IND vs ZIM 3rd ODI Pitch-Weather Report: जानिए, भारत-जिंबाब्वे तीसरे वनडे की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 22, 2022, 07:00 AM IST

IND vs ZIM (India vs Zimbabwe) 3rd ODI Pitch and Harare Weather Forecast Report Today Match: आज भारत और जिंबाब्वे का तीसरे वनडे में आमना-सामना होगा। जानिए, मैच की पिच कैसी होगी और मौसम कैसा रहने वाला है।

IND vs ZIM 3rd ODI Pitch-Weather Report: जानिए, भारत-जिंबाब्वे तीसरे वनडे की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
Photo Credit: Twitter

IND vs ZIM (India vs Zimbabwe) 3rd ODI Pitch and Harare Weather Forecast Report Today Match: भारत और जिंबाब्‍वे के बीच आज तीन मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम वनडे मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला भी हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। भारत-जिंबाब्‍वे तीसरा वनडे स्थानीय समयानुसार सुबह 9:15 जबकि भारतीय समयानुसार दोपहर 12:45 पर शुरू होगा। भारत की कप्‍तानी केएल राहुल करेंगे जबकि जिंबाब्वे की अगुवाई रेगिस चकाब्वा करेंगे। याद दिला दें कि भारतीय टीम ने पहले दोनों वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। भारत ने पहला वनडे 10 विकेट जबकि दूसरा विकेट 5 विकेट से जीता। आज मेन इन ब्‍ल्‍यू मेजबान टीम का क्‍लीन स्‍वीप करने के इरादे से उतरेंगे।

कैसी होगी हरारे स्टेडियम की पिच (IND vs ZIM 3rd ODI Pitch Report)

हरारे में इस समय ठंड है तो सुबह मौसम में नमी रहेगी और तब तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। मैच की प्रगति के साथ-साथ यह बल्‍लेबाजों के लिए आसान होती जाएगी। भारतीय गेंदबाजों ने पहले दोनों मैचों में जिंबाब्‍वे को कम स्‍कोर पर रोका और फिर आसानी से जीत दिलाई। ऐसे में टॉस की भूमिका अहम हो जाती है। जिंबाब्‍वे को उम्‍मीद होगी कि उसका कप्‍तान टॉस जीते, ताकि वो पहले गेंदबाजी का फैसला लेकर भारत को चुनौती पेश कर सके। बता दें कि भारत और जिंबाब्वे के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में कुल 18 वनडे खेले हैं। इस दौरन भारत ने 16 और जिंबाब्वे ने 2 मैच जीते।

आज कैसा होगा हरारे का मौसम ( Harare Weather Forecast Today)

हरारे में सोमवार को मौसम साफ रहने की उम्‍मीद है। मैच के समय बारिश की जरा भी उम्‍मीद नहीं है। भारत और जिंबाब्वे के खिलाड़ी जब सुबह मैदान पर उतरेंगे तो हल्‍की धूप खिली रहेगी। मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा तो गर्मी तेज होगी। हालांकि, खिलाड़‍ियों को गर्मी से फिर भी राहत रहेगी। मुकाबले के दौरान तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। खिलाड़ियों को उमस की चुनौती ज्यादा नहीं झेलनी पड़ेगी, जो 15 से 37 प्रतिशत के बीच रह सकती है। हवा के तकरीबन 10-12 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की उम्मीद है। तीसरे वनडे में टॉस जीतने वाला कप्तान लक्ष्य का पीछा करने का विकल्प चुन सकता है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!