शहर

Ayodhya News: योगी सरकार अयोध्या को देने जा रही एक और फोर लेन की सौगात, 200 करोड़ की लागत से बनेगा लक्ष्मण पथ

लक्ष्मण पथ की चौड़ाई 18 मीटर तय की गयी है और शासन से मंजूरी मिलते ही इस पर कार्य शुरू हो जायेगा।

Image

आयोध्या के गुप्तारघाट से राजघाट तक बनाया जाएगा लक्ष्मण पथ

KEY HIGHLIGHTS
  • अयोध्या में दो सौ करोड़ की लागत से बनेगा लक्ष्मण पथ
  • राम पथ, जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ, धर्म पथ के बाद 12 किमी लंबे लक्ष्मण पथ की तैयारी
  • गुप्तारघाट से राजघाट तक बनाया जाएगा लक्ष्मण पथ
  • शासन से स्वीकृति मिलने के बाद शुरू हो जाएगा कार्य

Ayodhya News: योगी सरकार अयोध्या को सबसे सुंदर नगरी के रूप में स्थापित करने में जी जान से जुटी हुई है। लगातार अयोध्या को एक नई ऊंचाई और उसकी बिसरी पहचान को वापस दिलाने का काम किया जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। जनवरी में रामलला अपने मंदिर में विराजमान भी हो जाएंगे। इन सब के बीच अयोध्या की कनेक्टिविटी को भी लगातार अपग्रेड किया जा रहा है। श्रीराम की नगरी में अलग अलग पथों के जरिए फोर लेन कनेक्टिवी प्रदान की जा रही है। इसमें अब एक नया नाम लक्ष्मण पथ का जुड़ने जा रहा है।

दरअसल अयोध्या में राम पथ का निर्माण तेजी से हो रहा है, जो नयाघाट से सहादतगंज तक 13 किमी लंबा मार्ग है। इसके बाद जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ, धर्मपथ के बाद अब लक्ष्मण पथ का निर्माण भी योगी सरकार कराने की तैयारी में जुट गई है। भगवान श्रीराम के छोटे भाई और शेषावतार लक्ष्मण के नाम पर बनने वाले इस नये वैकल्पिक मार्ग निर्माण की भी पूरी कार्ययोजना तैयार है। डीएम नीतीश कुमार के अनुसार लक्ष्मण पथ गुप्तारघाट से राजघाट तक बनाया जाएगा। यह पथ फोरलेन होगा।

18 मीटर होगी लक्ष्मण पथ की चौड़ाई

इस पथ के निर्माण के लिए नामित कार्यदाई संस्था प्रांतीय खंड लोनिवि की निर्माण ईकाई द्वितीय के अधिशासी अभियंता एसपी भारती ने बताया कि करीब 12 किलोमीटर लंबा यह पथ उदया हरिश्चंद्र घाट तटबंध के समानांतर प्रस्तावित है। तटबंध की चौड़ाई पहले छह मीटर थी जिसे एक मीटर बढ़ाकर सात मीटर कर दिया गया है। इधर लक्ष्मण पथ की चौड़ाई 18 मीटर तय की गयी है। अधिशासी अभियंता के अनुसार लगभग दो सौ करोड़ की लागत से प्रस्तावित इस वैकल्पिक मार्ग का आकलन शासन को प्रेषित कर दिया गया है और स्वीकृति की प्रतीक्षा है। शासन से स्वीकृति मिलते ही इस योजना पर काम शुरु कर दिया जाएगा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article