शहर

Video: JDU सांसद ने बार बालाओं के साथ लगाए ठुमके, गोद पर जा बैठी नृत्यांगना

बिहार के भागलपुर से जदयू के सांसद अजय मंडल का बार बालाओं के साथ ठुमके लगाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

JDU सांसद ने बार बालाओं के साथ लगाए ठुमके

Photo : BCCL

बिहार में नेताओं के बार बालाओं के साथ ठुमके लगाने के कई बार वीडियो सामने आ चुके हैं। जहां, पार्टी के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह का बार बालाओं के साथ डांस करने का वीडियो सामने आया था। वहीं, अब जदयू के ही एक सांसद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो बार बालाओं को अपनी गोद में बिठाए हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं उसके बाद उन्होंने डांसर के साथ ठुमके भी लगाए। ये वीडियो भागलपुर से जदयू के सांसद अजय मंडल का बताया जा रहा है।

वीडियो में दिखाई दे रहे बिहार के भागलपुर से जेडीयू सांसद अजय मंडल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दूर्गा पूजा के समय एक गांव में आयोजित लौंडा नृत्य का आयोजन किया गया। इसमें मंच पर बैठे सांसद एक डांसर के साथ थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। इनका ये वीडियो चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की टाइम्स नाउ नवभारत पुष्टि नहीं करता है.

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!