VIDEO: भारतीय जर्सी पहनकर लॉर्ड्स मैदान पर चला आया शख्स, कर डाली ऐसी हरकत कि सिराज की छूट गई हंसी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 14, 2021, 09:39 PM IST

India vs England 2nd Test Viral Video: भारत-इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन एक शख्स मैदान में पर चला आया, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

VIDEO: भारतीय जर्सी पहनकर लॉर्ड्स मैदान पर चला आया शख्स, कर डाली ऐसी हरकत कि सिराज की छूट गई हंसी
Photo Credit: Twitter

लंदन: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स मैदान पर दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। तीसरे दिन शनिवार को दूसरे सत्र में ऐसा नजारा दिखा, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया। वहीं, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की हंसी छूट गई। दरअसल, एक शख्स भारतीय जर्सी पहनकर मैदान के अंदर चला आया और कहने लगा कि वह टीम इंडिया के लिए खेलता है। इस शख्स का नाम जारवो है और उसकी जर्सी पर 69 नंबर लिखा था।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सिक्योरिटी ऑफिशियल्स द्वारा पकड़े जाने के बाद जारवो ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि वह एक भारतीय खिलाड़ी है। इसके बाद ऑफिशियल्स ने जारवो को मैदान से बाहर कर दिया। इंग्लैंड की पहली पारी में 3 विकेट लेने वाले सिराज इस हरकत पर अपनी हंसी नहीं रोक पाए। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी अधिकारियों के पास गए लेकिन सिराज का रिएक्शन बेहद दिलचस्प था। जारवो की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और लोग खूब मजाकिया कमेंट कर रहे हे हैं।

देखें वीडियो...


वहीं, तीसरे दिन के शुरुआती दो सत्रों की बात करें तो इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा। इंग्लैंड का स्कोर जहां 300 के पार पहुंचा गया तो दूसरी ओर जो रूट ने शतक पूरा किया जबकि जॉनी बेयरस्टो ने अर्धशतक जमाया। भारत को इस दौरान सिर्फ दो सफलता मिली। गौरतलब है कि इंग्लैंड ने सुबह अपनी पारी तीन विकेट पर 119 रन से आगे बढ़ाना शुरू की थी। रूट और बेयरस्टो शुक्रवार को नाबाद रहे थे। दोनों जब अगले दिन बल्लेबाजी के लिए तो भारतीय गेंदबाजों को काफी परेशान किया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!