Varanasi Weather News: दिल्ली, उत्तराखंड में चल रही शीतलहर का असर वाराणसी में दिख रहा है। यहां अन्य दिनों की अपेक्षा बुधवार को काफी तेज पछुआ हवा चल रही थी। इस दिन न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री हुआ। हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा है। आर्द्रता 64 प्रतिशत है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि, अभी जैसा मौसम है उसमें और गिरावट आएगी। एक-दो दिनों में ठंड और बढ़ जाएगी। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी की वजह से भी जिले में ठंड बढ़ी है।
बता दें सुबह और शाम के समय छा रही धुंध और कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। शाम 6:30 बजे के बाद कोहरा छा जा रहा है। यह शाम 7 बजे के बाद काफी घना हो जाता है। विजिबिलिटी काफी कम होने के कारण चालकों को वाहन काफी धीमी गति से चलाना पड़ रहा है। इससे सड़क पर जाम की समस्या भी बढ़ रही है।
