वाराणसी

Ballia News: दहेज की सूली पर एक और विवाहिता ने तोड़ा दम, पति गिरफ्तार

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद महिला के भाई ने ससुराल के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

दहेज हत्या के मामले में पति गिरफ्तार (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Ballia News: पहले ग्रेटर नोएडा फिर जोधपुर और अब बलिया से दहेज हत्या का मामला सामने आया है। बलिया नगर में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता की हत्या करने के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हुई थी। पुलिस को बिना जानकारी दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। लेकिन उसके भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया।

दहेज हत्या के मामले पर पति गिरफ्तार

पुलिस ने बताया मृतक महिला की पहचान खुशी वर्मा (25) के रूप में हुई थी। खुशी की मौत ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई, जिसके बाद ससुराल ने बिना पुलिस को बताए जल्दी-जल्दी उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर मोहल्ले के निवासी रिंकू वर्मा (मृतक का भाई) की तहरीर पर सोमवार को खुशी के पति रवि गिरि, देवर राजू गिरि और सास के खिलाफ दहेज हत्या के आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।

रिंकू वर्मा ने अपनी तहरीर में उल्लेख किया है कि उसकी बहन की शादी ढाई वर्ष पूर्व रवि कुमार गिरि से हुई थी तभी से गिरि और ससुराल के अन्य लोग उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी कारण 24 अगस्त को आरोपियों ने उसकी बहन की हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को आरोपी पति रवि कुमार गिरि को बन्धा रोड स्थित बेदुआ के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!