'100 टेस्ट खेलने के बावजूद ऐसा होना अच्छा नहीं', इस क्रिकेटर को फिर रखा बाहर तो आकाश चोपड़ा ने कही बड़ी बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2022, 10:28 AM IST

Aakash Chopra on Ishant Sharma: भारत ने केपटाउन टेस्ट में इशांत शर्मा को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया। उन्हें पिछले दो मैच में भी बाहर रखा गया था।

'100 टेस्ट खेलने के बावजूद ऐसा होना अच्छा नहीं', इस क्रिकेटर को फिर रखा बाहर तो आकाश चोपड़ा ने कही बड़ी बात
Photo Credit: AP, File Image

भारत और दक्षिण अफ्रीका केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में तीसरे और आखिरी टेस्ट में आमने-सामने हैं। भारत ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। कप्तान विराट  कोहली पीठ में खिंचाव से उबरने के बाद वापस लौट आए, जिसकी वजह से हनुमा विहारी को बाहर बैठना पड़ा। वहीं, मोहम्मद सिराज के अनफिट होने के कारण उमेश यादव को मौका मिला। केपटाउन टेस्ट में तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के ऊपर उमेश को तरजीह दिए जाने के फैसले ने कई लोगों को चौंका दिया। इशांत भारत के लिए टेस्ट में आखिरी बार पिछले साल नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरे थे।

वहीं, कई लोगों का कहना है कि इशांत का टेस्ट करियर ढलान की ओर जाता नजर आ रहा है। हालांकि, फैंस का मानना ​​​​है कि जब सिराज हैमस्ट्रिंग के चलते उपलब्ध नहीं थे तो इशांत को तीसरे टेस्ट में मौका दिया जाना चाहिए था। उन्हें काफी समय आराम दिया जा चुका है। पूर्व क्रिकेटर्स ने भी टीम मैनेजमेंट के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है और हैरानी का इजाहर किया है। इस लिस्ट में पूर्व भारतीय बल्लेबाज और मशहूर कमेंटेटेर आकाश चोपड़ा का भी नाम है। आकाश ने कहा कि अगर इशांत टॉप-5 तेज गेंदबाजों में भी नहीं हैं तो यह उनके लिए अच्छा नहीं है।

स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट लाइव पर आकाश ने कहा कि इशांत और उमेश की बात करें तो पिछले कुछ समय में उमेश शानदार रहे हैं। लेकिन आप इशांत के बारे में सोचें किए वह आपके मुख्य पांच तेज गेंदबाजों में भी नहीं हैं। उन्होंने 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं और उसके बावजूद वह प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाते हैं। वह अपने करियर में इस समय जिस मोड़ पर हैं, उसके लिए यह अच्छा संकेत नहीं। गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध इशांत को तीन मैचों की टेस्ट के शुरुआती दो मुकाबलों में भी अंतिम एकादश से बाहर रखा गया था। साल 2007 में टेस्ट करियर का आगाज करने वाले इशांत ने 311 विकेट झटके हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!