वाराणसी

Jaunpur Accident: जौनपुर में भीषण सड़क हादसा, अयोध्या से काशी जा रही बस ट्रेलर ट्रक से टकराई, 4 श्रद्धालुओं की मौत

Jaunpur Accident: अयोध्या से काशी जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस जौनपुर में ट्रेलर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है और 9 लोग घायल हो गए है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Jaunpur Accident: यूपी के जौनपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। अयोध्या से काशी जा रही है श्रद्धालुओं से भरी बस की ट्रेलर ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत और 9 अन्य लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर क्रासिंग के पास हुआ।

श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर से टकराई

पुलिस ने बताया कि इस बस में छत्तीसगढ़ से आने वाले लगभग 50 यात्री थे, जो अयोध्या से काशी दर्शन के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बस आगे चल रहे ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान ट्रेलर ने नियंत्रण खो दिया। इस क्रम में बस ट्रेलर में साइड से भिड़ गई। इस हादसे के बाद सड़क पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को एक बार फिर सुधार किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद कई यात्रियों को उनके सामान के साथ घर भेज दिया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल हुए 9 यात्रियों का इलाज जारी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 5 बजे का है। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। पुलिस ने बस और ट्रक को जब्त कर लिया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!