वाराणसी

Varanasi: गंगा की लहरों के ऊपर हवा में 'दौड़ी' वंदे भारत, देख चकित रह गए लोग

वाराणसी में लोगों ने गंगा के ऊपर वंदे भारत दौड़ते हुए देखा। आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसे कैसे हो सकता है। भला हवा में ट्रेन कैसे दौड़ेगी। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ये कैसे संभव हुआ।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

Varanasi: महादेव की नगरी काशी में जब गंगा की लहरों के ऊपर हवा में वंदे भारत दौड़ी तो नीचे खड़े लोग चकित हो उठे। लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मानो जैसे ये चमत्कार हो रहा हो। इतना ही नहीं, जब ये 'चमत्कार' हो रहा था, तब अबकी बार चार सौ पार का नारा भी लग रहा था। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर हम किस चीज के बारे में बात कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि काशी में ये चमत्कार कैसे हुआ।

हजारों लोगों ने किया अनुभव

दरअसल, लोकसभा चुनावों के बीच भाजपा ने काशी के दशाश्वमेध घाट पर ड्रोन लाइट शो का आयोजन किया था। काशी में गंगा तट पर जैसे ही गंगा आरती खत्म हुई, वैसे ही 1000 ड्रोन के जरिए लाइट शो दिखाना शुरू हो गया। काशी के लोगों के लिए ये पहला अनुभव था। इस तरह से पहले नहीं हुआ था। तभी तो इसे देखकर हर कोई चकित था। ड्रोन शो की लाल-हरी लाइट लोगों में उत्सुकता पैदा कर रही थी। इस शो को देखते ही घाट पर हजारों की संख्या में मौजूद भीड़ वहीं रुक गई।

ड्रोन शो में वंदे भारत दौड़ती दिखी

ड्रोन लाइट शो के जरिए कई तरह की आकृति बनाई गई। इनमें महादेव के डमरू, सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत, गंगा आरती, नमो घाट, कमल का फूल, ईवीएम पर कमल के फूल का निशान... जैसे कई तरह की आकृतियां शामिल थी। इन सबमें सबसे खास थी वंदे भारत ट्रेन को दिखाना, जो ऐसा लग रहा था कि सच में चल रही हो, ट्रेन के पहिए घूम रही हो और ऐसा लग रहा कि जैसे वह चलकर लोगों के बीच आ रही हो। इसे देखना शानदार अनुभव था।

भाजपा ने किया था आयोजन

बता दें कि इस ड्रोन लाइट शो का आयोजन दशाश्वमेध घाट के सामने किया गया था, लेकिन इसे कई किलोमीटर दूर से भी देखा गया। भाजपा द्वारा चुनाव प्रचार का ये तरीका भले ही वोट मांगने के लिए किया गया हो, लेकिन काशी में इस तरीके का ये पहला अनुभव था, जिसे लोगों ने महसूस किया। साथ ही इस शो में कई अतिथि भी शामिल थे।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article