शहर

Ghaziabad: 11 साल पुरानी लव मैरिज का खौफनाक एंड; पत्नी ने अपने सुहाग को उतारा मौत के घाट

गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में एक प्रेम विवाह का दुखद अंत सामने आया है, जहां घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। करीब 11 साल पुराने रिश्ते में विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image

गाजियाबाद में पत्नी ने गला दबाकर की पति की हत्या

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Ghaziabad News: गाजियाबाद के थाना खोड़ा इलाके की शंकर विहार कॉलोनी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। करीब 11 साल पहले प्रेम विवाह करने वाले एक दंपति का रिश्ता बेहद दर्दनाक मोड़ पर खत्म हो गया। घरेलू विवाद के दौरान पत्नी ने अपने ही पति की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान फर्रुखाबाद निवासी बिजेंद्र के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पत्नी सोनिया उर्फ सोनी, जो मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखती हैं, ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने लगाया महिला पर यह आरोप

जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच काफी समय से घरेलू कलह और झगड़े होते रहते थे। 31 मार्च की रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे गंभीर विवाद में बदल गई। इसी दौरान गुस्से में आकर पत्नी ने अपने पति का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि महिला को शराब की लत थी और झगड़े के बाद उसने डंडे की मदद से गला दबाकर हत्या की।

दंपति के हैं दो बेटे

वहीं, पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने दावा किया है कि वह पति की मारपीट और प्रताड़ना से परेशान थी, जिसके चलते यह घटना हुई। करीब 11 साल पहले हुए इस प्रेम विवाह से दंपति के दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 9 और 6 वर्ष बताई जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद दोनों बच्चे बेसहारा हो गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराई। वहीं, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला को रविवार पुश्ता इलाके से गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article