वाराणसी

Varanasi Train Update: बनारस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का हुआ विस्तार, अब प्रयागराज रामबाग तक जाएगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2023, 05:33 PM IST

Varanasi News: वाराणसी रेल रूट की ट्रेन का विस्तार किया गया है। बनारस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का स्टेशन विस्तार हुआ है। इस ट्रेन का अप एवं डाउन में विस्तार हुआ है। बुधवार से यह प्रभावी हो गया है। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। होली पर स्टेशन विस्तार होने से सैकड़ों यात्रियों को लाभ होगा।

Image

Varanasi Train Update: बनारस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का हुआ विस्तार, अब प्रयागराज रामबाग तक जाएगी

KEY HIGHLIGHTS
  • सोमवार और बुधवार को सुबह 5 बजे प्रयागराज रामबाग से चलेगी
  • बनारस स्टेशन पर ट्रेन 6:10 बजे पहुंचेगी
  • माधो सिंह से 6:45 बजे एवं ज्ञानपुर रोड से 7:02 बजे रवाना होगी ट्रेन


Banaras-Muzaffarpur Express: रेलवे प्रशासन ने बनारस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस को अप-डाउन में प्रयागराज रामबाग स्टेशन तक विस्तार दे दिया गया है। ट्रेन नंबर 12538/12537 द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस बुधवार से प्रयागराज रामबाग स्टेशन तक जाएगी। पहले यह ट्रेन बनारस रेलवे स्टेशन तक ही परिचालित होती थी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) का कहना है कि ट्रेन सोमवार और बुधवार को प्रयागराज रामबाग स्टेशन से सुबह 5 बजे रवाना होगी। सुबह 6:02 बजे ट्रेन ज्ञानपुर रोड पहुंचेगी। सुबह 6:20 बजे ट्रेन माधो सिंह स्टेशन पहुंचेगी। सुबह 7:25 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी।

फिर यह ट्रेन मुजफ्फरपुर के लिए रवाना होगी। मुजफ्फरपुर की ओर से आने वाली यह ट्रेन सुबह 6:10 बजे बनारस स्टेशन पर पहुंचेगी। फिर माधो सिंह स्टेशन से सुबह 6:45 बजे खुलेगी। सुबह 7:02 बजे ज्ञानपुर रोड से चलेगी और सुबह 8:30 बजे प्रयागराज रामबाग स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, दो ट्रेनों को रद्द किया गया है। बुधवार और गुवार को बनारस स्टेशन से ट्रेन नंबर 15107 बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस नहीं चलेगी। ट्रेन नंबर 15108 लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस भी रद्द है।

बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस का बदला समय

बनारस स्टेशन से बुधवार और गुरुवार को ट्रेन नंबर 15127 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस अपने तय समय पर नहीं खुलेगी। यह ट्रेन दोपहर 1:30 बजे की जगह दोपहर 2:30 बजे रवाना होगी। उत्तर रेलवे ने दो ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। रेलवे के मुताबिक ट्रेन 19027 बांद्रा टर्मिनल से खुलकर जम्मू तवी तक जाने वाली ट्रेन चार मार्च को अहमदाबाद जंक्शन पर शाम 6:40 बजे की जगह 7 बजे पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 19028 जम्मू तवी से बांद्रा टर्मिनल तक चलने वाली 6 मार्च को अहमदाबाद जंक्शन पर सुबह 6:55 बजे की जगह सुबह 7:10 बजे पहुंचेगी।

कैंट स्टेशन पर अनारक्षित टिकट के लिए नहीं होगी असुविधा

वाराणसी कैंट स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में भी विस्तार हुआ है। यात्रियों को अनारक्षित टिकट काउंटर के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। रेलवे प्रशासन ने टिकट काउंटर की जानकारी देने के लिए तीन बोर्ड लगवाए हैं। इसकी मदद से यात्री आसानी से टिकट काउंटर तक पहुंच सकेंगे। स्टेशन पर अनारक्षित टिकट काउंटर यात्री हॉल में थे। कुछ महीने पहले यह काउंटर स्थानांतरित किए गए हैं, लेकिन इसकी जानकारी देने के लिए कोई बोर्ड नहीं लगवाया गया था। इस वजह से यात्री काफी परेशान हो रहे थे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article