वाराणसी

Varanasi News: चंद्र ग्रहण पर एक बार फिर टूटेगी परंपरा, दिन में होगी गंगा आरती, 32 साल में चौथी बार होगा ऐसा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 26, 2023, 04:53 PM IST

Varanasi Lunar Eclipse 2023: वाराणसी में 32 सालों में चौथी बार ऐसा होने जा रहा है कि मां गंगा की आरती दिन में होगी। बता दें इसका कारण 28 अक्टूबर को होने वाले चंद्र ग्रहण को बताया जा रहा है। बता दें इससे पहले 16 जुलाई 2019 को भी चंद्रग्रहण के कारण मां गंगा की आरती दोपहर में हुई थी।

Image

Varanasi News: चंद्र ग्रहण पर एक बार फिर टूटेगी परंपरा, दिन में होगी गंगा आरती, 32 साल में चौथी बार होगा ऐसा (File Photo)

Varanasi Lunar Eclipse And Maa Ganga Arti 2023: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने निकल कर आई है। दरअसल, 28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण होने की वजह से वाराणसी में मां गंगा की आरती दिन में होगी। बताया जा रहा है कि 32 सालों में यह चौथी बार ऐसा होगा, जब गंगा आरती के समय की परंपरा टूटेगी। मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रहण 28 अक्टूबर रात 1.05 बजे लगेगा। हालांकि, यही वह वजह जिससे कि आरती दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे तक होगी।

16 जुलाई 2019 को भी हुआ था ऐसा

वहीं, आरती ग्रहण के 9 घंटे पहले लगने वाले सूतक काल के पहले ही होगी। बता दें इससे पहले 16 जुलाई 2019 को भी चंद्रग्रहण के कारण मां गंगा की आरती दोपहर में हुई थी। बता दें इस लिहाज से अक्टूबर के महीने में त्यौहारों के साथ ही ग्रहण के नजरिए से भी बहुत ही खास है। हालांकि, साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में भी देखा जा सकेगा।

28 अक्टूबर को है शरद पूर्णिमा

हालांकि, शरद पूर्णिमा के दिन ही चंद्र ग्रहण लगने वाला है इसलिए 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है और उस दिन चंद्र ग्रहण का सूतक काल दोपहर से प्रारंभ है। ज्योतिषों का कहना है कि, शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा करने से आपके घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article