Kashi New Road Construction: यूपी के काशी में परिवहन सेवा को और बेहतर बनाने के लिए हाईवे व रिंग रोड से आने वाली छह सड़कों का चौरीकरण किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इन सड़कों के बनने के बाद जाम से मुक्ति मिलेगी। वहीं, जानकारों की मानें तो इससे समय और पैसा दोनों की बचत होगी। जाम से होने वाली मानसिक तनाव भी कम होगा। बता दें मोहनसराय से लहरतारा फोरलेन और सभी सड़कें टू-लेन हैं, लेकिन अब इन सड़कों के चौड़िकरण से ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। हालांकि दिसंबर तक सभी सड़कें पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।
यह हैं वो सड़कें
बता दें यह छह सड़कों के चौरीकरण में चंदौली-प्रयागराज हाईवे से मोहनसराय से लहरतारा सिक्सलेन, लहरतारा से कीनाराम आश्रम वाया बीएचयू, कलेक्ट्री फार्म से रिंग रोड, पांडेयपुर से रिंग रोड, पड़ाव से टेंगरा मोड़ और कचहरी से संदहा तक चार लाइनों वाली सड़कें बनाई जा रही है। इन सड़कों के बनने से जाम की समस्या कम हो जाएगी। वहीं, लोगों को बहुत ही कम समय में अपनी मंजिल तक पहुंचने में मदद मिल सकेगा।
शहर के अंदर भी होंगी सड़कें
हालांकि शहर के अंदर भी सड़कें चौरी करने का काम जल्द किया जाएगा। लकड़ी मंडी की ओर जाने वाली सड़क पर भी जाम की स्थिति बनी रहती है। दरअसल, यहां जाम की स्थिति मंदिर के कारण लगती है, क्योंकि मंदिर मौजूद होने की वजह से पुलिया कम चौरी है, जिसकी वजह से जाम की समस्या बनी रहती है। इसके लिए भी प्रशासन कुछ इंतजाम कर रही है, ताकि भक्तों को कोई परेशानी न हो। बता दें चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग प्रस्ताव तैयार किया गया है। हो सकता है इसे जल्द से जल्द शुरू कर दिया जाए।
