वाराणसी

आजमगढ़ को करोड़ों की सौगात, अमित शाह- योगी आदित्यनाथ का संयुक्त दौरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2023, 04:36 PM IST

गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ के दौरे पर हैं। यहां पर वो जनपद को करोड़ों रूपयों की सौगात देने वाले हैं।

Image

योगी आदित्यनाथ, सीएम

Varanasi Azamagarh news: आजमगढ़ को गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ करीब चार हजार करोड़ की गिफ्ट देंगे। इस गिफ्ट में हरिहरपुर में म्यूजिक कॉलेज भी बनाया जाएगा। आजमगढ़ को सौगात देने से पहले वो कौशांबी फेस्टिवल 2023 का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले 2021 में ये दोनों शख्सियतें आजमगढ़ में थीं। उस वक्त राज्य विश्विविद्यालय का तोहफा दिया था। आजमगढ़ को पहले समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता था।लेकिन बीजेपी ने इस सीट को अपने कब्जे में कर लिया है। दिनेश लाल यादव निरहुआ इस समय बीजेपी के सांसद हैं।

आजमगढ़ के बारे में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि इस शहर की पहचान पहले क्या थी और अब कितना बदलाव हुआ है उसे पूरी दुनिया ने देखा है। हमारा स्पष्ट मत है कि आजमगढ़ की तरक्की से पूर्वांचल की तरक्की होनी है। इस जिले में विकास की अपार संभावनाएं हैं जिसे प्रदेश सरकार ने समझा है और उस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। इस जिले पर पहले एक खास परिवार अपनी मिल्कियत समझता था। लेकिन आजमगढ़ की ने बता दिया कि वो अपना फैसला लेने में सक्षम है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article