India vs Australia T20 Dream11, Paying 11 Today Match: आज भारत और ऑस्‍ट्रेलिया इस प्लेइंग-11 के साथ उतर सकते हैं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2022, 06:37 PM IST

India vs Australia, IND vs AUS T20 Dream11 Team, Playing 11 Today Match Prediction: भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली के पीसीए स्‍टेडियम में खेला जाएगा। जानिए आज दोनों टीमें किस प्‍लेइंग 11 के साथ मैदान संभाल सकती हैं।

India vs Australia T20 Dream11, Paying 11 Today Match: आज भारत और ऑस्‍ट्रेलिया इस प्लेइंग-11 के साथ उतर सकते हैं

India vs Australia, IND vs AUS T20 Dream11 Team, Playing 11 Today Match Prediction: भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली के पीसीए स्‍टेडियम में खेला जाएगा। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए महत्‍वपूर्ण है क्‍योंकि इसके जरिये दोनों टीमें आगामी टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए अपनी सर्वश्रेष्‍ठ प्‍लेइंग 11 की तलाश करेंगी। भारतीय टीम के लिए यह सीरीज ज्‍यादा अहम है क्‍योंकि उसके सभी प्रमुख खिलाड़ी खेलने के लिए उपलब्‍ध हैं जबकि ऑस्‍ट्रेलियाई टीम के कई प्रमुख खिलाड़ी यहां नहीं आए हैं। मगर इस सीरीज से ऑस्‍ट्रेलिया को बहुत कुछ मिल सकता है, जैसे कप्‍तान आरोन फिंच का फॉर्म और टिम डेविड का प्रदर्शन।

यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच आंकड़ों पर गौर करें तो मेजबान टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 24 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। भारतीय टीम का यहां पलड़ा भारी है, जिसने 13 मैच अपने नाम किए जबकि ऑस्‍ट्रेलियाई टीम ने 9 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। भारत में दोनों टीमें 8 बार भिड़ चुकी हैं जिसमें से 4 मैच में टीम इंडिया और 3 में ऑस्ट्रेलिया विजयी रही है। एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला। दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मैचों के नतीजों पर नजर डाले तो यहां ऑस्‍ट्रेलियाई टीम का पलड़ा भारी है। कंगारू टीम ने यहां 3-2 की बढ़त बना रखी है।

ऑस्‍ट्रेलियाई टीम में फैंस की निगाहें टिम डेविड के प्रदर्शन पर रहेंगी, जिन्‍होंने आईपीएल से जबर्दस्‍त लाइमलाइट हासिल की और टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए राष्‍ट्रीय टीम में उनका चयन होगा। कंगारू कप्‍तान आरोन फिंच के फॉर्म में लौटने का फैंस को बेसब्री से इंतजार है जबकि मिचेल मार्श की गैरमौजूदगी में स्‍टीव स्मिथ तीसरे क्रम पर बल्‍लेबाजी करेंगे। ऑस्‍ट्रेलिया के कई दिग्‍गज खिलाड़ी सीरीज खेलने नहीं आए हैं, तो जिन्‍हें मौका मिलेगा, उनसे टीम को बेहतर प्रदर्शन की उम्‍मीद रहेगी।

वहीं भारतीय टीम की प्‍लेइंग 11 की बात करें तो रोहित शर्मा की ब्रिगेड को कई सवालों के जवाब तलाशने हैं। टीम में पांच विशेषज्ञ गेंदबाज खेलेंगे कि नहीं। भारतीय टीम में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक को एकसाथ प्‍लेइंग 11 में मौका मिलेगा या नहीं? रवींद्र जडेजा का विकल्‍प क्‍या होगा? ओपनिंग पर विराट कोहली उतरेंगे या नहीं। इन सभी के अलावा मोहम्‍मद शमी की शामिल किए उमेश यादव को मौका मिलेगा या नहीं। वैसे जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी के कारण उमेश की वापसी प्‍लेइंग 11 में तय नहीं है।

दोनों टीमों की संभावित प्‍लेइंग 11

भारत की संभावित प्‍लेइंग 11 - रोहित शर्मा (कप्‍तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, भुवनेश्‍वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह।

ऑस्‍ट्रेलिया की संभावित प्‍लेइंग 11 - आरोन फिंच (कप्‍तान), जोश इंग्लिस, स्‍टीव स्मिथ, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, मैथ्‍यू वेड, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, एडम जंपा, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और सीन एबट। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!