वाराणसी

UP: चित्रकूट में महिला ने तीन बच्चों समेत खाया जहर, तीन की मौत

UP News: यूपी के चित्रकूट में एक महिला ने अपने तीन बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी जहर खाकर आत्महत्या की। घटना के बाद चारों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना में मां और दो बच्चों की मौत हो गई है और एक बच्चे का इलाज जारी है।

Image

चित्रकूट में महिला ने तीन बच्चों समेत खाया जहर (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

UP News: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जिले के मारकुंडी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने तीन बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी जहर निगल लिया, जिससे महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बच्चों को जहर देने के बाद महिला ने किया सुसाइड

चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गांव इटवां डुडैला में शनिवार शाम बब्बू यादव की पत्नी ज्योति यादव (28) ने अपने बच्चों बुलबुल (एक), चंद्रमा (तीन) और दीपचंद्र (पांच) को जहर खिलाने के बाद खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि हालत खराब होने पर परिजन चारों को मझगवां अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान शाम सात बजे बुलबुल की मौत हो गई। चिकित्सकों ने महिला और दो बच्चों को सतना के अस्पताल रेफर किया, जहां करीब आठ बजे रात में ज्योति और बेटे चंद्रमा की भी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फिलहाल दीपचंद्र का उपचार किया जा रहा है।

जांच में जुटी पुलिस

सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण करने पर घर से कुछ पदार्थ बरामद हुआ है, जिसकी गंध से प्रतीत होता है कि वह संभवत: जहर है। उन्होंने बताया कि महिला का पति और अन्य परिजन सतना में है, उनसे पूछताछ के बाद आत्महत्या के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और मामले की जांच जारी है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article