शहर

यूपी कैबिनेट बैठक आज, शिक्षामित्रों की सैलरी बढ़ाने की तैयारी, लाखों छात्रों को मिलेगा टैबलेट!

यूपी कैबिनेट बैठक में आज शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने और 40 लाख छात्रों को टैबलेट देने की योजना पर मुहर लग सकती है। इसके अलावा बस अड्डों के विकास और पीडब्ल्यूडी के कई प्रस्तावों पर भी आज फैसला संभव है।

Image

सीएम योगी आदित्यनाथ (File Image)

Photo : PTI

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज सुबह कैबिनेट बैठक होगी। जिसमें करीब एक दर्जन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। जिसमें शिक्षामित्रों की सैलरी बढ़ाने और लाखों छात्रों को टैबलेट देने की योजना को मंजूरी मिल सकती है। यह बैठक लोक भवन में सुबह 10:30 बजे कैबिनेट बैठक आयोजित होगी।

शिक्षामित्रों के लिए खुशखबरी!

कैबिनेट मीटिंग की सबसे बड़ी खबर बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के लिए है। सरकार उनके मानदेय को बढ़ाने का प्रस्ताव आज ला सकती है। जानकारी के अनुसार, शिक्षामित्रों का मासिक मानदेय 10,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये किया जा सकता है, जबकि अनुदेशकों का मानदेय 9,000 रुपये से बढ़ाकर 17,000 रुपये करने का प्रस्ताव है। जिसके पारित होने के बाद बढ़ा हुआ मानदेय अप्रैल 2026 से लागू होगा, इसी महीने से नई दर पर सैलरी का भुगतान किया जाएगा।

40 लाख छात्रों को मिलेगा डिजिटल तोहफा

यूपी सरकार आज कैबिनेट बैठक में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत बड़ा फैसला ले सकती है। इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में 40 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को टैबलेट देने की तैयारी है। इस योजना के अंतिम टेंडर डॉक्यूमेंट को भी कैबिनेट की मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है।

बस अड्डों के विकास को मिलेगी रफ्तार

कैबिनेट बैठक में शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिए पीपीपी मॉडल पर बस अड्डों के विकास के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। साथ ही औद्योगिक विकास विभाग से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई जा सकती है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग (PWD) के करीब आधा दर्जन प्रस्ताव पर भी बैठक चर्चा हो सकती है। जिन पर आज फैसला लिया जा सकता है। यह कैबिनेट बैठक शिक्षा, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है, जिससे लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

Vinod Mishra
विनोद मिश्राauthor

दिल्ली से लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ में करीब दो दशक से टीवी पत्रकारिता कर रहें है। यूपी की सियासत की नब्ज और ब्यूरोकेसी की समझ है। पत्रकारिता एक पैशन है।

और पढ़ें
End of Article