वाराणसी

138 घंटे, 42 मिनट तक गाया रामचरितमानस, दुनिया का सबसे लंबा गाना हुआ गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 25, 2023, 01:59 PM IST

दुनिया भर के 100 से अधिक आधिकारिक ऑडियो चैनलों पर श्री रामचरितमानस गायन के पांच साल के प्रसारण के बाद डॉ जगदीश पिल्लई ने एक बार फिर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है।

Image

डॉ. जगदीश पिल्लई (Facebook)

Ramcharitmanas Enters in Guinness World Records: श्री रामचरितमानस वैश्विक पहचान और मान्यता हासिल कर रहा है। इसने मील का पत्थर हासिल करते हुए दुनिया के सबसे लंबे गाने के तौर पर अपना नाम दर्ज कराया है। वाराणसी के डॉ जगदीश पिल्लई ने श्री रामचरितमानस को 138 घंटे, 41 मिनट और दो सेकंड तक गाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस उपलब्धि के बाद रामचरितमानस को आधिकारिक तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया के सबसे लंबे गीत के रूप में दर्ज किया गया है।

मार्क क्रिस्टोफर ली और द पॉकेट गॉड्स के नाम था रिकॉर्ड

दुनिया भर के 100 से अधिक आधिकारिक ऑडियो चैनलों पर श्री रामचरितमानस गायन के पांच साल के प्रसारण के बाद डॉ जगदीश पिल्लई ने एक बार फिर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। अब उनके पास उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक गिनीज रिकॉर्ड हैं। जगदीश पिल्लई ने कहा थी पहले यह रिकॉर्ड मार्क क्रिस्टोफर ली और द पॉकेट गॉड्स के नाम था जिन्होंने 115 घंटे और 45 मिनट का गाना गाया था। ये सेंट एल्बंस, हर्टफोर्डशायर, यूके में रहते हैं। ये रिकॉर्ड 1 दिसंबर, 2021 को हासिल किया गया था।

जगदीश पिल्लई ने वाद्य संगीत बजाकर नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए श्री रामचरितमानस की पूरी किताब के लिए 138 घंटे, 41 मिनट और दो सेकेंड का गाना गाकर एक नया राग रचा। इसे एप्पल म्यूजिक, स्पॉटिफाई, अमेजन म्यूजिक जैसे कई म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया गया। इसलिए, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अब आधिकारिक तौर पर श्री रामचरितमानस को सबसे लंबे समय तक आधिकारिक रूप से रिलीज गीत और दुनिया में सबसे लंबे गीत के रूप में मान्यता दी है।

पिल्लई ने किए अथक प्रयास

जगदीश पिल्लई ने कहा, 2016 की शुरुआत में दुनिया के सबसे लंबे समय तक आधिकारिक तौर पर जारी किए गए गाने का रिकॉर्ड एक अमेरिकी कलाकार के नाम था, लेकिन यह वाद्य संगीत में था। चूंकि भारत में रामायण और महाभारत जैसे महान महाकाव्य हैं, इलिए जगदीश पिल्लई की इस रिकॉर्ड को तोड़ने की इच्छा थी। जगदीश पिल्लई ने अपनी गायकी से इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अथक प्रयास किए। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक पिल्लई ने कहा कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए गाने की वीडियो रिकॉर्डिंग 20 मई, 2019 को शुरू हुई थी।

लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण रिकॉर्डिंग को एक साल से अधिक समय तक रोक दिया गया था। बाद में फिर से शुरू हुआ और रिकॉर्डिंग पिछले साल 10 नवंबर को पूरी हुई। 138-घंटे, 41 मिनट और दो सेकंड के गाने को तैयार करने की प्रक्रिया में रिकॉर्डिंग, संपादन और मिक्सिंग शामिल थी, जिसमें कुल चार साल, 63 दिन और 295 घंटे लगे।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!