Har Ghar Tiranga: सचिन तेंदुलकर ने अपनी छत पर फहराया राष्ट्रध्वज, बोले- दिल में भी और घर पर भी तिरंगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 14, 2022, 09:02 AM IST

Sachin Tendulkar joins Har Ghar Tiranga Campaign: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने घर पर तिरंगा फहराया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Har Ghar Tiranga: सचिन तेंदुलकर ने अपनी छत पर फहराया राष्ट्रध्वज, बोले- दिल में भी और घर पर भी तिरंगा
Photo Credit: Twitter

भारत 15 अगस्त को अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस खास मौके पर देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। लोग सोशल मीडिया प्रोफाइल में तिंरगा लगा रहे हैं। देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान भी चल रहा है। इस अभियान के तहत लोग अपने घर की छत पर तिरंगा लगा रहे हैं और देशभक्ति के रंग में खुद को सराबोर कर रहे हैं।

सचिन ने घर पर फहराया तिरंगा

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हो गए हैं। उन्होंने स्‍वतंत्रता दिवस से पहले अपने घर की छत पर तिरंगा फहराया है, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया। सचिन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'दिल में भी तिरंगा, घर पर भी तिरंगा।' वहीं, सचिन ने वीडियो में कहा, 'हमेशा रहा मेरे दिल में तिरंगा, आज लहराएगा मेरे घर पर भी तिरंगा। जय हिंद।' पूर्व दिग्गज बल्लेबाज का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सचिन के अलावा अन्य क्रिकेटर भी अमृत महोत्सव में शामिल होकर आजादी का जश्न मना रहा है। हाल ही में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने इंस्टाग्राम डीपी बदली तो पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने अपने घर पर तिरंगा फहराया। धेनी ने डिस्‍प्‍ले पिक्‍चर में भारत तिरंगा लगाया, जिसमें संस्‍कृत कोट लिखा है, 'भाग्‍य है मेरा मैं भारतीय हूं।' वहीं, इरफान ने वीडियो शेयर कर देशवासियों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!