वाराणसी

Varanasi Rope Way: 4 मिनट में पूरा होगा कैंट स्टेशन से सिगरा तक का सफर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2023, 12:35 PM IST

Varanasi cantt station to sigra ropeway: वाराणसी में इस साल में बहुप्रतीक्षित रोप-वे का संचालन शुरू हो जाएगा। पर्यटकों की संख्या में इजाफा करने एवं उनकी सहूलियत के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोप-वे की शुरुआत की जा रही है। पिछले डेढ़ साल से इस परियोजना पर विचार-विमर्श एवं कागजी कार्यवाही चल रही है। अब परियोजना में सबसे पहले दो स्थलों को जोड़ने में सहमति बनी है।

Image

वाराणसी में ऐसा बनेगा रोप-वे (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सिर्फ 4 मिनट में कैंट स्टेशन से सिगरा पहुंचेंगे लोग
  • इन दोनों स्थलों के बीच सबसे पहले बनेगा स्टेशन
  • दिसंबर तक इस रूट पर चलने लगेगा रोप-वे

Varanasi News: शहर स्थित कैंट स्टेशन से सिगरा तक सबसे पहले रोप-वे का संचालन शुरू होगा। दिसंबर में इन दोनों स्थलों के बीच संचालन शुरू होना है। यह सफर लोग सिर्फ चार मिनट में पूरा कर सकेंगे। दो चरणों में इस परियोजना को पूरा किया जाना है। पहले चरण में कैंट स्टेशन और सिगरा का रोप-वे स्टेशन बनाया जाएगा। फिर ट्रायल के रूप में इन दोनों जगहों के लिए रोप-वे संचालन शुरू कराया जाना है। रथयात्रा, गिरजाघर तिराहा और गोदौलिया स्टेशन बनाकर सभी रूट को तैयार कर लिया जाएगा।

नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड ने रोप-वे निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था का चयन किया है। प्रशासन द्वाररा जमीन अधिग्रहण और जन सुविधाओं की शिफ्टिंग के लिए शासन से 90 करोड़ रुपए मांगे गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि मार्च में ही रोप-वे का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

16 घंटे चलेगा रोप-वे

कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया चौराहा तक का सफर लोग 17 मिनट में पूरा कर पाएंगे। पर्यटकों एवं आम लोगों की सुविधा के लिए 16 घंटे रोप-वे का संचालन किया जाएगा। 3.75 किलोमीटर के रास्ते में पांच स्टेशन बनाए जाएंगे। इसमें सिगरा साजन तिराहे की जगह काशी विद्यापीठ नया स्टेशन बनाया जाना है। श्री काशी विश्वनाथ धाम से कैंट रेलवे स्टेशन तक सीधी कनेक्टिविटी से सड़क पर भी ट्रैफिक का दबाव काफी कम होने की संभावना है। रोन-वे में 228 केबिन रहेंगे। एक केबिन में 10 लोग सवार होंगे। यह 6.5 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से चलेगा।

गोदौलिया से मैदागिन और लंबा की तरफ होगा रोप-वे का विस्तार

कैंट से गोदौलिया के बीच रोप-वे परियोजना पूरी होने पर अन्य मार्गों पर भी रोप-वे का संचालन करने की योजना बनाई जाएगी। इस साल इसके लिए सर्वे भी शुरू किया जाना है। इसके तहत गोदौलिया से मैदागिन और लंबा की तरफ रोप-वे का विस्तार किया जाएगा। इस बारे में मंडल आयुक्त कौशल राज शर्मा का कहना है कि रोप-वे परियोजना को समय पर पूरा करा लिया जाएगा। दो स्टेशन के बीच निर्माण पूरा होने पर रोप-वे संचालन का ट्रायल किया जाना है। रोन-वे निर्माण मार्च में शुरू कराना प्राथमिकता है। इस परियोजना के पूरी होने से शहर में जाम की समस्या से लोगों को काफी राहत मिलने वाली है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!