राहुल चौथी गेंद पर चौका और पांचवीं गेंद पर सिक्स मारा।
India vs Bangladesh Live Score: 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 22/1, नो-बॉल-1 रन। केएल राहुल 18* और विराट कोहली 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs BAN LIVE: रोहित शर्मा को मिला जीवनदान
तस्कीन ने तीसरे ओवर में अच्छी गेंदबाजी की और महज एक रन दिया, जो रोहित ने बनाया। रोहित को चौथी गेंद पर जीवनदान मिला। उन्होंने हवा में फ्लिक शॉट खेला मगर डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर मौजूद हसन महमूद ने कैच टपका दिया।
India vs Bangladesh Live Score: 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 11/0, नो-बॉल-1 रन। केएल राहुल 8* और रोहित शर्मा 2* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: राहुल ने किया हवाई फायर
शोरिफुल इस्लाम ने दूसरे ओवर में 9 रन दिए, जिसमें एक नो-बॉल भी शामिल है। राहुल ने पांचवीं गेंद पर जबरदस्त हवाई फायर किया। उन्होंने बेहतरीन पिक अप शॉट खेला है औक गेंद को डीप स्क्वायर लेग की दिशा में सिक्स मारा।
India vs Bangladesh Live Score: 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 10/0, नो-बॉल-1 रन। केएल राहुल 8* और रोहित शर्मा 1* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: भारत की पारी का आगाज
भारत पारी का आगाज हो चुका है। केएल राहुल और रोहित शर्मा बल्लेबाजी करने आए हैं। बांग्लादेश के लिए पहला ओवर तस्कीन अहमद ने किया, जो किफायती रहा। उन्होंने पांचवीं गेंद पर केवल एक रन खर्च किया।
India vs Bangladesh Live Score: 1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1/0, केएल राहुल 1* और रोहित शर्मा 0* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: भारत-बांग्लादेश ने किया बदलाव
भारत और बांग्लादेश ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक-एक बदलाव किया है। भारत ने दीपक हुड्डा की जगह स्पिनर ऑलराउंडर अक्षर पटेल को मौका दिया है। वहीं, बांग्लादेश ने सौम्य सरकार ने शोरिफुल इस्लाम को उतारा है।
टॉस गंवाने के बाद क्या बोले रोहित?
टॉस गंवाने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करना ही चाहते थे। बोर्ड पर अच्छा स्कोर काफी अहम होगा। टी20 प्रारूप में सभी मैच महत्वपूर्ण हैं। हमने पिछले मैच में अच्छा नहीं खेला था। उम्मीद है कि आज हम अच्छा क्रिकेट खेलकर दो अंक हासिल करने की कोशिश करेंगे। एडेलिडे अच्छा मैदान है और यहां अच्छा माहौल। मौसम भी अच्छा है।।
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेदंब
बांग्लेदश के कप्तान शाकिब ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हमें नहीं पता कि इस विकेट पर कितना स्कोर अच्छा रहेगा। बड़ा मैच है। हम आज अच्छी तरह से तैयार हैं। खिलाड़ियों में अच्छा तालमेल है। हम पिछले कुछ समय से इस टीम के साथ खेल रहे हैं। हम अपनी बल्लेबाजी पर काम करते रहेंगे।
कुछ देर में होगा मैच का टॉस
Hello from Adelaide #TeamIndia ready to square off against Bangladesh in the #T20WorldCup! #INDvBAN pic.twitter.com/4TiL1hN05S
— BCCI (@BCCI) November 2, 2022
'भारतीय टीम जीत की प्रबल दावेदार'
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन को यह स्वीकार करने में कोई गुरेज नहीं कि उनकी टीम टी20 विश्व कप में खिताब की दावेदार नहीं है और भारत के खिलाफ बुधवार को होने वाले मैच में जीत उलटफेर मानी जाएगी। शाकिब ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'हम यहां विश्वकप जीतने के लिए नहीं आए हैं लेकिन भारत कप जीतने के लक्ष्य के साथ आया है। अगर जीत दर्ज करते हैं तो यह उलटफेर भरी जीत होगी। भारत जीत का प्रबल दावेदार होगा।'
भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर बहाया पसीना
Match-day in Adelaide! #TeamIndia geared up for their 4⃣th match of the #T20WorldCup! #INDvBAN pic.twitter.com/FAcg4Y2zf6
— BCCI (@BCCI) November 2, 2022
एडिलेड में बारिश से राहत
भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला में बारिश के विलेन बनने की संभावना जताई जा रही थी। हालांकि, एडिलेड में बुधवार दोपहर बारिश नहीं हुई। यहां जिंबाब्वे-नीदरलैंड का मैच हो रहा है और स्थानीय समयानुसार शाम को भी मौसम पूरी तरफ साफ रह सकता है, जब भारत और बांग्लादेश की टीम मैदान पर उतरेंगी।
तीन हजारी बनने की ओर हार्दिक
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3000 रनों का आंकड़ा छूने की दिशा में बढ़ रहे हैं। उन्हें ऐसा करने के लिए 51 रन चाहिए।
सिक्स के पचासे के करीब शाकिब
इंग्लैंड के कप्तान और धाकड़ ऑलराउंडर शाकिब अल हसन टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिक्स का पचासा कंप्लीट करने के नजदीक हैं। उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए सिर्फ सिक्स की दरकार है।
इस बड़े कारनामे के करीब कोहली
विराट कोहली को टी20 विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाला खिलाड़ी बनने के लिए 16 रन की आवश्यकता है। वह अब तक 1001 रन बना चुका हैं। उनसे आगे श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने (1016) हैं।
कार्तिक पर फैसला मैच से पहले होगा
दिनेश कार्तिक का प्लेइंग इलेवन में स्थान खतरे में दिख रहा है। उन्होंने मंगलवार को इंडोर अभ्यास सत्र में विकेटकीपिंग की लेकिन वह पूरी तरह से फिट नहीं दिखे। भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है कि कार्तिक को अंतिम एकादश में शामिल करने का फैसला बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले किया जाएगा। कार्तिक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान पीठ दर्द से परेशान थे।
जब एडिलेड पहुंची टीम इंडिया
Touchdown Adelaide #TeamIndia | #T20WorldCup pic.twitter.com/l6GalMP0TI
— BCCI (@BCCI) October 31, 2022
बांग्लादेश का स्क्वाड
शाकिब अल हसन (कप्तान), नजमुल शंटो, सौम्य सरकार, लिटन दास, यासिर अली, तस्कीन अहमद, मोसादिक हुसैन, हसन महमूद, नसुम अहमद, एबादत हुसैन, शोरफुल इस्लाम, मेहदी हसन मिराजू, अफिफ हुसैन, नूरुल हसन, मुस्तफिजुर रहमान।
भारत का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रविचंद्रन अश्विन, ऋषभ पंत, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
