वाराणसी

Chhath Puja 2023: वाराणसी में छठ पूजा की तैयारी जोर-शोर से जारी, इस वजह से हो रही घाटों की छेंकाई

Chhath Puja 2023: वाराणसी में छठ पूजा पर बाजारों से लेकर घाटों तक हर जगह लोगों की भीड़ उमड़ी रहती है। यह त्योहार यहां पर बहुत बड़ी तादाद में लोग मनाते हैं। यहां पर घाटों की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था समेत बुनियादी सुविधा की तैयारी चल रही है। लोगों ने यहां घाटों की छेंकाई भी शुरू कर दी है।

Image

वाराणसी में छठ पूजा की तैयारी (फोटो साभार - ट्विटर)

Chhath Puja 2023: चार दिवसीय छठ पूजा का आगाज 17 नवंबर से हो चुका है। इस त्योहार को देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। वाराणसी में छठ पूजा को लेकर बहुत तैयारियां की गई हैं। प्रशासन की ओर से घाटों पर साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके अलावा बुनियादी सुविधाओं पर भी ध्यान दिया गया है। वहीं कुछ घाटों पर लोगों ने छेंकाई भी शुरू कर दी है। छठ के मौके पर वाराणसी के बाजारों में भी खूब रौनक है, लोग पूजा-सामग्री से लेकर साज-सजावट की खरीदारी के लिए यहां आए हुए हैं।

इन घाटों पर उमड़ती है ज्यादा भीड़

वाराणसी में छठ पूजा की अलग ही रौनक होती है। इस दौरान इस शहर में छोटा बिहार जैसी छटा नजर आती है। वाराणसी के घाटों पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए आते हैं। यहां के कई घाटों पर तो जनसैलाब उमड़ आता है। यहां के दशाश्वमेध घाट पर छठ पूजा का महत्व बहुत खास होता है। यहां मान्यता है कि छठ पूजा में इस घाट पर अर्घ्य देने से अश्वमेध यज्ञ का फल प्राप्त होता है। छठ के दौरान यह घाट श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहता है। इस पर्व के दौरान वाराणसी के सभी 88 घाटों पर श्रद्धालु स्नान के लिए एकत्रित होते हैं। इनमें सबसे ज्यादा भीड़ अस्सी, केदार, दशाश्वमेध, राजघाट, आरपी और गायघाट पर जुटती है।

घाटों की छेंकाई

वाराणसी में छठ के पर्व पर वीवीआईपी कल्चर भी देखने को मिल रहा है। यहां पर लोगों ने घाटों की छेंकना करनी भी शुरू कर दी है। इसके लिए कहीं पर वेदी बनाकर घाट के पत्थरों की घेराई की गई है तो कहीं पर नाम लिखकर छेंकाई की गई है। यहां पर पद और रुतबे के आधार पर घाटों की छेकाई हो रही है। वाराणसी में घाटों की छेकाई का कारण ये है कि छठ पूजा के समय घाटों पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है, इस लिए लोग पहले से ही पूजा के लिए घाटों की छेकाई कर लेते हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!