वाराणसी

काशी में इस साल कब मनाई जाएगी देव दीपावली? दूर हुई असमंजस, जानें तारीख

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 24, 2023, 10:52 PM IST

Dev Diwali Date In Kashi: बनारस में देव दीपावली की तारीख को लेकर सारी असमंजस खत्म हो गई है। इस बार देव दीपावली 27 नवंबर, 2023 को मनाई जाएगी। काशी के 84 घाटों को दीपों से सजाया जाता है और काशी के मनमोहक दृश्य को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं।

Image

देव दीपावली पर काशी के 84 घाटों को दीपों से सजाया जाता है।

Photo : PTI

Varanasi News: काशी में देव दीपावली की तिथियों को लेकर जारी असमंजस अब दूर हो गई है। घाटों पर आरती कराने वाली संस्थाओं ने एकमत होते हुए 27 नवंबर को देव दीपावली मनाने का निर्णय लिया है। आयोजनकों के अनुसार पचांग भेद के कारण इस साल 26 और 27 नवंबर को देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा का जिक्र है। लेकिन परंपरा और इतिहास के अनुसार 27 नवंबर की तारीख उपयुक्त है।

देव दीपावली पर काशी के 84 घाटों को दीपों से सजाया जाता है

वाराणसी में देव दीपावली बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। काशी के 84 घाटों को दीपों से सजाया जाता है और काशी के मनमोहक दृश्य को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। इतना ही नहीं तकरीबन 6 महीने से काशी के घाटों की इस दीपोत्सव को देखने के लिए सभी नावों और होटल को एडवांस में बुक करा लिया जाता है। ऐसे में इस बार मनाए जाने वाले देव दीपावली को लेकर असमंजस की स्थिति थी।

क्या है देव दीपावली की कहानी, जानें शास्त्रों में लिखी बातें

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार भगवान शंकर ने त्रिपुरासुर का वध किया था, इसके बाद काशी के मंदिरों और घाटों को देवताओं द्वारा उत्सव के रूप में सजाया गया था। तब से लेकर आज तक वाराणसी में भव्य रूप से दीपावली के निर्धारित समय के बाद पड़ने वाली प्रथम पूर्णिमा तिथि को धूमधाम से देव दीपावली मनाई जाती है। सालों साल इस पर्व का महत्व भी बढ़ता जा रहा है, लाखों की संख्या में दूर-दराज से पर्यटक इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए वाराणसी आते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article