Breaking News: वाराणसी में शुक्रवार को एक होटल में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल के पांचवीं मंजिल पर स्थित कमरे में आग लगी। कमरे में आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने अंदर फंसे लोगों का रेस्क्यू किया।
लोगों को निकाला गया बाहर
जानकारी के अनुसार, होटल में रेस्क्यू कर सभी लोगों को सुरक्षित निकाला गया। इसके बाद करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। वहीं, होटल के कमरे में लाखों का समान जलकर राख हो गया।
