वाराणसी

Varanasi: काशी विश्वनाथ मंदिर में नए साल पर स्‍पर्श और VIP दर्शन पर रोक, मिलेगी सिर्फ झांकी दर्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2022, 05:57 PM IST

Kashi Vishwanath Temple: नए साल पर अगर आप अपने परिवार के साथ महादेव के दर्शन करने काशी विश्‍वनाथ आ रहे हैं तो आपको थोड़ी मायूसी हो सकती है। क्‍योंकि इस बार नए साल पर दो दिन के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन और वीआईपी दर्शन पर रोक रहेगी। इस दौरान मंदिर आने वाले भक्तों को सिर्फ झांकी दर्शन से संतोष करना पड़ेगा।

Image

काशी विश्वनाथ मंदिर में आरती का दृश्‍य

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2023 को रहेगी स्‍पर्श दर्शन पर रोक
  • महादेव के दर्शन के लिए सात लाख भक्‍तों की पहुंचने की उम्‍मीद
  • नए साल पर दो दिन भक्‍तों को होंगे सिर्फ झांकी दर्शन

Kashi Vishwanath Temple: नए साल पर ज्‍यादातर लोग धार्मिक स्‍थलों पर मंगलकामनाएं करने पहुंचते हैं। इस बार नए साल पर अगर आप महादेव के दर्शन करने काशी विश्‍वनाथ आने का प्‍लान बना रहे हैं तो आपको थोड़ी सी मायूसी हो सकती है। क्‍योंकि इस बार काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने नए साल पर मंदिर में स्पर्श दर्शन और वीआईपी दर्शन पर रोक लगा दी है। मंदिर आने वाले भक्तों को सिर्फ झांकी दर्शन से संतोष करना पड़ेगा। भक्‍तों की भीड़ को ध्‍यान में रखकर यहां पर सुरक्षा व्‍यवस्‍था और सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।

काशी कॉरिडोर बनने के बाद बाबा विश्वनाथ मंदिर में आने वाले भक्‍तों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। मंदिर प्रशासन के अनुसार नए साल पर यहां छह से सात लाख तक श्रद्धालु के आने का अनुमान है। इस भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने स्पर्श दर्शन और वीआईपी दर्शन पर रोक लगा दी है। इस नई व्यवस्था के तहत साल के अंतिम दिन यानी 31 दिसंबर और और नए साल 2023 के पहले दिन यानी एक जनवरी को बाबा विश्वनाथ का सिर्फ झांकी के माध्यम से दर्शन मिल सकेगा।

सुरक्षा और परिवहन सुविधा बनाया जा रहा बेहतर

मंदिर प्रशासन के अनुसार इन दो दिनों तक मंदिर में वीआईपी दर्शन पर भी रोक रहेगा। काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम में यहां छह से सात लाख श्रद्धालुओं की आने की उम्‍मीद है। इस भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा विशेष सुरक्षा और दर्शन प्रबंध किए जा रहे हैं। दर्शन और पूजन के अलावा मंदिर प्रबंधन जिला प्रशासन के साथ मिलकर तैयारियों में जुटा है। जिला प्रशासन द्वारा यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए परिवहन सुविधा को भी विकसित किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार नए साल पर भक्‍तों की संख्‍या को ध्‍यान में रखकर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा मंदिर परिसर के आस-पास वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक रहेगी। मंदिर के मुख्‍य कार्यपालक ने बताया कि मंदिर में सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स की मांग की गई है। जिससे यहां आने वाले भक्‍तों को किसी तरह की परेशानी न हो। यहां आने वाले भक्‍तों 2 जनवरी, 2023 से फिर स्‍पर्श और वीआईपी दर्शन मिलने लगेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article