Seema Haider: भाई पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और उसके पति सचिन मीणा के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है। सीमा ने बेटे को जन्म दिया है और उसका नाम ‘भारत’ रखा है, जो उसके लिए खास मायने रखता है। नामकरण के मौके पर सीमा भाभी ने हिंदू धर्म की सराहना करते हुए कहा कि यह बेहद सुंदर है और उन्हें खुद को हिंदू होने पर गर्व महसूस हो रहा है। इस खुशी के बीच जहां परिवार जश्न मना रहा है।
छठी बार मां बनी सीमा हैदर
चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर अब छठी बार मां बन गई हैं। 17 फरवरी को ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल में सीमा ने एक बेटे को जन्म दिया। इससे पहले सीमा और सचिन की एक बेटी भी है, जिसका नाम भारती है और उसका जन्म 18 मार्च 2025 को हुआ था। वहीं, सीमा के चार बच्चे उसके पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से पहले ही हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में बैठे सीमा के पहले पति गुलाम हैदर की नाराजगी की चर्चा भी सामने आ रही है।
छह बच्चों में से कितनों को दिया भारतीय नाम?
जैसा की सब कोई जानता है, सीमा हैदर ने सचिन मीना से शादी करने के बाद हिंदू धर्म अपना लिया था। इसके बाद सीमा के साथ आए चार बच्चों-
- बेटे फरहान अली का नाम बदलकर राज,
- तीनों बेटियों फरिहा, फरहा और बतूल का नाम बदलकर परी, मुन्नी और प्रियंका रख दिया था।
भारत में होता महिलाओं का सम्मान
सीमा ने बताया कि पंडितों ने पत्रा देखकर बच्चे का नाम ‘भ’ अक्षर से रखने की सलाह दी थी। इसके बाद परिवार के लोगों से विचार-विमर्श कर और अपने अधिवक्ता ए.पी. सिंह की मौजूदगी में बच्चे का नाम ‘भारत’ तय किया गया। इस मौके पर सीमा ने कहा कि ‘भारत’ से अधिक शक्तिशाली, समृद्ध और सकारात्मक अर्थ वाला नाम और कोई नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी बताया कि भारत आने के बाद उन्हें यहां महिलाओं के सम्मान का असली महत्व समझ में आया। उनके अनुसार, यहां महिलाओं को देवी का दर्जा देकर पूजा जाता है, जबकि पाकिस्तान में महिलाओं को अक्सर दूसरे दर्जे का नागरिक माना जाता है।
