शहर

जौनपुर में पुलिस मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश की मौत, 7 सालों से वांटेड था अपराधी

जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र में बीती रात को एक इनामी बदमाश की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। उसके ऊपर एक लाख का ईनाम घोषित था और वह सात साल से अधिक समय से वांछित चल रहा था।

Image

मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश की मौत (सांकेतिक फोटो)

जौनपुर में बीती रात को पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक इनामी बदमाश मारा गया। उसके ऊपर हत्या और डकैती के कई केस दर्ज थे और लंबे समय से वांछित भी चल रहा था। पुलिस ने बदमाश के पास से दो असलह और एक बाइक भी बरामद की है।

बदमाश पर एक लाख का इनाम

यह घटना जौनपुर में खेतासराय थाना क्षेत्र की है। जहां पुलिस मुठभेड़ में इनामी अपराधी प्रशांत सिंह उर्फ प्रिंस को गोली लग गई। जिससे उसकी मौत हो गी। प्रशांत सिंह के ऊपर एक लाख का इनाम घोषित था। उसने कई संविधानशील हत्या और डकैती को अंजाम दिया था। वर्तमान में वह पिछले सात सालों से अधिक समय से वांछित चल रहा था।

13 मई को शाहगंज में किया मर्डर

थाना क्षेत्र शाहगंज में 13 मई को आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या हुई थी। इस मर्डर को भी अभियुक्त प्रिंस और उसके साथियों ने मिलकर अंजाम दिया। एनकाउंटर में मारे गए इनामी बदमाश के पास से पुलिस को 9 एमएम के दो असलहे मिले है और एक बाइक भी बरामद हुई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article